1 UDB बच्चो, क्योंकि तुम प्रभु यीशु के हो, इसलिए अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करो, क्योंकि ऐसा करना तुम्हारे लिए उचित है। BSB BSB: Children, obey your parents in the Lord, for this is right.
2 UDB पवित्र-शास्त्रों में परमेश्वर ने आज्ञा दी है, "अपने पिता और माता का अत्यन्त सम्मान करो।" यह पहला नियम है जिसमें परमेश्वर ने आज्ञा के साथ कुछ वादे भी किए थे। उसने वादा किया, BSB BSB: “Honor your father and mother” (which is the first commandment with a promise),
3 UDB "यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम समृद्ध होगे, और तुम पृथ्वी पर लम्बा जीवन जियोगे।" BSB BSB: “that it may go well with you and that you may have a long life on the earth.”
4 UDB हे माता-पिता, अपने बच्चों के साथ ऐसा कठोर व्यवहार न करो कि वे क्रोधित हो जाए। इसके बजाय, जैसे प्रभु यीशु तुमसे चाहते हैं, वैसे निर्देश देकर और अनुशासित करके अच्छी तरह से उनका पालन-पोषण करो। BSB BSB: Fathers, do not provoke your children to wrath; instead, bring them up in the discipline and instruction of the Lord.
5 UDB हे दासों, पृथ्वी पर जो तुम्हारे स्वामी हैं उनकी आज्ञा मानों। बहुत सम्मान और ईमानदारी से उनकी आज्ञा का पालन करो, जैसे तुम मसीह की आज्ञा का पालन करते हो। BSB BSB: Slaves, obey your earthly masters with respect and fear and sincerity of heart, just as you would obey Christ.
6 UDB उनकी आज्ञा मानों, न केवल तब जब वे तुम्हें देख रहे हों। इसके बजाय, उनकी आज्ञा का पालन ऐसे करो जैसे कि तुम मसीह के दास हो, न कि अपने स्वामियों के दास हों। सब कुछ उत्साह के साथ करो जैसा परमेश्वर तुमसे चाहते हैं। BSB BSB: And do this not only to please them while they are watching, but as servants of Christ, doing the will of God from your heart.
7 UDB खुशी से अपने स्वामियों की ऐसी सेवा करो, जैसे कि तुम प्रभु यीशु की सेवा करते हो, न कि ऐसे जैसे तुम सामान्यत लोगों की सेवा करते हो। BSB BSB: Serve with good will, as to the Lord and not to men,
8 UDB ऐसा ही करो क्योंकि तुम जानते हो कि एक दिन प्रभु यीशु प्रत्येक व्यक्ति को उसके अच्छे कर्मों का प्रतिफल देंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति दास था या स्वतंत्र। BSB BSB: because you know that the Lord will reward each one for whatever good he does, whether he is slave or free.
10 UDB अंत में, प्रभु यीशु पर पूरी तरह निर्भर रहो ताकि तुम उनकी बलवन्त शक्ति से आत्मिक रूप से मजबूत हो सको। BSB BSB: Finally, be strong in the Lord and in His mighty power.
11 UDB एक सैनिक की तरह अपना सम्पूर्ण कवच पहन लो, जब शैतान तुम्हारे विरुद्ध चतुराई से योजना बनाता है, तो तुम्हें भी शैतान का सफलतापूर्वक विरोध करने के लिए परमेश्वर से प्राप्त हर एक संसाधन का उपयोग करना चाहिए। BSB BSB: Put on the full armor of God, so that you can make your stand against the devil’s schemes.
12 UDB हम अन्य मनुष्यों के विरुद्ध नहीं लड़ रहे हैं, परन्तु हमारा युद्ध उन सब प्रकार के शैतानी शासकों और दुष्ट-आत्माओं से है जो आत्मिक अंधकार में रहते हैं। BSB BSB: For our struggle is not against flesh and blood, but against the rulers, against the authorities, against the powers of this world’s darkness, and against the spiritual forces of evil in the heavenly realms.
13 UDB इसलिए, जैसे एक सैनिक अपने सारे हथियार उठाता है, वैसे ही तुम भी परमेश्वर के सभी हथियार उठा लो ताकि तुम पृथ्वी पर बुराई के इस समय में बुराई के विरुद्ध खड़े हो सको। परमेश्वर के हथियार के साथ, तुम बुराई के हमलों के विरुद्ध लड़ सकते हो और परमेश्वर के लिए जी सकते हो। BSB BSB: Therefore take up the full armor of God, so that when the day of evil comes, you will be able to stand your ground, and having done everything, to stand.
14 UDB तुम स्थिर रहो जैसे सैनिक चौकसी पर है। सैनिक की तरह सच को अपने कमरबन्ध के समान बांध लो; और जैसे वह छाती पर झिलम पहनता है, वैसे तुम भी अपनी छाती पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता की झिलम पहन लो। BSB BSB: Stand firm then, with the belt of truth buckled around your waist, with the breastplate of righteousness arrayed,
15 UDB जैसे सैनिक अपने जूते पहनते हैं, वैसे ही सुसमाचार के खातिर कहीं भी जाने के लिए तैयार रहो। तुम जहाँ कहीं भी जाते हो, सुसमाचार को अपने साथ लिए चलते हो और तुम अपने साथ हर जगह शान्ति ले जाते हो। BSB BSB: and with your feet fitted with the readiness of the gospel of peace.
16 UDB जैसे सैनिक अपनी सुरक्षा के लिए एक ढाल लेता है, उस प्रकार तुम भी विश्वास की ढाल ले लो, और वह ढाल उन जलते हुए तीरों को बुझा देगी जिसे दुष्ट तुम पर मारेगा; तुम्हारी ढाल तुम्हारी रक्षा करेगी। BSB BSB: In addition to all this, take up the shield of faith, with which you can extinguish all the flaming arrows of the evil one.
17 UDB सैनिक अपने सिर की रक्षा के लिए एक टोप रखता है, तुम्हारी सुरक्षा का टोप तुम्हारा उद्धार है। सैनिक की तलवार होती है, लेकिन तुम्हारी तलवार परमेश्वर का वचन है, जो "पवित्र आत्मा की तलवार" है। BSB BSB: And take the helmet of salvation and the sword of the Spirit, which is the word of God.
18 UDB और परमेश्वर के आत्मा को तुम्हें निर्देश देने दो कि तुम्हें कैसे और क्या प्रार्थना करना है। हर समय परमेश्वर से प्रार्थना करते रहो और अन्य लोगों की जरूरतों की पूर्ति के लिए परमेश्वर से मांगते रहो। यदि तुम अपनी प्रार्थनाओं में प्रभावी होना चाहते हो तो तुम्हें आत्मिक रूप से सतर्क रहना चाहिए। परमेश्वर के सभी पवित्र लोगों के लिए प्रार्थना करने के लिए विशेष ध्यान रखो, BSB BSB: Pray in the Spirit at all times, with every kind of prayer and petition. To this end, stay alert with all perseverance in your prayers for all the saints.
19 UDB और मेरे लिए प्रार्थना करो। प्रार्थना करो कि जब भी मैं बोलूँ तो परमेश्वर मुझे बताए कि मैं क्या बोलूँ, ताकि मैं साहसपूर्वक मसीह के बारे में अन्य लोगों को सुसमाचार सुना सकूँ। लोगों को यह संदेश पहले नहीं पता था, परन्तु अब परमेश्वर ने मुझ पर यह प्रगट किया है। BSB BSB: Pray also for me, that whenever I open my mouth, words may be given me so that I will boldly make known the mystery of the gospel,
20 UDB इस कारण मैं मसीह के एक प्रतिनिधि के रूप में कैद में हूँ। प्रार्थना करो कि जब मैं दूसरों को मसीह के बारे में बताऊँ, तो मैं निडर होकर बोल सकूँ, क्योंकि मुझे ऐसे ही बोलना चाहिए। BSB BSB: for which I am an ambassador in chains. Pray that I may proclaim it fearlessly, as I should.
21 UDB इसलिए कि तुम जान सको कि मेरे साथ क्या हो रहा है और मैं क्या कर रहा हूँ, मैं तुखिकुस को इस पत्र के साथ भेज रहा हूँ। वह तुम्हें सब कुछ बताएगा जो यहाँ हो रहा है। वह एक साथी विश्वासी है जिसे हम सब बहुत प्रेम करते हैं, और वह प्रभु यीशु की ईमानदारी से सेवा करता है। BSB BSB: Tychicus, the beloved brother and faithful servant in the Lord, will tell you everything, so that you also may know about me and what I am doing.
22 UDB यही कारण है कि मैं उसे तुम्हारे पास भेज रहा हूँ; मैं चाहता हूँ कि तुम यह जानो कि मैं और मेरे साथी कैसे हैं। मैं चाहता हूँ कि वह तुम्हें सांत्वना दे और प्रोत्साहित करे। BSB BSB: I have sent him to you for this very purpose, that you may know about us, and that he may encourage your hearts.
23 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह तुम सभी विश्वासी भाई-बहनों को आतंरिक शान्ति दे और एक-दूसरे से प्रेम करने और परमेश्वर पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करे। BSB BSB: Peace to the brothers and love with faith from God the Father and the Lord Jesus Christ.
24 UDB परमेश्वर उन सभी लोगों पर अनुग्रह करें जो हमारे प्रभु यीशु मसीह से प्रेम करते हैं। BSB BSB: Grace to all who love our Lord Jesus Christ with an undying love.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.