1 UDB अन्य विषयों के बारे में, हे हमारे साथी विश्वासियों, हमारे लिए प्रार्थना करो कि अधिक से अधिक लोग शीघ्र ही हमारे प्रभु यीशु के बारे में हमारा संदेश सुनें और उसका सम्मान करें, जैसे तुमने किया था। BSB BSB: Finally, brothers, pray for us, that the word of the Lord may spread quickly and be held in honor, just as it was with you.
2 UDB हमारे लिए भी प्रार्थना करो कि परमेश्वर दुष्ट और बुरे लोगों को हमारी हानि करने से बचाएँ, क्योंकि हर कोई प्रभु पर विश्वास नहीं करते हैं। BSB BSB: And pray that we may be delivered from wicked and evil men; for not everyone holds to the faith.
3 UDB फिर भी, प्रभु यीशु विश्वासयोग्य हैं! इसलिए हमें विश्वास है कि वह तुमको मजबूत बने रहने के लिए प्रेरित करेंगे। हमें यह भी निश्चय है कि वह तुमको दुष्ट शैतान से भी बचाएँगे। BSB BSB: But the Lord is faithful, and He will strengthen you and guard you from the evil one.
4 UDB क्योंकि हम सब हमारे प्रभु यीशु के साथ जुड़े हुए हैं, हमें विश्वास है कि जो आदेश हम ने तुमको दिए हैं उनका पालन तुम कर रहे हो, और हम इस पत्र में जो आज्ञा देते हैं, तुम उन्हें भी मानोगे। BSB BSB: And we have confidence in the Lord that you are doing and will continue to do what we command.
5 UDB हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे प्रभु यीशु यह जानने में कि परमेश्वर तुम से कितना प्रेम करते हैं और मसीह ने तुम्हारे लिए कितना कुछ सहन किया है, तुम्हारी निरन्तर सहायता करें। BSB BSB: May the Lord direct your hearts into God’s love and Christ’s perseverance.
6 UDB हे हमारे साथी विश्वासियों, हम तुम को आज्ञा देते हैं– और मानो कि प्रभु यीशु मसीह स्वयं यह कह रहेहैं- कि तुम आलसी और कामचोरी करने वाले हर विश्वासी भाई या बहन के साथ संगति करना त्याग दो। कहने का अर्थ है, कि तुमको उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो अपने जीवन का संचालन उन उपदेशों के आधार पर नहीं करते हैं जो हम ने तुमको सिखाए हैं, और दूसरों ने हमें सिखाए थे। BSB BSB: Now we command you, brothers, in the name of our Lord Jesus Christ, to keep away from any brother who leads an undisciplined life that is not in keeping with the tradition you received from us.
7 UDB हम तुमको यह इसलिए बताते हैं क्योंकि तुम स्वयं जानते हैं कि तुमको हमारे जैसा व्यवहार करना चाहिए। तुम्हारे साथ रहते समय हम बिना काम के बैठे हुए नहीं थे। BSB BSB: For you yourselves know how you ought to imitate us, because we were not undisciplined among you,
8 UDB कहने का अर्थ यह है कि हम ने किसी का भोजन बिना भुगतान किए नहीं खाया। हम ने दिन और रात स्वयं की सहायता करने के लिए बहुत परिश्रम किया की हमें अपनी आवश्कताओं के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यक्ता न हो। BSB BSB: nor did we eat anyone’s food without paying for it. Instead, in labor and toil, we worked night and day so that we would not be a burden to any of you.
9 UDB हमारे पास धन के लिए तुम पर निर्भर रहने का अधिकार था क्योंकि मैं प्रेरित हूँ, परन्तु हम ने तुम्हारे लिए अच्छा उदाहरण बनने के लिए कठोर परिश्रम किया जिससे कि तुम हमारे जैसा व्यवहार करो। BSB BSB: Not that we lack this right, but we wanted to offer ourselves as an example for you to imitate.
10 UDB स्मरण रखो कि जब हम तुम्हारे साथ थे, तो हम तुमको आज्ञा देते रहे कि अगर कोई भी साथी विश्वासी काम करने से मना करे, तो उसे खाने के लिए भोजन मत दो। BSB BSB: For even while we were with you, we gave you this command: “If anyone is unwilling to work, he shall not eat.”
11 UDB अब हम तुमको यह फिर से बताते हैं, क्योंकि किसी ने हमें बताया है कि तुम में से कुछ लोग आलसी हैं और बिल्कुल भी काम नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, तुम में कुछ ऐसे भी हैं जो दूसरों के काम में हस्तक्षेप करते हैं। BSB BSB: For we hear that some of you are leading undisciplined lives, accomplishing nothing, but being busybodies.
12 UDB हम उन भाई-बहनों को आज्ञा देते हैं जो काम नहीं कर रहे हैं, और उनसे आग्रह करते हैं, जैसे कि प्रभु स्वयं बोल रहे हों, कि तुम अपने काम पर ध्यान दो, अपनी जीविका स्वयं कमाओ, और अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करो। BSB BSB: We command and urge such people by our Lord Jesus Christ to begin working quietly to earn their own living.
13 UDB हे साथी विश्वासियों! कभी भी भले काम करने से थक न जाओ! BSB BSB: But as for you, brothers, do not grow weary in well-doing.
14 UDB यदि कोई भी साथी विश्वासी इस पत्र में जो लिखा है उसका पालन नहीं करता है, तो सार्वजनिक रूप से उस व्यक्ति की पहचान करो। फिर उसके साथ सम्बन्ध न रखो, ताकि वह लज्जित हो। BSB BSB: Take note of anyone who does not obey the instructions we have given in this letter. Do not associate with him, so that he may be ashamed.
15 UDB उसे अपना शत्रु न समझो; परन्तु उसे चेतावनी दो जैसे तुम अपने दूसरे साथी विश्वासियों को देते हो। BSB BSB: Yet do not regard him as an enemy, but admonish him as a brother.
16 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारे प्रभु यीशु स्वयं, जो अपने लोगों को शान्ति देते हैं, तुमको हमेशा और हर स्थिति में शान्ति दें। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारे प्रभु यीशु तुम सभी की सहायता करते रहें। BSB BSB: Now may the Lord of peace Himself give you peace at all times and in every way. The Lord be with all of you.
17 UDB अब मैंने अपने लेखक से कलम ले ली है, और मैं, पौलुस स्वयं तुमको यह शुभकामना लिखकर भेज रहा हूँ। मैं अपने सभी पत्रों में ऐसा करता हूँ ताकि तुम जान सको कि वास्तव में, यह पत्र मैंने ही भेजा है। ऐसे ही मैं अपने पत्र को समाप्त करता हूँ। BSB BSB: This greeting is in my own hand—Paul. This is my mark in every letter; it is the way I write.
18 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारे प्रभु यीशु मसीह तुम सब के साथ दया का व्यवहार करते रहें। BSB BSB: The grace of our Lord Jesus Christ be with all of you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.