1 UDB पौलुस ने यहूदी परिषद के सदस्यों को देखा और कहा: "मेरे साथी यहूदियों, मैंने अपने परमेश्वर का सम्मान करते हुए अपना सारा जीवन व्यतीत किया है, और मुझे ऐसा कुछ भी नहीं पता है कि जो मैंने किया, वह गलत था।" BSB BSB: Paul looked directly at the Sanhedrin and said, “Brothers, I have conducted myself before God in all good conscience to this day.”
2 UDB जब हनन्याह महायाजक ने पौलुस की बात सुनी, तो उसने उन लोगों से जो पौलुस के पास खड़े थे कहा कि उसके मुँह पर थप्पड़ मारो। BSB BSB: At this, the high priest Ananias ordered those standing near Paul to strike him on the mouth.
3 UDB तब पौलुस ने हनन्याह से कहा, "हे ढोंगी, परमेश्वर तुझे उस काम के लिए दण्ड देंगे! तू वहाँ बैठता है और परमेश्वर द्वारा मूसा को दिये गए नियमों के द्वारा मेरा न्याय करता है। लेकिन तू स्वयं उन नियमों का पालन नहीं करता, क्योंकि तूने बिना सिद्ध किये हुए कि मैंने कुछ भी ऐसा किया है जो गलत है, मुझे थप्पड़ मारने की आज्ञा दी है!" BSB BSB: Then Paul said to him, “God will strike you, you whitewashed wall! You sit here to judge me according to the law, yet you yourself violate the law by commanding that I be struck.”
4 UDB जो लोग पौलुस के समीप खड़े थे, उन्होंने उससे कहा, "तुझे, परमेश्वर के सेवक, हमारे महायाजक को बुरा नहीं बोलना चाहिए!" BSB BSB: But those standing nearby said, “How dare you insult the high priest of God!”
5 UDB पौलुस ने उत्तर दिया, "मेरे साथी यहूदियों, मुझे खेद है कि मैंने ऐसा कहा। मुझे नहीं पता था कि वह व्यक्ति जिसने तुम में से एक से कहा कि मुझे थप्पड़ मारे, वह महायाजक है। अगर मुझे यह पता होता, तो मैं हमारे महायाजक के बारे में बुरा नहीं बोलता, क्योंकि मुझे पता है कि हमारे यहूदी व्यवस्था में यह लिखा है, 'अपने किसी भी शासक के बारे में बुरा मत बोलो।' BSB BSB: “Brothers,” Paul replied, “I was not aware that he was the high priest, for it is written: ‘Do not speak evil about the ruler of your people.’”
6 UDB पौलुस को पता था कि परिषद के कुछ सदस्य सदूकी थे और अन्य फरीसी थे। इसलिए उसने परिषद भवन में कहा, "मेरे साथी यहूदीयों, मैं फरीसी हूँ, और मेरे परिवार में भी सभी फरीसी थे। यहाँ मुझ पर मुकदमा चलाया जा रहा है क्योंकि मुझे यकीन है कि एक दिन परमेश्वर उन लोगों को जो मर गए हैं फिर से जीवित कर देंगे।" BSB BSB: Then Paul, knowing that some of them were Sadducees and the others Pharisees, called out in the Sanhedrin, “Brothers, I am a Pharisee, the son of a Pharisee. It is because of my hope in the resurrection of the dead that I am on trial.”
7 UDB जब उसने यह कहा, फरीसियों और सदूकियों ने एक दूसरे के साथ बहस करना शुरू कर दिया कि जो लोग मर चुके हैं क्या वे फिर से जीवित हो जाएँगे या नहीं, और उनमें से प्रत्येक जन दूसरे के साथ विवाद कर रहे थे। BSB BSB: As soon as he had said this, a dispute broke out between the Pharisees and Sadducees, and the assembly was divided.
8 UDB सदूकियों का मानना है कि लोगों के मरने के बाद, वे फिर से जीवित नहीं होंगे। वे यह भी मानते हैं कि स्वर्गदूत नहीं हैं और अन्य आत्माएँ नहीं हैं। परन्तु फरीसी इन सब बातों पर विश्वास करते थे। BSB BSB: For the Sadducees say that there is neither a resurrection nor angels nor spirits, but the Pharisees acknowledge them all.
9 UDB विवाद करते हुए उन्होंने एक दूसरे पर चिल्लाना शुरू कर दिया। व्यवस्था के कुछ शिक्षक जो फरीसी थे, उठ खड़े हुए। उनमें से एक ने कहा, "हमें लगता है कि इस व्यक्ति ने कुछ भी गलत नहीं किया है। हो सकता है कि एक स्वर्गदूत या किसी अन्य आत्मा ने उससे बात की और जो वह कहता है सच है।" BSB BSB: A great clamor arose, and some scribes from the party of the Pharisees got up and contended sharply, “We find nothing wrong with this man. What if a spirit or an angel has spoken to him?”
10 UDB फिर फरीसी और सदूकी एक-दूसरे के साथ हिंसक हो गए। इसलिए सरदार को डर था कि वे पौलुस को टुकड़े टुकड़े कर देंगे। उसने सैनिकों से कहा कि वे बन्दिग्रह ले जाकर पौलुस को परिषद के सदस्यों के पास से निकाल कर ऊपर सैनिकों की छावनी में ले आएँ। BSB BSB: The dispute grew so violent that the commander was afraid they would tear Paul to pieces. He ordered the soldiers to go down and remove him by force and bring him into the barracks.
11 UDB उस रात, पौलुस ने देखा कि प्रभु यीशु आये और उसके पास खड़े हो गए। प्रभु ने उस से कहा, "साहस रख! तूने यहाँ यरूशलेम में लोगों को मेरे बारे में बताया है, और तुझे रोम के लोगों को भी मेरे बारे में बताना होगा।" BSB BSB: The following night the Lord stood near Paul and said, “Take courage! As you have testified about Me in Jerusalem, so also you must testify in Rome.”
12 UDB अगली सुबह पौलुस से घृणा करने वाले कुछ यहूदियों ने भेंट की और उसे मारने के बारे में बातचीत की। उन्होंने स्वयं से कहा था कि जब तक वह मर नहीं जाएगा, तब तक वे कुछ भी नहीं खाएँगे या पीएँगे। उन्होंने परमेश्वर से उनको शाप देने के लिए कहा, यदि उन्होंने अपनी शपथ पूरी नही की। BSB BSB: When daylight came, the Jews formed a conspiracy and bound themselves with an oath not to eat or drink until they had killed Paul.
13 UDB वे चालीस से अधिक लोग थे जो पौलुस को मारना चाहते थे। BSB BSB: More than forty of them were involved in this plot.
14 UDB वे प्रधान याजकों और यहूदी प्राचीनों के पास गए और उनसे कहा, "परमेश्वर ने हमें यह शपथ खाते सुना है कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें तब तक हम कुछ नहीं खाएँगे या पीएँगे। BSB BSB: They went to the chief priests and elders and said, “We have bound ourselves with a solemn oath not to eat anything until we have killed Paul.
15 UDB तो हम तुमसे अनुरोध करते हैं कि तुम सरदार के पास जाओ और यहूदी परिषद की ओर से उससे कहो, कि पौलुस को हमारे पास लाए। सरदार को बताओ कि तुम पौलुस से थोड़ी बात और करना चाहते हो। जब वह यहाँ आने के मार्ग पर होगा तो हम पौलुस को मार डालने के लिये इसकी प्रतीक्षा करेंगे।" BSB BSB: Now then, you and the Sanhedrin petition the commander to bring him down to you on the pretext of examining his case more carefully. We are ready to kill him on the way.”
16 UDB लेकिन पौलुस की बहन के पुत्र ने सुन लिया कि वे क्या करने की योजना बना रहे थे, इसलिए वह गढ़ में गया और पौलुस को बता दिया। BSB BSB: But when the son of Paul’s sister heard about the plot, he went into the barracks and told Paul.
17 UDB जब पौलुस ने यह सुना, तो उसने अधिकारियों में से एक को बुलाया और उससे कहा, "कृपया इस युवक को सरदार के पास ले जाओ, क्योंकि यह उसको कुछ बताना चाहता है।" BSB BSB: Then Paul called one of the centurions and said, “Take this young man to the commander; he has something to tell him.”
18 UDB तो अधिकारी उस जवान पुरुष को सरदार के पास ले गया। अधिकारी ने सरदार से कहा, "कैदी पौलुस ने मुझे बुलाया और कहा, 'कृपया इस जवान पुरुष को सरदार के पास ले जाओ, क्योंकि यह उसको कुछ बताना चाहता है।'" BSB BSB: So the centurion took him to the commander and said, “Paul the prisoner sent and asked me to bring this young man to you. He has something to tell you.”
19 UDB सरदार ने जवान पुरुष को हाथ से पकड़कर, उसे अपने साथ लेकर चला गया, और उससे पूछा, "तू मुझको क्या बताना चाहता है?" BSB BSB: The commander took the young man by the hand, drew him aside, and asked, “What do you need to tell me?”
20 UDB उसने कहा, "कुछ यहूदी लोग हैं जो कल पौलुस को अपनी परिषद के सामने ले जाना चाहते हैं। वे कहेंगे कि वे उससे थोड़े और सवाल पूछना चाहते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। BSB BSB: He answered, “The Jews have agreed to ask you to bring Paul to the Sanhedrin tomorrow on the pretext of acquiring more information about him.
21 UDB जो काम करने के लिए वे तुमसे कहते हैं, वह मत करना, क्योंकि वहाँ चालीस से अधिक यहूदी लोग हैं, जो छिपे बैठे होंगे और परिषद जाने वाले मार्ग से होकर जाते हुए पौलुस को मारने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने परमेश्वर से शपथ खाई है कि जब तक वे पौलुस की हत्या नहीं करते, तब तक वे कुछ भी नहीं खाएँगे या पीएँगे। वे इसे करने के लिए तैयार हैं, और अभी वे तुम्हारे सहमत होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि तू वह करे जो वे तुझसे करने को कह रहे हैं।" BSB BSB: Do not let them persuade you, because more than forty men are waiting to ambush him. They have bound themselves with an oath not to eat or drink until they have killed him; they are ready now, awaiting your consent.”
22 UDB सरदार ने जवान पुरुष से कहा, "किसी को भी नहीं बताना कि तूने मुझे उनकी योजना के बारे में बताया है।" फिर उसने उस जवान पुरुष को भेज दिया। BSB BSB: So the commander dismissed the young man and instructed him, “Do not tell anyone that you have reported this to me.”
23 UDB तब सरदार ने अपने दो अधिकारियों को बुलाकर कहा, "दो सौ सैनिकों के एक समूह को यात्रा करने के लिये तैयार करो। सत्तर घोड़ों की सवारी करने वाले सैनिकों को, और दो सौ अन्य भाले वाले सैनिकों को साथ में लो। तुम सभी को आज रात नौ बजे कैसरिया शहर में जाने के लिए निकलने को तैयार रहना है। BSB BSB: Then he called two of his centurions and said, “Prepare two hundred soldiers, seventy horsemen, and two hundred spearmen to go to Caesarea in the third hour of the night.
24 UDB और पौलुस को सवारी करने के लिए घोड़े साथ लो, और उसे सुरक्षित राज्यपाल फेलिक्स के महल में ले जाओ।" BSB BSB: Provide mounts for Paul to take him safely to Governor Felix.”
25 UDB तब सरदार ने राज्यपाल को भेजने के लिए एक पत्र लिखा। जो उसने लिखा वह यह है: BSB BSB: And he wrote the following letter:
26 UDB "मैं क्लौदियुस लूसियास तुम्हें पत्र लिख रहा हूँ। तू, फेलिक्स, हमारा राज्यपाल है जिसका हम सम्मान करते हैं, और मैं तुझको मेरा नमस्कार भेजता हूँ। BSB BSB: Claudius Lysias, To His Excellency, Governor Felix: Greetings.
27 UDB मैंने तेरे पास इस व्यक्ति, पौलुस को भेजा है, क्योंकि कुछ यहूदियों ने उसे पकड़ लिया था और उसे मारने डालने वाले थे। लेकिन मैंने सुना, किसी ने मुझे बताया कि वह एक रोमी नागरिक है, इसलिए मैंने और मेरे सैनिकों ने जाकर उसे बचाया। BSB BSB: This man was seized by the Jews, and they were about to kill him when I came with my troops to rescue him. For I had learned that he is a Roman citizen,
28 UDB मैं यह जानना चाहता था कि ये यहूदी क्या कह रहे थे कि उसने क्या गलत किया था, इसलिए मैं उसे उनकी यहूदी परिषद में ले गया। BSB BSB: and since I wanted to understand their charges against him, I brought him down to their Sanhedrin.
29 UDB जब उन्होंने इस व्यक्ति से सवाल पूछे और इसने उन्हें उत्तर दिया, मैं सुना रहा था। जिन बातों के लिये उन्होंने इस पर आरोप लगाया था वह उनके यहूदी कानूनों के बारे में था। लेकिन पौलुस ने हमारे किसी भी रोमी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। इसलिए हमारे अधिकारियों को उसको नहीं मारना चाहिए या उसे बन्दिग्रह में भी नहीं डालना चाहिए। BSB BSB: I found that the accusation involved questions about their own law, but there was no charge worthy of death or imprisonment.
30 UDB किसी ने मुझे बताया कि कुछ यहूदी इस व्यक्ति को मारने की योजना बना रहे थे, इसलिए मैंने इसे तुम्हारे पास भेजा है, ताकि तू वहाँ उसे एक निष्पक्ष सुनवाई दे सके। मैंने उन यहूदियों को भी आज्ञा दी है जिन्होंने उस पर आरोप लगाया है कि वहाँ कैसरिया में जाएँ और तुझको बताएँ कि वे किस बारे में उस पर आरोप लगा रहे हैं। अलविदा।" BSB BSB: When I was informed that there was a plot against the man, I sent him to you at once. I also instructed his accusers to present their case against him before you.
31 UDB अत: सरदार ने जो कुछ उनसे कहा था, सैनिकों ने किया। वे पौलुस को लेकर रात के समय ही अन्तिपत्रिस चले गए। BSB BSB: So the soldiers followed their orders and brought Paul by night to Antipatris.
32 UDB अगले दिन, पैदल सैनिक यरूशलेम को लौट आए, और जो सैनिक घोड़ों पर सवार थे वे पौलुस के साथ चले गए। BSB BSB: The next day they returned to the barracks and let the horsemen go on with him.
34 UDB राज्यपाल ने पत्र पढ़ा और फिर उसने पौलुस से कहा, "तू किस प्रांत से है?" पौलुस ने उत्तर दिया, "मैं किलिकिया से हूँ।" BSB BSB: The governor read the letter and asked what province Paul was from. Learning that he was from Cilicia,
35 UDB तब राज्यपाल ने कहा, "जब वे लोग जो तुझ पर आरोप लगाते हैं आएंगे, तो मैं तुम में से हर एक की बात को सुनूँगा और फिर मैं तुम्हारे मामले का न्याय करूँगा।" तब उसने आज्ञा दी कि पौलुस उस महल में निगरानी में रखा जाएगा जो महान राजा हेरोदेस ने बनाया था। BSB BSB: he said, “I will hear your case when your accusers arrive.” Then he ordered that Paul be kept under guard in Herod’s Praetorium.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.