1 UDB तब यहोवा ने मुझसे यह कहा: “यदि मूसा और शमूएल अपनी कब्रों से वापस आ सकें और मेरे सामने खड़े होकर इन इस्राएली लोगों के लिए मुझसे विनती करें, तो भी मैं इन लोगों पर दया नहीं करूँगा। मैं तुझसे कहता हूँ कि इन्हें मेरे सामने से दूर कर दे। इन्हें चले जाने के लिए कह दे! BSB BSB: Then the LORD said to me: “Even if Moses and Samuel should stand before Me, My heart would not go out to this people. Send them from My presence, and let them go!
2 UDB और यदि वे तुझसे पूछें, ‘हम कहाँ जाएँगे?’, तो उनसे कह, ‘यहोवा यही कहते हैं: जिनके लिए मैं कहता हूँ कि उन्हें मरना होगा, वे मर जाएँगे: जिनके लिए मैं कहता हूँ वे युद्धों में मर जाएँगे, वे युद्धों में मारे जाएँगे। जिनके लिए मैं कहता हूँ कि भूख से मरेंगे, वे भूख से मर जाएँगे। जिनके लिए मैं कहता हूँ कि उन्हें बन्दी बना कर और अन्य देशों में ले जाना चाहिए, उन्हें बन्दी बना कर दूसरे देशों में ले जाया जाएगा। BSB BSB: If they ask you, ‘Where shall we go?’ you are to tell them that this is what the LORD says: ‘Those destined for death, to death; those destined for the sword, to the sword; those destined for famine, to famine; and those destined for captivity, to captivity.’
3 UDB मैं चार विपत्तियाँ भेजूँगा जो उनका नाश करेंगी: मैं उन्हें तलवारों से मारने के लिए शत्रु सैनिक भेजूँगा। मैं जंगली कुत्तों को भेजूँगा कि उनके शवों को घसीट कर ले जाएँ। मैं उनके शव खाने के लिए गिद्ध भेजूँगा। और मैं जंगली पशुओं को भेजूँगा कि उनके शवों के बचे अंश खाएँ। BSB BSB: I will appoint over them four kinds of destroyers, declares the LORD: the sword to kill, the dogs to drag away, and the birds of the air and beasts of the earth to devour and destroy.
4 UDB राजा मनश्शे ने यरूशलेम में जो दुष्टता के कार्य किए हैं उनके कारण, मैं पृथ्वी के सब राज्यों में लोगों को मेरे यहूदा के लोगों की दशा से भयभीत करूँगा। BSB BSB: I will make them a horror to all the kingdoms of the earth because of what Manasseh son of Hezekiah king of Judah did in Jerusalem.
5 UDB तुम यरूशलेम के लोगों, कोई भी तुम्हारे लिए दुख नहीं करेगा। कोई भी तुम्हारे लिए नहीं रोएगा। कोई भी नहीं चाहेगा कि तुम्हें चोट न पहुँचे। BSB BSB: Who will have pity on you, O Jerusalem? Who will mourn for you? Who will turn aside to ask about your welfare?
6 UDB तुम लोगों ने मुझे त्याग दिया है; तुम मुझसे दूर होते रहे। अतः, मैं तुम्हें कुचलने के लिए अपना हाथ उठाऊँगा; मैं तुम्हारे साथ दया का व्यवहार करते-करते थक गया हूँ। BSB BSB: You have forsaken Me, declares the LORD. You have turned your back. So I will stretch out My hand against you and I will destroy you; I am weary of showing compassion.
7 UDB तुम्हारे नगरों के द्वारों पर, मैं तुम्हें ऐसे बिखरा दूँगा जैसे किसान भूसी को गेहूँ से अलग करके उड़ाता है। हे मेरे लोगों, तुमने अपने बुरे व्यवहार से मन फिराने से मना कर दिया है। इसलिए मैं तुम्हारा नाश कर दूँगा, और मैं तुम्हारे बच्चों को भी मरवा दूँगा। BSB BSB: I will scatter them with a winnowing fork at the gates of the land. I will bereave and destroy My people who have not turned from their ways.
8 UDB मैं यहूदा में विधवाओं की संख्या को समुद्र की रेत के किनकों से भी अधिक कर दूँगा मैं तुम्हारे लिए एक शत्रु सेना लाऊँगा जो तुम्हारे युवा पुरुषों को नष्ट कर देगी और उनकी माताओं के लिए रोने का कारण उत्पन्न करेगी। मैं तुमको अकस्मात ही बड़ी पीड़ा दे कर डराऊँगा। BSB BSB: I will make their widows more numerous than the sand of the sea. I will bring a destroyer at noon against the mothers of young men. I will suddenly bring upon them anguish and dismay.
9 UDB एक स्त्री जिसके सात बच्चे हैं, वे मूर्छित हो जाएँगे और साँस लेने के लिए हिचकियाँ लेंगे; ऐसा होगा जैसे दिन का प्रकाश उसके लिए अंधेरा हो गया, क्योंकि उसके अधिकांश बच्चे मर जाएँगे, और वह लज्जित और अपमानित होगी। और उसके बच्चे जो अभी भी जीवित हैं, उन्हें मैं तुम्हारे शत्रुओं के हाथों से मरवा दूँगा। यह निश्चय ही होगा क्योंकि मैं, यहोवा ने यह कहा है।’” BSB BSB: The mother of seven will grow faint; she will breathe her last breath. Her sun will set while it is still day; she will be disgraced and humiliated. And the rest I will put to the sword in the presence of their enemies,” declares the LORD.
10 UDB मैंने अपनी माँ से कहा, “मैं बहुत दुखी हूँ; मेरी इच्छा है कि तू ने मुझे जन्म न दिया होता; इस देश में हर कोई मेरा विरोध करता है और मेरे साथ झगड़ा करता है। मैंने उधार दे कर या उधार ले कर झगड़ा नहीं किया कि किसी के क्रोध का कारण बनूँ, परन्तु फिर भी मुझे हर कोई श्राप देता है।” BSB BSB: Woe to me, my mother, that you have borne me, a man of strife and conflict in all the land. I have neither lent nor borrowed, yet everyone curses me.
11 UDB परन्तु यहोवा ने मुझे उत्तर दिया, “यिर्मयाह, मैं तेरा ध्यान रखूँगा। और जब कभी तू बहुत अधिक संकट में होगा, मैं तेरे लिए आकर तुझे तेरे शत्रु से भी बचाऊँगा। BSB BSB: The LORD said: “Surely I will deliver you for a good purpose; surely I will intercede with your enemy in your time of trouble, in your time of distress.
12 UDB परन्तु यहूदा के शत्रु जो लोहे या पीतल जैसे कठोर हैं, उत्तर दिशा से यहूदा पर आक्रमण करेंगे, और उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। BSB BSB: Can anyone smash iron—iron from the north—or bronze?
13 UDB मैं तेरे लोगों की सब मूल्यवान सम्पत्तियों को तेरे शत्रुओं को दे दूँगा, बिना किसी मोल के। तेरे लोग मूल्यवान वस्तुओं से वंचित हो जाएँगे जिसका कारण होगा देश भर में किये गए अनेक पाप। BSB BSB: Your wealth and your treasures I will give up as plunder, without charge for all your sins within all your borders.
14 UDB मैं तुम्हारे शत्रुओं से कहूँगा कि उन्हें बन्दी होने के लिए विवश करो, कि उन्हें अन्य देशों में ले जाएँ जिसका उन्हें अनुभव नहीं है, और उन्हें अपने दास बनने के लिए विवश करो। ऐसा होगा क्योंकि मैं तुम लोगों से बहुत क्रोधित हूँ; मेरा क्रोध जलती हुई आग के समान है।” BSB BSB: Then I will enslave you to your enemies in a land you do not know, for My anger will kindle a fire that will burn against you.”
15 UDB तब मैंने कहा, “हे यहोवा, आप जानते हैं कि मेरे साथ क्या हो रहा है। कृपया आएँ और मेरी सहायता करें। मेरे सताने वालों को दण्ड दें। कृपया उनके साथ धीरज धरे रहें और मुझे इस समय मरने न दें। आपके कारण ही मैं पीड़ित हूँ। BSB BSB: You understand, O LORD; remember me and attend to me. Avenge me against my persecutors. In Your patience, do not take me away. Know that I endure reproach for Your honor.
16 UDB हे मेरे परमेश्वर, यहोवा आप स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान हैं; जब आपने मुझसे बात की, मैं आपके सन्देश से प्रसन्न हो गया, वह मेरे लिए आनन्द का कारण हुआ और मैंने आपकी बातों को उत्सुकतापूर्वक स्वीकार किया क्योंकि मैं आपका हूँ। BSB BSB: Your words were found, and I ate them. Your words became my joy and my heart’s delight. For I bear Your name, O LORD God of Hosts.
17 UDB जब लोग दाखमधु पान का उत्सव मना रहे थे, मैं कभी उनके साथ सहभागी नहीं हुआ; मैं अकेला बैठा, क्योंकि आप ही हैं जो मेरे कार्यों को नियंत्रित करते हैं। उनके पापों के कारण मैं उन लोगों से बहुत क्रोधित था। BSB BSB: I never sat with the band of revelers, nor did I celebrate with them. Because Your hand was on me, I sat alone, for You have filled me with indignation.
18 UDB अतः, आप मुझे निरन्तर पीड़ित क्यों होने देते हो? ऐसा लगता है कि मेरे घावों को ठीक नहीं किया जा सकता है। कभी-कभी आप मेरी सहायता करते हैं, कभी-कभी आप मेरी सहायता नहीं करते हैं। ऐसा लगता है कि आप एक झील के समान निर्भय करने योग्य नहीं हैं जिसमें ऋतुओं में ही पानी होता है; आप एक सूखे सोते के समान हैं।” BSB BSB: Why is my pain unending, and my wound incurable, refusing to be healed? You have indeed become like a mirage to me—water that is not there.
19 UDB तब यहोवा ने मुझसे यह कहा: “यदि तू मुझ पर फिर से विश्वास करना आरम्भ कर दे तो मैं, तेरा उद्धार करूँगा, जिससे कि तू मेरी सेवा करता रहे। यदि तू अच्छे सन्देश सुनाता रहे, निकम्मे नहीं, तो तू मेरे मुँह की बातें कहने वाला बना रहेगा। तुझे अपनी बातें सुनाने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करना होगा; ना कि उनकी बातों पर ध्यान देना होगा। BSB BSB: Therefore this is what the LORD says: “If you return, I will restore you; you will stand in My presence. And if you speak words that are noble instead of worthless, you will be My spokesman. It is they who must turn to you, but you must not turn to them.
20 UDB वे तेरे विरुद्ध लड़ेंगे, परन्तु मैं तेरी रक्षा करूँगा, जैसे लोग पीतल की दीवार के पीछे सुरक्षित रहते हैं। वे तुझे पराजित नहीं करेंगे, क्योंकि मैं तेरे साथ रहूँगा, और मैं तुझे बचाऊँगा और तेरा उद्धार करूँगा। BSB BSB: Then I will make you a wall to this people, a fortified wall of bronze; they will fight against you but will not overcome you, for I am with you to save and deliver you, declares the LORD.
21 UDB मैं सच में तुझे उन दुष्ट लोगों से सुरक्षित रखूँगा, जब तू क्रूर लोगों द्वारा पकड़ा जाएगा तब मैं तुझे बचाऊँगा। ऐसा होगा क्योंकि मैं, यहोवा ने यह कहा है।” BSB BSB: I will deliver you from the hand of the wicked and redeem you from the grasp of the ruthless.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.