1 UDB इसके परिणामस्वरूप, जब मैं तुम्हारे बारे में चिन्ता करते-करते सहन नहीं कर पाया, तो मैंने निर्णय लिया कि सीलास और मैं एथेंस शहर में अकेले रह जाएँगे, BSB BSB: So when we could bear it no longer, we were willing to be left on our own in Athens.
2 UDB और हम ने तीमुथियुस को तुम्हारे पास भेजा दिया। तुम जानते हो कि वह हमारा निकट सहयोगी है और मसीह के बारे में सुसमाचार सुना कर परमेश्वर के लिए काम करता है। सीलास और मैंने उसे भेजा है ताकि वह तुम से मसीह पर दृढ़ विश्वास रखने के लिए आग्रह करे। BSB BSB: We sent Timothy, our brother and fellow worker for God in the gospel of Christ, to strengthen and encourage you in your faith,
3 UDB हम नहीं चाहते थे कि तुम में से कोई भी परेशान होकर कष्ट सहने के डर से मसीह से फिर जाए। तुम भलीभांति जानते हो कि परमेश्वर भी जानते हैं कि लोग मसीह के कारण हमारे साथ बुरा व्यवहार करेंगे। BSB BSB: so that none of you would be shaken by these trials. For you know that we are destined for this.
4 UDB स्मरण रखो कि जब हम तुम्हारे साथ उपस्थित थे, तो हम तुमको यह बताते थे कि दूसरे लोग हम से बुरा व्यवहार करेंगे और ऐसा ही हुआ, जैसा कि तुम जानते हैं। BSB BSB: Indeed, when we were with you, we kept warning you that we would suffer persecution; and as you know, it has come to pass.
5 UDB इसलिए मैंने तीमुथियुस को तुम्हारे पास भेजा है, क्योंकि मैं यह जानने के लिए और प्रतीक्षा नहीं कर सका कि तुम क्या अभी भी मसीह पर भरोसा रखते हो। मुझे डर था कि शैतान, जो हमारी परीक्षा करता है, उसने तुमको मसीह पर विश्वास करने से रोक न दिया हो। मुझे डर था कि हम ने जो कुछ भी तुम लोगों के बीच में किया था वह व्यर्थ न हो गया हो। BSB BSB: For this reason, when I could bear it no longer, I sent to find out about your faith, for fear that the tempter had somehow tempted you and that our labor might have been in vain.
6 UDB परन्तु अब तीमुथियुस तुम्हारे पास से सीलास और मेरे पास लौटा है, और उसने हमें यह अच्छा समाचार सुनाया है कि तुम अभी भी मसीह पर भरोसा रखते हो और तुम उससे प्रेम करते हो। उसने हमें यह भी बताया कि तुम हमेशा हमें खुशी से स्मरण करते हो और तुम बहुत अधिक चाहते हो कि हम तुम से मिलें, जैसा कि हम स्वयं भी तुम से मिलना चाहते हो। BSB BSB: But just now, Timothy has returned from his visit with the good news about your faith, your love, and the fond memories you have preserved, longing to see us just as we long to see you.
7 UDB हे मेरे साथी विश्वासियों, भले ही हम लोगों के व्यवहार के कारण कष्ट उठा रहे हैं, हमें फिर भी शान्ति मिली है, क्योंकि तीमुथियुस ने हमें बताया कि तुम अभी भी मसीह पर भरोसा रखते हो। BSB BSB: For this reason, brothers, in all our distress and persecution, we have been reassured about you, because of your faith.
8 UDB अब यह ऐसा है जैसे हम नए रीति से जी रहे हैं, क्योंकि तुम प्रभु यीशु पर बहुत भरोसा रखते हो। BSB BSB: For now we can go on living, as long as you are standing firm in the Lord.
9 UDB उन्होंने तुम्हारे लिए जो कुछ किया है, उसके लिए परमेश्वर का जितना अधिक धन्यवाद करें वह कम है। जब हम अपने परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, तो हम तुम्हारे लिए बहुत आनन्दित होते हैं! BSB BSB: How can we adequately thank God for you in return for our great joy over you in His presence?
10 UDB हम लगातार उत्साह के साथ परमेश्वर से विनती करते हैं कि हम तुम से मिल सकें और तुमको मसीह में अधिक दृढ़ता से भरोसा करने में सहायता कर सकें। BSB BSB: Night and day we pray most earnestly that we may see you face to face and supply what is lacking in your faith.
11 UDB हम परमेश्वर, हमारे पिता और हमारे प्रभु, यीशु से प्रार्थना करते हैं कि वे हमें तुम्हारे पास वापस आने में सहायता करें। BSB BSB: Now may our God and Father Himself, and our Lord Jesus, direct our way to you.
12 UDB तुम्हारे लिए, हम प्रार्थना करते हैं कि प्रभु यीशु तुमको एक दूसरे से और अन्य लोगों के साथ अधिक प्रेम करने में सहायता करेंगे, जैसे कि हम तुम को लगातार और भी ज्यादा प्रेम करते रहते हैं। BSB BSB: And may the Lord cause you to increase and overflow with love for one another and for everyone else, just as our love for you overflows,
13 UDB हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे प्रभु यीशु तुम को इस योग्य बनाएँ कि तुम अधिक से अधिक उनको प्रसन्न कर सको। हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे पिता परमेश्वर तुम को अधिक से अधिक उनकी तरह बनने में सक्षम करें, और कोई भी तुम्हारी आलोचना न कर पाए। हम यह प्रार्थना करते हैं, कि जब यीशु पृथ्वी पर वापस आएँगे और जो लोग उसके हैं वे उसके साथ आएँगे, वह तुम से प्रसन्न होंगे। BSB BSB: so that He may establish your hearts in blamelessness and holiness before our God and Father at the coming of our Lord Jesus with all His saints. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.