1 UDB बहुत पहले, इस्राएलियों के बीच बहुत से लोग परमेश्वर का सच्चा संदेश सुनाने का ढोंग करते थे, और लोग तुम्हारे साथ भी ऐसा ही करेंगे। पहले तुम्हें यह नहीं पता चलेगा कि वे कौन हैं, और वे कई लोगों को मसीह में विश्वास करने से हटा देंगे; वे सोचने लगेंगे कि प्रभु महत्वपूर्ण नहीं है- जबकि उन्हीं ने उनका उद्धार किया है। परन्तु शीघ्र ही, परमेश्वर इन झूठे भविष्यद्वक्ताओं को नष्ट कर देंगे। BSB BSB: Now there were also false prophets among the people, just as there will be false teachers among you. They will secretly introduce destructive heresies, even denying the Master who bought them—bringing swift destruction on themselves.
2 UDB और बहुत से विश्वासी उन झूठे भविष्यद्वक्ताओं की नकल करके उनका सा जीवन जिएँगे। इस प्रकार वे परमेश्वर के बारे में सच्चाई का अपमान करेंगे। BSB BSB: Many will follow in their depravity, and because of them the way of truth will be defamed.
3 UDB वे इस प्रकार से झूठ बोलेंगे कि वे तुमसे लाभ उठाएँगे। परमेश्वर उन्हें दंड देने के लिए अधिक प्रतीक्षा नहीं करेंगे; वे शीघ्र ही नष्ट हो जाएँगे। BSB BSB: In their greed, these false teachers will exploit you with deceptive words. The longstanding verdict against them remains in force, and their destruction does not sleep.
4 UDB परमेश्वर ने उन स्वर्गदूतों को नष्ट कर दिया जिन्होंने पाप किया था। परमेश्वर ने उन्हें नरक में, सबसे बुरे स्थान में, डाल दिया और उन्हें अंधेरे में बन्दी बना दिया जब तक कि वे उनका न्याय करके और उन्हें दंड न दें। BSB BSB: For if God did not spare the angels when they sinned, but cast them deep into hell, placing them in chains of darkness to be held for judgment;
5 UDB परमेश्वर ने उन लोगों को भी नष्ट कर दिया जो बहुत पहले दुनिया में रहते थे। उन्होंने धर्मी प्रचारक नूह समेत केवल आठ लोगों को बचाया। उन्होंने ऐसा तब किया, जब उन्होंने बाढ़ के द्वारा सब अधर्मियों का नाश कर दिया जो उस समय जीवित थे। BSB BSB: if He did not spare the ancient world when He brought the flood on its ungodly people, but preserved Noah, a preacher of righteousness, among the eight;
7 UDB परन्तु उन्होंने अब्राहम के भतीजे लूत को बचाया, जो एक धर्मी व्यक्ति था। लूत सदोम के लोगों के अशुद्ध कामों के कारण बहुत परेशान था। BSB BSB: and if He rescued Lot, a righteous man distressed by the depraved conduct of the lawless
8 UDB वह धर्मी व्यक्ति पीड़ा में था क्योंकि वह हर दिन देखता और सुनता था की वे दुष्ट लोग परमेश्वर के नियमों के विरुद्ध काम करते हैं। BSB BSB: (for that righteous man, living among them day after day, was tormented in his righteous soul by the lawless deeds he saw and heard)—
9 UDB और क्योंकि प्रभु परमेश्वर ने लूत को बचाया, तो तुम्हें यह पक्का मालूम होना चाहिए कि वे जानते हैं कि अपने सम्मान करने वालों को कैसे बचाना है, और वे जानते हैं कि जो उनका सम्मान नहीं करते, उन्हें न्याय करके दंड देने के समय के लिए कैसे तैयार रखना है। BSB BSB: if all this is so, then the Lord knows how to rescue the godly from trials and to hold the unrighteous for punishment on the day of judgment.
10 UDB वे विशेष रूप से उन्हें गंभीरता से दंड देंगे जो अपनी इच्छा से वह सब करते हैं जो परमेश्वर को अप्रिय लगता हैं। बड़े साहस से वे जो कुछ करना चाहते हैं, वह करते हैं; यहाँ तक कि वे परमेश्वर के शक्तिशाली स्वर्गदूतों का भी अपमान करते हैं BSB BSB: Such punishment is specially reserved for those who indulge the corrupt desires of the flesh and despise authority. Bold and self-willed, they are unafraid to slander glorious beings.
11 UDB परन्तु परमेश्वर के स्वर्गदूत, जो उन लोगों से अधिक शक्तिशाली हैं, वे भी परमेश्वर के सामने किसी का भी अपमान नहीं करते, उनका भी नहीं! BSB BSB: Yet not even angels, though greater in strength and power, dare to bring such slanderous charges against them before the Lord.
12 UDB वे लोग जो झूठी बातें सिखाते हैं- वे ऐसे पशुओं के समान हैं जो हमारे जैसे नहीं सोच सकते हैं- वे परमेश्वर के बारे में बुरी बातें कहते हैं, जिन्हें वे जानते भी नहीं हैं। इसलिए वे उन्हें नष्ट कर देंगे जैसे हम उन जंगली पशुओं का शिकार करके उन्हें नष्ट करते हैं, जिनकी जरूरत प्रकृति को नहीं है। BSB BSB: These men are like irrational animals, creatures of instinct, born to be captured and destroyed. They blaspheme in matters they do not understand, and like such creatures, they too will be destroyed.
13 UDB जो गलत काम वे करते हैं, वे स्वयं ही उन्हें नुकसान पहुँचाते हैं: वे उत्सव मनाते हैं और दिन-रात नशे में रहते हैं। वे उन वस्त्रों के समान हैं जो कभी साफ थे और उन पर दाग और धब्बे लग गए। BSB BSB: The harm they will suffer is the wages of their wickedness. They consider it a pleasure to carouse in broad daylight. They are blots and blemishes, reveling in their deception as they feast with you.
14 UDB वे हर स्त्री के साथ सोना चाहते हैं, जिसे वे देखते हैं। उनके पाप करने की कोई सीमा नहीं है। वे उन लोगों को अपने साथ जुड़ने के लिए सहमत कर लेते हैं जो परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य नहीं हैं। जैसा एक खिलाड़ी खेल के लिए अभ्यास करता है, ये लोग स्वयं को लालची बनाने के लिए अभ्यास करते हैं। परन्तु परमेश्वर ने उन्हें श्राप दे दिया है! BSB BSB: Their eyes are full of adultery; their desire for sin is never satisfied; they seduce the unstable. They are accursed children with hearts trained in greed.
15 UDB वे परमेश्वर की इच्छा के अनुसार जीने से इन्कार करते हैं। उन्होंने बओर के पुत्र भविष्यद्वक्ता बिलाम की नक़ल की है। उसने सोचा कि वह दुष्टता का कार्य करेगा और एक पुरस्कार प्राप्त करेगा। BSB BSB: They have left the straight way and wandered off to follow the way of Balaam son of Beor, who loved the wages of wickedness.
16 UDB परन्तु परमेश्वर ने उसे पाप करने का दंड दिया। और जबकि गदहे बोल नहीं पाते, परमेश्वर ने बिलाम के स्वयं के गदहे को मनुष्य की भाषा में बात करने के लिए उपयोग किया और उसके पागलपन को रोक दिया। BSB BSB: But he was rebuked for his transgression by a donkey, otherwise without speech, that spoke with a man’s voice and restrained the prophet’s madness.
17 UDB ये लोग जो झूठी शिक्षा देते हैं एक ऐसे झरने के समान हैं जो पानी नहीं देता; वे ऐसे बादलों के समान हैं जो वर्षा के होने से पहले ही अति शीघ्र चले जाते हैं। इसलिए, परमेश्वर ने उन शिक्षकों के लिए नरक के अंधेरे को तैयार किया है। BSB BSB: These men are springs without water and mists driven by a storm. Blackest darkness is reserved for them.
18 UDB वे अपने ऊपर घमंड करते हैं, परन्तु वे जो कहते हैं उसमें कुछ भी मूल्य नहीं है। वे उन लोगों को अपनी बुरी बातों में फंसा लेते हैं जो अभी अभी विश्वासी बने हैं और जिन्होंने अभी अभी बुरे कामों को छोड़ा है। वे उन कामों को करके, जो पाप करनेवालों को अच्छे लगते हैं, उन्हें फिर से पाप करने के लिए प्रेरित करते हैं। BSB BSB: With lofty but empty words, they appeal to the sensual passions of the flesh and entice those who are just escaping from others who live in error.
19 UDB वे उन्हें यह बताते हैं कि वे स्वतन्त्र हैं और जो चाहें कर सकते हैं। परन्तु वे स्वयं अपने मन के दासत्व में हैं जो हर उन बुरी बातों को जो उनका मन कहता है, करते हैं। सच में, मनुष्य जिसके नियन्त्रण में हो उसी का दास होता है। BSB BSB: They promise them freedom, while they themselves are slaves to depravity. For a man is a slave to whatever has mastered him.
21 UDB उन्हें उचित जीवन जीने के बारे में कभी नहीं पता चलता, तो यह उनके लिए अच्छा होता। परन्तु परमेश्वर उन्हें और भी अधिक दंड देंगे, क्योंकि उन्होंने उस आदेश को जो उन्हें हम प्रेरितों नें दिया था अस्वीकार कर दिया है। BSB BSB: It would have been better for them not to have known the way of righteousness than to have known it and then to turn away from the holy commandment passed on to them.
22 UDB जिस प्रकार से वे पुराना व्यवहार कर रहे हैं कि उन पर वह कहावत ठीक बैठती हैं: "वे उन कुत्तों के समान हैं जो अपनी उल्टी खाने के लिए वापस जातें हैं" और, "वे ऐसे सूअरों के समान हैं जो अपने आप को धो चुके हैं और फिर से कीचड़ में लोटते हैं।" BSB BSB: Of them the proverbs are true: “A dog returns to its vomit,” and, “A sow that is washed goes back to her wallowing in the mud.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.