1 UDB यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने मुझसे कहा, BSB BSB: And the word of the LORD came to me, saying,
2 UDB “हे मनुष्य के पुत्र, मुड़ जा और मागोग की ओर मुँह कर, वह देश जहाँ का राजा गोग है। वह मेशेक और तूबल के राष्ट्रों का शासक भी है। उसके साथ होने वाली भयानक घटनाओं के विषय में मेरे सन्देश की घोषणा कर। BSB BSB: “Son of man, set your face against Gog of the land of Magog, the chief prince of Meshech and Tubal. Prophesy against him
3 UDB यह कह: ‘यहोवा परमेश्वर यह कहते हैं: हे गोग, तुम जो मेशेक और तूबल पर शासन करते हो, मैं तुम्हारा शत्रु हूँ। BSB BSB: and declare that this is what the Lord GOD says: Behold, I am against you, O Gog, chief prince of Meshech and Tubal.
4 UDB यह ऐसा होगा जैसे मानों मैं तुमको चारों ओर घुमा दूँगा और तुम्हारे जबड़ों में नकेल डालूँगा और तुमको इस्राएल में लाऊँगा– तुमको और तुम्हारी उस सारी सेना समेत, जिसमें तुम्हारे घोड़े और हथियार लिए हुए पुरुष जो उन घोड़ों की सवारी करते हैं, और बहुत से अन्य सैनिक जो बड़ी ढाल और छोटी ढाल लिए हुए हैं, वे सब तलवारें लिए हुए हैं। BSB BSB: I will turn you around, put hooks in your jaws, and bring you out with all your army—your horses, your horsemen in full armor, and a great company armed with shields and bucklers, all brandishing their swords.
5 UDB तुम्हारे सैनिकों में फारस, इथियोपिया और पूत की सेनाएँ भी हैं, वे सब ढाल लिए हुए और टोप पहने हुए हैं- BSB BSB: Persia, Cush, and Put will accompany them, all with shields and helmets,
6 UDB साथ ही गोमेर के सब सैनिक और तोगर्मा की सेना– ये दोनों देश जो इस्राएल से दूर उत्तर में हैं। बहुत से देशों की सेनाएँ तुम्हारे साथ आएँगी।’ BSB BSB: as well as Gomer with all its troops, and Beth-togarmah from the far north with all its troops—the many nations with you.
7 UDB गोग को यह बता: ‘तैयार हो जा, और उन सब सैनिकों का सरदार बनने के लिए तैयार रह। BSB BSB: Get ready; prepare yourself, you and all your company gathered around you; you will be their guard.
8 UDB भविष्य में एक समय, यहोवा तुमको इस्राएल पर आक्रमण करने के लिए उन सेनाओं का नेतृत्व करने का आदेश देगा, एक ऐसा देश जिसकी इमारतों को युद्धों में नष्ट हो जाने के बाद फिर से बनाया गया है। उनके लोगों को इस्राएल की उन पहाड़ियों पर फिर से रहने के लिए कई राष्ट्रों से वापस लाया गया है, जहाँ कोई भी लम्बे समय से नहीं रहा था। यहोवा इस्राएलियों को अन्य देशों से वापस लाएगा, और वे शान्ति से रहेंगे। BSB BSB: After a long time you will be summoned. In the latter years you will enter a land that has recovered from war, whose people were gathered from many nations to the mountains of Israel, which had long been desolate. They had been brought out from the nations, and all now dwell securely.
9 UDB तुम और कई राष्ट्रों की वे सारी सेनाएँ एक बड़े तूफान के समान आगे बढ़कर इस्राएल जाएँगी। तुम्हारी सेना एक विशाल बादल के समान होगी जो भूमि को ढाँक लेता है। BSB BSB: You and all your troops, and many peoples with you will go up, advancing like a thunderstorm; you will be like a cloud covering the land.
10 UDB परन्तु मैं, यहोवा परमेश्वर, यही कहता हूँ: उस दिन, तुम कुछ बहुत बुरा करने की योजना बनाओगे। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: On that day, thoughts will arise in your mind, and you will devise an evil plan.
11 UDB तुम स्वयं से यह कहोगे: “मेरी सेना एक ऐसे देश पर आक्रमण करेगी जिसके गाँवों के पास चारों ओर दीवारें नहीं हैं। हम ऐसे लोगों पर आक्रमण करेंगे जो शान्तिपूर्ण हैं और सोचते हैं कि कोई भी उन्हें हानि नहीं पहुँचाएगा। उनके नगरों और गाँवों में फाटक और सलाखों वाली दीवारें नहीं हैं। BSB BSB: You will say, ‘I will go up against a land of unwalled villages; I will come against a quiet people who dwell securely, all of them living without walls or bars or gates—
12 UDB इसलिए हमारे लिए इन लोगों पर आक्रमण करना सरल होगा। यह वे लोग हैं जो कई देशों से एक साथ वापस आए हैं जहाँ वे कई वर्षों से रहते थे, ऐसे लोग जो अभी अपने देश में अपने सब पशुओं और सम्पत्ति के साथ सुरक्षित रूप से रहते हैं। वे ऐसे देश में रह रहे हैं जो संसार के सबसे महत्वपूर्ण देशों के बीचों बीच में है। हमारे सैनिक उनकी मूल्यवान सम्पत्ति को दूर ले जाएँगे।” BSB BSB: in order to seize the spoil and carry off the plunder, to turn a hand against the desolate places now inhabited and against a people gathered from the nations, who have acquired livestock and possessions and who live at the center of the land.’
13 UDB तब शेबा और ददान के लोग और तर्शीश के व्यापारी आएँगे और तुमसे कहेंगे, “क्या तुम इस्राएलियों पर आक्रमण करने और उनका सारा चाँदी और सोना ले लेने के लिए अपने सब सैनिकों को एकत्र कर रहे हो? क्या तुम उनके पशुओं और उनकी अन्य सब मूल्यवान सम्पत्ति को ले लेने की योजना बनाते हो?” BSB BSB: Sheba and Dedan and the merchants of Tarshish with all its villages will ask, ‘Have you come to capture the plunder? Have you assembled your hordes to carry away loot, to make off with silver and gold, to take cattle and goods, to seize great spoil?’
14 UDB इसलिए, हे मनुष्य के पुत्र, गोग के विषय में मेरा सन्देश ले जा और उससे कह, ‘यहोवा परमेश्वर यह कहते हैं: उस समय, जब मेरे इस्राएल के लोग सुरक्षित रूप से रह रहे हों, तब तुम निश्चित रूप से उनके विषय में सोचोगे। BSB BSB: Therefore prophesy, son of man, and tell Gog that this is what the Lord GOD says: On that day when My people Israel are dwelling securely, will you not take notice of this?
15 UDB तुम इस्राएल के दूर उत्तर के अपने स्थान से बहुत से अन्य राष्ट्रों की सेनाओं के साथ आओगे, एक बड़ी सेना के साथ, जिसमें सब घोड़ों की सवारी करने वाले हैं। BSB BSB: And you will come from your place out of the far north—you and many peoples with you, all riding horses—a mighty horde, a huge army.
16 UDB तुम मेरे इस्राएली लोगों की ओर बढ़ोगे, और तुम्हारे सैनिक भूमि को एक विशाल बादल के समान ढाँक लेंगे। हे गोग, मैं तेरी सेना को उस देश पर आक्रमण करने के लिए लाऊँगा जो मेरा है, परन्तु मैं तेरे साथ जो करूँगा, वह अन्य राष्ट्रों के लोगों को दिखाएगा कि मैं पवित्र हूँ। BSB BSB: You will advance against My people Israel like a cloud covering the land. It will happen in the latter days, O Gog, that I will bring you against My land, so that the nations may know Me when I show Myself holy in you before their eyes.
17 UDB मैं, यहोवा परमेश्वर, गोग से यही कहता हूँ: पिछले वर्षों में, जब मैंने अपने सेवकों, इस्राएल के भविष्यद्वक्ताओं को सन्देश दिए, तो वे सन्देश तुम्हारे विषय में थे। उस समय, उन्होंने कई वर्षों तक कहा कि अपने लोगों पर आक्रमण करने के लिए मैं तुम्हारी सेनाओं को लाऊँगा। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: Are you the one of whom I have spoken in former days through My servants, the prophets of Israel, who in those times prophesied for years that I would bring you against them?
18 UDB इसलिए, यही है जो मैं, यहोवा परमेश्वर, कहता हूँ कि होगा: जब तेरी सेना इस्राएल पर आक्रमण करेगी, तो मैं तुझसे बहुत क्रोधित हो जाऊँगा। BSB BSB: Now on that day when Gog comes against the land of Israel, declares the Lord GOD, My wrath will flare up.
19 UDB मैं क्रोधित हो जाऊँगा, और यह दिखाने के लिए कि मैं क्रोधित हूँ, इस्राएल में उस स्थान में एक बड़ा भूकम्प होगा, जहाँ तुम्हारी सेनाएँ होंगी। BSB BSB: In My zeal and fiery rage I proclaim that on that day there will be a great earthquake in the land of Israel.
20 UDB जो मैं करूँगा उसके कारण समुद्र की मछलियाँ, पक्षी, जंगली जानवर, और ऐसे जानवर जो भूमि पर रेंगते हैं, और धरती पर रहने वाले सब लोग घबरा जाएँगे। पर्वत गिर जाएँगे, चट्टानें टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगी, और हर स्थान की दीवारें भूमि पर गिर जाएँगी। BSB BSB: The fish of the sea, the birds of the air, the beasts of the field, every creature that crawls upon the ground, and all mankind on the face of the earth will tremble at My presence. The mountains will be thrown down, the cliffs will collapse, and every wall will fall to the ground.
21 UDB हे गोग, देश के सब पर्वतों पर जो मेरे हैं, मैं तेरे सैनिकों को एक दूसरे के विरुद्ध लड़वा दूँगा। BSB BSB: And I will summon a sword against Gog on all My mountains, declares the Lord GOD, and every man’s sword will be against his brother.
22 UDB मैं तुझको और तेरे सैनिकों को विपत्तियों से दण्ड दूँगा, और मैं उन्हें मार दूँगा। मैं तुझ पर और तेरी सेना पर जो कई देशों से आईं हैं, आकाश से भारी मात्रा में वर्षा, ओले और जलते हुए गन्धक को नीचे गिराऊँगा। BSB BSB: I will execute judgment upon him with plague and bloodshed. I will pour out torrents of rain, hailstones, fire, and sulfur on him and on his troops and on the many nations with him.
23 UDB इस प्रकार, मैं कई राष्ट्रों के लोगों पर यह प्रकट होने दूँगा कि मैं बहुत महान हूँ, और मैं उन्हें अपनी पवित्रता दिखाऊँगा। और वे देखेंगे कि मैं कौन हूँ और वे जान जाएँगे कि मैं यहोवा हूँ।” BSB BSB: I will magnify and sanctify Myself, and I will reveal Myself in the sight of many nations. Then they will know that I am the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.