1 UDB जब दाऊद और अन्य पहाड़ी की चोटी से थोड़ा आगे बढ़े ही थे, तो मपीबोशेत का दास सीबा उससे मिला। उसके साथ दो गधे थे जिन पर दो सौ रोटियाँ, किशमिश के एक सौ गुच्छे, ताजे अंजीर के एक सौ गुच्छे, और शराब से भरा चमड़े का थैला लदा था। BSB BSB: When David had gone a little beyond the summit, Ziba the servant of Mephibosheth was there to meet him. He had a pair of saddled donkeys loaded with two hundred loaves of bread, a hundred clusters of raisins, a hundred summer fruits, and a skin of wine.
2 UDB राजा ने सीबा से कहा," ये क्या है?" सीबा ने उत्तर दिया, "गधे तेरे परिवार की सवारी करने के लिए हैं, रोटी और फल तेरे सैनिकों के खाने के लिए हैं, और शराब उनके पीने के लिए है जब वे जंगल में थक जाएँ।" BSB BSB: “Why do you have these?” asked the king. Ziba replied, “The donkeys are for the king’s household to ride, the bread and summer fruit are for the young men to eat, and the wine is to refresh those who become exhausted in the wilderness.”
3 UDB राजा ने कहा, "तेरे पहले के स्वामी शाऊल का पोता मपीबोशेत कहाँ है?" सीबा ने उत्तर दिया, "वह यरूशलेम में रहता है, क्योंकि वह सोचता है कि अब लोग उसे उस राज्य पर शासन करने की अनुमति देंगे जिस पर उसके दादा शाऊल ने शासन किया था।" BSB BSB: “Where is your master’s grandson?” asked the king. And Ziba answered, “Indeed, he is staying in Jerusalem, for he has said, ‘Today, the house of Israel will restore to me the kingdom of my grandfather.’”
4 UDB राजा ने सीबा से कहा, "बहुत अच्छा, मपीबोशेत से संबंधित सब कुछ अब तेरा है।" सीबा ने उत्तर दिया, "हे महामहिम, मैं नम्रता से तेरी सेवा करूँगा, और मैं चाहता हूँ कि तू सदैव मुझसे प्रसन्न रहें।" BSB BSB: So the king said to Ziba, “All that belongs to Mephibosheth is now yours!” “I humbly bow before you,” said Ziba. “May I find favor in your eyes, my lord the king!”
5 UDB जब राजा दाऊद और उसके साथी बहरीम शहर पहुँचे, तो शिमी नाम का एक व्यक्ति उनसे मिला। शिमी, जिसका पिता गेरा था, उसी वंश का सदस्य था जिसका शाऊल का परिवार सदस्य था। शिमी दाऊद को शाप दे रहा था जैसे जैसे वह बढ़ रहा था। BSB BSB: As King David approached Bahurim, a man from the family of the house of Saul was just coming out. His name was Shimei son of Gera, and as he approached, he kept yelling out curses.
6 UDB फिर उसने दाऊद और उसके अधिकारियों पर पत्थर फेंके, जबकि अधिकारियों और दाऊद को अंगरक्षकों ने घेरा हुआ था। BSB BSB: He threw stones at David and at all the servants of the king, though the troops and all the mighty men were on David’s right and left.
7 UDB शिमी ने दाऊद को शाप दिया और उससे कहा, "यहाँ से निकल जा, हे हत्यारे, हे नीच! BSB BSB: And as he yelled curses, Shimei said, “Get out, get out, you worthless man of bloodshed!
8 UDB शाऊल के परिवार में बहुत से लोगों की हत्या के लिए यहोवा तुम सबसे बदला ले रहे हैं। और अब वह शाऊल का राज्य तेरे पुत्र अबशालोम को दे रहे हैं। हे हत्यारे, उन लोगों का बदला लिया जा रहा है जिन्हें तूने मारा है!" BSB BSB: The LORD has paid you back for all the blood of the house of Saul, in whose place you have reigned, and the LORD has delivered the kingdom into the hand of your son Absalom. See, you have come to ruin because you are a man of bloodshed!”
9 UDB तब अबीशै ने राजा से कहा, "हे महामहिम, यह मनुष्य एक मृत कुत्ते के रूप में बेकार है! उसे तुझे शाप देने की अनुमति क्यों दी जाए? मुझे वहाँ जाने और उसके सिर को काटने की अनुमति दे!" BSB BSB: Then Abishai son of Zeruiah said to the king, “Why should this dead dog curse my lord the king? Let me go over and cut off his head!”
10 UDB परन्तु राजा ने उत्तर दिया, "हे सरूयाह के दोनों पुत्रों, मैं तुम्हारे साथ कुछ नहीं करना चाहता। अगर वह मुझे शाप दे रहा है और यहोवा ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था, तो किसी को भी उससे पूछना नहीं चाहिए, 'तू राजा को क्यों शाप दे रहा है?" BSB BSB: But the king replied, “What have I to do with you, O sons of Zeruiah? If he curses me because the LORD told him, ‘Curse David,’ who can ask, ‘Why did you do this?’”
11 UDB तब दाऊद ने अबीशै और उसके सभी अधिकारियों से कहा, "तुम जानते हो कि मेरा अपना बेटा मुझे मारने का प्रयास कर रहा है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि बिन्यामीन के गोत्र का यह व्यक्ति भी मुझे मारने का प्रयास कर रहा है। बस उसे अनदेखा करो, और उसे मुझे शाप देने दो। यहोवा ने उसे ऐसा करने के लिए कहा है। BSB BSB: Then David said to Abishai and to all his servants, “Behold, my own son, my own flesh and blood, seeks my life. How much more, then, this Benjamite! Leave him alone and let him curse me, for the LORD has told him so.
12 UDB अवश्य ही यहोवा देखेंगे कि मुझे इतनी परेशानी है, किसी दिन परमेश्वर इस व्यक्ति द्वारा दिए गए शाप के कारण बदले में मुझे आशीष देंगे।" BSB BSB: Perhaps the LORD will see my affliction and repay me with good for the cursing I receive today.”
13 UDB तब दाऊद और उसके साथ रहने वाले लोग सड़क पर आगे बढ़ते गए, और शिमी उसके पास पहाड़ी के किनारे चलता रहा। जब वह साथ चला, उसने दाऊद को शाप दिया और उस पर पत्थर और धूल फेंकी। BSB BSB: So David and his men proceeded along the road as Shimei went along the ridge of the hill opposite him. As Shimei went, he yelled curses, threw stones, and flung dust at David.
14 UDB जब दाऊद और उन्होंने शाम को यात्रा करना बंद कर दिया, तो वे बहुत थके हुए थे। अत: उन्होंने विश्राम किया। BSB BSB: Finally, the king and all the people with him arrived, exhausted. And there he refreshed himself.
15 UDB जब यह हो रहा था, तब अबशालोम और उसके साथ रहने वाले सभी इस्राएली यरूशलेम पहुँचे थे। अहीतोपेल भी वहाँ पहुँचा था। BSB BSB: Then Absalom and all the men of Israel came to Jerusalem, and Ahithophel was with him.
16 UDB जब दाऊद का मित्र हूशै अबशालोम के पास आया, तो उसने अबशालोम से कहा, "मैं चाहता हूँ कि राजा लम्बे समय तक जीवित रहे! तू चिरंजीव रहे!" BSB BSB: And David’s friend Hushai the Archite went to Absalom and said to him, “Long live the king! Long live the king!”
17 UDB अबशालोम ने हूशै से कहा, "तू लम्बे समय से अपने मित्र दाऊद के प्रति निष्ठावान रहा है। तो तू मेरे पास आने की अपेक्षा उसके साथ क्यों नहीं गया?" BSB BSB: “Is this the loyalty you show your friend?” Absalom replied. “Why did you not go with your friend?”
18 UDB हूशै ने उत्तर दिया, "मेरे लिए यही उचित है कि जिसे यहोवा और इन लोगों और इस्राएल के अन्य सभी लोगों ने अपना राजा चुना है उसकी सेवा करूँ। इसलिए मैं तेरे साथ रहूँगा। BSB BSB: “Not at all,” Hushai answered. “For the one chosen by the LORD, by this people, and by all the men of Israel—his I will be, and with him I will remain.
19 UDB इसके अतिरिक्त, मुझे किसकी सेवा करनी चाहिए? मुझे अपने स्वामी के बेटे की सेवा क्यों नहीं करनी चाहिए? जैसे मैंने तेरे पिता की सेवा की है, वैसे ही, मैं तेरी सेवा करूँगा।" BSB BSB: Furthermore, whom should I serve if not his son? As I served in your father’s presence, so also I will serve in yours.”
20 UDB तब अबशालोम ने अहीतोपेल से कहा, "तू क्या सलाह देता है कि हमें क्या करना चाहिए?" BSB BSB: Then Absalom said to Ahithophel, “Give me counsel. What should we do?”
21 UDB अहीतोपेल ने उत्तर दिया, "तेरे पिता अपनी कुछ दासी पत्नियों को महल में देखभाल करने के लिए छोड़ गया है। तुझे उनके साथ सोना चाहिए। जब सम्पूर्ण इस्राएल सुनेगा कि तूने ऐसा किया है, तो उन्हें पता चलेगा कि तूने अपने पिता को दोषी ठहराया है। तब तेरे साथ रहने वाले सभी प्रोत्साहित होंगे।" BSB BSB: Ahithophel replied, “Sleep with your father’s concubines, whom he has left to take care of the palace. When all Israel hears that you have become a stench to your father, then the hands of all who are with you will be strengthened.”
22 UDB उन्होंने महल की छत पर अबशालोम के लिए एक तम्बू बनाया। और अबशालोम तम्बू में गया और अपने पिता की दास पत्नियों के साथ सोया, एक-एक करके, और प्रत्येक उन्हें तम्बू में जाता देख सकता था। BSB BSB: So they pitched a tent for Absalom on the roof, and he slept with his father’s concubines in the sight of all Israel.
23 UDB उन दिनों, लोगों ने स्वीकार किया अहीतोपेल ने जो सलाह दी ऐसा लगा कि वह परमेश्वर के वचन बोल रहा हो। तो जैसे ही दाऊद ने सदैव स्वीकार किया जो अहीतोपेल ने कहा था, अब अबशालोम भी करता था। BSB BSB: Now in those days the advice of Ahithophel was like the consultation of the word of God. Such was the regard that both David and Absalom had for Ahithophel’s advice.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.