1 UDB यहोवा के पास तुम्हारे लिए जो सन्देश है उसे सुनो। “हे इस्राएल के लोगों, यहोवा तुम पर आरोप लगा रहे है, तुम जो इस जगह में रहते हो।” वह कहते है, “मुझे यहाँ ऐसा कोई भी नहीं मिला जो सच बोलता हो। मैं किसी को भी नहीं देखता जो मुझसे प्रेम करता हो। तुम में से कोई भी निष्ठापूर्वक नहीं कह सकता है कि वो मुझे जानता है। BSB BSB: Hear the word of the LORD, O children of Israel, for the LORD has a case against the people of the land: “There is no truth, no loving devotion, and no knowledge of God in the land!
2 UDB तुम श्राप देते हो और झूठ बोलते हो, तुम मारते हो और चोरी करते हो, और तुम व्यभिचार करते हो। तुमने हर कानून तोड़ दिया है, और तुम एक के बाद एक हत्या करते हो। BSB BSB: Cursing and lying, murder and stealing, and adultery are rampant; one act of bloodshed follows another.
3 UDB लोग जो कर रहे हैं, उसके कारण भूमि अब निर्जल है। हर जीव जो यहाँ रहता है मर रहा है, मैदान पर रहने वाले पशुओं से ले कर, आकाश में उड़ने वाले पक्षियों तक; यहाँ तक की समुद्र की मछलियाँ, वे भी मर रही हैं। BSB BSB: Therefore the land mourns, and all who dwell in it will waste away with the beasts of the field and the birds of the air; even the fish of the sea disappear.
4 UDB परन्तु तुमको इस परेशानी के लिए किसी और पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। तुम्हें किसी अन्य व्यक्ति को सही करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए; किसी के पास यह अधिकार नहीं है, क्योंकि हर कोई दोषी है। और मैं याजकों पर भी आरोप लगा रहा हूँ। BSB BSB: But let no man contend; let no man offer reproof; for your people are like those who contend with a priest.
5 UDB तुम याजक दिन के दौरान पाप करते हो और तुम्हारे साथ के भविष्यद्वक्ता रात में पाप करते हैं। मैं तुमसे प्रतिज्ञा करता हूँ, मैं इस्राएल को नष्ट कर दूँगा, जो तुम्हारे लिए एक माँ के समान है। BSB BSB: You will stumble by day, and the prophet will stumble with you by night; so I will destroy your mother—
6 UDB मेरे लोग नाश हो रहे हैं क्योंकि तुम याजकों ने मुझे समझने से मना कर दिया है। और तुम मुझे इतना छोटा क्यों समझते हो? क्योंकि तुमने उन चीजों को अस्वीकार कर दिया है जिनका मैंने तुमको निर्देश दिया था। तो मैं तुमको याजक होने से अस्वीकार कर रहा हूँ। देखो कि तुम क्या भूल गए हो, तुम उन निर्देशों को भूल गए हो जो मैं ने, तुम्हारे परमेश्वर ने तुमको दिए थे। क्योंकि तुम मुझे भूल गए हो, मैं तुम्हारे बच्चों को भूल जाऊँगा। BSB BSB: My people are destroyed for lack of knowledge. Because you have rejected knowledge, I will also reject you as My priests. Since you have forgotten the law of your God, I will also forget your children.
7 UDB तुम जितने अधिक लोग याजक बन जाते हो, उतना अधिक तुम उन चीजों को करते हो जिन्हें मैंने मना किया है। तुमने मुझे लज्जित होने के लिए छोड़ दिया है। BSB BSB: The more they multiplied, the more they sinned against Me; they exchanged their Glory for a thing of disgrace.
8 UDB जब अन्य लोग पाप करते हैं, तो वे मेरे पास बलिदान लाते हैं, जिनमें से कुछ तुम खाते हो। इसलिए तुम चाहते हो कि लोग अधिक से अधिक पाप करें। BSB BSB: They feed on the sins of My people and set their hearts on iniquity.
9 UDB मैं तुम याजकों को दण्ड दूँगा जैसे मैं लोगों को दण्डित करता हूँ। मैं तुम्हारे व्यवहारों के लिए तुम सभी को दण्ड दूँगा; मैं तुम्हारे द्वारा किए गए सारे दुष्ट कर्मों के लिए तुम सभी को वापस भुगतान करवाऊँगा। BSB BSB: And it shall be like people, like priest. I will punish both of them for their ways and repay them for their deeds.
10 UDB तुम सभी खाना खाओगे, परन्तु तुम्हें कभी भी पर्याप्त नहीं मिलेगा। तुम सदा भूखे रहोगे। वे अन्य महिलाओं के साथ सोते रहेंगे, परन्तु महिलाएँ गर्भधारण नहीं करेंगी, क्योंकि तुम सब ने मुझे, यहोवा को, छोड़ दिया है। BSB BSB: They will eat but not be satisfied; they will be promiscuous but not multiply. For they have abandoned the LORD to give themselves
11 UDB तुम मना किये गए यौन कार्यों को करना, और दाखरस और नए दाखरस को पीना पसन्द करते हो। इन सभी चीजों ने गलत और सही को जानना तुम्हारे लिए असम्भव बना दिया है। BSB BSB: to promiscuity, wine, and new wine, which take away understanding.
12 UDB मेरे अपने लोग लकड़ी के टुकड़े से बनी मूर्ति से प्रार्थना करते हैं। वे अपनी चलने वाली लाठी से उन्हें यह बताने के लिए पूछते हैं कि उन्हें किस दिशा में जाना चाहिए। वे सदा यौन रीतियों से पाप करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने मेरी अर्थात् उस परमेश्वर की बात मानना बन्द कर दिया है, जिसकी उनको आराधना करनी चाहिए। BSB BSB: My people consult their wooden idols, and their divining rods inform them. For a spirit of prostitution leads them astray and they have played the harlot against their God.
13 UDB वे पर्वतों की चोटी वाले उन स्थानों पर अन्य देवताओं की उपासना करते हैं जहाँ उन्होंने मूर्तियों की स्थापना की है। वे उन पहाड़ियों की चोटी पर उन मूर्तियों के लिए चढ़ावे को जलाते हैं, उन सभी स्थानों पर, बांज वृक्षों, चिनार के वृक्षों और छोटे बांज वृक्षों की छाया में, जहाँ वे उन मूर्तियों की पूजा करते हैं। क्योंकि ये पेड़ अच्छी छाया देते हैं। तुम्हारे उदाहरण को देखते हुए, तुम्हारी पुत्रियों ने वेश्या बनने का निर्णय किया, और तुम्हारी बहुओं ने व्यभिचार किया। BSB BSB: They sacrifice on the mountaintops and burn offerings on the hills, under oak, poplar, and terebinth, because their shade is pleasant. And so your daughters turn to prostitution and your daughters-in-law to adultery.
14 UDB परन्तु मैं महिलाओं को वेश्यावृत्ति की ओर जाने के लिए दण्डित नहीं करूँगा, या तुम्हारी बहुओं को जब वे व्यभिचार करती हैं। यह पुरुष लोग ही हैं जो ठीक इसी प्रकार का कार्य कर रहे हैं। पुरुष वेश्याओं के साथ सोते हैं, और वे उन मूर्तियों के भवनों में बलि चढ़ाते हैं जहाँ वेश्याएँ होती हैं। यह सच है, “एक जाति जो वैसे नहीं रहती है जैसा उनको सिखाया गया था, तो वे नाश हो जाएँगे।” BSB BSB: I will not punish your daughters when they prostitute themselves, nor your daughters-in-law when they commit adultery. For the men themselves go off with prostitutes and offer sacrifices with shrine prostitutes. So a people without understanding will come to ruin.
15 UDB इस्राएल, तू मुझे छोड़ कर मूर्तियों के पास गया है। परन्तु मुझे आशा है कि यहूदा ऐसा कार्य नहीं करेगा। हे यहूदा के लोगों, तुम गिलगाल में मत जाओ। मूर्तियों की उपासना करने के लिए वहाँ बेतावेन तक मत जाओ। गम्भीर शपथ न खाओ, अपनी प्रतिज्ञाओं को अच्छा करने के लिए मुझे न पुकारो, और न अपनी वाचाओं में इन वचनों को जोड़ो, ‘यहोवा के जीवन की शपथ।’ BSB BSB: Though you prostitute yourself, O Israel, may Judah avoid such guilt! Do not journey to Gilgal, do not go up to Beth-aven, and do not swear on oath, ‘As surely as the LORD lives!’
16 UDB इस्राएल एक युवा गाय के समान हठीला है। क्या अब मैं उन्हें वैसे खिला सकता हूँ जैसे कि जब वे घास के मैदान में छोटे भेड़ के बच्चे थे? BSB BSB: For Israel is as obstinate as a stubborn heifer. Can the LORD now shepherd them like lambs in an open meadow?
17 UDB एप्रैम मूर्तियों में सम्मिलित होने के लिए चला गया है। उन लोगों को अकेला छोड़ दो। BSB BSB: Ephraim is joined to idols; leave him alone!
18 UDB जब वे अपने सभी नशीले पेय पीना समाप्त कर लेंगे तब वे और भी अधिक यौन पापों को करेंगे। उनके शासकों को इन लज्जापूर्ण कार्यों को करना अच्छा लगता है। BSB BSB: When their liquor is gone, they turn to prostitution; their rulers dearly love disgrace.
19 UDB कोई उन पर आक्रमण करेगा; वह एक बवण्डर के समान होगा जो उन्हें ऊपर उठाता है और उन्हें दूसरे स्थान पर उठा ले जाता है। केवल तभी वे लज्जित होंगे क्योंकि उन्होंने मूर्तियों को बलिदान चढ़ाया था।” BSB BSB: The whirlwind has wrapped them in its wings, and their sacrifices will bring them shame.