1 UDB अब मैं, पौलुस तुम से विनती करता हूँ- और मैं नम्र और दीन होकर ऐसा करता हूँ, क्योंकि मसीह ने मुझे ऐसा बनाया है: मैं, जब तुम्हारे सामने था तब मैं लजाता था, परन्तु जब मैं दूर से यह पत्र लिख रहा हूँ तब मैं सशक्त हूँ: BSB BSB: Now by the mildness and gentleness of Christ, I appeal to you—I, Paul, who am humble when face to face with you, but bold when away.
2 UDB मैं तुम से विनती करता हूँ कि जब मैं आऊँगा, तो मुझे तुम्हारे साथ कठोर होना न पड़े। परन्तु, मुझे डर है, कि मुझे उन लोगों के साथ कठोर होना ही पड़ेगा, जो मानते हैं कि हम मानवीय मानकों के अनुसार काम करते हैं। BSB BSB: I beg you that when I come I may not need to be as bold as I expect toward those who presume that we live according to the flesh.
3 UDB यद्यपि हम अब हमारे भौतिक शरीर में रह रहे हैं, हमारा युद्ध ऐसा है जैसे सेनाएँ युद्ध कर रही हैं। BSB BSB: For though we live in the flesh, we do not wage war according to the flesh.
4 UDB और हम हथियारों के साथ युद्ध कर रहे हैं, परन्तु ये हथियार मनुष्यों द्वारा नहीं, परन्तु परमेश्वर द्वारा बनाए गए हैं। ये हथियार शक्तिशाली हैं, और इतने शक्तिशाली हैं कि वे किसी भी झूठे तर्क का खंडन कर सकते हैं। BSB BSB: The weapons of our warfare are not the weapons of the flesh. Instead, they have divine power to demolish strongholds.
5 UDB इस तरह हम हर झूठे तर्क को और जो भी परमेश्वर के विरुद्ध उठते हैं उनका खंडन कर सकते हैं। ये वे लोग हैं जो लोगों को परमेश्वर को जानने से रोकने का प्रयास करते हैं। हम लोगों के हर विचार को पकड़ते हैं और हम उन विचारों को हमारे बन्दियों के जैसे मानते हैं। परमेश्वर उन लोगों में काम करेंगे, जिन्होंने उनकी आज्ञा नहीं मानी, और वे उनकी ओर मुड़ेंगे, और एक दिन वे मसीह की आज्ञा का पालन करेंगे। BSB BSB: We demolish arguments and every presumption set up against the knowledge of God; and we take captive every thought to make it obedient to Christ.
6 UDB जब तुम पूरी तरह से मसीह की आज्ञा मानोगे, तब हम उन सभी को दण्ड देने के लिए तैयार होंगे, जो अब भी उनकी आज्ञाओं का पालन नहीं करते हैं। BSB BSB: And we will be ready to punish every act of disobedience, as soon as your obedience is complete.
7 UDB तुमको स्पष्ट तथ्यों को देखना चाहिए। अगर किसी को विश्वास है कि वह मसीह का है, तो उसे याद दिलाएँ कि जैसे वह मसीह का है, वैसे ही हम भी मसीह के हैं! BSB BSB: You are looking at outward appearances. If anyone is confident that he belongs to Christ, he should remind himself that we belong to Christ just as much as he does.
8 UDB जब मैं ने स्वयं प्रेरित के रूप में अपने अधिकारों के बारे में अपनी प्रशंसा की, तो यह तुम्हारे लिए बहुत अधिक हो गया होगा। प्रभु ने मुझे यह अधिकार तुमको नाश करने के लिए नहीं, परन्तु तुम्हारी सहायता करने और तुमको दृढ़ बनाने के लिए दिया है। इसलिए मुझे प्रभु ने जो अधिकार दिया है उसके विषय में मैं लज्जित नहीं हूँ। BSB BSB: For even if I boast somewhat excessively about the authority the Lord gave us for building you up rather than tearing you down, I will not be ashamed.
9 UDB जब तुम मेरे पत्रों को पढ़ते हो, तब वे तुमको कठोर लगते होंगे, परन्तु मैं नहीं चाहता कि तुम उन्हें पढ़ते समय डरो। मैंने तुमको डराने के लिए उन्हें नहीं लिखा है। BSB BSB: I do not want to seem to be trying to frighten you by my letters.
10 UDB कुछ लोग जो मुझे जानते हैं और मेरे पत्रों को पढ़ते हैं, वह कहते हैं, "हमें उसके पत्रों को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि वे शक्तिशाली बातें कहता है, परन्तु जब पौलुस हमारे साथ है, तब वह शारीरिक रूप से कमजोर है और वह सुनने योग्य भी नहीं है।" BSB BSB: For some say, “His letters are weighty and forceful, but his physical presence is unimpressive, and his speaking is of no account.”
11 UDB जो लोग मेरी आलोचना करते हैं, वे जानते हैं कि हमारे पत्रों में हम तुमको जो कुछ लिखते हैं, वह वही है जो हम करते हैं जब हम तुम्हारे साथ होते हैं। BSB BSB: Such people should consider that what we are in our letters when absent, we will be in our actions when present.
12 UDB जो अपनी प्रशंसा स्वयं करते हैं, हम उन लोगों के साथ स्वयं की तुलना करने का प्रयास भी नहीं करेंगे। जब वे स्वयं की एक दूसरे के साथ तुलना करते हैं, तो यह सिद्ध होता है कि वे मूर्ख हैं। BSB BSB: We do not dare to classify or compare ourselves with some who commend themselves. When they measure themselves by themselves and compare themselves with themselves, they show their ignorance.
13 UDB हम स्वयं की प्रशंसा केवल उन बातों के लिए करेंगे जो परमेश्वर ने हमें करने के लिए दी हैं। और हम केवल उसी प्रकार काम करेंगे जैसे उन्होंने हमें काम करने के लिए कहा है; हमारे काम में तुम भी हो। BSB BSB: We, however, will not boast beyond our limits, but only within the field of influence that God has assigned to us—a field that reaches even to you.
14 UDB जब हम तुम्हारे पास पहुँचे, हम उस स्थान से आगे नहीं गए जहाँ परमेश्वर ने हमें काम करने के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने हमें तुम्हारा क्षेत्र सौंपा और हम पहले लोग थे जिन्होंने तुमको मसीह के बारे में सुसमाचार सुनाया। BSB BSB: We are not overstepping our bounds, as if we had not come to you. Indeed, we were the first to reach you with the gospel of Christ.
15 UDB परमेश्वर ने दूसरो को जो काम दिया है उसके बारे में हम घमंड नहीं कर रहे हैं, कि जैसे हमने वह काम किया। इसकी अपेक्षा, हम आशा करते हैं कि तुम अधिक से अधिक परमेश्वर पर भरोसा करोगे, और इसी प्रकार, परमेश्वर हमें काम करने के लिए एक बड़ा क्षेत्र प्रदान करेंगे। BSB BSB: Neither do we boast beyond our limits in the labors of others. But we hope that as your faith increases, our area of influence among you will greatly increase as well,
16 UDB इसके लिए हम आशा करते हैं, ताकि हम उन लोगों के साथ सुसमाचार बाँट सकें, जो तुम से दूर रहते हैं। हम उस काम के लिए श्रेय नहीं लेंगे जो परमेश्वर का कोई अन्य दास अपने क्षेत्र में कर रहा है जहाँ वह उनकी सेवा करता है। BSB BSB: so that we can preach the gospel in the regions beyond you. Then we will not be boasting in the work already done in another man’s territory.
17 UDB शास्त्रों में कहा गया है, "जो गर्व करता है, उसे प्रभु पर गर्व करना चाहिए।" BSB BSB: Rather, “Let him who boasts boast in the Lord.”
18 UDB जब कोई व्यक्ति अपने काम के लिए स्वयं की प्रशंसा करता है, तो परमेश्वर उसे ऐसा करने के लिए प्रतिफल नहीं देते। इसकी अपेक्षा, वह उन लोगों को प्रतिफल देते हैं जिनका उन्होंने अनुमोदन किया है। BSB BSB: For it is not the one who commends himself who is approved, but the one whom the Lord commends.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.