1 UDB मेरे भाइयों और बहनों, तुम में से बहुत से लोगों को परमेश्वर के वचन के शिक्षक बनने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि तुम जानते हो कि परमेश्वर हम शिक्षकों का दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर न्याय करेंगे। BSB BSB: Not many of you should become teachers, my brothers, because you know that we who teach will be judged more strictly.
2 UDB हम अनेक प्रकार के अनुचित काम करते हैं। परन्तु जो लोग अपनी बातों पर नियंत्रण रखते हैं, वही ऐसे व्यक्ति बनेंगे जैसा परमेश्वर चाहते हैं। वे अपने सब कार्यों को नियंत्रित रखने में सक्षम होंगे। BSB BSB: We all stumble in many ways. If anyone is never at fault in what he says, he is a perfect man, able to control his whole body.
3 UDB उदाहरण के लिए, यदि हम घोड़े के मुंह में एक छोटा सा लगाम लगाते हैं कि घोड़ा हमारी आज्ञा का पालन करे, तो हम घोड़े के बड़े शरीर को मोड़ सकते हैं और उसे वहां ले जा सकते हैं जहाँ हम चाहते हैं। BSB BSB: When we put bits into the mouths of horses to make them obey us, we can guide the whole animal.
4 UDB जहाजों के विषय में भी सोचो, यद्यपि जहाज बहुत बड़ा होता है और तेज हवाओं के कारण चलाया जाता है, तो भी एक बहुत छोटी सी पतवार के द्वारा लोग जहाज को जहाँ वो जाना चाहते हैं, वहां उसे चला सकते हैं। BSB BSB: Consider ships as well. Although they are so large and are driven by strong winds, they are steered by a very small rudder wherever the pilot is inclined.
5 UDB उसी प्रकार, हालांकि हमारी जीभ बहुत छोटी है, यदि हम उसे अपने वश में नहीं रखते हैं, तो हम बड़ी बात करके लोगों को हानि पहुंचा सकते हैं। इसके विषय में भी सोचो कि आग की एक छोटी सी लौ बड़े जंगल को जला सकती हैं। BSB BSB: In the same way, the tongue is a small part of the body, but it boasts of great things. Consider how small a spark sets a great forest ablaze.
6 UDB जिस प्रकार आग जंगल को जलाती है, उसी प्रकार जब हम बुरी बातें बोलते हैं, तो हम बहुत से लोगों को नष्ट कर सकते हैं। हम जो कहते हैं वह प्रकट करता है कि हमारे भीतर बहुत बुराई है। हम जो कहते हैं वह हमारी सोच और काम दोनों को दूषित करता हैं। जैसे आग की लौ सरलता से आस-पास के पूरे क्षेत्र को जला देती है, वैसे ही हम जो बोलते हैं वह पुत्रों और पुत्रियों और उनके वंशजों को उनके सम्पूर्ण जीवन में बुराई करने के लिए प्रेरित कर सकता हैं। यह शैतान ही है जो हमें बुरा बोलने के लिए प्रभावित करता है। BSB BSB: The tongue also is a fire, a world of wickedness among the parts of the body. It pollutes the whole person, sets the course of his life on fire, and is itself set on fire by hell.
7 UDB हालांकि लोग सभी प्रकार के जंगली जानवरों, पक्षियों, रेंगनेवाले जन्तु और जल में रहनेवाले जीवों को प्रशिक्षित करने में सक्षम है और लोगों ने उन्हें प्रशिक्षित किया भी है, BSB BSB: All kinds of animals, birds, reptiles, and creatures of the sea are being tamed and have been tamed by man,
8 UDB परन्तु कोई भी अपनी बोली को वश में रखने में सक्षम नहीं है। हम जो शब्द बोलते हैं वह एक अनियंत्रित बुराई है। जैसे जहर मारता है, वैसे ही हमारे शब्द बहुत हानि पहुचा सकते हैं। BSB BSB: but no man can tame the tongue. It is a restless evil, full of deadly poison.
9 UDB हम अपनी जीभ का उपयोग परमेश्वर की स्तुति करने के लिए करते हैं, जो हमारे प्रभु और पिता हैं, परन्तु उसी जीभ से हम परमेश्वर से कहते हैं कि लोगों के साथ बुरा करें। यह बहुत गलत है, क्योंकि परमेश्वर ने लोगों को अपने जैसा बनाया है। BSB BSB: With the tongue we bless our Lord and Father, and with it we curse men, who have been made in God’s likeness.
10 UDB हम अपने मुँह से परमेश्वर की स्तुति करते हैं, परन्तु उसी मुँह से कहते हैं कि लोगों के साथ बुरा हो। मेरे भाइयों और बहनों, ऐसा नहीं होना चाहिए। BSB BSB: Out of the same mouth come blessing and cursing. My brothers, this should not be!
11 UDB यह तो निश्चित है कि कड़वा पानी और अच्छा पानी एक ही सोते से बाहर नहीं आते हैं। BSB BSB: Can both fresh water and salt water flow from the same spring?
12 UDB मेरे भाइयों और बहनों, अंजीर का पेड़ जैतून उत्पन्न नहीं कर सकता, न ही दाखलता अंजीर उत्पन्न कर सकती है; और न ही एक खारा सोता मीठा पानी उत्पन्न कर सकता है। इसी प्रकार, हमें केवल अच्छा ही बोलना चाहिए और हमें बुरी बातें नहीं बोलनी चाहिए। BSB BSB: My brothers, can a fig tree grow olives, or a grapevine bear figs? Neither can a salt spring produce fresh water.
13 UDB यदि तुम में से कोई सोचता है कि तुम बुद्धिमान हो और बहुत कुछ जानते हो, तो तुमको सदैव अच्छा व्यवहार करना चाहिए कि लोगों को दिखा सको कि तुम्हारे अच्छे काम तुम्हारे वास्तव में बुद्धिमान होने का परिणाम है। बुद्धिमान होने से हमें दूसरों के साथ नम्रता से व्यवहार करने में सहायता मिलती है। BSB BSB: Who is wise and understanding among you? Let him show it by his good conduct, by deeds done in the humility that comes from wisdom.
14 UDB परन्तु यदि तुम लोगों से ईर्ष्या करते हो और उनके विरुद्ध झूठ बोलते हो और उनके साथ गलत करते हो, तो तुमको ढोंग नहीं करना चाहिए कि तुम बुद्धिमान हो। इस प्रकार घमण्ड करके तुम कह रहे हो कि जो सच है, वह वास्तव में झूठ है। BSB BSB: But if you harbor bitter jealousy and selfish ambition in your hearts, do not boast in it or deny the truth.
15 UDB जो लोग ऐसा सोचते हैं, वे परमेश्वर की इच्छा के अनुसार बुद्धिमान नहीं हैं। इसकी अपेक्षा, वे केवल उन लोगों के समान सोचते और कार्य करते है जो परमेश्वर का आदर नहीं करते हैं। वे अपनी बुरी इच्छाओं के अनुसार सोचते और कार्य करते हैं। वे वैसा ही करते हैं जैसा दुष्टात्माएं उनसे करवाना चाहती हैं। BSB BSB: Such wisdom does not come from above, but is earthly, unspiritual, demonic.
16 UDB याद रखें कि जो लोग इस प्रकार सोचते हैं, वे स्वयं को नियंत्रित नहीं रखते हैं। वे लोगों से ईर्ष्या करते हैं और ऐसा दिखाते हैं जैसे वे जो कर रहे थे वह सही था, परन्तु यह उचित नहीं। वे हर प्रकार की बुराई करते हैं। BSB BSB: For where jealousy and selfish ambition exist, there will be disorder and every evil practice.
17 UDB स्वर्ग के परमेश्वर हमें बुद्धिमान बनाते हैं। सबसे पहले, वे हमें नैतिक रूप से शुद्ध होना सिखाते हैं। वह हमें सिखाते हैं कि दूसरों के साथ मेल कैसे बनाए। वह हमें दूसरों के प्रति दया दिखाने और उनकी सहायता करना सिखाते है। वह हमें उन लोगों के प्रति दयालु होना सिखाते हैं जो उसके लायक नहीं हैं। वह हमें अच्छे काम करने के लिए सिखाते हैं जिसके स्थायी परिणाम प्राप्त होते हैं। वह हमें सत्यनिष्ठा और उचित काम त्यागने की शिक्षा नहीं देते हैं। BSB BSB: But the wisdom from above is first of all pure, then peace-loving, gentle, accommodating, full of mercy and good fruit, impartial, and sincere.
18 UDB जो लोग दूसरों के साथ शान्ति से काम करते हैं, वे उन्हें भी शान्ति से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं, और इसका परिणाम होता है कि वे सब एक साथ रहते हैं और उचित कार्य करते हैं। BSB BSB: Peacemakers who sow in peace reap the fruit of righteousness.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.