1 UDB हमारे पास उत्तम इत्र होने से यह उत्तम है कि अन्य लोग हमें सम्मानित करते हैं। जिस दिन हम मरते हैं वह दिन हमारे जन्म के दिन से उत्तम होता है। BSB BSB: A good name is better than fine perfume, and one’s day of death is better than his day of birth.
2 UDB ऐसे घर में जाना उत्तम है जहाँ लोग किसी मरे हुए के विषय में शोक कर रहे हों न कि ऐसे घर में जाना जहाँ लोग आनन्द मना रहे हों, क्योंकि सभी किसी न किसी दिन मर जाएँगे, और लोगों को उस विषय में सोचना चाहिए जब वे मरेंगे। BSB BSB: It is better to enter a house of mourning than a house of feasting, since death is the end of every man, and the living should take this to heart.
3 UDB हमेशा हँसने से दु:खी होना उत्तम होता है, क्योंकि जब हम दु:खी होते हैं, तो हम उन बातों के विषय में उत्तम सोच सकते हैं जो हमें बुद्धिमान बनाती और प्रसन्न करती हैं। BSB BSB: Sorrow is better than laughter, for a sad countenance is good for the heart.
4 UDB बुद्धिमान लोग वहाँ जाते हैं जहाँ वह उन अन्य लोगों को सांत्वना दे सकें जो शोक करते हैं, लेकिन मूर्ख लोग केवल उन लोगों की खोज करते हैं जो हँसते रहते हैं। BSB BSB: The heart of the wise is in the house of mourning, but the heart of fools is in the house of pleasure.
5 UDB एक मूर्ख व्यक्ति के गीतों को सुनने से किसी ऐसे व्यक्ति पर ध्यान देना उत्तम है जो तुम्हें डांट रहा हो।। BSB BSB: It is better to heed a wise man’s rebuke than to listen to the song of fools.
6 UDB मूर्ख लोगों को हंसते हुए देखकर हम कुछ नहीं सीखेंगे जैसे हम एक बर्तन के नीचे जलाए गए काँटों की चरचराहट को सुनकर कुछ नहीं सीखते। मूर्खों को सुनना मूर्खतापूर्ण है। BSB BSB: For like the crackling of thorns under the pot, so is the laughter of the fool. This too is futile.
7 UDB जब बुद्धिमान लोग दूसरों से कहते हैं, "तुम्हारी रक्षा करने के लिए तुम्हें मुझे बहुत पैसा देना होगा," यह उन बुद्धिमान लोगों को मूर्ख बना देता है। जो रिश्वत स्वीकार करते हैं वे सही काम करने में असमर्थ हो जाते हैं। BSB BSB: Surely extortion turns a wise man into a fool, and a bribe corrupts the heart.
8 UDB कुछ समाप्त करना कुछ आरम्भ करने से उत्तम है, और धीरजवान होना अहंकारी होने से उत्तम है। BSB BSB: The end of a matter is better than the beginning, and a patient spirit is better than a proud one.
9 UDB शीघ्र ही क्रोधित मत होना, क्योंकि वे मूर्ख हैं जो बहुत क्रोधित हो जाते हैं। BSB BSB: Do not be quickly provoked in your spirit, for anger settles in the lap of a fool.
10 UDB मत कहो, "चीजें पहले बहुत उत्तम थीं," क्योंकि केवल मूर्ख लोग ही हैं जो यह कहते हैं। BSB BSB: Do not say, “Why were the old days better than these?” For it is unwise of you to ask about this.
11 UDB बुद्धिमान होना मूल्यवान चीजों को विरासत में पाने के समान है। जो बुद्धिमान है उसके लिए पृथ्वी पर बहुत से स्थायी लाभ हैं। BSB BSB: Wisdom, like an inheritance, is good, and it benefits those who see the sun.
12 UDB हम कभी-कभी बुद्धिमान होने से सुरक्षित होते हैं, जैसे कभी-कभी बहुत पैसा होने के कारण सुरक्षित होते हैं। हालाँकि, बुद्धिमान होना बहुत पैसे होने से उत्तम है, क्योंकि बुद्धिमान होना हमें ऐसी मूर्ख चीजें करने से रोकती है जो हमारे मरने का कारण बनती हैं। BSB BSB: For wisdom, like money, is a shelter, and the advantage of knowledge is that wisdom preserves the life of its owner.
13 UDB सावधानी से सोचें कि परमेश्वर ने क्या किया है। निश्चित रूप से कोई भी उन चींजों को सीधा नहीं कर सकता है जिन्हें परमेश्वर ने टेढ़ा किया हो। BSB BSB: Consider the work of God: Who can straighten what He has bent?
14 UDB जब चीजें आपके लिए अच्छी हो रही हैं, खुश रहो, और जब चीजें आपके लिए अच्छी नहीं हो रही हैं, तब याद रखें कि परमेश्वर ही है जो अच्छी चीजें होने देते हैं और जो आपदाओं को भी लाते हैं। तब भी परमेश्वर किसी पर यह प्रकट नहीं करते हैं कि उसके भविष्य में क्या आनेवाला है। BSB BSB: In the day of prosperity, be joyful, but in the day of adversity, consider this: God has made one of these along with the other, so that a man cannot discover anything that will come after him.
15 UDB जितने दिन भी मैं जीवित रहा हूँ, मैंने कई चीजें देखी हैं जो मूर्खतापूर्ण लगती हैं। मैंने धार्मिक लोगों को जवानी में ही मरते देखा है, और मैंने देखा है कि दुष्ट लोग बहुत लंबे समय तक जीवित रहते हैं जबकि वह दुष्टता में बने रहते हैं। BSB BSB: In my futile life I have seen both of these: A righteous man perishing in his righteousness, and a wicked man living long in his wickedness.
16 UDB इसलिए मत सोचो कि तुम बहुत धर्मी हो, और ऐसा मत सोचो कि तुम बहुत बुद्धिमान हो, क्योंकि यदि तुम ऐसा सोचते हो, तो तुम स्वयं को नष्ट कर दोगे। BSB BSB: Do not be overly righteous, and do not make yourself too wise. Why should you destroy yourself?
17 UDB यदि तुम बुराई करते हो या मूर्खतापूर्ण कार्य करते हो, तुम जवानी में भी मर सकते हो। BSB BSB: Do not be excessively wicked, and do not be a fool. Why should you die before your time?
18 UDB बुद्धिमान बनने का प्रयास करते रहो और सही काम करो। ये दोनों चीजें उस व्यक्ति में पाई जाती हैं जो हमेशा परमेश्वर का सम्मान करता है। BSB BSB: It is good to grasp the one and not let the other slip from your hand. For he who fears God will follow both warnings.
19 UDB यदि तुम बुद्धिमान हो, तो तुम अपने शहर के दस सबसे शक्तिशाली पुरुषों से अधिक शक्तिशाली होंगे। BSB BSB: Wisdom makes the wise man stronger than ten rulers in a city.
20 UDB इस संसार में कोई भी नहीं है जो हमेशा सही करता है, और कभी पाप नहीं करता। BSB BSB: Surely there is no righteous man on earth who does good and never sins.
21 UDB उन सभी बातों पर ध्यान न दो, जो लोग कहते हैं, क्योंकि यदि तुम ऐसा करते हो, तो शायद तुम अपने सेवक को तुम्हें शाप देते हुए सुनों। BSB BSB: Do not pay attention to every word that is spoken, or you may hear your servant cursing you.
22 UDB अंततः, तुम स्वयं बहुत अच्छे से जानते हो कि तुमने अन्य लोगों को भी शाप दिया है। BSB BSB: For you know in your heart that many times you yourself have cursed others.
23 UDB मैंने स्वयं से कहा कि मैं अपने ज्ञान का उपयोग करके उन सभी चीजों का अध्ययन करूंगा जो मैंने लिखा है, लेकिन मैं इसे करने में समर्थ नहीं था। BSB BSB: All this I tested by wisdom, saying, “I resolve to be wise.” But it was beyond me.
24 UDB ऐसा प्रतीत होता है कि बुद्धि मुझ से दूर है। कोई भी नहीं है जो वास्तव में सब कुछ समझ सकता है। BSB BSB: What exists is out of reach and very deep. Who can fathom it?
25 UDB लेकिन मैंने चीजों की जाँच करने का निर्णय लिया और अपने ज्ञान से हर बात के कारण को समझने का प्रयास किया। मैं यह भी समझना चाहता था कि लोग दुष्टता से काम क्यों करते हैं और वे बहुत मूर्खतापूर्ण कार्य क्यों करते हैं। BSB BSB: I directed my mind to understand, to explore, to search out wisdom and explanations, and to understand the stupidity of wickedness and the folly of madness.
26 UDB एक बात जो मैंने सीखी थी वह यह थी कि एक स्त्री को स्वयं को लुभाने की अनुमति देना मरने से भी बुरा है। एक स्त्री जो पुरुषों को लुभाने का प्रयास करती है वह एक जाल के समान भयानक है। यदि तुम उसे अपने चारों ओर उसकी बाँहें लपेटने की अनुमति देते हो, तो यह बन्धनों से बांधे जाने जैसा होगा। इस प्रकार की स्त्रियाँ पापी पुरुषों को पकड़ लेंगी, लेकिन जो परमेश्वर को प्रसन्न करते हैं वे ऐसी स्त्रीयों से बच जाएंगे। BSB BSB: And I find more bitter than death the woman who is a snare, whose heart is a net, and whose hands are chains. The man who pleases God escapes her, but the sinner is ensnared.
27 UDB यही मैंने सीखा है। मैंने बातों के विषय में अधिक से अधिक जानने का प्रयास किया, कि सभी बातों का कारण जान सकूँ, BSB BSB: “Behold,” says the Teacher, “I have discovered this by adding one thing to another to find an explanation.
28 UDB और मैंने और जानने का प्रयास किया, लेकिन मुझे वह सब कुछ नहीं मिला जो मैं खोज रहा था। लेकिन एक बात जो मैंने पाई वह यह थी कि एक हजार लोगों में से मुझे एक धर्मी पुरुष मिला, लेकिन मुझे एक भी धर्मी स्त्री नहीं मिली। BSB BSB: While my soul was still searching but not finding, among a thousand I have found one upright man, but among all these I have not found one such woman.
29 UDB मैंने केवल यह सीखा है: जब परमेश्वर ने लोगों को बनाया, तो वे धर्मी थे, लेकिन उन्होंने अपने जीवन को उलझाने के कई मार्ग खोज लिए हैं। BSB BSB: Only this have I found: I have discovered that God made mankind upright, but they have sought out many schemes.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.