3 UDB इसलिए वे उपवास और प्रार्थना करते रहे। तब उन्होंने बरनबास और शाऊल पर हाथ रखकर प्रार्थना की कि परमेश्वर उनकी सहायता करें। तब उन्होंने उनको उस काम को करने के लिए भेज दिया जिसका आदेश पवित्र आत्मा ने दिया था। BSB BSB: And after they had fasted and prayed, they laid their hands on them and sent them off.
4 UDB पवित्र आत्मा ने बरनबास और शाऊल को निर्देश दिया कि वे कहाँ जाएँ। इसलिए वे समुद्र के मार्ग से होकर अन्ताकिया से नीचे सिलूकिया शहर में चले गए। वहाँ से वे जहाज से साइप्रस द्वीप पर सलमीस शहर में गए। BSB BSB: So Barnabas and Saul, sent forth by the Holy Spirit, went down to Seleucia and sailed from there to Cyprus.
5 UDB जब वे सलमीस में थे, तो वे यहूदियों के सभा करने के स्थान में गए। वहाँ उन्होंने यीशु के बारे में परमेश्वर के संदेश का प्रचार किया। यूहन्ना मरकुस उनके साथ गया था और उनकी सहायता कर रहा था। BSB BSB: When they arrived at Salamis, they proclaimed the word of God in the Jewish synagogues. And John was with them as their helper.
6 UDB वे तीनों जन उस पूरे द्वीप से होते हुए पाफुस शहर चले गए। वहाँ उनकी मुलाकात एक जादूगर से हुई, जिसका नाम बार-यीशु था। वह एक यहूदी था जिसने झूठा दावा किया था कि वह एक भविष्यद्वक्ता है। BSB BSB: They traveled through the whole island as far as Paphos, where they found a Jewish sorcerer and false prophet named Bar-Jesus,
8 UDB परन्तु जादूगर ने, जिसके नाम का अनुवाद यूनानी भाषा में एलीमास है, उन्हें रोकने का प्रयास किया। उसने बार-बार राज्यपाल को मनाने का प्रयास किया कि वह यीशु पर विश्वास न करे। BSB BSB: But Elymas the sorcerer (for that is what his name means) opposed them and tried to turn the proconsul from the faith.
9 UDB तब शाऊल ने, जो अब स्वयं को पौलुस कहता है, पवित्र आत्मा द्वारा सशक्त होकर, जादूगर को ध्यान से देखा और कहा, BSB BSB: Then Saul, who was also called Paul, filled with the Holy Spirit, looked directly at Elymas
10 UDB "तू शैतान की सेवा कर रहा है, और तू सब कुछ जो अच्छा है उसे रोकने का प्रयास करता है! तू हमेशा लोगों से झूठ बोलता है और उनके साथ बुरे काम कर रहा है। तुझे यह कहना बंद कर देना चाहिए कि प्रभु परमेश्वर के बारे में यह सच्चाई झूठी है! BSB BSB: and said, “O child of the devil and enemy of all righteousness, you are full of all kinds of deceit and trickery! Will you never stop perverting the straight ways of the Lord?
11 UDB प्रभु परमेश्वर तुझे इसी समय दण्ड देने जा रहे हैं! तू अंधा हो जाएगा और थोड़ी देर के लिए तू सूर्य को नहीं देख पाएगा।" उसी क्षण वह अंधा हो गया, जैसे कि वह गहरी धुंध में हो, और वह इधर उधर टटोल कर किसी को ढूँढ़ने लगा कि कोई उसके हाथ को पकड़ ले और उसे ले चले। BSB BSB: Now look, the hand of the Lord is against you, and for a time you will be blind and unable to see the light of the sun.” Immediately mist and darkness came over him, and he groped about, seeking someone to lead him by the hand.
12 UDB जब राज्यपाल ने इलीमास के साथ हुई इस घटना को देखा, तो उसने यीशु पर विश्वास किया। वह उन बातों से चकित था जो पौलुस और बरनबास प्रभु यीशु के बारे में सिखा रहे थे। BSB BSB: When the proconsul saw what had happened, he believed, for he was astonished at the teaching about the Lord.
13 UDB उसके बाद, पौलुस और उसके साथी पाफुस से चल कर जहाज द्वारा पम्फूलिया प्रांत में पिरगा शहर में पहुँचे। पिरगा में यूहन्ना मरकुस ने उन्हें छोड़ दिया और यरूशलेम में अपने घर लौट गया। BSB BSB: After setting sail from Paphos, Paul and his companions came to Perga in Pamphylia, where John left them to return to Jerusalem.
15 UDB किसी ने ऊँची आवाज में व्यवस्था की पुस्तक में से पढ़ा, जो मूसा ने लिखा था। अगला कोई भविष्यद्वक्ताओं द्वारा लिखी गई बातों से पढ़ता है। तब यहूदी सभा स्थल के अगुवों ने पौलुस और बरनबास को एक संदेश भेजा: "साथी यहूदियों, यदि तुम दोनों में से कोई यहाँ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ कहना चाहता है, तो कृपया अभी कहो और हमें सुनाओ। BSB BSB: After the reading from the Law and the Prophets, the synagogue leaders sent word to them: “Brothers, if you have a word of encouragement for the people, please speak.”
17 UDB परमेश्वर, जिनकी हम इस्राएली आराधना करते हैं, उन्होंने हमारे पूर्वजों को उनके अपने लोग होने के लिये चुना, और जब वे मिस्र में परदेशी होकर रह रहे थे तब उन्हें संख्या में बहुत अधिक बढ़ा दिया। फिर परमेश्वर ने उन्हें दासत्व से निकालने के लिए शक्तिशाली कामों को किया। BSB BSB: The God of the people of Israel chose our fathers. He made them into a great people during their stay in Egypt, and with an uplifted arm He led them out of that land.
18 UDB यद्यपि उन्होंने बार-बार उनकी आज्ञाओं का उल्लंघन किया, फिर भी वह लगभग 40 वर्ष तक मरुभूमि में उनके व्यवहार को सहन करते रहे। BSB BSB: He endured their conduct for about forty years in the wilderness.
19 UDB उन्होंने इस्राएलियों का समर्थ किया कि वे कनान देश में रहने वाली सात जातियों पर विजयी हो, और उन्होंने उनका देश सदा के लिए इस्राएलियों को दे दिया। BSB BSB: And having vanquished seven nations in Canaan, He gave their land to His people as an inheritance.
20 UDB उनके पूर्वजों के मिस्र जाने के करीब 450 साल बाद ये सब बातें घटित हुईं। "इसके बाद, इस्राएली लोगों पर शासन करने के लिए परमेश्वर ने उन्ही लोगों में से न्यायियों और अगुवों को सेवा करने के लिए चुना। वे अगुवे हमारे लोगों पर शासन करते रहे। शमूएल भविष्यद्वक्ता उन पर शासन करने वाला अंतिम न्यायी था। BSB BSB: All this took about 450 years. After this, God gave them judges until the time of Samuel the prophet.
21 UDB तब, जबकि शमूएल अभी भी उनका अगुवा था, लोगों ने माँग की कि वह उन पर शासन करने के लिए एक राजा चुने। इसलिए परमेश्वर ने बिन्यामीन गोत्र के लोगों में से कीश के पुत्र शाऊल को उनका राजा होने के लिए चुना। उसने उन पर चालीस वर्ष तक शासन किया। BSB BSB: Then the people asked for a king, and God gave them Saul son of Kish, from the tribe of Benjamin, who ruled forty years.
22 UDB शाऊल से राज्य ले लेने के बाद परमेश्वर ने दाऊद को उनका राजा बना दिया। परमेश्वर ने उसके बारे में कहा, "मैंने देखा है कि यिशै का पुत्र दाऊद, ठीक वही व्यक्ति है जो वही इच्छा रखता है जो मैं इच्छा रखता हूँ। वह सब कुछ वैसा ही करता है जैसा मैं उससे करवाना चाहता हूँ।'' BSB BSB: After removing Saul, He raised up David as their king and testified about him: ‘I have found David son of Jesse a man after My own heart; he will carry out My will in its entirety.’
23 UDB "दाऊद के वंशजों में से, परमेश्वर ने एक व्यक्ति यीशु को, हम इस्राएलियों को बचाने के लिए भेजा, जिसकी प्रतिज्ञा दाऊद और हमारे अन्य पूर्वजों ने की थी। BSB BSB: From the descendants of this man, God has brought to Israel the Savior Jesus, as He promised.
24 UDB यीशु द्वारा अपना काम शुरू करने से पहले, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने उसके पास आने वाले सब इस्राएली लोगों को प्रचार किया। उसने उनसे कहा कि वे अपने पापी व्यवहार से दूर होकर परमेश्वर से कहें कि वह उन्हें क्षमा कर दें। तब वह उन्हें बपतिस्मा देगा। BSB BSB: Before the arrival of Jesus, John preached a baptism of repentance to all the people of Israel.
25 UDB जब यूहन्ना उस काम को पूरा करने वाला था जो परमेश्वर ने उसे दिया था, तो वह कह रहा था, 'क्या तुम सोचते हो कि मैं मसीह हूँ जिसे भेजने की प्रतिज्ञा परमेश्वर ने की है? नहीं, मैं वह नहीं हूँ। परन्तु सुनो! मसीह शीघ्र ही आएँगे। वह इतने महान है कि मैं उनके पैरों से जूतियाँ उतारने के भी योग्य नहीं हूँ।" BSB BSB: As John was completing his course, he said, ‘Who do you suppose I am? I am not that One. But there is One coming after me whose sandals I am not worthy to untie.’
27 UDB यरूशलेम में रहने वाले लोगों ने और उनके शासकों ने यीशु को नहीं पहचाना। वे अपने स्वयं के भविष्यद्वक्ताओं के सन्देशों को नहीं समझ पाए थे, भले ही भविष्यद्वक्ताओं को हर सब्त के दिन ऊँचे स्वर में पढ़ा, और फिर भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत पहले ही जो भविष्यद्वाणी की थी वह सत्य सिद्ध हुई जब उन्होंने यीशु को मृत्युदंड का दोषी ठहराया। BSB BSB: The people of Jerusalem and their rulers did not recognize Jesus, yet in condemning Him they fulfilled the words of the prophets that are read every Sabbath.
28 UDB कई लोगों ने यीशु पर दुष्टता के कामों को करने का आरोप लगाया, परन्तु भले ही वह यह सिद्ध नहीं कर सके कि उन्होंने मृत्युदंड का दोषी होने के लिए कुछ किया, उन्होंने पिलातुस राज्यपाल से कहा कि वह यीशु को मृत्युदंड दे। BSB BSB: And though they found no ground for a death sentence, they asked Pilate to have Him executed.
29 UDB उन्होंने यीशु के साथ वही सब किया, जो भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत पहले लिखा था कि लोग उनके साथ क्या-क्या करेंगे। उन्होंने यीशु को क्रूस पर चढ़ा कर मार डाला। फिर उनके शरीर को क्रूस पर से उतारा गया और एक कब्र में रखा गया। BSB BSB: When they had carried out all that was written about Him, they took Him down from the tree and laid Him in a tomb.
30 UDB परन्तु, परमेश्वर ने उन्हें मरे हुओं में से जी उठाया। BSB BSB: But God raised Him from the dead,
31 UDB वह कई दिन तक अपने अनुयायियों के सामने बार-बार प्रगट हुए जो उनके साथ गलील से यरूशलेम तक आए थे। जिन लोगों ने उन्हें देखा था वह अब उनके बारे में लोगों को बता रहे हैं।" BSB BSB: and for many days He was seen by those who had accompanied Him from Galilee to Jerusalem. They are now His witnesses to our people.
32 UDB "अब हम तुमको यह अच्छा संदेश सुना रहे हैं। हम तुमको यह बताना चाहते हैं कि परमेश्वर ने हमारे यहूदी पूर्वजों को जो प्रतिज्ञा दी थी, उसे पूरा कर दिया है! BSB BSB: And now we proclaim to you the good news: What God promised our fathers
33 UDB अब उन्होंने हमारे लिए जो उनके वंशज हैं और तुम गैर-यहूदियों के लिए भी यीशु को फिर से जीवित करके यह किया है। यह ठीक वैसा ही है जैसा दाऊद ने दूसरे भजन में लिखा था, जब परमेश्वर अपने पुत्र को भेजने के बारे में कह रहे थे, 'तुम मेरे पुत्र हो, आज मैं तुम्हारा पिता बन गया हूँ। BSB BSB: He has fulfilled for us, their children, by raising up Jesus. As it is written in the second Psalm: ‘You are My Son; today I have become Your Father.’
34 UDB परमेश्वर ने मसीह को मरे हुओं में से जी उठाया है और उन्हें कभी मरने नहीं देंगे। परमेश्वर ने हमारे यहूदी पूर्वजों से कहा, 'मैं निश्चय ही तुम्हारी सहायता करूँगा, जैसी मैंने दाऊद से करने की प्रतिज्ञा की थी।' BSB BSB: In fact, God raised Him from the dead, never to see decay. As He has said: ‘I will give you the holy and sure blessings promised to David.’
35 UDB दाऊद के एक अन्य भजन में भी वह मसीह के बारे में कहता है: 'तू अपने पवित्र जन के शरीर को सड़ने नहीं देगा।' BSB BSB: So also, He says in another Psalm: ‘You will not let Your Holy One see decay.’
36 UDB दाऊद ने जीवित रहते हुए वही किया जो परमेश्वर उससे करवाना चाहते थे। और जब वह मर गया तो उसके शरीर को दफन कर दिया गया, जैसे उसके पूर्वजों के शवों को दफन कर दिया गया था, और उसका शरीर सड़ गया। अतः वह इस भजन में स्वयं के बारे में नहीं कह सकता था। BSB BSB: For when David had served God’s purpose in his own generation, he fell asleep. His body was buried with his fathers and saw decay.
37 UDB परन्तु वह यीशु ही थे जिन्हें प्रभु परमेश्वर ने मरे हुओं में से जीवित किया था, और उनका शरीर सड़ने नहीं पाया। BSB BSB: But the One whom God raised from the dead did not see decay.
38 UDB "इसलिए, मेरे साथी इस्राएलियों और अन्य मित्रों, यह जानना तुम्हारे लिए महत्वपूर्ण है कि यीशु ने जो किया है इसके कारण परमेश्वर तुम्हारे पापों के लिए तुमको क्षमा कर सकते हैं। वह उन कामों के लिए भी तुमको क्षमा कर देंगे जिनके लिये तुमको मूसा द्वारा लिखे गए कानूनों के अनुसार क्षमा नहीं किया जा सकता। BSB BSB: Therefore let it be known to you, brothers, that through Jesus the forgiveness of sins is proclaimed to you.
39 UDB वे सब जो यीशु पर विश्वास करते हैं, वे उन किये गए कामों के दोषी नहीं रह जाते हैं, जिनसे उन्होंने परमेश्वर को क्रोधित किया है। BSB BSB: Through Him everyone who believes is justified from everything from which you could not be justified by the law of Moses.
40 UDB इसलिये अब सावधान रहो कि परमेश्वर तुम्हारा न्याय नहीं करें, जैसा कि भविष्यद्वक्ताओं ने कहा था कि परमेश्वर करेंगे! BSB BSB: Watch out, then, that what was spoken by the prophets does not happen to you:
41 UDB एक भविष्यद्वक्ता ने लिखा है कि परमेश्वर ने कहा: 'तुम जो मेरा उपहास करते हो, जब तुम देखोगे कि मैं क्या कर रहा हूँ, तो तुम निश्चय ही अचम्भित होओगे, और तब तुम नष्ट हो जाओगे। तुम अचम्भित हो जाओगे क्योंकि मैं तुम्हारे जीवित रहते तुम्हारे लिए एक भयानक काम करूँगा। कोई तुमको बताए तौभी तुम विश्वास नहीं करोगे कि मैं ऐसा करूँगा।'' BSB BSB: ‘Look, you scoffers, wonder and perish! For I am doing a work in your days that you would never believe, even if someone told you.’”
42 UDB पौलुस अपनी बात समाप्त करने के बाद जब जा रहा था, तब बहुत से लोगों ने उससे कहा कि वे अगले सब्त के दिन फिर से आए और उन्हें इन बातों को एक बार और सुनाए। BSB BSB: As Paul and Barnabas were leaving the synagogue, the people urged them to continue this message on the next Sabbath.
43 UDB जब सभा समाप्त हो गई तो उनमें से कई लोगों ने पौलुस और बरनबास का अनुसरण किया। ये लोग यहूदी और गैर-यहूदी दोनों थे, जो परमेश्वर की आराधना करते थे। पौलुस और बरनबास उनसे बातें करते रहे, और उनसे लगातार आग्रह करते रहे कि यीशु ने जो किया था उसके कारण परमेश्वर लोगों के पापों को क्षमा करते हैं, वे इस पर विश्वास करें। BSB BSB: After the synagogue was dismissed, many of the Jews and devout converts to Judaism followed Paul and Barnabas, who spoke to them and urged them to continue in the grace of God.
44 UDB अगले सब्त के दिन, अन्ताकिया के अधिकांश लोग यहूदियों के सभा के स्थान में आए कि पौलुस और बरनबास से प्रभु यीशु के बारे में सुनें। BSB BSB: On the following Sabbath, nearly the whole city gathered to hear the word of the Lord.
45 UDB परन्तु यहूदियों ने देखा कि पौलुस और बरनबास को सुनने के लिए बड़ी भीड़ आ रही है तो ईर्ष्या से भर गए। अतः उन्होंने पौलुस द्वारा कही गई बातों का खण्डन किया और उसका अपमान करना आरम्भ कर दिया। BSB BSB: But when the Jews saw the crowds, they were filled with jealousy, and they blasphemously contradicted what Paul was saying.
46 UDB तब, बहुत साहसपूर्वक बोलते हुए, पौलुस और बरनबास ने उन यहूदियों के अगुवों से कहा, "हमें यीशु के बारे में परमेश्वर के संदेश को पहले तुम यहूदियों को देना था इससे पहले कि हम इसे गैर-यहूदियों में प्रचार करें, क्योंकि परमेश्वर ने हमें ऐसा करने के लिए आज्ञा दी है। परन्तु तुम परमेश्वर के संदेश को अस्वीकार कर रहे हो। ऐसा करके, तुमने दिखाया है कि तुम अनन्त जीवन के योग्य नहीं हो। इसलिए, हम तुमको छोड़ रहे हैं, और अब हम परमेश्वर का संदेश सुनाने के लिए गैर-यहूदी लोगों में जाएँगे। BSB BSB: Then Paul and Barnabas answered them boldly: “It was necessary to speak the word of God to you first. But since you reject it and do not consider yourselves worthy of eternal life, we now turn to the Gentiles.
47 UDB हम यह इसलिए कर रहे हैं कि प्रभु परमेश्वर ने हमें इसकी आज्ञा दी है। उन्होंने शास्त्रों में कहा है, 'मैंने तुम्हें उन गैर-यहूदी लोगों पर मेरी बातों को प्रगट करने के लिए चुना है जो उनके लिये प्रकाश के समान होगी। मैंने तुम्हें संसार में हर स्थान के लोगों को यह संदेश सुनाने के लिए चुना है क्योंकि मैं उन्हें बचाना चाहता हूँ।' BSB BSB: For this is what the Lord has commanded us: ‘I have made you a light for the Gentiles, to bring salvation to the ends of the earth.’”
48 UDB जब गैर-यहूदी लोगों ने इन शब्दों को सुना, तो वे आनन्दित हो गए और उन्होंने यीशु के बारे में उस संदेश के लिए परमेश्वर की स्तुति की। सब गैर-यहूदी लोगों ने, जिनको परमेश्वर ने अनन्त जीवन के लिए चुना था, प्रभु यीशु के बारे में संदेश पर विश्वास किया। BSB BSB: When the Gentiles heard this, they rejoiced and glorified the word of the Lord, and all who were appointed for eternal life believed.
49 UDB उस समय, कई विश्वासियों ने उस क्षेत्र में चारों ओर घूमते हुए, जहाँ भी वे गए, हर स्थान में प्रभु यीशु के बारे में संदेश को सुनाया। BSB BSB: And the word of the Lord spread throughout that region.
50 UDB परन्तु, यहूदियों के कुछ अगुवों ने उनके साथ आराधना करने वाली कुछ महत्वपूर्ण स्त्रियों से बात की, साथ ही उनसे भी बात की जो शहर में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति भी थे। उन्होंने उनको पौलुस और बरनबास को रोकने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इसलिये उन गैर-यहूदी लोगों ने बहुत से लोगों को पौलुस और बरनबास के विरुद्ध उकसाया, और उन्हें अपने क्षेत्र से निकाल दिए। BSB BSB: The Jews, however, incited the religious women of prominence and the leading men of the city. They stirred up persecution against Paul and Barnabas and drove them out of their district.
51 UDB जब वे दोनों प्रेरित जा रहे थे तो उन्होंने उन अगुवों को यह दिखाने के लिए अपने पैरों से धूल को झाड़ दिया कि परमेश्वर ने उन्हें अस्वीकार कर दिया है और वह उन्हें दण्ड देंगे। तब उन्होंने अन्ताकिया शहर छोड़ दिया और इकुनियुम के नगर में गए। BSB BSB: So they shook the dust off their feet in protest against them and went to Iconium.
52 UDB इस बीच में विश्वासी आनंद से और पवित्र आत्मा की शक्ति से भरते गये। BSB BSB: And the disciples were filled with joy and with the Holy Spirit.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.