1 UDB यहोवा अपने वचन के अनुसार सारा पर दयालु हुए जैसा कि उन्होंने कहा था। उन्होंने सारा के लिए वही किया जो उन्होंने करने की प्रतिज्ञा की थी, BSB BSB: Now the LORD attended to Sarah as He had said, and the LORD did for Sarah what He had promised.
2 UDB वह गर्भवती हुई और अब्राहम के वृद्धावस्था में उसके लिए पुत्र को जन्म दिया, उसी समय पर जब परमेश्वर ने वचन दिया था वही हुआ। BSB BSB: So Sarah conceived and bore a son to Abraham in his old age, at the very time God had promised.
3 UDB अब्राहम ने सारा द्वारा जन्मे पुत्र का नाम इसहाक रखा। BSB BSB: And Abraham gave the name Isaac to the son Sarah bore to him.
4 UDB परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार इसहाक के आठ दिन के होने पर उसका खतना किया गया। BSB BSB: When his son Isaac was eight days old, Abraham circumcised him, as God had commanded him.
5 UDB अब्राहम सौ वर्ष का था जब उसके पुत्र इसहाक का जन्म हुआ। BSB BSB: Abraham was a hundred years old when his son Isaac was born to him.
6 UDB सारा ने कहा," मैं पहले उदास थी क्योंकि मेरे पास कोई संतान नहीं थी लेकिन परमेश्वर ने अब मुझे प्रसन्नता से हँसने में सक्षम बनाया है और जो यह सुनता है की परमेश्वर ने मेरे लिए क्या किया, वह भी मेरे साथ प्रसन्न होता है।" BSB BSB: Then Sarah said, “God has made me laugh, and everyone who hears of this will laugh with me.”
7 UDB उसने यह भी कहा, "अब्राहम से कोई भी नहीं कह सकता था कि एक दिन मैं अपनी संतान को दूध पिलाऊँगी परन्तु मैंने अब्राहम को उसकी वृद्धावस्था में पुत्र दिया है।" BSB BSB: She added, “Who would have told Abraham that Sarah would nurse children? Yet I have borne him a son in his old age.”
8 UDB जब बच्चा इतना बड़ा हो गया कि एक दिन उसने माँ का दूध छोड़ दिया। उस दिन अब्राहम ने जश्न मनाने के लिए एक बड़ी दावत तैयार की। BSB BSB: So the child grew and was weaned, and Abraham held a great feast on the day Isaac was weaned.
9 UDB एक दिन सारा ने देखा कि हागार का पुत्र इश्माएल इसहाक का मजाक उड़ा रहा था। BSB BSB: But Sarah saw that the son whom Hagar the Egyptian had borne to Abraham was mocking her son,
10 UDB तब उसने अब्राहम से कहा, "उस दासी स्त्री तथा उसके पुत्र को यहाँ से भेज दे। मैं नहीं चाहती कि उस दासी स्त्री के पुत्र को मेरे पुत्र इसहाक की विरासत में हिस्सा मिले।" BSB BSB: and she said to Abraham, “Expel the slave woman and her son, for the slave woman’s son will never share in the inheritance with my son Isaac!”
11 UDB अब्राहम इस बात से बहुत परेशान हुआ क्योंकि वह अपने पुत्र इश्माएल के विषय में भी चिंतित था। BSB BSB: Now this matter distressed Abraham greatly because it concerned his son Ishmael.
13 UDB परन्तु मैं तेरी दासी हागार के पुत्र को भी एक बड़ी जाति का पिता बनाऊँगा क्योंकि वह भी तेरा ही पुत्र है।" BSB BSB: But I will also make a nation of the slave woman’s son, because he is your offspring.”
14 UDB अब्राहम अगली सुबह जल्दी उठ गया। अब्राहम ने कुछ भोजन तैयार किया और मशक में जल डाला और हागार को दिया। उसने हागार के कंधे पर सामान रख दिया और उसे इश्माएल को भी सौंप दिया। वे निकल कर बेर्शेबा के जंगल में चले गए। BSB BSB: Early in the morning, Abraham got up, took bread and a skin of water, put them on Hagar’s shoulders, and sent her away with the boy. She left and wandered in the Wilderness of Beersheba.
15 UDB हागार और उसके पुत्र के पास जब पीने का जल समाप्त हो गया तो उसने लड़के को झाड़ियों के नीचे रखा। BSB BSB: When the water in the skin was gone, she left the boy under one of the bushes.
16 UDB तब हागार वहाँ से उतनी दूर गई जितनी दूर धनुष से निकला तीर जाता है। उसने सोचा, "मैं अपने पुत्र को मरते हुए नहीं देख सकती!" वहाँ बैठते ही वह जोर-जोर से रोने लगी। BSB BSB: Then she went off and sat down nearby, about a bowshot away, for she said, “I cannot bear to watch the boy die!” And as she sat nearby, she lifted up her voice and wept.
18 UDB जा और अपने पुत्र को उठा और उसकी सहायता कर ताकि वह बलवान बने क्योंकि मैं उसे लोगों के बड़े समुदाय का पिता बनाऊँगा।" BSB BSB: Get up, lift up the boy, and take him by the hand, for I will make him into a great nation.”
19 UDB तब परमेश्वर ने उसे जल का कुआँ दिखाया। वह कुएँ के पास गई और उसने उस कुएँ से जल भर कर इश्माएल को पिलाया। BSB BSB: Then God opened her eyes, and she saw a well of water. So she went and filled the skin with water and gave the boy a drink.
20 UDB परमेश्वर ने लड़के की सहायता की और वह जंगल में बड़ा हुआ। वह एक अच्छा तीरंदाज बन गया। BSB BSB: And God was with the boy, and he grew up and settled in the wilderness and became a great archer.
21 UDB वह पारान नामक जंगल में रहने लगा। हागार मिस्र से अपने पुत्र इश्माएल के लिए एक पत्नी लाती है। BSB BSB: And while he was dwelling in the Wilderness of Paran, his mother got a wife for him from the land of Egypt.
22 UDB उस समय राजा अबीमेलेक और उसके सेनापति पीकोल ने अब्राहम से कहा, "हमें ज्ञात है कि परमेश्वर तेरे हर एक काम में तेरे साथ रहते हैं। BSB BSB: At that time Abimelech and Phicol the commander of his army said to Abraham, “God is with you in all that you do.
23 UDB इसलिए तू परमेश्वर के सामने वचन दे कि तू मेरे और मेरी संतानों से कभी छल नहीं करेगा। तू यह वचन दे कि मेरे प्रति और जहाँ तू रह रहा है उस देश के प्रति दयालु रहेगा। तू यह भी वचन दे कि मैं तेरे प्रति जितना विश्वस्त रहा उतना तू मुझ पर भी विश्वस्त रहेगा। BSB BSB: Now, therefore, swear to me here before God that you will not deal falsely with me or my children or descendants. Show to me and to the country in which you reside the same kindness that I have shown to you.”
24 UDB तब अब्राहम ने ऐसा करने की शपथ ली। BSB BSB: And Abraham replied, “I swear it.”
25 UDB अब्राहम ने अबीमेलेक से अपने एक कुएँ के जल के विषय शिकायत की जिस पर अबीमेलेक के सेवकों ने कब्ज़ा कर लिया था। BSB BSB: But when Abraham complained to Abimelech about a well that Abimelech’s servants had seized,
26 UDB लेकिन अबीमेलेक ने कहा, "मुझे ज्ञात नहीं कि किसने ऐसा किया है। तू ने भी इससे पहले इस विषय मुझे कुछ नहीं कहा। मैंने आज से पहले इसके विषय में कुछ नही सुना।" BSB BSB: Abimelech replied, “I do not know who has done this. You did not tell me, so I have not heard about it until today.”
27 UDB तब अब्राहम ने कुछ भेड़ों और पशुओं को लाकर उन्हें अबीमेलेक को दे दिया। और वे दोनों गंभीरता से अपने बीच शान्ति रखने के लिए सहमत हुए। BSB BSB: So Abraham brought sheep and cattle and gave them to Abimelech, and the two men made a covenant.
28 UDB अब्राहम अपने पशुओं के पास गया और उन में से भेड़ के सात मादा बच्चों को चुना। BSB BSB: Abraham separated seven ewe lambs from the flock,
29 UDB अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, "तू ने इन भेड़ के सात मादा बच्चों को क्यों चुना है?" BSB BSB: and Abimelech asked him, “Why have you set apart these seven ewe lambs?”
30 UDB अब्राहम ने उत्तर दिया, "मैं चाहता हूँँ कि तू मुझसे इन मादा मेम्नों को स्वीकार कर। इस प्रकार मेरी यह भेंट सब के समक्ष एक प्रमाण होगी कि यह कुँआ मेरा है। क्योंकि मैंने इसे खोदा है।" BSB BSB: He replied, “You are to accept the seven ewe lambs from my hand as my witness that I dug this well.”
31 UDB तब अबीमेलेक ने मेम्नों को स्वीकार किया। अब्राहम ने उस स्थान का नाम बेर्शेबा रखा, जिसका अर्थ है 'शपथ का कुँआ', क्योंकि उसने और अबीमेलेक ने एक दूसरे के प्रति शान्ति रखने के लिए यहाँ शपथ ली थी। BSB BSB: So that place was called Beersheba, because it was there that the two of them swore an oath.
32 UDB बेर्शेबा में संधि बनाने के बाद, अबीमेलेक और उसके सेनापति पीकोल लौट कर पलिश्तियों के देश आ गए। BSB BSB: After they had made the covenant at Beersheba, Abimelech and Phicol the commander of his army got up and returned to the land of the Philistines.
33 UDB अब्राहम ने वहाँ झाऊ का एक सदाबहार पेड़ लगाया और वहाँ उसने यहोवा, शाश्वत परमेश्वर की आराधना की। BSB BSB: And Abraham planted a tamarisk tree in Beersheba, and there he called upon the name of the LORD, the Eternal God.
34 UDB अब्राहम लंबे समय तक पलिश्तियों के देश में परदेशी के रूप में रहा। BSB BSB: And Abraham resided in the land of the Philistines for a long time.