1 UDB कुरिन्थुस में मेरी पिछली यात्रा में, मुझे पता है कि मैंने तुमको जो कुछ कहा था, उससे तुमको बहुत दुःख हुआ। मैंने इस बार निर्णय लिया है कि मैं तुम्हारे पास फिर एक दुःखदायी यात्रा नहीं करूँगा। BSB BSB: So I made up my mind not to make another painful visit to you.
2 UDB मैंने अपनी पिछली यात्रा पर तुमको बहुत दुःख दिया था, और जो लोग मुझे सबसे अधिक प्रसन्नता देते हैं, उन्हीं लोगों को मैंने दु:खी किया, जब मैं वहाँ था। BSB BSB: For if I grieve you, who is left to cheer me but those whom I have grieved?
3 UDB मैंने तुमको वह पत्र इसलिए लिखा था, कि जब मैं तुम्हारे पास आऊँ, तुम मुझे फिर से दुःखी न करो- तुम, जिनको वास्तव में मुझे आनन्दित करना चाहिए! मुझे निश्चय था कि हम सब के पास आनन्द करने का कारण हैं। BSB BSB: I wrote as I did so that on my arrival I would not be grieved by those who ought to make me rejoice. I had confidence in all of you, that you would share my joy.
4 UDB मैंने तब तुमको लिखा था क्योंकि मेरे दिल में अब भी बहुत दुःख और पीड़ा है-मैंने तुम्हारे लिए बहुत से आँसू बहाए और मैं तुमको अब और दुःखी नहीं करना चाहता था। मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो कि मैं तुम सब को कितना प्रेम करता हूँ। BSB BSB: For through many tears I wrote you out of great distress and anguish of heart, not to grieve you but to let you know how much I love you.
5 UDB वह व्यक्ति जो पाप में गिर गया है- उसने अपने पापों के द्वारा केवल मुझे ही दुःखी नहीं किया परन्तु तुम सब को भी दुःखी किया। BSB BSB: Now if anyone has caused grief, he has not grieved me but all of you—to some degree, not to overstate it.
6 UDB हम सब इस बात से सहमत हैं कि उस व्यक्ति और उसके पाप के बारे में हमें क्या करना चाहिए। अब उसे दण्ड दिया जा चुका है और उसकी सजा निष्पक्ष थी। BSB BSB: The punishment imposed on him by the majority is sufficient for him.
7 UDB अतः हमारी स्थिति यह है: उसने अपने दण्ड का कष्ट भोग लिया है परन्तु अब उसे उसके काम के लिए क्षमा करने का और उससे प्रेम करने का समय है जिससे कि वह बहुत उदास होकर निराश न हो। BSB BSB: So instead, you ought to forgive and comfort him, so that he will not be overwhelmed by excessive sorrow.
8 UDB सब विश्वासियों के सामने, उसे बताओ कि तुम उससे कितना प्रेम करते हो। BSB BSB: Therefore I urge you to reaffirm your love for him.
9 UDB मैंने तुमको यह बताने के लिए लिखा था कि क्या तुम परमेश्वर की आज्ञा मानोंगे और इस समस्या से निपटोगे। BSB BSB: My purpose in writing you was to see if you would stand the test and be obedient in everything.
10 UDB इसलिए जिस व्यक्ति को तुम क्षमा कर चुके हो, उसे मैं भी क्षमा करता हूँ। जो कुछ भी मैंने क्षमा किया है- यहाँ तक कि सबसे छोटा मामला- मैंने उसे तुम्हारे लिए मेरे प्रेम से क्षमा किया है, और मैं ऐसे क्षमा करता हूँ, जैसे कि मसीह मेरे सामने खड़े हैं। BSB BSB: If you forgive anyone, I also forgive him. And if I have forgiven anything, I have forgiven it in the presence of Christ for your sake,
11 UDB इस व्यक्ति को क्षमा करने के द्वारा, हमने ऐसा किया कि शैतान हमारे साथ छल करके कुछ और बुरा न कर पाए। हम उसकी चाल और उसके झूठ के बारे में सब जानते हैं। BSB BSB: in order that Satan should not outwit us. For we are not unaware of his schemes.
12 UDB यद्यपि परमेश्वर ने त्रोआस शहर में हमारे लिए सुसमाचार प्रचार करने के बहुत से रास्ते खोल दिए, BSB BSB: Now when I went to Troas to preach the gospel of Christ and a door stood open for me in the Lord,
13 UDB मैं अपने भाई तीतुस के बारे में चिंतित था, क्योंकि मुझे वह वहाँ नहीं मिला। इसलिए मैंने त्रोआस में विश्वासियों को छोड़ दिया और उसे ढूँढ़ने के लिए मकिदुनिया लौट गया। BSB BSB: I had no peace in my spirit, because I did not find my brother Titus there. So I said goodbye to them and went on to Macedonia.
14 UDB हम परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं कि हम मसीह के साथ जुड़ गए हैं, और मसीह हमेशा हमें अपने विजय के जुलूस में ले जाते हैं। हमारे जीवन और हमारे संदेश के माध्यम से, हम हर एक स्थान में, जहाँ हम जाते हैं, हम उन लोगों के समान हैं जो जलती हुई धूप के पास हैं; परन्तु हमारी सुगन्ध असली धूप से नहीं आती है, यह मसीह को जानने से आती है, और क्योंकि हम उन्हें जानते हैं इसलिए हमारे पास उनकी सुगन्धित सुगन्ध है। BSB BSB: But thanks be to God, who always leads us triumphantly as captives in Christ and through us spreads everywhere the fragrance of the knowledge of Him.
15 UDB परमेश्वर इसी सुगन्ध को सूँघते हैं, और यह उन्हें मसीह की याद दिलाती है। और जिनको परमेश्वर ने बचाया, वे इसी सुगन्ध को हम में पाते हैं। यहाँ तक कि जिन लोगों को परमेश्वर नहीं बचाते, वे इस सुगन्ध को सूँघते हैं जो उन्हें मसीह की याद दिलाती है। BSB BSB: For we are to God the sweet aroma of Christ among those who are being saved and those who are perishing.
16 UDB जिनको परमेश्वर नही बचाते, उन लोगों के लिए मसीह की सुगंध एक मरे हुए व्यक्ति की गंध की तरह है जो एक बार फिर से मर रहा है। परन्तु परमेश्वर जिन लोगों का बचाव कर रहे हैं- वे उस मसीह की सुगन्ध लेते हैं, जो जीवित हैं, और उन्हें जीवित करने के लिए आ भी रहे हैं। वास्तव में, कोई भी इस सुगन्ध को फैलाने के लिए स्वयं में समर्थ नहीं है! BSB BSB: To the one we are an odor that brings death, to the other a fragrance that brings life. And who is qualified for such a task?
17 UDB तुम जानते हो कि बहुत से लोग पैसे के लिए शहर से शहर जाकर परमेश्वर का वचन बेच रहे हैं। परन्तु हम उनके समान नहीं हैं। हम परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए कठोर परिश्रम करते हैं और जो वह चाहते हैं हम वही करते हैं। और हम मसीह के बारे में बोलते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि जो कुछ हम करते हैं, वह परमेश्वर देखते हैं, और हम मसीह का प्रचार करते हैं क्योंकि हम उनके साथ जोड़े गए हैं। BSB BSB: For we are not like so many others, who peddle the word of God for profit. On the contrary, in Christ we speak before God with sincerity, as men sent from God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.