1 UDB राजा दारा ने अपने राज्य को 120 प्रान्तों में विभाजित करने का निर्णय किया। उसने प्रत्येक प्रान्त पर शासन करने के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया। BSB BSB: Now it pleased Darius to appoint 120 satraps to rule throughout the kingdom,
2 UDB राजा ने तीन प्रशासक भी नियुक्त किए, जिनमें से एक दानिय्येल था। इन मुख्य प्रशासकों को प्रान्तीय राज्यपालों की देखरेख करनी थी और देखना था कि राजा के आदेशों का पालन किया जा रहा है या नहीं और यह सुनिश्चित करने के लिए कि राजा के भण्डार से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। BSB BSB: and over them three administrators, including Daniel, to whom these satraps were accountable so that the king would not suffer loss.
3 UDB दानिय्येल एक बहुत ही सक्षम अगुवा और एक असाधारण व्यक्ति था, और उसने स्वयं को मुख्य प्रशासकों के बीच प्रतिष्ठित किया। राजा ने दानिय्येल को अपने सम्पूर्ण साम्राज्य पर नियुक्त करने की योजना बनाईं। BSB BSB: Soon, by his extraordinary spirit, Daniel distinguished himself among the administrators and satraps. So the king planned to set him over the whole kingdom.
4 UDB तब अन्य प्रशासक और अधिकारी ईर्ष्या करने लगे। इसलिए उन्होंने कुछ ऐसे उपाय खोजना आरम्भ कर दिए जिससे कि जब दानिय्येल राजा के लिए कार्य कर रहा हो तो वे उसके कार्य की निन्दा कर सकें। परन्तु दानिय्येल ने सदा अपना कार्य निष्ठापूर्वक और सच्चाई से किया। उन्हें निन्दा करने के लिए कुछ भी नहीं मिला। वह निष्ठावान था और कठिन परिश्रम करता था। BSB BSB: Thus the administrators and satraps sought a charge against Daniel concerning the kingdom, but they could find no charge or corruption, because he was trustworthy, and no negligence or corruption was found in him.
5 UDB उन्होंने दानिय्येल के विरुद्ध षड्यन्त्र रचना आरम्भ किया, “दानिय्येल की निन्दा करने का एकमात्र उपाय यह है कि हमें उसके विरुद्ध उसकी अपने परमेश्वर के नियम के प्रति आज्ञाकारिता का उपयोग करना होगा।” BSB BSB: Finally these men said, “We will never find any charge against this Daniel unless we find something against him concerning the law of his God.”
6 UDB इसलिए प्रशासकों और राज्यपालों ने एक समूह के रूप में राजा के पास जा कर अपनी योजना को रखा और कहा, “हे महाराज, तू सदा जीवित रहे! BSB BSB: So the administrators and satraps went together to the king and said, “O King Darius, may you live forever!
7 UDB सभी मुख्य प्रशासक और क्षेत्रीय अधिकारी और प्रान्तीय अधिकारी और मंत्री और अन्य अधिकारी सभी सहमत हैं कि तुझे एक कानून बनाना चाहिए जिसे सभी को मानना होगा। हम चाहते हैं कि तू आदेश दे कि अगले तीस दिनों के लिए लोग केवल तुझसे प्रार्थना करें और तुझे छोड़ किसी और देवता या व्यक्ति से नहीं। यदि कोई किसी और से प्रार्थना करता है, तो उसे सिंहों की गुफा में फेंक दिया जाए। BSB BSB: All the royal administrators, prefects, satraps, advisers, and governors have agreed that the king should establish an ordinance and enforce a decree that for thirty days anyone who petitions any god or man except you, O king, will be thrown into the den of lions.
8 UDB क्योंकि मादी और फारसी देशों में बनाए गए कानूनों को बदला नहीं जा सकता है, इसलिए हम चाहते हैं कि तू राजा इस कानून को जारी कर और दस्तावेज पर अपने नाम का हस्ताक्षर कर।” BSB BSB: Therefore, O king, establish the decree and sign the document so that it cannot be changed—in accordance with the law of the Medes and Persians, which cannot be repealed.”
9 UDB अतः राजा दारा ने वह कानून जारी किया और दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। BSB BSB: Therefore King Darius signed the written decree.
10 UDB जब दानिय्येल को पता चला कि राजा ने उस कानून को लिखा और हस्ताक्षर किया है, तो वह घर गया, और ऊपर के कमरे में घुटने टेक कर प्रार्थना की। कमरे में एक खिड़की थी जो यरूशलेम की ओर खुलती थी और सब खिड़कियाँ खुली थीं। कोई भी देख सकता था कि वह प्रार्थना कर रहा था। वह प्रतिदिन दिन में तीन बार ऐसा किया करता था। BSB BSB: Now when Daniel learned that the document had been signed, he went into his house, where the windows of his upper room opened toward Jerusalem, and three times a day he got down on his knees, prayed, and gave thanks to his God, just as he had done before.
11 UDB अधिकारियों ने दानिय्येल के विरुद्ध अपने षड्यन्त्र को साकार किया, और उन्होंने उसे परमेश्वर से प्रार्थना करते और सहायता के लिए कहते हुए पाया। BSB BSB: Then these men went as a group and found Daniel petitioning and imploring his God.
12 UDB इसलिए वे राजा के पास आए और उससे कहा, “क्या यह सच है कि तू ने यह एक कानून लिखा था कि अगले तीस दिनों के लिए लोग केवल तुझसे प्रार्थना करें, और यह कि यदि कोई व्यक्ति किसी और से, चाहे मनुष्य से या देवता से, प्रार्थना करता है तो वह सिंहों की गुफा में फेंक दिया जाएगा?” राजा ने उत्तर दिया, “हाँ, यही वह कानून है जिसे मैंने लिखा था। यह मादी और फारसी देशों में एक कानून है जिसे बदला नहीं जा सकता है।” BSB BSB: So they approached the king and asked about his royal decree: “Did you not sign a decree that for thirty days any man who petitions any god or man except you, O king, will be thrown into the den of lions?” The king replied, “According to the law of the Medes and Persians the order stands, and it cannot be repealed.”
13 UDB तब उन्होंने राजा से कहा, “वह पुरुष दानिय्येल, जो यहूदा से लाए गए पुरुषों में से एक हैं, वह तुझ पर या तेरे द्वारा हस्ताक्षर किए गए कानून पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वह हर दिन अपने परमेश्वर से तीन बार प्रार्थना करता है!” BSB BSB: Then they told the king, “Daniel, one of the exiles from Judah, shows no regard for you, O king, or for the decree that you have signed. He still makes his petition three times a day.”
14 UDB जब राजा ने यह सुना, तो वह बहुत परेशान हुआ। उसने दानिय्येल को बचाने का रास्ता खोजने का प्रयास किया। उसने उस दिन के बाकी समय में सूर्य के डूबने तक दानिय्येल को बचाने के लिए मार्ग खोजने का कठिन प्रयास किया। BSB BSB: As soon as the king heard this, he was deeply distressed and set his mind on delivering Daniel, and he labored until sundown to rescue him.
15 UDB शाम को, दानिय्येल के विरुद्ध षड्यन्त्र करने वालों में से कई ने राजा से कहा, “हे राजा, तू जानता है कि मादियों और फारसियों का नियम यह है कि राजा के आदेशों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है, और न ही कोई इसे बदल सकता है।” BSB BSB: Then the men approached the king together and said to him, “Remember, O king, that by the law of the Medes and Persians no decree or ordinance established by the king can be changed.”
16 UDB यह सुन कर, राजा ने आदेश दिया और उसके सेवक दानिय्येल को ले कर आए और उसे सिंहों की गुफा में फेंक दिया। उसे फेंकने से पहले, राजा ने दानिय्येल से कहा, “मुझे आशा है कि तेरा परमेश्वर, जिनकी तू हर समय आराधना करता है, तुझे बचाएँगे!” BSB BSB: So the king gave the order, and they brought Daniel and threw him into the den of lions. The king said to Daniel, “May your God, whom you serve continually, deliver you!”
17 UDB उन्होंने गड्ढे के प्रवेश द्वार पर एक विशाल पत्थर लुढ़का दिया। तब राजा ने अपनी हस्ताक्षर वाली अंगूठी से प्रवेश द्वार को मुहरबन्द कर दिया, और अन्य अधिकारियों ने भी प्रवेश द्वार को अपनी हस्ताक्षर वाली अँगूठियों से मुहरबन्द कर दिया, कि दानिय्येल के लिए कुछ भी नहीं किया जा सके। BSB BSB: A stone was brought and placed over the mouth of the den, and the king sealed it with his own signet ring and with the rings of his nobles, so that nothing concerning Daniel could be changed.
18 UDB राजा अपने महल में लौट आया। उस रात उसने भोजन खाने से मना कर दिया। उसने किसी को भी उसका मनोरन्जन करने की अनुमति नहीं दी और उस रात वह सो नहीं पाया था। BSB BSB: Then the king went to his palace and spent the night fasting. No entertainment was brought before him, and sleep fled from him.
19 UDB अगली सुबह भोर में ही, राजा उठा और शीघ्रता से उस गुफा के पास चला गया जहाँ सिंह थे। BSB BSB: At the first light of dawn, the king got up and hurried to the den of lions.
20 UDB जब वह उसके पास आया, तो वह बहुत चिन्तित था। उसने बुरी तरह से डरते हुए पुकारा, “हे दानिय्येल, तू जो जीवित परमेश्वर की सेवा करता है! क्या तेरा परमेश्वर– जिनकी तू सदा आराधना करता है– तुझे सिंहों से बचाने में सक्षम हैं?” BSB BSB: When he reached the den, he cried out in a voice of anguish, “O Daniel, servant of the living God, has your God, whom you serve continually, been able to deliver you from the lions?”
21 UDB दानिय्येल ने उत्तर दिया, “हे राजा, तू सदा जीवित रहे! BSB BSB: Then Daniel replied, “O king, may you live forever!
22 UDB हाँ, मेरे परमेश्वर ने सिंहों के मुँह बन्द करने के लिए अपने स्वर्गदूत को भेजा और उन्होंने मुझे चोट नहीं पहुँचाई है! वह जानते हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, और हे राजा, तू जानता है, मैंने कभी भी तेरे साथ कुछ भी गलत नहीं किया है!” BSB BSB: My God sent His angel and shut the mouths of the lions. They have not hurt me, for I was found innocent in His sight, and I have done no wrong against you, O king.”
23 UDB राजा बहुत प्रसन्न हुआ, और उसने अपने सेवकों को दानिय्येल को गुफा से बाहर निकालने का आदेश दिया। जब उन्होंने ऐसा किया, तो उन्होंने देखा कि सिंहों ने उसको घायल नहीं किया था। परमेश्वर ने उसको संरक्षित किया क्योंकि वह उन पर भरोसा करता था। BSB BSB: The king was overjoyed and gave orders to lift Daniel out of the den, and when Daniel was lifted out of the den, no wounds whatsoever were found on him, because he had trusted in his God.
24 UDB तब राजा ने आज्ञा दी कि जिन लोगों ने दानिय्येल पर आरोप लगाया था, उन्हें पकड़ लिया जाए और उन्हें उनकी पत्नियों और बच्चों के साथ सिंहों की गुफा में फेंक दिया जाए। जब उन्हें गुफा में फेंक दिया गया, तो सिंहों ने उन पर छलांग लगाई और गुफा में नीचे गिरने से पहले उनकी हड्डियों को चबा डाला। BSB BSB: At the command of the king, the men who had falsely accused Daniel were brought and thrown into the den of lions—they and their children and wives. And before they had reached the bottom of the den, the lions overpowered them and crushed all their bones.
25 UDB तब राजा दारा ने यह सन्देश लिखा और उसे अपने साम्राज्य में सभी जातियों को, हर एक देश को और सभी लोगों को भेजा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कौन सी भाषा बोलते थे: “मेरी इच्छा है कि तुम्हारे साथ बहुत अच्छा हो! BSB BSB: Then King Darius wrote to the people of every nation and language throughout the land: “May your prosperity abound.
26 UDB मैं आज्ञा देता हूँ कि मेरे राज्य में सबको दानिय्येल जिनकी आराधना करता है, उन्हीं परमेश्वर से डरना चाहिए और उनका आदर करना चाहिए। वह जीवित परमेश्वर हैं, और वह सदा जीवित रहेंगे। उनका राज्य कभी नष्ट नहीं होगा; वह अन्त तक शासन करेंगे। BSB BSB: I hereby decree that in every part of my kingdom, men are to tremble in fear before the God of Daniel: For He is the living God, and He endures forever; His kingdom will never be destroyed, and His dominion will never end.
27 UDB वह अपने लोगों को छुड़ाते हैं और बचाते हैं, वह स्वर्ग में और पृथ्वी पर सभी प्रकार के चिन्ह और चमत्कार करते हैं। उन्होंने दानिय्येल को सिंहों की शक्ति से बचाया!” BSB BSB: He delivers and rescues; He performs signs and wonders in the heavens and on the earth, for He has rescued Daniel from the power of the lions.”
28 UDB इसलिए दानिय्येल दारा और फारसी राजा कुस्रू के समय बहुत सफल रहा था। BSB BSB: So Daniel prospered during the reign of Darius and the reign of Cyrus the Persian.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.