1 UDB आहाज योताम का पुत्र और उज्जियाह का पोता था। उस समय जब आहाज यहूदा का राजा था, तब अराम का राजा रसीन और इस्राएल का राजा पेकह यरूशलेम पर आक्रमण करने के लिए अपनी सेनाओं के साथ निकले। परन्तु वे इसे जीत नहीं सके। BSB BSB: Now in the days that Ahaz son of Jotham, the son of Uzziah, was king of Judah, Rezin king of Aram marched up to wage war against Jerusalem. He was accompanied by Pekah son of Remaliah the king of Israel, but he could not overpower the city.
2 UDB उनके आक्रमण करने से पहले, यरूशलेम के महल में रहने वाले हर जन ने यह समाचार सुना कि अराम और इस्राएल अब मित्र राष्ट्र हैं। इसलिए राजा आहाज और जिन लोगों पर वह शासन किया करता था, वे बहुत डर गए; वे ऐसे काँप रहे थे जैसे तूफान में पेड़ काँपते हैं। BSB BSB: When it was reported to the house of David that Aram was in league with Ephraim, the hearts of Ahaz and his people trembled like trees in the forest shaken by the wind.
3 UDB तब यहोवा ने मुझसे कहा, “अपने पुत्र शार्याशूब को ले कर राजा आहाज के साथ बात करने के लिए जाओ। वह उस नहर के छोर पर है जो ऊपरी जलाशय में पानी लाती है, उस स्थान के निकट वाली सड़क पर जहाँ स्त्रियाँ वस्त्र धोती हैं। BSB BSB: Then the LORD said to Isaiah, “Go out with your son Shear-jashub to meet Ahaz at the end of the aqueduct that feeds the upper pool, on the road to the Launderer’s Field,
4 UDB आहाज से कहना कि वह चिन्ता न करे। उससे कहना कि उसे उन दो राजाओं, रसीन और पेकह से डरने की आवश्यकता नहीं है। वे यहूदा से बहुत क्रोधित हैं, परन्तु वे उसके देश को हानि पहुँचाने में ऐसे असमर्थ हैं, जैसे पूरी तरह से जलाया गया कोयला उन्हें हानि पहुँचाने में असमर्थ होता है। BSB BSB: and say to him: Calm down and be quiet. Do not be afraid or disheartened over these two smoldering stubs of firewood—over the fierce anger of Rezin and Aram and of the son of Remaliah.
5 UDB हाँ, वे उसके विरुद्ध योजना बना रहे हैं और कह रहे हैं, BSB BSB: For Aram, along with Ephraim and the son of Remaliah, has plotted your ruin, saying:
6 UDB ‘हम यहूदा पर आक्रमण करेंगे और इसे जीत लेंगे। तब हम ताबेल के पुत्र को यहूदा का राजा होने के लिए नियुक्त करेंगे।’ BSB BSB: ‘Let us invade Judah, terrorize it, and divide it among ourselves. Then we can install the son of Tabeal over it as king.’
7 UDB परन्तु यहोवा, परमेश्वर यही कहते हैं: ‘ऐसा नहीं होगा; वे यरूशलेम को जीत नहीं पाएँगे! BSB BSB: But this is what the Lord GOD says: ‘It will not arise; it will not happen.
8 UDB अराम की राजधानी दमिश्क है, परन्तु दमिश्क केवल अपने महत्वहीन राजा रसीन द्वारा शासित है। और इस्राएल के लिए, पैंसठ वर्षों के भीतर इसे जीत लिया जाएगा और पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। BSB BSB: For the head of Aram is Damascus, and the head of Damascus is Rezin. Within sixty-five years Ephraim will be shattered as a people.
9 UDB इस्राएल की राजधानी सामरिया है, और सामरिया केवल अपने महत्वहीन राजा पेकह द्वारा शासित है। इसलिए तुमको उन दोनों देशों से डरने की आवश्यकता नहीं है! परन्तु तुमको मुझ पर भरोसा करना होगा, क्योंकि यदि तुम मुझ पर दृढ़ता से भरोसा नहीं करते हो, तो तुम हार जाओगे।’” BSB BSB: The head of Ephraim is Samaria, and the head of Samaria is the son of Remaliah. If you do not stand firm in your faith, then you will not stand at all.’”
11 UDB उन्होंने उससे कहने के लिए मुझसे कहा, “मुझसे, अर्थात् तुम्हारे परमेश्वर यहोवा, से ऐसा कुछ करने के लिए अनुरोध करो, जो तुमको यह सुनिश्चित करने में सक्षम करे कि मैं तुम्हारी सहायता करूँगा। तुम जो अनुरोध करते हो वह उस स्थान पर हो सकता है जो आकाश जितना ऊँचा हो या उस स्थान के जितना नीचे जहाँ मरे हुए लोग हैं।” BSB BSB: “Ask for a sign from the LORD your God, whether from the depths of Sheol or the heights of heaven.”
12 UDB परन्तु जब मैंने राजा से यह कहा, तो उसने मना कर दिया। उसने कहा, “नहीं, मैं यहोवा से यह सिद्ध करने के लिए कि वह हमारी सहायता करेंगे कुछ करने को नहीं कहूँगा।” BSB BSB: But Ahaz replied, “I will not ask; I will not test the LORD.”
13 UDB तब मैंने उससे कहा, “तुम लोग जो राजा दाऊद के वंशज हो, सुनो! तुम मुझे धीरज रखने से थक जाने के लिए विवश कर रहे हो। क्या तुम मेरे परमेश्वर को भी तुम्हारे विषय धीरज रखने से रुक जाने के लिए विवश कर रहे हो? BSB BSB: Then Isaiah said, “Hear now, O house of David! Is it not enough to try the patience of men? Will you try the patience of my God as well?
15 UDB जब वह बच्चा दही और शहद खाने की आयु तक बढ़ जाएगा, तब वह बुराई को अस्वीकार करने और अच्छाई को चुनने में सक्षम होगा। BSB BSB: By the time He knows enough to reject evil and choose good, He will be eating curds and honey.
16 UDB और इससे पहले कि वह बच्चा ऐसा करने की आयु तक बढ़ जाए, उन दो राजाओं के देश जिनसे तुम बहुत डरते हो, निर्जन हो जाएँगे। BSB BSB: For before the boy knows enough to reject evil and choose good, the land of the two kings you dread will be laid waste.
17 UDB परन्तु तब यहोवा तुमको और तुम्हारे परिवार और पूरे देश को भयानक विपत्तियों का अनुभव करने देंगे। वे विपत्तियाँ इस्राएल देश के यहूदा से अलग होने के बाद से हुई किसी भी विपत्ति से भी अधिक बुरी होंगी। यहोवा अश्शूर के राजा की सेना को तुम पर आक्रमण करने देंगे!” BSB BSB: The LORD will bring on you and on your people and on the house of your father a time unlike any since the day Ephraim separated from Judah—He will bring the king of Assyria.”
18 UDB उस समय, ऐसा होगा कि मानों यहोवा दक्षिणी मिस्र की सेना के साथ-साथ अश्शूर की सेना को बुलाने के लिए सीटी बजाएँगे। वे आएँगे और तुम्हारे देश को मक्खियों और मधुमक्खियों के समान घेर लेंगे। BSB BSB: On that day the LORD will whistle to the flies at the farthest streams of the Nile and to the bees in the land of Assyria.
19 UDB वे सब आकर चारों ओर बस जाएँगे– खड़ी चट्टानों की संकरी घाटियों में और गुफाओं में, उस भूमि पर जहाँ कंटीली झाड़ियाँ हैं, उसके साथ-साथ उपजाऊ भूमि पर भी। BSB BSB: And they will all come and settle in the steep ravines and clefts of the rocks, in all the thornbushes and watering holes.
20 UDB उस समय यहोवा अश्शूर के राजा को परात नदी के पूर्व से अपनी सेना के साथ आने के लिए किराए पर लेंगे। वे तुम्हारे देश में सब कुछ से– फसलों से और लोगों से छुटकारा पाएँगे। वे सब कुछ पूरी तरह से नष्ट कर देंगे; यह कुछ इस प्रकार से होगा जैसे कि एक नाई न केवल एक व्यक्ति के बाल बल्कि उसकी दाढ़ी और पैरों के बालों को भी मूँड़ दे। BSB BSB: On that day the Lord will use a razor hired from beyond the Euphrates—the king of Assyria—to shave your head and the hair of your legs, and to remove your beard as well.
21 UDB जब ऐसा होगा, तब एक किसान केवल एक युवा गाय और दो बकरियों को जीवित रखने में सक्षम होगा। BSB BSB: On that day a man will raise a young cow and two sheep,
22 UDB परन्तु, वे पशु बहुत सारा दूध देंगे, जिसके परिणामस्वरूप किसान को खाने के लिए दही मिलेगा। और क्योंकि देश में बहुत से लोग नहीं होंगे, वहाँ रहने वाले सब लोगों के पास बहुत दूध और शहद होगा। BSB BSB: and from the abundance of milk they give, he will eat curds; for all who remain in the land will eat curds and honey.
23 UDB अब ऐसे कई क्षेत्र हैं जहाँ दाख की बारियाँ हैं जिनका मूल्य चाँदी के एक हजार टुकड़े हैं, परन्तु उस समय उन क्षेत्रों में केवल झाड़ियाँ और काँटे होंगे। BSB BSB: And on that day, in every place that had a thousand vines worth a thousand shekels of silver, only briers and thorns will be found.
24 UDB सारे देश में केवल झाड़ियाँ और काँटे होंगे, और जंगली जानवर भी, जिसके परिणामस्वरूप पुरुष अपने धनुष और तीर लेंगे और जानवरों का शिकार करने और उनको मारने के लिए वहाँ जाएँगे। BSB BSB: Men will go there with bow and arrow, for the land will be covered with briers and thorns.
25 UDB कोई भी वहाँ नहीं जाएगा जहाँ पहाड़ियों पर पहले उपजाऊ बगीचे थे, क्योंकि झाड़ियाँ और काँटे उन पहाड़ियों को ढाँप लेंगे। वे ऐसे क्षेत्र होंगे जहाँ केवल कुछ मवेशी और भेड़ और बकरियाँ कुछ खाने के लिए खोज करती घूमती हैं। BSB BSB: For fear of the briers and thorns, you will no longer traverse the hills once tilled by the hoe; they will become places for oxen to graze and sheep to trample.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.