1 UDB जब अब्राम नब्बे वर्ष का था, तब यहोवा ने अब्राम को पुनः दर्शन दिया और कहा, "मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ। मैं चाहता हूँ कि तू मेरी इच्छा के अनुसार जीवन जीये। मैं चाहता हूँ कि तू कोई भी अनुचित काम न कर। BSB BSB: When Abram was ninety-nine years old, the LORD appeared to him and said, “I am God Almighty. Walk before Me and be blameless.
2 UDB हमारे मध्य में हुए अनुबन्ध को मैं दृढ़ करूँगा। और तुझे बहुत अधिक संख्या में वंशज पैदा करने का कारण बनाऊंगा।" BSB BSB: I will establish My covenant between Me and you, and I will multiply you exceedingly.”
3 UDB अब्राम भूमि पर मुँह के बल गिरा और दण्डवत् किया। तब परमेश्वर ने उससे कहा, BSB BSB: Then Abram fell facedown, and God said to him,
4 UDB "सुन! मैं तेरे साथ जो अनुबन्ध करता हूँ वह यह हैः तू अनेक सामुदायों का पिता होगा। BSB BSB: “As for Me, this is My covenant with you: You will be the father of many nations.
5 UDB तेरा नाम अब से अब्राम न होकर अब्राहम होगा क्योंकि मैं तुझे अनेक समुदायों का पिता बनाऊँगा। BSB BSB: No longer will you be called Abram, but your name will be Abraham, for I have made you a father of many nations.
6 UDB मैं तेरे वंशजों की संख्या असीमित कर दूँगा और उनमें कई राष्ट्र और राजा होंगे। BSB BSB: I will make you exceedingly fruitful; I will make nations of you, and kings will descend from you.
7 UDB मैं यह प्रतिज्ञा तेरे और तेरे वंशजों की पीढ़ियों के बीच सदा के लिए करता हूँँ। इस अनुबन्ध के कारण तू और तेरे वंशज भी मेरी आराधना और मेरा अनुसरण करते रहोगे। BSB BSB: I will establish My covenant as an everlasting covenant between Me and you and your descendants after you, to be your God and the God of your descendants after you.
8 UDB मैं तुझे और तेरे वंशजों को कनान की सारी भूमि दूँगा जहाँ तू इस समय रहता है। यह प्रदेश सदा के लिए उनकी सम्पदा होगी और मैं उनका परमेश्वर रहूँगा।" BSB BSB: And to you and your descendants I will give the land where you are residing—all the land of Canaan—as an eternal possession; and I will be their God.”
9 UDB तब परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, "अब अनुबन्ध का यह तेरा पक्ष है जो मैं तेरे साथ और तेरे वंशजों के साथ कर रहा हूँ, और तेरे वंशजों को पीढ़ी-पीढ़ी तक इसका पालन करना होगा। BSB BSB: God also said to Abraham, “You must keep My covenant—you and your descendants in the generations after you.
11 UDB उनकी चमड़ी को काट देना जो एक चिन्ह होगा कि तू मेरे अनुबन्ध जो मैंने तेरे साथ किया हे उसे स्वीकार करता है। BSB BSB: You are to circumcise the flesh of your foreskin, and this will be a sign of the covenant between Me and you.
12 UDB भविष्य की पीढ़ियों में प्रत्येक लड़का जब आठ दिन का हो जाए, तब तुझे उसका खतना करना होगा। प्रत्येक लड़का जो तेरे परिवार में पैदा हो या तेरे दास का हो, उसका भी खतना अवश्य होगा। उन विदेशियों का भी जो तेरे मध्य निवास करते हैं लेकिन तेरे परिवार के नही हैं BSB BSB: Generation after generation, every male must be circumcised when he is eight days old, including those born in your household and those purchased from a foreigner—even those who are not your offspring.
13 UDB चाहे उनके माता-पिता तेरे परिवार के या गुलामों के सदस्य हैं जिन्हें तू ने खरीदा है; उन सभी का खतना होना चाहिए। तेरे शरीर पर यह चिन्ह होगा यह दिखने के लिए कि तू ने मेरे हमेशा के लिए किये गये अनुबन्ध को स्वीकार किया है। BSB BSB: Whether they are born in your household or purchased, they must be circumcised. My covenant in your flesh will be an everlasting covenant.
14 UDB हर एक पुरुष को जिसने खतना नहीं करवाया है तुझे उसे अपने समुदाय से निकालना होगा क्योंकि उसने मेरे अनुबन्ध का पालन नहीं किया है।" BSB BSB: But if any male is not circumcised, he will be cut off from his people; he has broken My covenant.”
15 UDB परमेश्वर ने अब्राहम से यह भी कहा, "सारै को अब तू सारै कहकर नहीं पुकारना। मैं उसका नाम भी बदल दूँगा। अब से उसका नाम सारा होगा। BSB BSB: Then God said to Abraham, “As for Sarai your wife, do not call her Sarai, for her name is to be Sarah.
16 UDB मैं उसे आशीष दूँगा, और वह निश्चित रूप से तेरे लिए एक पुत्र को जन्म देगी। और मैं उसे इतनी आशीष दूँगा कि वह कई राष्ट्रों के लोगों की पूर्वज होगी। राजाओं और लोगों के समूह उससे निकलेगें।" BSB BSB: And I will bless her and will surely give you a son by her. I will bless her, and she will be the mother of nations; kings of peoples will descend from her.”
17 UDB तब अब्राहम ने मुँह के बल गिरकर परमेश्वर को भक्ति अर्पित की परन्तु मन ही मन हँसा और स्वयं से उसने कहा, "क्या सौ वर्ष का व्यक्ति एक पुत्र का पिता हो सकता है? और सारा जो नब्बे वर्ष की हो चुकी है, वह पुत्र को जन्म कैसे दे सकती है?" BSB BSB: Abraham fell facedown. Then he laughed and said to himself, “Can a child be born to a man who is a hundred years old? Can Sarah give birth at the age of ninety?”
19 UDB तब परमेश्वर ने उत्तर दिया, "नहीं! तेरी पत्नी सारा तेरे लिए एक पुत्र पैदा करेगी। तू उसका नाम इसहाक रखना। उसके साथ मैं अपने अनुबन्ध दृढ़ करूँगा, यह उसके और उसके वंशजों के साथ एक अनन्त अनुबन्ध होगा। BSB BSB: But God replied, “Your wife Sarah will indeed bear you a son, and you are to name him Isaac. I will establish My covenant with him as an everlasting covenant for his descendants after him.
21 UDB परन्तु इसहाक के साथ जिसे सारा अगले वर्ष इसी समय जन्म देगी, मैं अपना अनुबन्ध दृढ़ करूँगा।" BSB BSB: But I will establish My covenant with Isaac, whom Sarah will bear to you at this time next year.”
22 UDB जब परमेश्वर ने अब्राहम से यह सब कह दिया तब परमेश्वर उसकी दृष्टि से ओझल हो गए। BSB BSB: When He had finished speaking with Abraham, God went up from him.
23 UDB उसी दिन, अब्राहम ने अपने पुत्र इश्माएल और घर में रहने वाले सभी पुरुषों का, अपने सभी दासों के सभी पुत्रों का खतना किया। उसने वैसा ही किया जैसा कि परमेश्वर ने उसे करने के लिए कहा था। BSB BSB: On that very day Abraham took his son Ishmael and all those born in his household or purchased with his money—every male among the members of Abraham’s household—and he circumcised them, just as God had told him.
24 UDB जब खतना हुआ अब्राहम निन्यानबे वर्ष का था BSB BSB: So Abraham was ninety-nine years old when he was circumcised,
25 UDB और उसका पुत्र इश्माएल खतना होने के समय तेरह वर्ष का था। BSB BSB: and his son Ishmael was thirteen;
26 UDB अब्राहम और उसके पुत्र का खतना एक ही दिन हुआ। BSB BSB: Abraham and his son Ishmael were circumcised on the same day.
27 UDB उसके घर में सभी पुरुष जो वहाँ पैदा हुए थे और जिन को अब्राहम ने विदेशियों से खरीदा था, उन सभी का खतना हुआ। BSB BSB: And all the men of Abraham’s household—both servants born in his household and those purchased from foreigners—were circumcised with him.