1 UDB इस्राएल के लोग केवल बेकार के कार्य करते हैं; वे केवल उन्हीं कार्यों को करते हैं जो उन्हें नष्ट कर देंगे। वे अधिक से अधिक झूठ बोलते हैं; वे अधिक से अधिक हिंसा के कार्यों को करते हैं। वे अश्शूर के साथ सन्धि करते हैं, और वे मिस्र को जैतून का तेल भेजते हैं, उन राष्ट्रों को उनकी रक्षा करने के लिए मनाने के लिए। BSB BSB: Ephraim feeds on the wind and pursues the east wind all day long; he multiplies lies and violence; he makes a covenant with Assyria and sends olive oil to Egypt.
2 UDB यहोवा भी यहूदा के लोगों पर अपनी वाचा को तोड़ने का आरोप लगा रहे है। वह याकूब के उन वंशजों को जो उन्होंने किया है उसके लिए दण्डित करेंगे। वह उन्हें वापस भुगतान करेंगे; वह उन्हें वो देंगे जिसके वे योग्य हैं। BSB BSB: The LORD has a charge to bring against Judah. He will punish Jacob according to his ways and repay him according to his deeds.
3 UDB जब याकूब अपनी माँ के गर्भ में था, तो उसने अपने भाई एसाव की एड़ी पकड़ ली क्योंकि वह अपने भाई की जगह लेना और पहलौठा पुत्र बनना चाहता था। जब याकूब बड़ा हुआ, तो उसने परमेश्वर के साथ कुश्ती की। BSB BSB: In the womb he grasped his brother’s heel, and in his vigor he wrestled with God.
4 UDB जब स्वर्गदूत उसके सामने प्रकट हुआ, तो उसने उसके साथ संघर्ष किया और जीत गया। याकूब ने स्वर्गदूत को पुकारा और स्वयं को आशीष देने के लिए उससे आग्रह किया। याकूब ने बेतेल में यहोवा को पाया; यह वहाँ था जब यहोवा ने उसके साथ बात की थी। BSB BSB: Yes, he struggled with the angel and prevailed; he wept and sought His favor; he found Him at Bethel and spoke with Him there—
5 UDB यह स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा है। “यहोवा” वह नाम है जिसके द्वारा हमें उनकी आराधना करनी चाहिए। BSB BSB: the LORD God of Hosts, the LORD is His name of renown.
6 UDB अपने परमेश्वर की ओर फिरो। उनकी वाचा का पालन करो और जो सही है वह करो। कभी भी तुम्हारी सहायता करने के लिए अपने परमेश्वर पर भरोसा करना बन्द न करो। BSB BSB: But you must return to your God; maintain love and justice, and always wait on your God.
7 UDB व्यापारी दुष्ट हैं; वे ऐसे पैमाने का उपयोग करते हैं जो गलत वजन और नाप देते हैं, कि वे उनसे सामान मोल लेने वालों को उनके द्वारा धोखा दे सकें। BSB BSB: A merchant loves to defraud with dishonest scales in his hands.
8 UDB इस्राएल के लोग घमण्ड करते हैं, “हम बहुत धनवान हैं, और जितने धनवान हम अब हैं, हमने उससे भी अधिक धनवान बनने के तरीके खोज लिए हैं। हमारी सभी मोल ले और बिक्री में, हम जो कुछ भी करते हैं उसमें कोई भी गलती नहीं देख सकता है।” BSB BSB: And Ephraim boasts: “How rich I have become! I have found wealth for myself. In all my labors, they can find in me no iniquity that is sinful.”
9 UDB परन्तु यहोवा कहते है, “मैं यहोवा हूँ, जिसकी तुमको आराधना करनी चाहिए; मैं वही हूँ जो तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर निकाल लाया। मैं तुमको बलपूर्वक तुम्हारे घरों से दूर कर दूँगा और तुमको फिर से तम्बू में रहने वाला कर दूँगा, जिस प्रकार से तुम हर वर्ष कुछ दिनों के लिए तम्बू में रहते हो जब तुम झोपड़ियों का पर्व मनाते हो। BSB BSB: But I am the LORD your God ever since the land of Egypt. I will again make you dwell in tents, as in the days of the appointed feast.
10 UDB कई बार मैंने भविष्यद्वक्ताओं से बात की और उन्हें तुमको देने के लिए सन्देश दिए; और मैंने उन्हें तुम्हारे लिए कई दर्शन दिए, और मैंने उन्हें दृष्टान्त दिए, तुमसे बात करने के लिए उन्हें दृष्टान्त दिए।” BSB BSB: I spoke through the prophets and multiplied their visions; I gave parables through the prophets.
11 UDB भविष्यद्वक्ता कहता है कि यदि यह सच है कि गिलाद के लोग दुष्ट हैं, तो निश्चित रूप से वे भी बेकार हैं। गिलगाल में वे बैल को मार देते हैं और उन्हें अपनी मूर्तियों को चढ़ाते हैं; परन्तु इन वेदियों को नीचे खींच लिया जाएगा और उनके खेतों को पत्थरों के ढेर में बदल दिया जाएगा। BSB BSB: Is there iniquity in Gilead? They will surely come to nothing. Do they sacrifice bulls in Gilgal? Indeed, their altars will be heaps of stones in the furrows of the field.
12 UDB याकूब अराम देश में भाग गया; उसने, जिसका नाम परमेश्वर ने बाद में बदल कर इस्राएल रख दिया, कई वर्षों तक वहाँ कार्य किया कि वह एक स्त्री से शादी कर सके। उसने उससे शादी करने के लिए अपने मामा की भेड़ों का ध्यान रखा। BSB BSB: Jacob fled to the land of Aram and Israel worked for a wife—for a wife he tended sheep.
13 UDB यहोवा ने इस्राएल को मिस्र से बाहर निकाल लाने के लिए भविष्यद्वक्ता मूसा का उपयोग किया था, और उन्होंने उस भविष्यद्वक्ता के द्वारा उनकी देखभाल की जिसने उनका नेतृत्व किया। BSB BSB: But by a prophet the LORD brought Israel out of Egypt, and by a prophet he was preserved.
14 UDB इस्राएल के लोगों ने यहोवा को बहुत क्रोधित कर दिया है; उनके परमेश्वर कहते है कि वे कई लोगों की मृत्यु के दोषी हैं, और उनका अपराध उनके ऊपर बना रहता है। वह उन्हें वापस भुगतान करेंगे क्योंकि उन्होंने अपने लज्जापूर्ण कर्मों से उन्हें अपमानित किया है। BSB BSB: Ephraim has provoked bitter anger, so his Lord will leave his bloodguilt upon him and repay him for his contempt.