1 UDB यहोवा ने शाऊल और उसके अन्य शत्रुओं से दाऊद को बचा लिया था, तब दाऊद ने यहोवा के लिए एक गीत गाया। BSB BSB: And David sang this song to the LORD on the day the LORD had delivered him from the hand of all his enemies and from the hand of Saul.
2 UDB उसने यह गीत गाया: "हे यहोवा, आप शिखर पर एक विशाल चट्टान की तरह हो जिसमें मैं छिप सकता हूँ। आप एक किले की तरह हैं, और आप मुझे बचाते हैं। BSB BSB: He said: “The LORD is my rock, my fortress, and my deliverer.
3 UDB हे यहोवा, आप मेरी रक्षा करो। आप ढाल की तरह हैं, और आप शक्तिशाली हो जो मुझे बचाते हैं। आप ऐसे स्थान की तरह हैं जहाँ मुझे शरण मिलती है। आप मुझे उन लोगों से बचाते हैं जो मेरे प्रति हिंसक हैं। BSB BSB: My God is my rock, in whom I take refuge, my shield, and the horn of my salvation. My stronghold, my refuge, and my Savior, You save me from violence.
4 UDB हे यहोवा, मैं आपसे कहता हूँ। आप प्रशंसा के योग्य हैं, और आप मुझे मेरे दुश्मनों से बचाते हैं। BSB BSB: I will call upon the LORD, who is worthy to be praised; so shall I be saved from my enemies.
5 UDB मैं लगभग मर गया था। ऐसा लगता था मानो मुझ से एक बड़ी लहर टकरा गई हो, और मुझे बाढ़ की तरह लगभग नष्ट कर दिया। BSB BSB: For the waves of death engulfed me; the torrents of chaos overwhelmed me.
6 UDB मैंने सोचा कि मैं मर जाऊँगा। ऐसा लगता था मानो मृत्यु की रस्सियाँ मेरे चारों ओर लिपट गई हों, और ऐसा लगता था मानो मैं एक जाल में था जहाँ मैं निश्चित रूप से मर जाऊँगा। BSB BSB: The cords of Sheol entangled me; the snares of death confronted me.
7 UDB परन्तु जब मैं बहुत परेशान था, तब मैंने आपको यहोवा कहकर पुकारा। मैंने आपको पुकारा, मेरे परमेश्वर। आपने मुझे अपने मन्दिर से सुना। जब मैंने अपनी सहायता करने के लिए बुलाया तो आपने सुना। BSB BSB: In my distress I called upon the LORD; I cried out to my God. And from His temple He heard my voice, and my cry for help reached His ears.
8 UDB तब ऐसा हुआ मानो पृथ्वी हिल गई और काँप उठी। ऐसा लगता था मानो आकाश को थामने वाली नींव थरथराने लगी, क्योंकि आप क्रोधित थे। BSB BSB: Then the earth shook and quaked; the foundations of the heavens trembled; they were shaken because He burned with anger.
9 UDB ऐसा लगता था मानो आपके नथनों से धुआं निकल उठा और धधकता हुआ कोयला और आग जो सब कुछ भस्म करती है आपके मुँह से निकली। BSB BSB: Smoke rose from His nostrils, and consuming fire came from His mouth; glowing coals blazed forth.
10 UDB आपने आसमान फाड़ दिया और नीचे उतर आए। आपके पैरों के नीचे घना अंधेरा बादल था। BSB BSB: He parted the heavens and came down with dark clouds beneath His feet.
11 UDB आप एक करूब पर सवार होकर आकाश में उड़े। हवा ने आपको पक्षी की तरह तेजी से यात्रा करने में सक्षम बनाया। BSB BSB: He mounted a cherub and flew; He soared on the wings of the wind.
12 UDB अंधेरा आपके चारों ओर एक कंबल की तरह था जल भरे मेघों का समूह आपको घेरे हुए था। BSB BSB: He made darkness a canopy around Him, a gathering of water and thick clouds.
13 UDB आप के सम्मुख के तेज़ से जलते अंगारे धधक उठे। BSB BSB: From the brightness of His presence coals of fire blazed forth.
14 UDB तब, हे यहोवा, आपने आकाश से गर्जन की तरह बातें की। यह आपकी आवाज़ थी, परमेश्वर, आप जो अन्य सभी देवताओं में प्रमुख हैं, जिन्हें सुना गया था। BSB BSB: The LORD thundered from heaven; the voice of the Most High resounded.
15 UDB जब आपने बिजली की चमक भेजी, आपने ऐसा अपने तीरों को चलाया और अपने शत्रुओं को तितर-बितर कर दिया। BSB BSB: He shot His arrows and scattered the foes; He hurled lightning and routed them.
16 UDB तब महासागर के तल दिखाई दिए। जगत की नींव उखाड़ दी गई जब आप हमारे शत्रुओं के विरुद्ध लड़ाई में जाते हुए चिल्लाए, और उन पर क्रोधित हुए। BSB BSB: The channels of the sea appeared, and the foundations of the world were exposed at the rebuke of the LORD, at the blast of the breath of His nostrils.
17 UDB हे यहोवा, आपने स्वर्ग से नीचे हाथ बढ़ाया और मुझे उठा लिया। आपने मुझे गहरे पानी से खींच लिया। BSB BSB: He reached down from on high and took hold of me; He drew me out of deep waters.
18 UDB आपने मुझे मेरे बलवंत शत्रुओं से बचाया, उन लोगों से जो मुझसे घृणा करते हैं। मैं उन्हें पराजित नहीं कर सका क्योंकि वे बहुत सामर्थी थे। BSB BSB: He rescued me from my powerful enemy, from foes too mighty for me.
19 UDB मेरी विपत्ति के समय वे मुझ पर टूट पड़े, परन्तु परमेश्वर, आपने मुझे बचाया। BSB BSB: They confronted me in my day of calamity, but the LORD was my support.
20 UDB आप मुझे ऐसे स्थान पर ले आए जहाँ मैं सुरक्षित था। आपने मुझे बचाया क्योंकि आप मुझसे प्रसन्न थे। BSB BSB: He brought me out into the open; He rescued me because He delighted in me.
21 UDB हे यहोवा, आपने मुझे पुरस्कृत किया क्योंकि मैं सही करता हूँ। आपने मेरे लिए अच्छे कर्म किए हैं क्योंकि मैं निर्दोष था। BSB BSB: The LORD has rewarded me according to my righteousness; He has repaid me according to the cleanness of my hands.
22 UDB हे यहोवा, मैंने आपके नियमों का पालन किया है। मैंने आपकी आराधना करना बंद नहीं किया है, मेरे परमेश्वर। BSB BSB: For I have kept the ways of the LORD and have not wickedly departed from my God.
23 UDB आपके सभी नियम मेरे मन में थे, और मैंने आपकी सभी विधियों का पालन करना बंद नहीं किया। BSB BSB: For all His ordinances are before me; I have not disregarded His statutes.
24 UDB आप जानते हैं कि मैंने कुछ भी बुरा नहीं किया है। मैंने स्वयं को उन कामों को करने से दूर रखा जिनके लिए आप मुझे दंडित करते। BSB BSB: And I have been blameless before Him and kept myself from iniquity.
25 UDB इसलिए आपने मुझे सही काम करने के बदले में पुरस्कृत किया है, क्योंकि आप जानते हैं कि मैं गलत काम न करने के कारण निर्दोष हूँ। BSB BSB: So the LORD has repaid me according to my righteousness, according to my cleanness in His sight.
26 UDB हे यहोवा, आप उन लोगों के प्रति विश्वासयोग्य हैं जो सदैव आप पर भरोसा करते हैं, और आप सदैव उन लोगों के लिए अच्छा करते हैं जिनके व्यवहार सदैव अच्छे होते हैं। BSB BSB: To the faithful You show Yourself faithful, to the blameless You show Yourself blameless;
27 UDB आप उन लोगों के प्रति शुद्ध कार्य करते हैं जिनके मन शुद्ध हैं, परन्तु आप उन लोगों के विरोधी हैं जो दोषी हैं। BSB BSB: to the pure You show Yourself pure, but to the crooked You show Yourself shrewd.
28 UDB आप नम्र लोगों को बचाते हैं, परन्तु आप उन लोगों को देखते रहते हैं जो घमंड करते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं। BSB BSB: You save an afflicted people, but Your eyes are on the haughty to bring them down.
29 UDB हे यहोवा, आप दीपक की तरह हैं आप उजियाला कर देते हैं जब मै अँधेरे में होता हूँ। BSB BSB: For You, O LORD, are my lamp; the LORD lights up my darkness.
30 UDB आपकी सामर्थ से मैं अपने रास्ते को अवरुद्ध करने वाले सैनिकों की एक पंक्ति को तोड़ सकता हूँ; मैं उनके शहर के चारों ओर की दीवार लाँघ सकता हूँ। BSB BSB: For in You I can charge an army; with my God I can scale a wall.
31 UDB मेरे परमेश्वर जिनकी मैं आराधना करता हूँ, जो कुछ भी आप करते हैं वह सिद्ध है। आप सदैव अपने वादे के अनुसार कार्य करते हैं। आप उन सभी के लिए ढाल की तरह हैं जो बचने के लिए आपसे अनुरोध करते हैं। BSB BSB: As for God, His way is perfect; the word of the LORD is flawless. He is a shield to all who take refuge in Him.
32 UDB हे यहोवा, आप ही अकेले हैं जो परमेश्वर हैं। सिर्फ आप शिखर पर विशाल चट्टान की तरह हैं जिसमे हम छिप सकते हैं। BSB BSB: For who is God besides the LORD? And who is the Rock except our God?
33 UDB परमेश्वर, जिनकी मैं आराधना करता हूँ वह मेरे लिए एक दृढ़ गढ़ है। आप ऐसे व्यक्ति का जो निर्दोष है उस मार्ग पर नेतृत्व करते हैं जिस पर उसे चलना चाहिए। BSB BSB: God is my strong fortress, and He makes my way clear.
34 UDB जब मैं पहाड़ों पर चलता हूँ, आप मुझे सुरक्षित चलने में सक्षम करते हैं जैसे एक हिरण दौड़ता है, बिना लड़खड़ाए। BSB BSB: He makes my feet like those of a deer and stations me upon the heights.
35 UDB आप मुझे युद्ध में लड़ना सिखाते हैं ताकि मैं तीर को मजबूत धनुष से कुशलता से चला सकूँ। BSB BSB: He trains my hands for battle; my arms can bend a bow of bronze.
36 UDB ऐसा लगता है मानो आपने मुझे ढाल दी है जिसके द्वारा आपने मुझे छुड़ाया है, और आपने मेरी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया है और मेरे प्रसिद्ध बनने का कारण हैं। BSB BSB: You have given me Your shield of salvation, and Your gentleness exalts me.
37 UDB आपने मेरे शत्रुओं को मुझे पकड़ने की अनुमति नहीं दी है, और मैं युद्ध के दौरान गिरा नहीं हूँ। BSB BSB: You broaden the path beneath me so that my ankles do not give way.
38 UDB मैंने अपने शत्रुओं का पीछा किया और उन्हें पराजित किया। जब तक वे सभी मारे नहीं गए तब तक मैंने उनसे लड़ना बंद नहीं किया। BSB BSB: I pursued my enemies and destroyed them; I did not turn back until they were consumed.
39 UDB मैंने उन्हें मार गिराया। मैंने उन्हें अपनी तलवार से मारा, और वे मेरे पैरों पर गिर गए और फिर उठ न पाए। BSB BSB: I devoured and crushed them so they could not rise; they have fallen under my feet.
40 UDB आपने मुझे लड़ाई लड़ने के लिए सामर्थ दी है और जो मुझ पर आक्रमण कर रहे थे उनके विनाश का कारण बना; मैने उन्हें कुचल डाला। BSB BSB: You have armed me with strength for battle; You have subdued my foes beneath me.
41 UDB आप मेरे लिए शत्रुओं के पीठ दिखाकर भागने का कारण बने। मैंने उन लोगों को नष्ट कर दिया जो मुझसे घृणा करते थे। BSB BSB: You have made my enemies retreat before me; I destroyed those who hated me.
42 UDB उन्होंने किसी को उन्हें बचाने के लिए खोजा, परन्तु किसी ने बचाया नहीं। उन्होंने आपको सहायता के लिए पुकारा, यहोवा,, परन्तु आपने उन्हें उत्तर नहीं दिया। BSB BSB: They looked, but there was no one to save them—to the LORD, but He did not answer.
43 UDB मैंने उन्हें कुचल दिया, और वे धूल के छोटे कणों की तरह बन गए। मैंने उन्हें रौंद डाला, और वे सड़कों पर कीचड़ की तरह बन गए। BSB BSB: I ground them as the dust of the earth; I crushed and trampled them like mud in the streets.
44 UDB आपने मुझे उन लोगों से बचाया जिन्होंने मेरे विरूद्ध विद्रोह करने का प्रयास किया, और आपने मुझे कई देशों पर शासन करने के लिए नियुक्त किया है। जिन लोगों को मैं पहले नहीं जानता था वे अब मेरे अधिकार में हैं। BSB BSB: You have delivered me from the strife of my people; You have preserved me as the head of nations; a people I had not known shall serve me.
45 UDB विदेशी नम्रता से मेरे सामने झुक गए। जैसे ही उन्होंने मेरे विषय सुना, उन्होंने मेरी आज्ञा मानी। BSB BSB: Foreigners cower before me; when they hear me, they obey me.
46 UDB वे भयभीत हो गए, और वे मेरे पास अपने छिपने के स्थानों से काँपते हुए आए। BSB BSB: Foreigners lose heart and come trembling from their strongholds.
47 UDB हे यहोवा, आप जीवित हैं! मैं आपकी स्तुति करता हूँ! आप शिखर पर विशाल चट्टान की तरह हैं जिसमें मैं सुरक्षित हूँ! आप ही हैं जो मुझे छुड़ाते हैं। हर किसी को आपकी प्रशंसा करनी चाहिए। BSB BSB: The LORD lives, and blessed be my Rock! And may God, the Rock of my salvation, be exalted—
48 UDB आप मुझे शत्रुओं को जीतने में सक्षम करते हैं, और आप अन्य देशों के लोगों को मेरे अधिकार में रहने का कारण बनते हैं। BSB BSB: the God who avenges me and brings down nations beneath me,
49 UDB आप ने मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ाया, और आप ने मुझे उनसे अधिक सम्मानित होने दिया। आपने मुझे उन पुरुषों से बचाया जिन्होंने सदैव हिंसक तरीके से कार्य किया। BSB BSB: who frees me from my enemies. You exalt me above my foes; You rescue me from violent men.
50 UDB इस सब के कारण, मैं कई समूहों में आपकी स्तुति करता हूँ, और मैं आपकी स्तुति करने के लिए गाता हूँ। BSB BSB: Therefore I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing praises to Your name.
51 UDB आप मेरे शत्रुओं को जीतने के लिए, जिसे आपने राजा बनने के लिए नियुक्त किया, मुझे सक्षम करते हैं। आप मुझ दाऊद से विश्वासयोग्यता से प्रेम करते हैं, और आप मेरे वंशजों को युगानयुग प्रेम करते रहोगे।" BSB BSB: Great salvation He brings to His king. He shows loving devotion to His anointed, to David and his descendants forever.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.