1 UDB राजा यहोयाकीम के यहूदा में लगभग तीन वर्षों तक शासन करने के बाद, बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर यरूशलेम में अपनी सेना के साथ आया और शहर को घेर लिया जिससे कि सेना के आक्रमण करने से पहले शहर निर्बल हो जाए। BSB BSB: In the third year of the reign of Jehoiakim king of Judah, Nebuchadnezzar king of Babylon came to Jerusalem and besieged it.
2 UDB दो वर्ष बाद, यहोवा ने नबूकदनेस्सर के सैनिकों को यहोयाकीम पर विजय दी, जो यहूदा का राजा था। उन्होंने कुछ पवित्र वस्तुओं को भी ले लिया जो परमेश्वर के मन्दिर में थीं, और उन्हें शिनार देश में बाबेल ले गए। वहाँ नबूकदनेस्सर ने उन्हें अपने देवता के भण्डारगृह में रख दिया। BSB BSB: And the Lord delivered into his hand Jehoiakim king of Judah, along with some of the articles from the house of God. He carried these off to the land of Shinar, to the house of his god, where he put them in the treasury of his god.
3 UDB तब नबूकदनेस्सर ने अपने महल के मुख्य अधिकारी अश्पनज को आज्ञा दी कि वह उन इस्राएली पुरुषों को ले कर आए जिन्हें वे बाबेल में लाए थे। यह वे पुरुष थे जो यहूदा के राजा के परिवार समेत महत्वपूर्ण परिवारों के थे। BSB BSB: Then the king ordered Ashpenaz, the chief of his court officials, to bring in some Israelites from the royal family and the nobility—
4 UDB राजा नबूकदनेस्सर केवल वही पुरुष चाहता था जो बहुत स्वस्थ, सुन्दर, बुद्धिमान और शिक्षित हो तथा कई बातों को सीखने में सक्षम हो, और महल में कार्य करने के लिए उपयुक्त हो। वह उन्हें बाबेल की भाषा सिखाना चाहता था जिससे कि वे बाबेल के शास्त्रों को समझ सकें। BSB BSB: young men without blemish, handsome, gifted in all wisdom, knowledgeable, quick to understand, and qualified to serve in the king’s palace—and to teach them the language and literature of the Chaldeans.
5 UDB राजा ने अपने सेवकों को आज्ञा दी, “उन्हें अच्छा, समृद्ध भोजन और दाखरस दो जो मुझे परोसा जाता है, उन्हें तीन वर्ष तक प्रशिक्षित करो और फिर वे मेरे दास बन जाएँगे।” BSB BSB: The king assigned them daily provisions of the royal food and wine. They were to be trained for three years, after which they were to enter the king’s service.
6 UDB जो इस्राएली पुरुष चुने गए, उनमें से दानिय्येल, हनन्याह, मीशाएल और अजर्याह थे, जो सब यहूदा से आए थे। BSB BSB: Among these young men were some from Judah: Daniel, Hananiah, Mishael, and Azariah.
7 UDB अश्पनज ने उन्हें बाबेल वाले नाम दिए। उसने दानिय्येल को बेलतशस्सर नाम दिया, उसने हनन्याह को शद्रक नाम दिया, उसने मीशाएल को मेशक नाम दिया, और उसने अजर्याह को अबेदनगो नाम दिया। BSB BSB: The chief official gave them new names: To Daniel he gave the name Belteshazzar; to Hananiah, Shadrach; to Mishael, Meshach; and to Azariah, Abednego.
8 UDB परन्तु दानिय्येल ने निर्णय लिया कि वह उस प्रकार का भोजन नहीं खाएगा जो राजा खाता था, या उस दाखरस को नहीं पीएगा जो राजा पीता था, क्योंकि वह उसे धार्मिक संस्कार के अनुसार अशुद्ध कर देगा। इसलिए उसने राजा के अधिकारियों के मुखिया अश्पनज से अन्य भोजन खाने और पीने की अनुमति माँगी कि वह स्वयं को अशुद्ध न करे। BSB BSB: But Daniel made up his mind that he would not defile himself with the king’s food or wine. So he asked the chief official for permission not to defile himself.
9 UDB परमेश्वर ने अश्पनज के मन में दानिय्येल के लिए दया और करुणा भर दी। मुख्य अधिकारी के मन में दानिय्येल के लिए बहुत सम्मान था। BSB BSB: Now God had granted Daniel favor and compassion from the chief official,
10 UDB उसने दानिय्येल से कहा, “मेरे स्वामी राजा ने चुना है कि तुमको क्या खाना और पीना चाहिए। यदि तुम अन्य चीजें खाते हो और तुम अपनी उम्र के अन्य युवा पुरुषों की तुलना में पतले और दुर्बल हो जाते हो, तो वह अपने सैनिकों को मेरा सिर काटने का आदेश दे सकता है क्योंकि तुमने उसके निर्देशों का पालन नहीं किया है।” BSB BSB: but he said to Daniel, “I fear my lord the king, who has assigned your food and drink. For why should he see your faces looking thinner than those of the other young men your age? You would endanger my head before the king!”
11 UDB मुख्य अधिकारी ने दानिय्येल, हनन्याह, मीशाएल और अजर्याह को उनका खाना और पेय देने के लिए एक दास को नियुक्त किया। दानिय्येल ने उससे बात की। BSB BSB: Then Daniel said to the steward whom the chief official had appointed over Daniel, Hananiah, Mishael, and Azariah,
12 UDB उसने कहा, “कृपया अपने सेवकों को जाँच लो! और दस दिनों तक हमें केवल खाने के लिए सब्जियाँ और पीने के लिए पानी दो। BSB BSB: “Please test your servants for ten days. Let us be given only vegetables to eat and water to drink.
13 UDB दस दिनों के बाद, देखना कि हम स्वस्थ दिखते हैं या नहीं। यह भी देखना कि राजा के भोजन को खाने वाले लोग कैसे दिखते हैं। फिर तुम जो भी अच्छा सोचते हो वह हमारे साथ करना।” BSB BSB: Then compare our appearances with those of the young men who are eating the royal food, and deal with your servants according to what you see.”
14 UDB मुख्य अधिकारी इस जाँच के लिए सहमत हो गया। उसने दस दिनों के लिए उन्हें वह भोजन दिया जो दानिय्येल ने अनुरोध किया था। BSB BSB: So he consented to this and tested them for ten days.
15 UDB दस दिनों के बाद, उसने देखा कि वे उन सभी युवा पुरुषों की तुलना में स्वस्थ और उत्तम पोषित दिखते थे जो राजा द्वारा उनके लिए चुने गए भोजन को खा रहे थे। BSB BSB: And at the end of ten days, they looked healthier and better nourished than all the young men who were eating the king’s food.
16 UDB तब उसके बाद उसने राजा के विशेष भोजन और दाखरस को दूर कर दिया, और उसने केवल उन्हें खाने के लिए सब्जियाँ दीं। BSB BSB: So the steward continued to withhold their choice food and the wine they were to drink, and he gave them vegetables instead.
17 UDB परमेश्वर ने इन चार युवा पुरुषों को ज्ञान और बाबेल के लोगों द्वारा लिखी और अध्ययन की कई चीजों का अध्ययन करने की क्षमता दी। उन्होंने दानिय्येल को दर्शनों और स्वप्नों के अर्थ को समझने की क्षमता भी दी। BSB BSB: To these four young men God gave knowledge and understanding in every kind of literature and wisdom. And Daniel had insight into all kinds of visions and dreams.
18 UDB तीन वर्षों के बाद, राजा ने एक दिन चुना तब जो प्रशिक्षण में थे वे उसके सामने आएँ। राजा के अधिकारियों के मुखिया अश्पनज ने उन सभी को नबूकदनेस्सर के सामने प्रस्तुत किया। BSB BSB: Now at the end of the time specified by the king, the chief official presented them to Nebuchadnezzar.
19 UDB राजा ने उनसे बात की और जान लिया कि अन्य कोई भी युवक दानिय्येल, हनन्याह, मीशाएल और अजर्याह के समान स्वस्थ नहीं थे। इसलिए वे राजा की सेवा के लिए एक साथ तैयार खड़े थे। BSB BSB: And the king spoke with them, and among all the young men he found no one equal to Daniel, Hananiah, Mishael, and Azariah. So they entered the king’s service.
20 UDB प्रत्येक प्रश्न में ज्ञान और समझ की आवश्यकता होती है, राजा ने पाया कि इन पुरुषों ने उसे उसके जादूगरों और जिन्होंने मृतकों से बात करने का दावा किया था उनकी तुलना में दस गुणा अधिक प्रभावी ढंग से परामर्श दिया था। उसके पूरे साम्राज्य में इन चारों से श्रेष्ट कोई नहीं था। BSB BSB: In every matter of wisdom and understanding about which the king consulted them, he found them ten times better than all the magicians and enchanters in his entire kingdom.
21 UDB दानिय्येल वहाँ साठ वर्षों से अधिक राजा की सेवा करते हुए कुस्रू के राजा बनने के पहले वर्ष तक बना रहा। BSB BSB: And Daniel remained there until the first year of King Cyrus.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.