1 UDB मैं, पौलुस, तीमुथियुस को लिख रहा हूँ। मसीह यीशु ने मुझे सब लोगों को यह बताने के लिए एक प्रेरित के रूप में भेजा है कि यदि वे सब उसके साथ एकजुट हो जाते हैं, तो परमेश्वर उन्हें अब और हमेशा के लिए जीवित रखने की प्रतिज्ञा करते हैं। BSB BSB: Paul, an apostle of Christ Jesus by the will of God, according to the promise of life in Christ Jesus,
2 UDB हे तीमुथियुस, मैं तुझसे अपने पुत्र के समान प्रेम करता हूँ। ऐसा हो कि हमारे पिता परमेश्वर और हमारे प्रभ यीशु मसीह तेरे प्रति दया, और करुणा और शान्ति से कार्य करें। BSB BSB: To Timothy, my beloved child: Grace, mercy, and peace from God the Father and Christ Jesus our Lord.
3 UDB मैं परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ और मैं उनकी सेवा करता हूँ क्योंकि सच में, मैं वही करना चाहता हूँ जो वह चाहते हैं, जैसे मेरे पूर्वजों ने किया था। हे तीमुथियुस, मैंने दिन और रात तेरे लिए प्रार्थना करना सदा स्मरण रखा है। BSB BSB: I thank God, whom I serve with a clear conscience as did my forefathers, as I constantly remember you night and day in my prayers.
4 UDB मैं वास्तव में तुझको देखना चाहता हूँ क्योंकि मुझे स्मरण है कि तू मेरे लिए कैसे रोया था। अगर मैं तुमको फिर से देखता हूँ तो मैं बहुत आनंदित हो जाऊँगा। BSB BSB: Recalling your tears, I long to see you so that I may be filled with joy.
5 UDB मुझे याद है कि तू सच में यीशु पर विश्वास करता है! पहले तेरी नानी लोइस, और तेरी माता यूनीके ने अपने जीवन के लिए यीशु मसीह पर भरोसा किया, और मुझे विश्वास है कि तू भी यीशु मसीह पर वैसे ही भरोसा रखता है जैसे वे रखती थीं! BSB BSB: I am reminded of your sincere faith, which first dwelt in your grandmother Lois and your mother Eunice, and I am convinced is in you as well.
6 UDB क्योंकि तू यीशु पर भरोसा रखता है, मैं तुझको स्मरण दिलाता हूँ, कि तू फिर से उन वरदानों का उपयोग करना आरम्भ कर दे जो परमेश्वर ने तुझको तब दिए थे, जब मैंने तुझ पर अपना हाथ रखा था और तेरे लिए प्रार्थना की थी। BSB BSB: For this reason I remind you to fan into flame the gift of God, which is in you through the laying on of my hands.
7 UDB जब परमेश्वर के आत्मा हमारे पास आए, तो उन्होंने हमें डरने नहीं दिया; इसके बजाय, उन्होंने हमें परमेश्वर की आज्ञा मानने, और दूसरों को प्रेम करने, और स्वयं को वश में रखने का सामर्थ दिया है। BSB BSB: For God has not given us a spirit of fear, but of power, love, and self-control.
8 UDB इसलिए यह मत सोच कि यीशु मसीह के बारे में प्रचार करने से तुझको लज्जित होना पड़ेगा। और यह मत सोच कि मेरा मित्र होने के कारण भी तुझको लज्जित होना पड़ेगा, क्योंकि मैं यीशु पर विश्वास करता हूँ और इसी कारण बन्दीगृह में हूँ। इसकी अपेक्षा, जब तू दूसरों को सुसमाचार सुनाता है, तब दुःख उठाने के लिए तैयार रह। परमेश्वर तुझको सभी कठिनाइयों को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करेंगे। BSB BSB: So do not be ashamed of the testimony of our Lord, or of me, His prisoner. Instead, join me in suffering for the gospel by the power of God.
9 UDB वह ऐसा करेंगे क्योंकि उन्होंने हमें बचाया है और हमें अपने लोग होने के लिए बुलाया है। परमेश्वर ने हमें हमारे अच्छे कामों के कारण नहीं बचाया है, उन्होंने हमें इसलिए बचाया है कि हमें यह वरदान देने की योजना बनाई हुई थी! पृथ्वी के आरम्भ से पहले ही परमेश्वर ने मसीह यीशु को चुना कि उनके द्वारा हमें यह वरदान मिले। BSB BSB: He has saved us and called us to a holy calling, not because of our works, but by His own purpose and by the grace He granted us in Christ Jesus before time began.
10 UDB अब सब लोग यह देख सकते हैं कि परमेश्वर उन्हें बचा सकते हैं, क्योंकि हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु आए और उन्होंने मृत्यु को पराजित कर दिया और सबको वह सुसमाचार सुनाया, जो सत्य है की वही सब लोगों को सदा के लिए जीवित रखते है। BSB BSB: And now He has revealed this grace through the appearing of our Savior, Christ Jesus, who has abolished death and illuminated the way to life and immortality through the gospel,
11 UDB और यह इसी कारण से था कि परमेश्वर ने मुझे एक प्रेरित, उपदेशक और शिक्षक होने के लिए भेजने का निर्णय किया। BSB BSB: to which I was appointed as a preacher, an apostle, and a teacher.
12 UDB इन कार्यों में मैं पीड़ा उठाता हूँ, परन्तु मैं लज्जित नहीं हूँ, क्योंकि मैं जानता हूँ कि मैंने यीशु मसीह पर विश्वास किया है, और मुझे यह विश्वास है कि वह अंतिम दिन तक मेरे विश्वास की रक्षा करने में समर्थ है। BSB BSB: For this reason, even though I suffer as I do, I am not ashamed; for I know whom I have believed, and I am convinced that He is able to guard what I have entrusted to Him for that day.
13 UDB जैसे कि तू यीशु मसीह पर विश्वास करता है और उनसे प्रेम करता है, तो उन सच्चे वचनों के अर्थ का पालन भी कर, जो तूने मुझसे सुने हैं। BSB BSB: Hold on to the pattern of sound teaching you have heard from me, with the faith and love that are in Christ Jesus.
14 UDB परमेश्वर तुझ पर भरोसा करते हैं कि तुम उस सुसमाचार का प्रचार करेगा जो उन्होंने तुझको दिया है। पवित्र आत्मा पर भरोसा करने के द्वारा जो हम में बसे हुए हैं उस सुसमाचार को सुरक्षित भी रख। BSB BSB: Guard the treasure entrusted to you, with the help of the Holy Spirit who dwells in us.
15 UDB तू जानता है कि आसिया के लगभग सभी विश्वासियों ने मेरी मित्रता छोड़ दी है, जिनमें फूगिलुस और हिरमुगिनेस भी हैं। BSB BSB: You know that everyone in the province of Asia has deserted me, including Phygelus and Hermogenes.
16 UDB परन्तु मैं प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु उनेसिफुरूस के परिवार के प्रति दयालु हों। उसने बहुत बार मेरी सहायता की है, और वह लज्जित नहीं था कि मैं बन्दीगृह में हूँ। BSB BSB: May the Lord grant mercy to the household of Onesiphorus, because he has often refreshed me and was unashamed of my chains.
17 UDB इसके विपरीत, जब वह यहाँ रोम में आया था, तो वह तब तक मेरी खोज करता रहा जब तक कि मैं उसे मिल नहीं गया। BSB BSB: Indeed, when he arrived in Rome, he searched diligently until he found me.
18 UDB ऐसा हो कि प्रभु अंतिम दिन में उनेसिफुरूस पर दया करे। तू सब जानता है कि उसने कैसे इफिसुस में मेरी सहायता की थी। BSB BSB: May the Lord grant Onesiphorus His mercy on that day. You know very well how much he ministered to me in Ephesus.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.