1 UDB उस दिन के बाद में, राजा क्षयर्ष ने रानी एस्तेर को उस हामान की सारी सम्पत्ति दी, जो यहूदियों का दुश्मन था। मोर्दकै ने राजा की सेवा की क्योंकि एस्तेर ने अब राजा से कह दिया था कि वह उसका कैसा सम्बन्धी है। BSB BSB: That same day King Xerxes awarded Queen Esther the estate of Haman, the enemy of the Jews. And Mordecai entered the king’s presence because Esther had revealed his relation to her.
2 UDB जब मोर्दकै भीतर आया, तब राजा ने उस अंगूठी को निकाल लिया जिस पर उसकी आधिकारिक मुहर थी, वह अंगूठी जिसे उसने हामान से प्राप्त किया था, उसने वह अंगूठी मोर्दकै को दे दी। एस्तेर ने मोर्दकै को हामान की सम्पत्ति का प्रभारी नियुक्त किया। BSB BSB: The king removed the signet ring he had recovered from Haman and presented it to Mordecai. And Esther appointed Mordecai over the estate of Haman.
3 UDB एस्तेर फिर से राजा से बातें करने आई। उसने उसके पैरों पर गिरकर दण्डवत् किया और आँसुओं के साथ उससे विनती की। उसने कहा कि राजा उस बुरी योजना को रोक दे जिसे हामान ने यहूदियों को मारने के लिए बनाई थी। BSB BSB: And once again, Esther addressed the king. She fell at his feet weeping and begged him to revoke the evil scheme of Haman the Agagite, which he had devised against the Jews.
4 UDB राजा ने एस्तेर की ओर अपना सोने का राजदंड निकाल कर बढ़ाया, इसलिए एस्तेर उठकर राजा के सामने खड़ी हो गई। BSB BSB: The king extended the gold scepter toward Esther, and she arose and stood before the king.
5 UDB उसने कहा, “हे महाराज, यदि इससे तुझे खुशी मिलती है, और यदि तेरी कृपा दृष्टि मुझ पर हो, तो अगागी हम्मदाता के पुत्र हामान ने जो आदेश दिया था उसको रद्द करने के लिए नया कानून बनाएँ, कि तुम्हारे साम्राज्य के सभी प्रान्तों में सारे यहूदियों को न मारा जाए। BSB BSB: “If it pleases the king,” she said, “and if I have found favor in his sight, and the matter seems proper to the king, and I am pleasing in his sight, may an order be written to revoke the letters that the scheming Haman son of Hammedatha, the Agagite, wrote to destroy the Jews in all the king’s provinces.
6 UDB मैं अपने लोगों पर आपदा आते देखना कैसे सह सकती हूँ? मैं अपने सभी रिश्तेदारों के विनाश को देखना सहन नहीं कर सकती?“ BSB BSB: For how could I bear to see the disaster that would befall my people? How could I bear to see the destruction of my kindred?”
7 UDB राजा क्षयर्ष ने रानी एस्तेर और यहूदी मोर्दकै को उत्तर दिया, “क्योंकि हामान ने सभी यहूदियों से छुटकारा पाने की कोशिश की थी, इसलिए मैंने एस्तेर को वह सब कुछ दिया जो हामान का था, और हामान को फाँसी के तख्ते पर लटका दिया गया। BSB BSB: So King Xerxes said to Esther the Queen and Mordecai the Jew, “Behold, I have given Haman’s estate to Esther, and he was hanged on the gallows because he attacked the Jews.
8 UDB इसलिए अब मैं तुमको एक नए आदेश और पत्र लिखने की अनुमति भी दे रहा हूँ, कि तुम अपने लोगों को बचा सको। तुम मेरा नाम उन पत्रों पर लिख सकती हो और उन्हें मुहरबंद करने के लिए मेरी अंगूठी का उपयोग कर सकती हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोई भी ऐसा पत्र जिस पर मेरा नाम है और जो मेरी अंगूठी से मुहरबंद कर दिया गया है उसे कभी भी रद्द नहीं किया जा सकता है।“ BSB BSB: Now you may write in the king’s name as you please regarding the Jews, and seal it with the royal signet ring. For a decree that is written in the name of the king and sealed with the royal signet ring cannot be revoked.”
9 UDB उसी समय राजा के शास्त्री बुलाए गए (तीसरे महीने में, जो सिवान का महीना है, महीने के तेइसवें दिन)। यहूदियों की रक्षा के लिए मोर्दकै ने उन्हें नया आदेश दिया। यह प्रांतीय राज्यपाल, राज्यों के राज्यपाल और अधिकारियों को भारत से लेकर इथोपिया तक के 127 प्रान्तों के लिए लिखा गया था। यह पत्र प्रत्येक प्रान्त को प्रत्येक भाषा में लिखा गया। यह यहूदियों के लिए उनकी लिखावट और भाषा में भी लिखा गया। BSB BSB: At once the royal scribes were summoned, and on the twenty-third day of the third month (the month of Sivan), they recorded all of Mordecai’s orders to the Jews and to the satraps, governors, and princes of the 127 provinces from India to Cush—writing to each province in its own script, to every people in their own language, and to the Jews in their own script and language.
10 UDB मोर्दकै ने राजा क्षयर्ष के नाम पर आदेश लिखा और इसे राजा की छाप वाली अंगूठी से मुहरबंद कर दिया गया। उसने राजा के अस्तबल में पैदा हुए तेज घोड़े जो राजाओं की सेवा में प्रयुक्त होते थे। उन पर सवारी करने वाले संदेशवाहकों द्वारा दस्तावेजों को भेजा। BSB BSB: Mordecai wrote in the name of King Xerxes and sealed it with the royal signet ring. He sent the documents by mounted couriers riding on swift horses bred from the royal mares.
11 UDB राजा ने हर शहर में रहने वाले यहूदियों को एक साथ इकट्ठा होने और अपने जीवन की रक्षा के लिए एक साथ लड़ने की अनुमति दी। उसने उन्हें किसी भी प्रान्त में किसी भी सशस्त्र पुरुषों को मारने की अनुमति दी, जो किसी भी जातिसमूह से संबंधित हो, और उन पर या उनके परिवारों पर हमला कर सकते हैं, या जो उनकी संपत्ति लेने की कोशिश कर सकते हैं। BSB BSB: By these letters the king permitted the Jews in each and every city the right to assemble and defend themselves, to destroy, kill, and annihilate all the forces of any people or province hostile to them, including women and children, and to plunder their possessions.
12 UDB यह बारहवें महीने के तेरहवें दिन राजा क्षयर्ष के सभी प्रान्तों में प्रभावी हुआ, यह अदार का महीना था। BSB BSB: The single day appointed throughout all the provinces of King Xerxes was the thirteenth day of the twelfth month, the month of Adar.
13 UDB राजा ने उन्हें इस आदेश की प्रतियाँ बनाने और उन्हें सभी समूहों को दिखाने का आदेश दिया। इस आदेश के साथ, उसने यहूदियों को अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए तैयार होने की अनुमति दी। BSB BSB: A copy of the text of the edict was to be issued in every province and published to all the people, so that the Jews would be ready on that day to avenge themselves on their enemies.
14 UDB राजा ने उन मनुष्यों को जो इन पत्रों को सभी प्रांतों में लेकर गए आज्ञा दी कि राजा के घोड़ों पर सवार होकर शीघ्र जाएँ। इस पत्र की प्रतियाँ उन लोगों के लिए चिपकाई भी गईं और पढ़ी भी गईं जो सूसा के महल में रहते थे और काम करते थे। BSB BSB: The couriers rode out in haste on their royal horses, pressed on by the command of the king. And the edict was also issued in the citadel of Susa.
15 UDB मोर्दकै नीले और सफेद रंग का वस्त्र पहने हुए था और राजा ने उसे जो एक बड़ा सोने का ताज दिया था उसे पहने हुए महल से निकला। वह सूक्ष्म बैंगनी कपड़े का वस्त्र भी पहने हुए था। जब सूसा के लोगों ने नए कानून को सुना, तो वे सभी खुशी से चिल्लाने लगे और उत्साहित हुए। BSB BSB: Mordecai went out from the presence of the king in royal garments of blue and white, with a large gold crown and a purple robe of fine linen. And the city of Susa shouted and rejoiced.
16 UDB सूसा में रहने वाले यहूदी अब डरने की बजाय खुश थे। वे भयभीत होने के बजाय खुश हुए, और अन्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। BSB BSB: For the Jews it was a time of light and gladness, of joy and honor.
17 UDB जब नया आदेश हर शहर और प्रान्त में पहुँचा, तब यहूदियों ने उत्सव मनाया और भोज तैयार किया और वे बहुत खुश थे। और साम्राज्य में कई लोग यहूदी बन गए, क्योंकि वे यहूदियों से बहुत डर गए थे। BSB BSB: In every province and every city, wherever the king’s edict and decree reached, there was joy and gladness among the Jews, with feasting and celebrating. And many of the people of the land themselves became Jews, because the fear of the Jews had fallen upon them.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.