3 UDB एक दिन दोपहर में लगभग तीन बजे कुरनेलियुस ने एक दर्शन देखा। उसने स्पष्ट रूप से एक स्वर्गदूत को देखा जिसे परमेश्वर ने भेजा था। उसने देखा कि स्वर्गदूत उसके कमरे में आकर उससे कह रहा है, "कुरनेलियुस!" BSB BSB: One day at about the ninth hour, he had a clear vision of an angel of God who came to him and said, “Cornelius!”
4 UDB कुरनेलियुस ने स्वर्गदूत को देखा और भयभीत हो गया। फिर उसने डरते हुए पूछा, "श्रीमान, तुम क्या चाहते हो?" स्वर्गदूत ने जिसे परमेश्वर ने भेजा था उसे उत्तर दिया, "तुने परमेश्वर को प्रसन्न किया है क्योंकि तू नियमित रूप से उनसे प्रार्थना करता है और तुने गरीब लोगों की सहायता करने के लिए पैसे भी दिये हैं। ये काम परमेश्वर के सामने एक स्मरण योग्य बलिदान के समान हैं। BSB BSB: Cornelius stared at him in fear and asked, “What is it, Lord?” The angel answered, “Your prayers and gifts to the poor have ascended as a memorial offering before God.
5 UDB तो अब कुछ पुरुषों को याफा में जाने के लिए आदेश दे और उन्हें शमौन नाम के एक व्यक्ति को अपने साथ यहाँ लाने के लिए कह, उसका दूसरा नाम पतरस है। BSB BSB: Now send men to Joppa to call for a man named Simon who is called Peter.
6 UDB वह एक व्यक्ति के पास ठहरा है, उसका भी नाम शमौन है, जो चमड़ा बनाता है। उसका घर समुद्र के पास है।" BSB BSB: He is staying with Simon the tanner, whose house is by the sea.”
7 UDB जब कुरनेलियुस से बात करने वाला स्वर्गदूत चला गया, तो उसने अपने घर के दो सेवकों और एक सैनिक को जो उसकी सेवा करता था, बुलवाया वह भी परमेश्वर की आराधना किया करता था। BSB BSB: When the angel who spoke to him had gone, Cornelius called two of his servants and a devout soldier from among his attendants.
8 UDB उसने स्वर्गदूत की सब बातों को उन्हें समझा दिया। तब उसने उनसे कहा याफा शहर जाकर पतरस को कैसरिया आने के लिए कहो। BSB BSB: He explained what had happened and sent them to Joppa.
10 UDB उसे भूख लगी और वह कुछ खाना चाहता था। जब कुछ लोग भोजन की तैयारी कर रहे थे, तो पतरस ने एक दर्शन देखा। BSB BSB: He became hungry and wanted something to eat, but while the meal was being prepared, he fell into a trance.
11 UDB उसने आकाश को खुला हुआ देखा और एक बड़ी चादर जैसा कुछ धरती पर उतर आया, उसके चारों कोने ऊपर उठे हुए थे। BSB BSB: He saw heaven open and something like a large sheet being let down to earth by its four corners.
12 UDB चादर में सब प्रकार के जीव जन्तु थे। इसमें वे पशु और पक्षी भी थे जिन्हें खाना मूसा की व्यवस्था में मना था। उसमें कुछ चार पैर वाले थे, दूसरे भूमि पर रेंगने वाले थे, और अन्य जंगली पक्षी थे। BSB BSB: It contained all kinds of four-footed animals and reptiles of the earth, as well as birds of the air.
13 UDB तब उसने परमेश्वर को उससे कहते सुना, "पतरस, खड़ा हो जा, इनमें से कुछ को मार डाल और उनको खा ले!" BSB BSB: Then a voice said to him: “Get up, Peter, kill and eat!”
14 UDB परन्तु पतरस ने उत्तर दिया, "हे प्रभु, सचमुच आप नहीं चाहते कि मैं ऐसा करूँ क्योंकि मैंने कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं खाया है जिसके बारे में हमारी यहूदी व्यवस्था कहती है कि वह तुम्हें अस्वीकार्य है या कोई ऐसी वस्तु जिसे हमें खाना नहीं चाहिए!" BSB BSB: “No, Lord!” Peter answered. “I have never eaten anything impure or unclean.”
15 UDB तब पतरस ने दूसरी बार परमेश्वर को उससे बात करते सुना। उन्होंने कहा, "मैं परमेश्वर हूँ, इसलिए यदि मैंने कुछ खाने के लिये स्वीकार्य बनाया है, तो यह मत कह कि यह खाने के लिये स्वीकार्य नहीं है!" BSB BSB: The voice spoke to him a second time: “Do not call anything impure that God has made clean.”
16 UDB यह तीन बार हुआ। इसके तुरंत बाद, उन पशुओं और पक्षियों के साथ चादर को फिर से आकाश में उठा लिया गया। BSB BSB: This happened three times, and all at once the sheet was taken back up into heaven.
17 UDB जबकि पतरस समझने का प्रयास कर रहा था कि उस दर्शन का अर्थ क्या है, कुरनेलियुस द्वारा भेजे गए व्यक्ति पहुँच गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि शमौन के घर कैसे जाना है। अत: उनको उसका घर मिल गया और वे आकर द्वार के बाहर खड़े हुए। BSB BSB: While Peter was puzzling over the meaning of the vision, the men sent by Cornelius found Simon’s house and approached the gate.
18 UDB उन्होंने आवाज लगाई और पूछा कि क्या शमौन नाम का एक व्यक्ति, जिसका दूसरा नाम पतरस है, यहाँ ठहरा हुआ है या नहीं। BSB BSB: They called out to ask if Simon called Peter was staying there.
19 UDB जबकि पतरस अभी भी यह समझने का प्रयास कर रहा था कि दर्शन का अर्थ क्या है, परमेश्वर के आत्मा ने उससे कहा, "सुन! तीन पुरुष यहाँ आए हैं जो तुमसे मिलना चाहते हैं। BSB BSB: As Peter continued to reflect on the vision, the Spirit said to him, “Behold, three men are looking for you.
20 UDB इसलिये उठ और सीढ़ियों से नीचे उतर कर उनके साथ चला जा! मत सोच कि तुझे उनके साथ नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मैंने उन्हें यहाँ भेजा है।" BSB BSB: So get up! Go downstairs and accompany them without hesitation, because I have sent them.”
21 UDB अत: पतरस नीचे उतर कर उन लोगों के पास गया और उनसे कहा, "नमस्कार! मैं ही वह व्यक्ति हूँ जिसको तुम लोग खोज रहे हो। तुम लोग किस काम से आए हो?" BSB BSB: So Peter went down to the men and said, “Here am I, the one you are looking for. Why have you come?”
22 UDB उन्होंने उत्तर दिया, "कुरनेलियुस, जो रोमी सेना में एक अधिकारी है, उसने हमें यहाँ भेजा है। वह एक अच्छा व्यक्ति है जो परमेश्वर की आराधना करता है, और सब यहूदी लोग जो उसके बारे में जानते हैं, वे कहते हैं कि वह बहुत अच्छा व्यक्ति है। एक स्वर्गदूत ने उससे कहा; कुछ पुरुषों को याफा में जाकर शमौन पतरस से मिलने और उसे यहाँ लाने के लिए कह, ताकि जो उसे कहना है तुम उसे सुन सको। BSB BSB: “Cornelius the centurion has sent us,” they said. “He is a righteous and God-fearing man with a good reputation among the whole Jewish nation. A holy angel instructed him to request your presence in his home so he could hear a message from you.”
23 UDB अत: पतरस ने उन्हें घर में बुलाया और उनसे कहा कि वे उस रात वहीं पर ठहर जाएँ। अगले दिन पतरस तैयार होकर उन पुरुषों के साथ चला गया। याफा के कई विश्वासी भी उसके साथ गए। BSB BSB: So Peter invited them in as his guests. And the next day he got ready and went with them, accompanied by some of the brothers from Joppa.
24 UDB एक दिन के बाद, वे कैसरिया शहर में पहुँचे। कुरनेलियुस उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। उसने अपने संबन्धियों और निकट के मित्रों को भी आमंत्रित किया था, इसलिए वे वहाँ उसके घर में थे। BSB BSB: The following day he arrived in Caesarea, where Cornelius was expecting them and had called together his relatives and close friends.
25 UDB जब पतरस घर में प्रवेश कर रहा था, तो कुरनेलियुस उससे मिला और उसका आदर करने के लिए उसके सामने नीचे झुक गया। BSB BSB: As Peter was about to enter, Cornelius met him and fell at his feet to worship him.
26 UDB परन्तु पतरस ने कुरनेलियुस को हाथ से पकड़ लिया और उसे अपने पैरों पर से उठाया। उसने कहा, "खड़ा हो जा! झुक कर मेरा आदर मत कर! मैं तुम्हारे जैसा ही एक मनुष्य हूँ!" BSB BSB: But Peter helped him up. “Stand up,” he said, “I am only a man myself.”
27 UDB जब वह कुरनेलियुस से बात कर रहा था, तब पतरस और अन्य विश्वासियों ने घर में प्रवेश किया और देखा कि कई लोग वहाँ एकत्र हुए थे। BSB BSB: As Peter talked with him, he went inside and found many people gathered together.
29 UDB इसलिए जब तुमने कुछ पुरूषों को भेजा कि मुझे यहाँ आने के लिए कहें तो मैं तुरंत बिना किसी आपत्ति के यहाँ आया। इसलिये, कृपया मुझे बताओ, तुमने मुझे यहाँ आने के लिए क्यों कहा है?" BSB BSB: So when I was invited, I came without objection. I ask, then, why have you sent for me?”
30 UDB कुरनेलियुस ने उत्तर दिया, "तीन दिन पहले इसी समय मैं अपने घर में परमेश्वर से प्रार्थना कर रहा था, जैसा कि मैं दोपहर तीन बजे नियमित रूप से करता हूँ। अचानक एक पुरुष जिसके कपड़े बहुत चमकदार थे मेरे सामने खड़ा हो गया BSB BSB: Cornelius answered: “Four days ago I was in my house praying at this, the ninth hour. Suddenly a man in radiant clothing stood before me
31 UDB और कहा, 'कुरनेलियुस, परमेश्वर ने तेरी प्रार्थना सुन ली है। उन्होंने यह भी देखा है कि तुमने गरीब लोगों की सहायता के लिए अधिकतर पैसे दिए हैं, और वे उससे प्रसन्न हैं। BSB BSB: and said, ‘Cornelius, your prayer has been heard, and your gifts to the poor have been remembered before God.
32 UDB तो अब, याफा शहर में जाने के लिए दूतों को भेज ताकि वे शमौन को जिसका दूसरा नाम पतरस है यहाँ आने के लिए कहें। वह समुद्र के पास एक घर में ठहरा है जो एक अन्य शमौन नाम के व्यक्ति का है जो चमड़ा बनाता है।' BSB BSB: Therefore send to Joppa for Simon, who is called Peter. He is a guest in the home of Simon the tanner, by the sea.’
33 UDB इसलिए मैंने तुरंत कुछ लोगों को भेजा जिन्होंने तुझे यहाँ आने के लिए कहा, और निश्चय ही तुझे धन्यवाद कहता हूँ कि तुम यहाँ आया है। अब हम सब एकत्र हैं, यह जानते हुए कि परमेश्वर हमारे साथ है, कि तुझसे वह सब बातें सुने जिन्हें सुनाने के लिए परमेश्वर ने तुझे आदेश दिया है। तो कृपया हमें सुना।" BSB BSB: So I sent for you immediately, and you were kind enough to come. Now then, we are all here in the presence of God to listen to everything the Lord has instructed you to tell us.”
35 UDB इसकी अपेक्षा वह सब जातियों में से उन सब को स्वीकार करते हैं जो उन्हें सम्मान देते हैं और वही करते हैं जो उन्हें प्रसन्न करता है। BSB BSB: but welcomes those from every nation who fear Him and do what is right.
36 UDB तुम उस संदेश को जानते हो जो परमेश्वर ने हम इस्राएलियों के पास भेजा। उन्होंने हम पर उस सुसमाचार की घोषणा की कि यीशु मसीह ने जो किया है उसके कारण लोगों का परमेश्वर के साथ मेल हो गया। ये यीशु केवल हम इस्राएलियों के ही प्रभु नहीं हैं। वह सभी लोगों पर शासन करने वाले एक ही प्रभु हैं। BSB BSB: He has sent this message to the people of Israel, proclaiming the gospel of peace through Jesus Christ, who is Lord of all.
37 UDB तुम जानते हो कि उन्होंने गलील से शुरू करके यहूदिया के सारे प्रदेश में क्या-क्या किया। यूहन्ना बपतिस्मा देने के पहले कहता था कि लोग बपतिस्मा लेने से पहले अपने पापी स्वभाव से दूर हो जाएँ। यीशु ने उसके बाद अपनी सेवा आरंभ की थी। BSB BSB: You yourselves know what has happened throughout Judea, beginning in Galilee with the baptism that John proclaimed:
38 UDB तुम जानते हो कि परमेश्वर ने नासरत नगर के यीशु को अपना पवित्र आत्मा दिया, और उन्हें चमत्कार करने की शक्ति दी। तुम यह भी जानते हो कि कैसे यीशु अनेक स्थानों में गए और सदैव अच्छे काम करते रहे और लोगों को स्वस्थ करते रहे। वह उन सब लोगों को स्वस्थ कर रहे थे जिनको शैतान पीड़ित कर रहा था। यीशु के इस काम में सामर्थ थी क्योंकि परमेश्वर सदा उनकी सहायता करते रहते थे।" BSB BSB: how God anointed Jesus of Nazareth with the Holy Spirit and with power, and how Jesus went around doing good and healing all who were oppressed by the devil, because God was with Him.
39 UDB हम सब ने उन कामों को देखा था जो यीशु ने यरूशलेम में और अपने देश इस्राएल के हर भाग में किये। उनके शत्रुओं ने उन्हें लकड़ी के क्रूस पर चढ़ा कर मार दिया। BSB BSB: We are witnesses of all that He did, both in the land of the Jews and in Jerusalem. And although they put Him to death by hanging Him on a tree,
40 UDB परमेश्वर ने उनके मरने के बाद तीसरे दिन उन्हें जीवित कर दिया, और सुनिश्चित किया कि उनके फिर से जीवित हो जाने के बाद कई लोग उन्हें जीवित देखें। लोगों को विश्वास हो गया था कि यह वही हैं जो मर गए थे, और अब उन्होंने अपनी आँखों से देखा और विश्वास किया कि वह फिर से जीवित हैं। BSB BSB: God raised Him up on the third day and caused Him to be seen—
41 UDB उस समय परमेश्वर ने हर किसी को उन्हें देखने की क्षमता प्रदान नहीं की थी परमेश्वर ने जब उन्हें जीवित किया था तब आरंभ के दिनों में उन्होंने केवल उन लोगों को ही सक्षम बनाया जिन्हें उन्होंने उनके साथ समय बिताने और भोजन करने के लिए चुना था। BSB BSB: not by all the people, but by the witnesses God had chosen beforehand, by us who ate and drank with Him after He rose from the dead.
42 UDB परमेश्वर ने हमें सब लोगों में प्रचार करने और यह बताने का आदेश दिया है कि उन्होंने एक दिन हर एक का न्याय करने के लिए यीशु को नियुक्त किया है, उस दिन जिसका आना सुनिश्चित है। वह उन सब लोगों का न्याय करेंगे तब जो लोग उस समय से पहले मर चुके होंगे वो फिर से जीवित होंगे। BSB BSB: And He commanded us to preach to the people and to testify that He is the One appointed by God to judge the living and the dead.
43 UDB सभी भविष्यद्वक्ता जिन्होंने उनके बारे में बहुत पहले लिखा था उन्होंने लोगों को उनके बारे में बताया। उन्होंने लिखा है कि यदि कोई उन पर विश्वास करता है, तो यीशु ने जो किया है उसके कारण परमेश्वर उनके सभी पापों को क्षमा कर देंगे।" BSB BSB: All the prophets testify about Him that everyone who believes in Him receives forgiveness of sins through His name.”
44 UDB पतरस अभी उनसे बातें ही कर रहा था कि अकस्मात ही उन सभी गैर-यहूदी लोगों पर जो संदेश सुन रहे थे, पवित्र आत्मा उतर आए। BSB BSB: While Peter was still speaking these words, the Holy Spirit fell upon all who heard his message.
45 UDB याफा से पतरस के साथ आये हुए यहूदी विश्वासी चकित थे कि परमेश्वर ने अन्य जातियों के लोगों को बड़ी आराद्ता से पवित्र आत्मा दिए हैं। BSB BSB: All the circumcised believers who had accompanied Peter were astounded that the gift of the Holy Spirit had been poured out even on the Gentiles.
46 UDB यहूदी विश्वासी समझ गए थे कि परमेश्वर ने यह किया था क्योंकि वे उन लोगों को उन भाषाओं में बातें करते सुन रहे थे, जिन्हें उन्होंने नहीं सीखा था और वे परमेश्वर की महानता का वर्णन कर रहे थे। तब पतरस ने BSB BSB: For they heard them speaking in tongues and exalting God. Then Peter said,
47 UDB अन्य यहूदी विश्वासियों से कहा जो वहाँ थे, "परमेश्वर ने उन्हें पवित्र आत्मा दिए हैं जैसे उन्होंने हम यहूदी विश्वासियों को दिए थे, अत: तुम सब निश्चय ही सहमत होंगे कि हमें इन लोगों को बपतिस्मा देना चाहिए!" BSB BSB: “Can anyone withhold the water to baptize these people? They have received the Holy Spirit just as we have!”
48 UDB तब पतरस ने उन गैर-यहूदी लोगों को बताया कि उन्हें यीशु मसीह में विश्वास करने वालों के रूप में बपतिस्मा लेना चाहिए। इसलिए उन्होंने उन सब को बपतिस्मा दिया। बपतिस्मा लेने के बाद, उन्होंने अनुरोध किया कि पतरस कुछ दिनों तक उनके साथ रहे। अत: पतरस और अन्य यहूदी विश्वासियों ने ऐसा ही किया। BSB BSB: So he ordered that they be baptized in the name of Jesus Christ. Then they asked him to stay for a few days.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.