2 UDB क्योंकि तुम स्वयं इसके बारे में पहले से ही उचित ज्ञान रखते हो! तुम जानते हो कि प्रभु यीशु का वापस आना अकस्मात ही होगा जब लोग उस की आशा नहीं करेंगे, जैसे कि कोई रात को आने वाले चोर की आशा नहीं करता। BSB BSB: For you are fully aware that the Day of the Lord will come like a thief in the night.
3 UDB भविष्य में कुछ समय बाद बहुत से लोग कहेंगे, "सब कुछ शांतिपूर्ण हैं और हम सुरक्षित हैं!" तब अचानक परमेश्वर उन्हें अलग से दण्ड देने के लिए अकस्मात ही आ जाएँगे! जैसे एक गर्भवती स्त्री जो बच्चे को जन्म देने के दर्द का अनुभव करती है, उस दर्द को नहीं रोक सकती, वैसे ही उन लोगों को परमेश्वर से बचने का कोई रास्ता नहीं मिलेगा। BSB BSB: While people are saying, “Peace and security,” destruction will come upon them suddenly, like labor pains on a pregnant woman, and they will not escape.
4 UDB परन्तु तुम हे मेरे साथी विश्वासियों, तुम अंधकार में रहने वाले लोगों के समान नहीं हो क्योंकि तुम परमेश्वर के बारे में सच्चाई जानते हो। इसलिए जब यीशु लौटेंगे तो तुम उनके लिए तैयार रहोगे। BSB BSB: But you, brothers, are not in the darkness so that this day should overtake you like a thief.
5 UDB तुम दिन के प्रकाश से संबंधित हो! तुम उन लोगों के समान नहीं हो जो रात के समान अंधेरे से संबंधित हैं, BSB BSB: For you are all sons of the light and sons of the day; we do not belong to the night or to the darkness.
6 UDB इसलिए हम विश्वासियों को यह जानने के लिए जागरुक होना चाहिए कि क्या हो रहा है। हमें स्वयं पर नियंत्रण रखना और यीशु के आने के लिए तैयार रहना चाहिए। BSB BSB: So then, let us not sleep as the others do, but let us remain awake and sober.
7 UDB रात में जब लोग सोते हैं तो नहीं जानते कि क्या हो रहा है, और यह रात ही है जब लोग नशे में हो जाते हैं BSB BSB: For those who sleep, sleep at night, and those who get drunk, get drunk at night.
8 UDB लेकिन हम विश्वासी दिन के हैं, इसलिए आओ, हम स्वयं को वश में रखें। आओ, हम सैनिकों के समान हों: जिस प्रकार वे छाती के कवच से अपनी रक्षा करते हैं, आओ, हम मसीह पर भरोसा करके और उससे प्रेम करने के द्वारा स्वयं को बचाएँ। जैसे वे टोप से अपने सिर की रक्षा करते हैं, हम भी इस आशा से स्वयं को सुरक्षित रखें कि मसीह हमें बुराई से पूरी तरह बचाएँगे। BSB BSB: But since we belong to the day, let us be sober, putting on the breastplate of faith and love, and the helmet of our hope of salvation.
9 UDB जब परमेश्वर ने हमें चुना, तो उन्होंने ऐसा करने की योजना नहीं बनाई थी कि हम ऐसे लोग हों जिन्हें वह दण्ड दें। इसके विपरीत, उन्होंने हमें बचाने का फैसला किया क्योंकि हमारे प्रभु यीशु मसीह ने जो कुछ हमारे लिए किया, हमें उस पर भरोसा है। BSB BSB: For God has not appointed us to suffer wrath, but to obtain salvation through our Lord Jesus Christ.
10 UDB यीशु हमारे पापों का प्रायश्चित करने के लिए मर गए ताकि जब वह पृथ्वी पर वापस आएँगे तो हम उनके साथ रहें, चाहे हम जीवित हों या मर जाएँ। BSB BSB: He died for us so that, whether we are awake or asleep, we may live together with Him.
11 UDB क्योंकि तुम जानते हो कि यह सच है, तो एक दूसरे को प्रोत्साहित करना जारी रखो, जैसा कि तुम अब कर भी रहे हो! BSB BSB: Therefore encourage and build one another up, just as you are already doing.
12 UDB हे मेरे साथी विश्वासियों, हम विनती करते हैं कि तुम उन लोगों को अगुवों के रूप में पहचानो जो तुम्हारे लिए कठोर परिश्रम करते हैं। इसका अर्थ है कि तुमको इन अगुवों का अपने साथी विश्वासियों के रूप में आदर करना चाहिए– तुम देखोगे कि वे कैसे तुम्हें विश्वास में बढ़ने में सहायता करते हैं। वे अगुवे तुम्हारा मार्गदर्शन करते हैं और वे तुमको सिखाते हैं कि कैसे परमेश्वर के लिए जीना है। BSB BSB: But we ask you, brothers, to acknowledge those who work diligently among you, who care for you in the Lord and who admonish you.
13 UDB क्योंकि तुम उनसे प्रेम करते हो इसलिए हम चाहते हैं कि उन कामों के कारण जो वे करते हैं तुम उन्हें सम्मान दो। हम तुम से एक दूसरे के साथ शान्ति से रहने की आग्रह करते हैं। BSB BSB: In love, hold them in highest regard because of their work. Live in peace with one another.
14 UDB हे मेरे साथी विश्वासियों, हम आग्रह करते हैं कि तुम ऐसे विश्वासियों को चेतावनी दो जो काम करने के बजाए उनके सहारे चलना चाहते हैं जो उन्हें कुछ देते हैं। उन विश्वासियों को भी प्रोत्साहित करो जो भयभीत हैं, और उन सभी लोगों की सहायता करो जो किसी भी प्रकार से निर्बल हो। हम तुमसे आग्रह करते हैं कि सबके साथ धीरज रखो। BSB BSB: And we urge you, brothers, to admonish the unruly, encourage the fainthearted, help the weak, and be patient with everyone.
15 UDB सुनिश्चित करो कि तुम में से कोई भी बुराई करनेवाले के साथ बुरा न करे। इसके विपरीत, तुमको हमेशा एक दूसरे और हर किसी के लिए भलाई करने का प्रयास करना चाहिए। BSB BSB: Make sure that no one repays evil for evil. Always pursue what is good for one another and for all people.
16 UDB हर समय आनन्दित रहो, BSB BSB: Rejoice at all times.
17 UDB लगातार प्रार्थना करते रहो, BSB BSB: Pray without ceasing.
18 UDB और सब परिस्थितियों में परमेश्वर का धन्यवाद करो। परमेश्वर चाहते हैं कि तुम ऐसा व्यवहार करो जैसा कि मसीह यीशु ने तुम्हारे साथ किया है। BSB BSB: Give thanks in every circumstance, for this is God’s will for you in Christ Jesus.
19 UDB परमेश्वर के आत्मा को तुम्हारे बीच काम करने से मत रोको। BSB BSB: Do not extinguish the Spirit.
20 UDB उदाहरण के लिए, पवित्र आत्मा की किसी भी बात को तुच्छ मत जानो। BSB BSB: Do not treat prophecies with contempt,
22 UDB किसी भी प्रकार के बुरे संदेशों का पालन मत करो। BSB BSB: Abstain from every form of evil.
23 UDB परमेश्वर तुमको शान्ति दें और निर्दोष बनाए ताकि तुम पाप न करो। जब तक हमारे प्रभु यीशु मसीह पृथ्वी पर वापस न आएँ, तब तक वह किसी भी प्रकार का पाप करने से तुमको बचाए रखें। BSB BSB: Now may the God of peace Himself sanctify you completely, and may your entire spirit, soul, and body be kept blameless at the coming of our Lord Jesus Christ.
24 UDB क्योंकि परमेश्वर ने तुमको अपने लोग होने के लिए बुलाया है, जिससे कि तुम निश्चित रूप से उस पर भरोसा कर सको और वह तुम्हारी सहायता कर सके। BSB BSB: The One who calls you is faithful, and He will do it.
25 UDB हे मेरे साथी विश्वासियों, मेरे लिए, सीलास और तीमुथियुस के लिए प्रार्थना करो। BSB BSB: Brothers, pray for us as well.
26 UDB जब तुम विश्वासियों के रूप में एकत्र होते हो, तो एक दूसरे को प्रेम से नमस्कार करो जैसा कि साथी विश्वासियों को करना चाहिए। BSB BSB: Greet all the brothers with a holy kiss.
27 UDB निश्चित करो कि तुम इस पत्र को उन सब विश्वासियों को पढ़ाओगे जो तुम्हारे बीच में हैं। जब मैं तुम्हें यह बताता हूँ, तो यह ऐसा है जैसे परमेश्वर तुम से बात कर रहे हैं। BSB BSB: I charge you before the Lord to have this letter read to all the brothers.
28 UDB हमारे प्रभु यीशु मसीह तुम सब के प्रति दया का कार्य करते रहें। BSB BSB: The grace of our Lord Jesus Christ be with you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.