1 UDB मैंने उन सभी चीजों के विषय में सोचा, और मैंने निर्णय किया कि उसे परमेश्वर नियंत्रित करते हैं जो हर किसी के साथ होता है, उनके साथ भी जो बुद्धिमान हैं और धर्मी हैं। कोई भी नहीं जानता कि अन्य लोग उन्हें प्रेम करेंगे या वे उनसे घृणा करेंगे। BSB BSB: So I took all this to heart and concluded that the righteous and the wise, as well as their deeds, are in God’s hands. Man does not know what lies ahead, whether love or hate.
2 UDB लेकिन हम जानते हैं कि भविष्य में किसी समय हम सभी मर जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम धार्मिक या दुष्टता के काम करते हैं, चाहे हम अच्छे हो या हम बुरे हो, चाहे हम परमेश्वर की आराधना करने के लिए स्वीकार्य हो या हमने ऐसे काम किए हैं जिसके कारण हम अस्वीकार्य बन गए है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम परमेश्वर के लिए बलिदान अर्पण करते हैं या नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जो हमने परमेश्वर से प्रतिज्ञा की है कि हम करेंगे उसे हम करते हैं या नहीं। हम सभी मर जाते हैं। एक जैसी बात अच्छे लोगों और पापी लोगों के साथ होगी, उन लोगों के लिए जो परमेश्वर के लिए गंभीरता से काम करने की प्रतिज्ञा करते हैं और जो ऐसे वादे करने से डरते हैं। BSB BSB: It is the same for all: There is a common fate for the righteous and the wicked, for the good and the bad, for the clean and the unclean, for the one who sacrifices and the one who does not. As it is for the good, so it is for the sinner; as it is for the one who makes a vow, so it is for the one who refuses to take a vow.
3 UDB यह गलत लगता है कि एक जैसी बात इस धरती पर हर किसी के साथ होती है। हर कोई मरता है। इसके अतिरिक्त, लोगों के भीतरी मन बुराई से भरे हुए हैं। लोग जीवित रहते समय मूर्ख बातें करते हैं, और फिर वे मरे हुए लोगों में मिल जाते हैं। BSB BSB: This is an evil in everything that is done under the sun: There is one fate for everyone. Furthermore, the hearts of men are full of evil and madness while they are alive, and afterward they join the dead.
4 UDB जब हम जीवित हैं, हम उम्मीद कर सकते हैं कि अच्छी बातें हमारे साथ होंगी। हम कुत्तों को तुच्छ मानते हैं, लेकिन एक जीवित कुत्ता होना एक मरे हुए राजसी शेर होने से उत्तम है। BSB BSB: There is hope, however, for anyone who is among the living; for even a live dog is better than a dead lion.
5 UDB हम जो जीवित हैं, जानते हैं कि एक दिन हम मर जाएंगे, लेकिन मृत लोग कुछ भी नहीं जानते। मृत लोगों को कोई और प्रतिफल नहीं मिलता, और लोग शीघ्र ही उन्हें भूल जाते हैं। BSB BSB: For the living know that they will die, but the dead know nothing. They have no further reward, because the memory of them is forgotten.
6 UDB जब वे जीवित थे, वे लोगों से प्रेम करते थे, वे लोगों से घृणा करते थे, वे लोगों से ईर्ष्या करते थे, लेकिन जब वे मर जाते हैं तो वे यह सब करना बंद कर देते हैं। वे फिर कभी भी पृथ्वी पर होने वाली किसी भी चीज का भाग नहीं बनेंगे। BSB BSB: Their love, their hate, and their envy have already vanished, and they will never again have a share in all that is done under the sun.
7 UDB इसलिए मैं कहता हूँ, जब तुम अपना भोजन करते हो और दाखमधु पीते हो, तो आनन्दित रहो, क्योंकि यही है जो परमेश्वर चाहते हैं कि तुम करो। BSB BSB: Go, eat your bread with joy, and drink your wine with a cheerful heart, for God has already approved your works:
8 UDB अच्छे कपड़े पहनो और तुम्हारे चेहरे की दिखावट अच्छी हो। BSB BSB: Let your garments always be white, and never spare the oil for your head.
9 UDB उस समय जब परमेश्वर ने तुम्हें इस धरती पर जीवित रहने को दिया है, अपनी पत्नी के साथ रहने का आनंद लो जिसे तुम प्रेम करते हो। भले ही यह समझना कठिन हो कि कई चीजें क्यों होती हैं, तुम्हारी पत्नी के साथ तुम्हारा यह जीवन तुम्हारे द्वारा इस धरती पर किए जाने वाले कामों का प्रतिफल है। BSB BSB: Enjoy life with your beloved wife all the days of the fleeting life that God has given you under the sun—all your fleeting days. For this is your portion in life and in your labor under the sun.
10 UDB जो कुछ भी तुम करने में समर्थ हो, इसे अपनी सारी शक्ति से करो, क्योंकि किसी भी क्षण तुम मर जाओगे, और मृतकों की उस जगह पर जहाँ तुम जा रहे हो, वहाँ कोई भी काम नहीं करता या कुछ भी करने की योजना नहीं बनाता या कुछ भी नहीं जानता या वहाँ कोई ज्ञान भी नहीं है। BSB BSB: Whatever you find to do with your hands, do it with all your might, for in Sheol, where you are going, there is no work or planning or knowledge or wisdom.
11 UDB मैंने पृथ्वी पर कुछ और भी देखा है: जो व्यक्ति सबसे तेज़ दौड़ता है वह हमेशा दौड़ जीत नहीं पाता, सबसे ताकतवर सैनिक हमेशा लड़ाई नहीं जीतते हैं, सबसे बुद्धिमान लोगों के पास हमेशा भोजन नहीं होता है, सबसे चतुर लोग हमेशा धनवान नहीं होते हैं, और जिन लोगों ने बहुत अध्ययन किया है उन्हें हमेशा दूसरों के द्वारा सम्मान नहीं मिलता। हम हमेशा यह नियंत्रित नहीं कर सकते कि हमारे साथ क्या होगा और कहां होगा। BSB BSB: I saw something else under the sun: The race is not to the swift, nor the battle to the strong; neither is the bread to the wise, nor the wealth to the intelligent, nor the favor to the skillful. For time and chance happen to all.
12 UDB कोई नहीं जानता कि वह कब मर जाएगा। मछली क्रूरता से जाल में पकड़ी जाती है, और पक्षियों को फंदे में पकड़ा जाता है। इसी प्रकार, लोग आपदाओं का अनुभव ऐसे समय में करते हैं जब उन्हें उनके होने की आशा नहीं होती। BSB BSB: For surely no man knows his time: Like fish caught in a cruel net or birds trapped in a snare, so men are ensnared in an evil time that suddenly falls upon them.
13 UDB एक बार मैंने इस धरती पर कुछ ऐसा देखा जो एक बुद्धिमान व्यक्ति ने किया जिसने मुझे प्रभावित किया। BSB BSB: I have also seen this wisdom under the sun, and it was great to me:
14 UDB एक छोटा सा नगर था, जहाँ केवल कुछ लोग रहते थे। एक महान राजा की सेना उस नगर में आई और उसे घेर लिया। उन्होंने चढ़ाई करने और शहर पर हमला करने के लिए दीवारों के सामने मिट्टी के ढलान बनाए। BSB BSB: There was a small city with few men. A mighty king came against it, surrounded it, and built large siege ramps against it.
15 UDB उस नगर में एक ऐसा व्यक्ति था जो गरीब था लेकिन बहुत बुद्धिमान था। उस व्यक्ति के सुझाव के कारण, नगर बचाया गया, लेकिन लोग शीघ्र ही उसको भूल गए। BSB BSB: Now a poor wise man was found in the city, and he saved the city by his wisdom. Yet no one remembered that poor man.
16 UDB इसलिए मुझे ज्ञात हुआ कि हालाँकि बुद्धिमान होना ताकतवर होने से उत्तम है, लेकिन यदि तुम गरीब हो, तो तुम जो भी करते हो उसकी कोई सराहना नहीं करेगा, और जो तुमने कहा था लोग शीघ्र ही उसे भूल जाएंगे। BSB BSB: And I said, “Wisdom is better than strength, but the wisdom of the poor man is despised, and his words are not heeded.”
17 UDB एक बुद्धिमान व्यक्ति जो धीमे बोलता है- लोग उसे एक ऐसे राजा से उत्तम सुनते हैं जो मूर्खों की भीड़ पर चिल्ला रहा है। BSB BSB: The calm words of the wise are heeded over the shouts of a ruler among fools.
18 UDB बुद्धिमान होना बहुत सारे हथियारों की तुलना में अधिक उपयोगी है; हालाँकि, अगर कोई व्यक्ति केवल एक ही मूर्खतापूर्ण काम करता है, तब भी वह कई अच्छे कामों को नाश कर सकता है जो दूसरों ने किए हैं। BSB BSB: Wisdom is better than weapons of war, but one sinner destroys much good.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.