1 UDB कुछ समय बाद उस देश में एक भयंकर अकाल पड़ा। यह अकाल अब्राहम के समय के अकाल से अलग था। इसहाक दक्षिण पूर्व में गरार देश में चला गया ताकि पलिश्तियों के राजा अबीमेलेक से मिलकर बात करें। BSB BSB: Now there was another famine in the land, subsequent to the one that had occurred in Abraham’s time. And Isaac went to Abimelech king of the Philistines at Gerar.
2 UDB परन्तु यहोवा ने उसे दर्शन दिया और कहा, "मिस्र मत जा! उसी देश में रह जिसमें रहने के लिए मैं तुझे कहूँगा! BSB BSB: The LORD appeared to Isaac and said, “Do not go down to Egypt. Settle in the land where I tell you.
3 UDB इसी देश में रह, और मैं तेरी सहायता करूँगा और तुझे आशीष दूँगा क्योंकि मैं तुझे और तेरे वंशजों को यह सारा प्रदेश दूँगा और मैं वही करूँगा जो मैंने तेरे पिता अब्राहम से प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: Stay in this land as a foreigner, and I will be with you and bless you. For I will give all these lands to you and your offspring, and I will confirm the oath that I swore to your father Abraham.
4 UDB मैं तेरे वंशजों को आकाश के सितारों के समान असंख्य बनाऊँगा और यह पूरा देश उन्हें दूँगा और तेरे वंशजों को पृथ्वी के सब समुदायों के लिए आशीष का कारण बनाऊँगा। BSB BSB: I will make your descendants as numerous as the stars in the sky, and I will give them all these lands, and through your offspring all nations of the earth will be blessed,
5 UDB मैं यह इसलिए करूँगा क्योंकि तेरे पिता अब्राहम ने मेरी आज्ञा मानी थी। उसने उन सभी आज्ञाओं का पालन किया जो मैंने उसे आदेश दिये थे। अब्राहम ने उन सब नियमों का पालन किया जो मैंने उसे दिए थे।" BSB BSB: because Abraham listened to My voice and kept My charge, My commandments, My statutes, and My laws.”
6 UDB इसहाक अपनी पत्नी और अपने पुत्रों के साथ गरार में ही रहा। BSB BSB: So Isaac settled in Gerar.
7 UDB जब गरार के लोगों ने इसहाक से रिबका के विषय में पूछा कि यह महिला कौन है, इसहाक ने कहा, "यह मेरी बहन है।" उसने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह यह कहने से डरता था कि, "वह मेरी पत्नी है।" उसने सोचा, "रिबका बहुत सुंदर है, इसलिए वे उसे पाना चाहेंगे। इसहाक को लगता था कि लोग उसकी पत्नी को पाने के लिए उसको मार डालेंगे।" BSB BSB: But when the men of that place asked about his wife, he said, “She is my sister.” For he was afraid to say, “She is my wife,” since he thought to himself, “The men of this place will kill me on account of Rebekah, because she is so beautiful.”
8 UDB जब इसहाक को वहाँ बहुत समय हो गया तब एक दिन पलिश्ती लोगों के राजा अबीमेलेक ने अपने महल की एक खिड़की से नीचे इसहाक को अपनी पत्नी रिबका के साथ प्रेम करते देखा और आश्चर्यचकित हुआ। BSB BSB: When Isaac had been there a long time, Abimelech king of the Philistines looked down from the window and was surprised to see Isaac caressing his wife Rebekah.
9 UDB तब अबीमेलेक ने इसहाक को बुलाया और कहा, "वह स्त्री तो निश्चय ही तेरी पत्नी है, फिर तू ने झूठ क्यों कहा कि वह तेरी बहन है? इसहाक ने उससे कहा, "मैं डरता था कि तुम उसे पाने के लिए मुझे मार सकते हो।" BSB BSB: Abimelech sent for Isaac and said, “So she is really your wife! How could you say, ‘She is my sister’?” Isaac replied, “Because I thought I might die on account of her.”
10 UDB अबीमेलेक ने कहा," तुझे हमारे साथ यह नहीं करना चाहिए था! हमारे बीच का कोई भी पुरुष तेरी पत्नी के साथ सो सकता था, तब वह बड़े पाप का दोषी बन जाता।" BSB BSB: “What is this you have done to us?” asked Abimelech. “One of the people could easily have slept with your wife, and you would have brought guilt upon us.”
11 UDB तब अबीमेलेक ने अपने सभी लोगों को आज्ञा दी कि इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को नुकसान न पहुंचाएं! और जो ऐसा करेगा उसे निश्चित रूप से मार डाला जाएगा!" BSB BSB: So Abimelech warned all the people, saying, “Whoever harms this man or his wife will surely be put to death.”
12 UDB इसहाक ने उस साल उस भूमि पर खेती की और उस साल बहुत फसल हुई क्योंकि यहोवा ने उसे आशीष दी। BSB BSB: Now Isaac sowed seed in the land, and that very year he reaped a hundredfold. And the LORD blessed him,
13 UDB इसहाक अधिक से अधिक धन तब तक बटोरता रहा जब तक वह बहुत धनी नहीं हो गया। BSB BSB: and he became richer and richer, until he was exceedingly wealthy.
14 UDB उसके पास भेड़ों, बकरियों और मवेशियों के झुण्ड थे। उसके पास अनेक दास भी थे। उसकी समृद्धि देख पलिश्ती उससे ईर्ष्या करने लगे। BSB BSB: He owned so many flocks and herds and servants that the Philistines envied him.
15 UDB इसलिए सभी कुएँ जो उसके पिता अब्राहम ने खुदवाये थे उन्हें लोगों ने मिट्टी से भर दिए। BSB BSB: So the Philistines took dirt and stopped up all the wells that his father’s servants had dug in the days of his father Abraham.
16 UDB तब अबीमेलेक ने इसहाक से कहा, "तुम हम से अधिक हो गए हो इसलिए मैं चाहता हूँँ कि तुम हमारे देश से निकल जाओ।" BSB BSB: Then Abimelech said to Isaac, “Depart from us, for you are much too powerful for us.”
17 UDB इसलिए इसहाक और उसका परिवार वहाँ से चले गए। वे गरार की घाटी में अपने तंबू लगाकर वहीं रहने लगे। BSB BSB: So Isaac left that place and encamped in the Valley of Gerar and settled there.
18 UDB उस स्थान पर अब्राहम के समय अनेक कुएँ खोदे गए थे जिन्हें अब्राहम के मृत्यु के बाद पलिश्तियों ने मिट्टी से भर दिए थे। इसहाक और उसके दासों ने उन कुओं को फिर से खोदा और इसहाक ने उन कुओं को वही नाम दिए जो उसके पिता ने दिए थे। BSB BSB: Isaac reopened the wells that had been dug in the days of his father Abraham, which the Philistines had stopped up after Abraham died. And he gave these wells the same names his father had given them.
19 UDB इसहाक के दासों ने घाटी में खुदाई की और उन्हें वहाँ ताजे जल का कुआँ मिला। BSB BSB: Then Isaac’s servants dug in the valley and found a well of fresh water there.
20 UDB परन्तु गरार की घाटी के चरवाहों ने इसहाक के दासों से झगड़ा किया और कहा, "इस कुएँ का जल हमारा है।" इसलिए इसहाक ने उसका नाम एसेक रखा, जिसका अर्थ है "झगड़ा"। उसने यह नाम इसलिए दिया क्योंकि उसी स्थान पर उन लोगों में झगड़ा हुआ था। BSB BSB: But the herdsmen of Gerar quarreled with Isaac’s herdsmen and said, “The water is ours!” So he named the well Esek, because they contended with him.
21 UDB तब इसहाक के दासों ने एक और कुआँ खोदा। वहाँ के लोगों ने उस कुएँ के स्वामित्व के लिए भी झगड़ा किया। इसलिए इसहाक ने उस कुएँ का नाम सित्ना रखा, जिसका अर्थ है "विरोध"। BSB BSB: Then they dug another well and quarreled over that one also; so he named it Sitnah.
22 UDB वे वहाँ से चले गए और एक और कुआँ खोदा, लेकिन इस बार कोई भी उसके स्वामित्व को लेकर झगड़ा करने नहीं आया। इसहाक ने उस कुएँ का नाम रहोबोत रखा, जिसका अर्थ है "खाली जगह", यह कहते हुए कि, "यहोवा ने हमें रहने के लिए एक खाली स्थान दी है, ऐसा स्थान जिसे कोई नहीं लेना चाहता। हम यहाँ बहुत समृद्ध हो जाएँगे।" BSB BSB: He moved on from there and dug another well, and they did not quarrel over it. He named it Rehoboth and said, “At last the LORD has made room for us, and we will be fruitful in the land.”
23 UDB वहाँ से इसहाक बेर्शेबा गया। BSB BSB: From there Isaac went up to Beersheba,
24 UDB वहीं पहली ही रात को यहोवा ने उसे दर्शन दिया और कहा, "मैं तेरे पिता अब्राहम का परमेश्वर हूँँ जिनकी आराधना अब्राहम करता था। तू किसी बात से मत डर। मैं तेरे साथ हूँँ और तुझे आशीष दूँगा और जो प्रतिज्ञा मैंने अपने दास अब्राहम से की है, उसके कारण तेरे वंशजों की संख्या बहुत बढ़ाऊँगा।" BSB BSB: and that night the LORD appeared to him and said, “I am the God of your father Abraham. Do not be afraid, for I am with you. I will bless you and multiply your descendants for the sake of My servant Abraham.”
25 UDB इसहाक ने वहाँ एक वेदी बनाई और यहोवा की आराधना करने के लिए बलि चढ़ाया। उसने वहाँ अपने तंबू लगाए, और उसके दासों ने एक और कुआँ खोदना शुरू किया। BSB BSB: So Isaac built an altar there and called on the name of the LORD, and he pitched his tent there. His servants also dug a well there.
26 UDB जब वे कुआँ खोद रहे थे, तब राजा अबीमेलेक गरार से इसहाक को देखने आया। अबीमेलेक अपने साथ सलाहकार अहुज्जत और सेनापति पीकोल को लाया। BSB BSB: Later, Abimelech came to Isaac from Gerar, with Ahuzzath his adviser and Phicol the commander of his army.
27 UDB इसहाक ने उनसे पूछा," तू ने मुझे शत्रुतापूर्ण तरीके से दूर भेज दिया और तू अब मेरे पास क्यों आया है?" BSB BSB: “Why have you come to me?” Isaac asked them. “You hated me and sent me away.”
28 UDB उनमें से एक ने उत्तर दिया, "हमने देखा है कि यहोवा तेरी सहायता करते हैं। अतः हमनें एक दूसरे से कहा," हमारे और इसहाक के मध्य एक समझौता होना चाहिए।"अतः एक शान्ति संधि करनी होगी। BSB BSB: “We can plainly see that the LORD has been with you,” they replied. “We recommend that there should now be an oath between us and you. Let us make a covenant with you
29 UDB तू हमें वचन दे कि तू हमें नुकसान नहीं पहुँचाएगा। इसी प्रकार हम भी तेरा अपमान नहीं करेंगे।हम सदैव तेरे साथ अच्छी तरह पेश आए है और हमने तुझे शांतिपूर्वक दूर भेजा और देख अब यहोवा तुझे आशीष दे रहें हैं।" BSB BSB: that you will not harm us, just as we have not harmed you but have done only good to you, sending you on your way in peace. And now you are blessed by the LORD.”
30 UDB तब इसहाक ने उन्हें दावत दी। सभी ने खाया और पीया। BSB BSB: So Isaac prepared a feast for them, and they ate and drank.
31 UDB अगली सुबह उन्होंने एक-दूसरे को वचन दिया और शपथ खाई। कि वे वही करेंगे जिसके लिए उन्होंने वचन दिया है, इसके बाद इसहाक ने उन्हें शांतिपूर्वक घर भेज दिया। BSB BSB: And they got up early the next morning and swore an oath to each other. Then Isaac sent them on their way, and they left him in peace.
32 UDB उस दिन इसहाक का सेवक उसके पास आया और उस कुएँ के विषय में बताया जिसे वे खोद रहे थे। उन्होंने कहा, "हमें कुएँ में जल मिल गया है!" BSB BSB: On that same day, Isaac’s servants came and told him about the well they had dug. “We have found water!” they told him.
33 UDB इसहाक ने उस कुएँ का नाम शिबा रखा। जो सुनने में इब्रानी शब्द के समान लगता था जिसका अर्थ "शपथ" है। अतः वह नगर अभी भी बेर्शेबा कहलाता है। जिसका अर्थ है, "शान्ति कि शपथ का कुआं"। BSB BSB: So he called it Shibah, and to this day the name of the city is Beersheba.
34 UDB एसाव जब चालीस वर्ष का हो गया तब उसने बेरी की पुत्री यहूदीत और एलोन की पुत्री बासमत से विवाह किया। दोनों स्त्रीयां हित्त की वंशज थी, वे इसहाक के कुल की नही थीं। BSB BSB: When Esau was forty years old, he took as his wives Judith daughter of Beeri the Hittite and Basemath daughter of Elon the Hittite.
35 UDB एसाव की दोनों पत्नियों ने इसहाक और रिबका के जीवन को दुखी बना दिया था। BSB BSB: And they brought grief to Isaac and Rebekah.