1 UDB कुछ समय बाद, मिस्र के राजा के दो अधिकारियों ने कुछ ऐसा किया जो राजा को अप्रसन्न करने वाला था। उनमें से एक उसके पिलाने वालों का प्रधान था और दूसरा उसके पकाने वालों का प्रधान था। BSB BSB: Some time later, the king’s cupbearer and baker offended their master, the king of Egypt.
2 UDB राजा दोनों से अप्रसन्न हो गया। BSB BSB: Pharaoh was angry with his two officers, the chief cupbearer and the chief baker,
3 UDB उसने उन्हें महल के सुरक्षा कर्मियों के प्रधान के कारावास में डलवा दिया। यूसुफ भी उसी कारावास में था। BSB BSB: and imprisoned them in the house of the captain of the guard, the same prison where Joseph was confined.
4 UDB दोनों व्यक्ति लंबे समय तक कारावास में थे। उस समय, महल के सुरक्षाकर्मियों के प्रधान ने यूसुफ को नियुक्त किया कि उनके लिए उनकी आवश्यकता की वस्तुओं का प्रबन्ध करे। BSB BSB: The captain of the guard assigned them to Joseph, and he became their personal attendant. After they had been in custody for some time,
5 UDB एक रात राजा के पिलाने वालों के प्रधान और पकाने वाले प्रधान, दोनों ने स्वप्न देखा। प्रत्येक स्वप्न का अलग अर्थ था। BSB BSB: both of these men—the Egyptian king’s cupbearer and baker, who were being held in the prison—had a dream on the same night, and each dream had its own meaning.
6 UDB अगली सुबह, जब यूसुफ उनके पास आया तो दोनों उदास दिख रहे थे। BSB BSB: When Joseph came to them in the morning, he saw that they were distraught.
7 UDB इसलिए उसने उनसे पूछा, "आज तुम इतने दुःखी क्यों दिख रहे हो?" BSB BSB: So he asked the officials of Pharaoh who were in custody with him in his master’s house, “Why are your faces so downcast today?”
8 UDB उनमें से एक ने उत्तर दिया, "हम दोनों ने कल रात को स्वप्न देखा, लेकिन कोई भी यहाँ नहीं है जो हमें हमारे स्वप्न का अर्थ बता सके।" यूसुफ ने उनसे कहा, "परमेश्वर ही हैं जो सपनों के अर्थ को बता सकते हैं। मुझे बताओ कि तुम ने क्या स्वप्न देखा और परमेश्वर मुझे अर्थ बताएँगे।" BSB BSB: “We both had dreams,” they replied, “but there is no one to interpret them.” Then Joseph said to them, “Don’t interpretations belong to God? Tell me your dreams.”
9 UDB तो राजा को पिलाने वालों के प्रधान ने यूसुफ को अपना स्वप्न सुनाया। उसने कहा, "स्वप्न में मैंने देखा कि मेरे सामने अँगूर की बेल है। BSB BSB: So the chief cupbearer told Joseph his dream: “In my dream there was a vine before me,
10 UDB उस अंगूर की बेल की तीन शाखाएँ थी। शाखाओं में कलियाँ लगीं और उनमे फूल आए और फिर उसमें अंगूर के गुच्छे फलने लगे। BSB BSB: and on the vine were three branches. As it budded, its blossoms opened and its clusters ripened into grapes.
11 UDB मैं राजा का कटोरा हाथ में लिए हुए था इसलिए मैंने ताज़े अंगूरों को लिया और उनका रस निचोड़ा और कटोरे में भरकर राजा को पीने के लिए दे दिया।" BSB BSB: Pharaoh’s cup was in my hand, and I took the grapes, squeezed them into his cup, and placed the cup in his hand.”
12 UDB परमेश्वर ने तुरंत यूसुफ को बताया कि स्वप्न का क्या अर्थ है। तो यूसुफ ने उससे कहा, "यह तेरा स्वप्न है: बेल की तीन शाखाओ का अर्थ है तीन दिन। BSB BSB: Joseph replied, “This is the interpretation: The three branches are three days.
13 UDB तीन दिन में राजा तुझे कारावास से निकाल कर तेरे काम पर पुनः नियुक्त कर देगा। तू पहले के समान ही राजा के लिए वही काम करेगा जो तू पहले करता था। BSB BSB: Within three days Pharaoh will lift up your head and restore your position. You will put Pharaoh’s cup in his hand, just as you did when you were his cupbearer.
14 UDB लेकिन जब तू कारावास से बाहर जाए और सब कुछ अच्छा हो जाए, तब कृपया मुझे मत भूलना। BSB BSB: But when it goes well for you, please remember me and show me kindness by mentioning me to Pharaoh, that he might bring me out of this prison.
15 UDB लोगों ने मुझे बलपूर्वक मेरे देश से, जहाँ मेरे इब्रानी साथी हैं, निकाल कर यहाँ बेच दिया। यहाँ मिस्र में भी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया कि मुझे कारावास में डाल दिया जाए। इसलिए मुझ पर दया करके राजा से मेरी चर्चा करना कि वह मुझे कारावास से मुक्त करा दे!" BSB BSB: For I was kidnapped from the land of the Hebrews, and even here I have done nothing for which they should have put me in this dungeon.”
16 UDB जब प्रधान पकाने वाले ने सुना कि पिलाने वालों के प्रधान के स्वप्न का अर्थ बहुत अच्छा था, तो उसने यूसुफ से कहा, "मैंने भी एक स्वप्न देखा। मैंने देखा कि मेरे सिर पर रोटियों की तीन टोकरियाँ हैं। BSB BSB: When the chief baker saw that the interpretation was favorable, he said to Joseph, “I too had a dream: There were three baskets of white bread on my head.
17 UDB ऊपर की टोकरी में राजा के लिए विभिन्न पके हुए व्यंजन हैं। लेकिन पक्षी आकर मेरे सिर पर रखी उस टोकरी में से खा रहे हैं।" BSB BSB: In the top basket were all sorts of baked goods for Pharaoh, but the birds were eating them out of the basket on my head.”
18 UDB परमेश्वर ने फिर यूसुफ को बताया कि स्वप्न का क्या अर्थ है। उसने कहा, "तीन टोकरियों का अर्थ है तीन दिन। BSB BSB: Joseph replied, “This is the interpretation: The three baskets are three days.
19 UDB तीन दिन के पश्चात राजा आज्ञा देगा कि तेरा सिर काटा जाए। तब तेरा शव पेड़ पर लटका दिया जाएगा और पक्षी तेरा मांस नोच-नोच कर खायेंगे।" BSB BSB: Within three days Pharaoh will lift off your head and hang you on a tree. Then the birds will eat the flesh of your body.”
20 UDB इस के बाद तीसरे दिन राजा का जन्मदिन था। उस दिन राजा ने अपने सब अधिकारियों को जन्मदिन मनाने के लिए भोज पर आमंत्रित किया और पिलाने वालों के प्रधान और पकाने वाले के प्रधान को भी कारावास से निकलवाया। BSB BSB: On the third day, which was Pharaoh’s birthday, he held a feast for all his officials, and in their presence he lifted up the heads of the chief cupbearer and the chief baker.
21 UDB पिलाने वालों के प्रधान को तो उसने दुबारा उसके पद पर नियुक्त कर दिया और वह राजा के हाथ में दाखरस का कटोरा देने लगा। BSB BSB: Pharaoh restored the chief cupbearer to his position, so that he once again placed the cup in Pharaoh’s hand.
22 UDB परन्तु प्रधान पकाने वाले के लिए उसने आज्ञा दी कि उसे वृक्ष पर लटका दिया जाए। जैसा यूसुफ ने स्वप्नों का अर्थ बताया था सभी बातें बिलकुल वैसी ही हुई। BSB BSB: But Pharaoh hanged the chief baker, just as Joseph had described to them in his interpretation.
23 UDB लेकिन पिलाने वालों के प्रधान ने यूसुफ के विषय में नहीं सोचा। वह यूसुफ के निवेदन को भूल गया। BSB BSB: The chief cupbearer, however, did not remember Joseph; he forgot all about him.