1 UDB तब कुछ लोगों ने जो परमेश्वर के भक्त थे, एक कब्र में स्तिफनुस के शरीर को दफन कर दिया, और उन्होंने उसके लिए बहुत शोक और विलाप किया। उसी दिन लोगों ने यरूशलेम में रहने वाले विश्वासियों को गम्भीर रूप से सताना आरंभ कर दिया। इसलिए विश्वासी भाग कर यहूदिया और सामरिया के प्रांतों में दूसरे स्थानों पर चले गए। प्रेरित यरूशलेम में ही रहे। BSB BSB: And Saul was there, giving approval to Stephen’s death. On that day a great persecution broke out against the church in Jerusalem, and all except the apostles were scattered throughout Judea and Samaria.
3 UDB जब वे स्तिफनुस को मार रहे थे, शाऊल वहाँ इस बात से सहमत था कि उन्हें स्तिफनुस को मारना चाहिए। इसलिए शाऊल ने भी विश्वासियों के समूह को नष्ट करने का प्रयास करना आरम्भ कर दिया। वह प्रत्येक घर में गया, और जो यीशु में विश्वास करते थे वह उन पुरुषों और स्त्रियों को खींच कर लाया, और फिर उन्हें बंदीगृह में डाल दिया। BSB BSB: But Saul began to destroy the church. Going from house to house, he dragged off men and women and put them in prison.
4 UDB जिन विश्वासियों ने यरूशलेम छोड़ दिया वे अलग-अलग स्थानों पर चले गए, वे यीशु के बारे में संदेश का प्रचार करते रहे। BSB BSB: Those who had been scattered preached the word wherever they went.
5 UDB उन विश्वासियों में से एक जिसका नाम फिलिप्पुस था, वह यरूशलेम से सामरिया जिले के एक शहर में चला गया। वहाँ वह लोगों को बता रहा था कि यीशु ही मसीह हैं। BSB BSB: Philip went down to a city in Samaria and proclaimed the Christ to them.
6 UDB वहाँ कई लोगों ने फिलिप्पुस की बातें सुनी और उन चमत्कारिक कामों को देखा जो वह कर रहा था। इसलिए उन सभी ने उसके वचनों पर विशेष ध्यान दिया। BSB BSB: The crowds all paid close attention to Philip’s message and to the signs they saw him perform.
7 UDB उदाहरण के लिए, फिलिप्पुस ने कई लोगों में से दुष्ट-आत्माओं को बाहर निकलने का आदेश दिया, और वे चिल्लाती हुई बाहर निकल गई। इसके अतिरिक्त, बहुत से लोग जिन्हें लकवा और बहुत से जो लंगड़े थे स्वस्थ हो गए थे। BSB BSB: With loud shrieks, unclean spirits came out of many who were possessed, and many of the paralyzed and lame were healed.
8 UDB इसलिये उस शहर के बहुत सारे लोगों ने आनंद किया। BSB BSB: So there was great joy in that city.
9 UDB उस शहर में एक व्यक्ति था जिसका नाम शमौन था। वह लम्बे समय से जादूगरी कर रहा था, और वह अपने जादू से सामरिया जिले के लोगों को चकित करता था। उसका दावा था कि वह "महापुरुष शमौन" है! BSB BSB: Prior to that time, a man named Simon had practiced sorcery in the city and astounded the people of Samaria. He claimed to be someone great,
10 UDB चाहे साधारण चाहे महत्वपूर्ण, वहाँ सभी लोग उसकी बात सुनते थे। वे कहते थे, "ये व्यक्ति परमेश्वर की महान शक्ति है।" BSB BSB: and all the people, from the least to the greatest, heeded his words and said, “This man is the divine power called the Great Power.”
11 UDB वे बड़े ध्यान से उसकी बातें सुनते थे, क्योंकि उसने लम्बे समय से जादू टोना दिखा कर उन्हें चकित किया हुआ था। BSB BSB: They paid close attention to him because he had astounded them for a long time with his sorcery.
12 UDB लेकिन जब उन्होंने फिलिप्पुस के संदेश पर विश्वास किया जो परमेश्वर के राजा के रूप में प्रगट होने के विषय में और यीशु मसीह के विषय में था। यीशु में विश्वास करने वाले पुरुषों और स्त्रियों ने बपतिस्मा लिया। BSB BSB: But when they believed Philip as he preached the gospel of the kingdom of God and the name of Jesus Christ, they were baptized, both men and women.
13 UDB शमौन ने भी फिलिप्पुस के संदेश पर विश्वास किया और बपतिस्मा लिया। उसने लगातार फिलिप्पुस के साथ रहना शुरू कर दिया, और जिन महान चमत्कारों को फिलिप्पुस कर रहा था, वे काम जो प्रगट करते थे कि फिलिप्पुस सत्य बोल रहा था उनको देख कर वह विस्मत था। BSB BSB: Even Simon himself believed and was baptized. He followed Philip closely and was astounded by the great signs and miracles he observed.
14 UDB जब यरूशलेम में प्रेरितों ने सुना कि पूरे सामरिया जिले के बहुत लोगों ने परमेश्वर के संदेश पर विश्वास किया है, तो उन्होंने वहाँ पतरस और यूहन्ना को भेजा। BSB BSB: When the apostles in Jerusalem heard that Samaria had received the word of God, they sent Peter and John to them.
15 UDB जब पतरस और यूहन्ना सामरिया में आए, तो उन्होंने उन नये विश्वासियों के लिए पवित्र आत्मा प्राप्त करने की प्रार्थना की। BSB BSB: On their arrival, they prayed for them to receive the Holy Spirit.
16 UDB क्योंकि यह स्पष्ट था कि पवित्र आत्मा अभी तक उनमें से किसी पर नहीं आये थे। उन्होंने केवल प्रभु यीशु के नाम पर बपतिस्मा लिया था। BSB BSB: For the Holy Spirit had not yet fallen upon any of them; they had simply been baptized into the name of the Lord Jesus.
17 UDB तब पतरस और यूहन्ना ने उन पर हाथ रखा, और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया। BSB BSB: Then Peter and John laid their hands on them, and they received the Holy Spirit.
18 UDB शमौन ने देखा कि प्रेरितों के द्वारा उन पर हाथ रखने से पवित्र आत्मा लोगों को दिया गया था। इसलिए उसने प्रेरितों को पैसे देने चाहे, BSB BSB: When Simon saw that the Spirit was given through the laying on of the apostles’ hands, he offered them money.
19 UDB उसने कहा, "तुम जो कर रहे हो उसे करने के लिए मुझे भी सक्षम करो, ताकि जिस पर भी मैं अपना हाथ रखूँ वह पवित्र आत्मा प्राप्त कर सके।" BSB BSB: “Give me this power as well,” he said, “so that everyone on whom I lay my hands may receive the Holy Spirit.”
20 UDB पतरस ने उससे कहा, "तू और तेरा पैसा नष्ट हो जाए, क्योंकि तुने पैसे से परमेश्वर के वरदान को पाने का प्रयास किया है! BSB BSB: But Peter replied, “May your silver perish with you, because you thought you could buy the gift of God with money!
21 UDB हम जो काम कर रहे हैं, उसमें तू हमारे साथ काम नहीं कर सकता, क्योंकि तुम्हारा मन परमेश्वर के साथ सही नहीं है! BSB BSB: You have no part or share in our ministry, because your heart is not right before God.
22 UDB इसलिये इस प्रकार दुष्टता से सोचना बंद कर, और परमेश्वर से याचना कर कि अगर वे इच्छा रखते हैं, तो तुने जो बुराई करने के लिए अपने मन में विचार किया है उसके लिये तुझे क्षमा कर दें! BSB BSB: Repent, therefore, of your wickedness, and pray to the Lord. Perhaps He will forgive you for the intent of your heart.
23 UDB अपने बुरे कामों से दूर हो जा, क्योंकि मुझे लगता है कि तू हम से बहुत जलता है, और तू निरन्तर बुराई करने की इच्छा का दास है। BSB BSB: For I see that you are poisoned by bitterness and captive to iniquity.”
24 UDB तब शमौन ने उत्तर दिया, "प्रभु से प्रार्थना करो कि तुमने जो कुछ अभी कहा, वह मेरे साथ प्रभु न करें!" BSB BSB: Then Simon answered, “Pray to the Lord for me, so that nothing you have said may happen to me.”
25 UDB पतरस और यूहन्ना ने वहाँ लोगों को प्रभु यीशु के बारे में वह सब सुनाया जो वे व्यक्तिगत रूप से जानते थे और प्रभु के संदेश की घोषणा की, उसके बाद वे दोनों यरूशलेम लौट आए। मार्ग में उन्होंने सामरिया जिले के लोगों में यीशु के बारे में सुसमाचार का प्रचार किया। BSB BSB: And after Peter and John had testified and spoken the word of the Lord, they returned to Jerusalem, preaching the gospel in many of the Samaritan villages.
27 UDB अत: फिलिप्पुस तैयार होकर उस मार्ग पर चला गया। उस मार्ग पर वह एक व्यक्ति से मिला जो इथोपिया देश से था। वह एक महत्वपूर्ण अधिकारी था जो इथोपिया की रानी के सारे धन का ध्यान रखता था। उसकी भाषा में लोग अपनी रानी को कन्दाके बुलाते थे। यह व्यक्ति यरूशलेम में परमेश्वर की आराधना करने गया था, BSB BSB: So he started out, and on his way he met an Ethiopian eunuch, a court official in charge of the entire treasury of Candace, queen of the Ethiopians. He had gone to Jerusalem to worship,
28 UDB और वह घर लौट रहा था और अपने रथ पर सवार होकर बैठा था। जब वह सवारी कर रहा था, तो वह यशायाह भविष्यद्वक्ता की पुस्तक ऊँची आवाज में पढ़ रहा था। BSB BSB: and on his return was sitting in his chariot reading Isaiah the prophet.
29 UDB परमेश्वर के आत्मा ने फिलिप्पुस को बताया, "उस रथ के पास जा और उसके पास चलता रह!" BSB BSB: The Spirit said to Philip, “Go over to that chariot and stay by it.”
31 UDB उसने फिलिप्पुस को उत्तर दिया, "नहीं! सच तो यह है कि यदि कोई मुझे नहीं समझाए तो, मैं यह समझ नहीं सकता! यदि मुझे यह समझाने के लिए कोई नहीं हो!" तब उस पुरुष ने फिलिप्पुस से कहा, "कृपया ऊपर आकर मेरे पास बैठ।" BSB BSB: “How can I,” he said, “unless someone guides me?” And he invited Philip to come up and sit with him.
33 UDB उसे अपमानित किया जाएगा। उसे न्याय नहीं मिलेगा। कोई भी उसके वंशजों के बारे में नहीं बता पाएगा- क्योंकि उसका कोई वंश नहीं होगा- क्योंकि वे इस पृथ्वी पर से उसका जीवन ले लेगे।" BSB BSB: In His humiliation He was deprived of justice. Who can recount His descendants? For His life was removed from the earth.”
34 UDB अधिकारी ने फिलिप्पुस से उन वचनों के बारे में पूछा, जो वह पढ़ रहा था, "मुझे बताओ, भविष्यद्वक्ता किस के बारे में लिख रहा है? क्या वह अपने बारे में लिख रहा है या किसी और के बारे में लिख रहा है?" BSB BSB: “Tell me,” said the eunuch, “who is the prophet talking about, himself or someone else?”
35 UDB तब फिलिप्पुस ने उसे उत्तर दिया; उसने वचन के उस भाग से शुरू किया, और उसने उसे यीशु के बारे में सुसमाचार बताया। BSB BSB: Then Philip began with this very Scripture and told him the good news about Jesus.
36 UDB मार्ग पर यात्रा करते हुए, वे एक स्थान पर पहुँचे जहाँ थोड़ा पानी था। तब अधिकारी ने फिलिप्पुस से कहा, "देख, यहाँ थोड़ा पानी है! मैं चाहता हूँ कि तू मुझे बपतिस्मा दे, क्योंकि मैं ऐसे किसी बात को नहीं जानता जो मुझे बपतिस्मा लेने से रोके।" BSB BSB: As they traveled along the road and came to some water, the eunuch said, “Look, here is water! What is there to prevent me from being baptized?”
38 UDB इसलिए अधिकारी ने सारथी से रथ रोकने के लिए कहा। फिर फिलिप्पुस और अधिकारी दोनों पानी में उतर गए, और फिलिप्पुस ने उसे बपतिस्मा दिया। BSB BSB: And he gave orders to stop the chariot. Then both Philip and the eunuch went down into the water, and Philip baptized him.
39 UDB जब वे पानी से बाहर निकल आए, तो अचानक परमेश्वर के आत्मा फिलिप्पुस को उठा ले गया। अधिकारी ने फिलिप्पुस को फिर कभी नहीं देखा। लेकिन यद्यपि उसने फिलिप्पुस को फिर कभी नहीं देखा, अधिकारी अत्यन्त प्रसन्नता के साथ मार्ग में आगे बढ़ गया। BSB BSB: When they came up out of the water, the Spirit of the Lord carried Philip away, and the eunuch saw him no more, but went on his way rejoicing.
40 UDB तब फिलिप्पुस को समझ में आया कि आत्मा चमत्कारी रूप से उसे अश्दोद के शहर में ले आया है। जब वह उस क्षेत्र में चारों ओर यात्रा कर रहा था, तब उसने अश्दोद और कैसरिया शहरों के बीच के सभी नगरों में यीशु के संदेश का प्रचार किया। और जब वह अन्त में कैसरिया में पहुँचा, तब भी वह इस संदेश का प्रचार कर रहा था। BSB BSB: But Philip appeared at Azotus and traveled through that region, preaching the gospel in all the towns until he came to Caesarea.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.