1 UDB यह मोआब के विषय में एक सन्देश है। यहोवा, स्वर्गदूतों की सेनाओं के प्रधान, जिनकी इस्राएल आराधना करता है, वह कहते हैं, “नबो शहर के लिए भयानक घटनाएँ होंगी; वह शीघ्र ही नष्ट हो जाएगा। किर्यातैम शहर लज्जित होगा। यह गिर गया है! संरक्षित किले नष्ट हो जाएँगे और इसके लोग लज्जित हो जाएँगे। BSB BSB: Concerning Moab, this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “Woe to Nebo, for it will be devastated. Kiriathaim will be captured and disgraced; the fortress will be shattered and dismantled.
2 UDB कोई भी मोआब के विषय में घमण्ड नहीं करेगा; मोआब के शत्रु राजधानी शहर, हेशबोन को नष्ट करने की योजना बनाएँगे। वे कहेंगे, ‘आओ, हम मोआब को अब राष्ट्र बना रहने न दें।’ तुम भी, मदमेन! तुम भी चुप किए जाओगे; शत्रु सेना तुम्हें मारने के लिए तुम्हारा पीछा करेंगी। BSB BSB: There is no longer praise for Moab; in Heshbon they devise evil against her: ‘Come, let us cut her off from nationhood.’ You too, O people of Madmen, will be silenced; the sword will pursue you.
3 UDB होरोनैम के लोगों को चिल्लाते हुए सुनो; वे विलाप कर रहे होंगे क्योंकि उनका शहर पूरी तरह नष्ट हो गया है। BSB BSB: A voice cries out from Horonaim: ‘Devastation and great destruction!’
4 UDB मोआब पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा; यहाँ तक कि छोटे बच्चे भी जोर से रोएँगे। BSB BSB: Moab will be shattered; her little ones will cry out.
5 UDB वे फूट-फूट कर रोएँगे जब वे लूहीत पहाड़ी पर चढ़ रहे होंगे। अन्य लोग होरोनैम के मार्ग पर विलाप करेंगे। वे बहुत दुखी थे क्योंकि उनका शहर पूरी तरह नष्ट हो गया था। BSB BSB: For on the ascent to Luhith they weep bitterly as they go, and on the descent to Horonaim cries of distress resound over the destruction:
6 UDB कोई उन्हें कहेगा, ‘भागो! रेगिस्तान में छिप जाओ!’ BSB BSB: ‘Flee! Run for your lives! Become like a juniper in the desert.’
7 UDB परन्तु तुमने उस पर भरोसा किया क्योंकि तुम धनवान और शक्तिशाली थे, कि तुम सुरक्षित रहोगे; अतः तुम बन्दी बना लिए जाओगे। तुम्हारा देवता कमोश और उसके सब पुजारी और अधिकारी दूर के देशों में ले जाए जाएँगे। BSB BSB: Because you trust in your works and treasures, you too will be captured, and Chemosh will go into exile with his priests and officials.
8 UDB मोआब के सब नगर नष्ट हो जाएँगे; उनमें से कोई भी नहीं बचेगा। घाटियों और पठार पर सब शहर नष्ट हो जाएँगे, क्योंकि यहोवा ने कहा है कि ऐसा होगा। BSB BSB: The destroyer will move against every city, and not one town will escape. The valley will also be ruined, and the high plain will be destroyed, as the LORD has said.
9 UDB किसी को मोआब के सब लोगों को भागने में सहायता करनी चाहिए, कि उनकी भूमि खाली हो जाए, कि कोई भी उसमें रह न सके।” BSB BSB: Put salt on Moab, for she will be laid waste; her cities will become desolate, with no one to dwell in them.
10 UDB यहोवा किसी को भी दण्ड दें जो उत्सुकता से वह नहीं करेगा जो वह चाहते हैं; वह मोआब में लोगों को मारने के लिए जो भी अपनी तलवार का उपयोग करने से रुकेगा उस व्यक्ति को यहोवा श्राप दें। BSB BSB: Cursed is the one who is remiss in doing the work of the LORD, and cursed is he who withholds his sword from bloodshed.
11 UDB मोआब के लोग सदा सुरक्षित अनुभव करते हैं; वे कभी निर्वासित नहीं किए गए हैं। वे दाखमधु के समान हैं जो एक अच्छे पात्र में कई दिनों तक हाथ लगाए बिना छोड़ दी गई थी कि उसका स्वाद अच्छा हो जाए, अतः अब उसकी सुगन्ध अच्छी है, और उसका स्वाद भी अच्छा है। BSB BSB: Moab has been at ease from youth, settled like wine on its dregs; he has not been poured from vessel to vessel or gone into exile. So his flavor has remained the same, and his aroma is unchanged.
12 UDB परन्तु यहोवा कहते हैं कि ऐसा समय आएगा जब वह शत्रुओं को उस पर आक्रमण करने के लिए भेज देंगे; वे मोआब के लोगों को ऐसा नाश करेंगे जैसे लोग भूमि पर दाखमधु डाल देते हैं और फिर दाखमधु का पात्र तोड़ देते हैं। BSB BSB: Therefore behold, the days are coming, declares the LORD, when I will send to him wanderers, who will pour him out. They will empty his vessels and shatter his jars.
13 UDB तब मोआब के लोग अपने देवता कमोश से लज्जित होंगे कि उन्होंने उस पर भरोसा किया था, क्योंकि उससे उनको सहायता नहीं मिली थी, जैसे इस्राएली लोग लज्जित थे क्योंकि बेतेल में उनके सोने के बछड़े की मूर्ति चूर-चूर कर दी गई थी। BSB BSB: Then Moab will be ashamed of Chemosh, just as the house of Israel was ashamed when they trusted in Bethel.
14 UDB मोआब के सैनिकों ने पहले कहा था, “हम योद्धा हैं; हम युद्धों में वीरता से लड़े हैं!” BSB BSB: How can you say, ‘We are warriors, mighty men ready for battle’?
15 UDB परन्तु अब हमारे राजा, जिन्हें स्वर्गदूतों की सेनाओं के प्रधान, यहोवा कहा जाता है, कहते हैं कि मोआब देश और उसके सारे नगर नष्ट हो जाएँगे। उनके श्रेष्ठ युवा पुरुषों की हत्या कर दी जाएगी। BSB BSB: Moab has been destroyed and its towns have been invaded; the best of its young men have gone down in the slaughter, declares the King, whose name is the LORD of Hosts.
16 UDB मोआब शीघ्र ही नष्ट हो जाएगा। वे शीघ्र ही विपत्तियों से घिर जाएँगे। BSB BSB: Moab’s calamity is at hand, and his affliction is rushing swiftly.
17 UDB तुम लोग जो मोआब के पास के राष्ट्रों में रहते हो, जो जानते हैं कि वह बहुत प्रसिद्ध है, तुम्हें मोआब के लिए शोक करना चाहिए, और कहना चाहिए, “इसकी भव्य शक्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है।” BSB BSB: Mourn for him, all you who surround him, everyone who knows his name; tell how the mighty scepter is shattered—the glorious staff!
18 UDB तुम दीबोन शहर के लोग, सम्मानित होने के कारण गर्व महसूस करते हो, धूल में बैठो जहाँ तुम्हें पानी के लिए प्यास लगेगी, क्योंकि मोआब में अन्य स्थानों को नष्ट करने वाले लोग तुम्हारे शहर पर आक्रमण करेंगे और तुम्हारे किले नष्ट कर देंगे। BSB BSB: Come down from your glory; sit on parched ground, O daughter dwelling in Dibon, for the destroyer of Moab has come against you; he has destroyed your fortresses.
19 UDB तुम अरोएर शहर के लोग, मार्ग पर खड़े हो जाओ और देखो। उन पुरुषों और स्त्रियों से चिल्ला कर पूछो, जो मोआब से भाग रहे होंगे, “वहाँ क्या हुआ है?” BSB BSB: Stand by the road and watch, O dweller of Aroer! Ask the man fleeing or the woman escaping, ‘What has happened?’
20 UDB वे उत्तर देंगे, “मोआब नष्ट हो गया है और हम अपमानित हैं!” तो रोओ और विलाप करो। आमोन को सुनाओ कि मोआब नष्ट हो गया है। BSB BSB: Moab is put to shame, for it has been shattered. Wail and cry out! Declare by the Arnon that Moab is destroyed.
21 UDB यहोवा मोआब के नगरों को दण्ड दे रहे हैं जो पठार पर हैं: होलोन और यहस और मेपात, BSB BSB: Judgment has come upon the high plain—upon Holon, Jahzah, and Mephaath,
22 UDB दीबोन और नबो और बेतदिबलातैम, BSB BSB: upon Dibon, Nebo, and Beth-diblathaim,
23 UDB किर्यातैम और बेतगामूल और बेतमोन, BSB BSB: upon Kiriathaim, Beth-gamul, and Beth-meon,
24 UDB करिय्योत और बोस्रा। वह उन शहरों को दण्ड दे रहे हैं जो एक-दूसरे के निकट हैं और एक दूसरे के निकट के शहरों से दूर हैं। BSB BSB: upon Kerioth, Bozrah, and all the towns of Moab, those far and near.
25 UDB यहोवा कहते हैं, “मोआब की शक्ति समाप्त हो जाएगी; ऐसा लगता है कि यह एक टूटी हुई भुजा होगी। BSB BSB: The horn of Moab has been cut off, and his arm is broken,” declares the LORD.
26 UDB तुम मोआब के लोगों ने सोचा कि तुम मुझसे विद्रोह करने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली थे; तो अब मैं तुम्हें दाखमधु पिये हुए लोगों के समान लड़खड़ा दूँगा। तुम मोआब के लोग अपनी ही उल्टी में लौटोगे और ठट्ठे के पात्र होगे। BSB BSB: “Make him drunk, because he has magnified himself against the LORD; so Moab will wallow in his own vomit, and he will also become a laughingstock.
27 UDB क्या तुमने इस्राएल के लोगों का उपहास नहीं किया था? यद्यपि वे चोर थे, वे कभी पकड़े नहीं गए थे, तुमने सिर हिला-हिला कर उनका उपहास किया, और उन्हें तुच्छ जाना था? BSB BSB: Was not Israel your object of ridicule? Was he ever found among thieves? For whenever you speak of him you shake your head.
28 UDB तुम मोआब में रहने वाले लोग, तुम्हें अपने नगरों को खाली करके गुफाओं में जा कर रहना होगा। कबूतरों के समान बनना होगा जो गुफाओं के प्रवेश द्वार में अपने घोंसले बनाते हैं।” BSB BSB: Abandon the towns and settle among the rocks, O dwellers of Moab! Be like a dove that nests at the mouth of a cave.
29 UDB हम सब ने सुना है कि मोआब के लोग बहुत गर्व करते हैं; वे बहुत घमण्डी और अभिमानी हैं। BSB BSB: We have heard of Moab’s pomposity, his exceeding pride and conceit, his proud arrogance and haughtiness of heart.
30 UDB परन्तु यहोवा कहते हैं, “मैं इसके विषय में जानता हूँ, परन्तु उनके लिए घमण्ड करना व्यर्थ है क्योंकि यह कुछ भी पूरा नहीं करेगा। BSB BSB: I know his insolence,” declares the LORD, “but it is futile. His boasting is as empty as his deeds.
31 UDB तो अब मैं मोआब के लिए विलाप करूँगा; मैं उसके सब लोगों के विषय में रोऊँगा कि वे जीवित रहने के लिए सहायता पा सकें। मैं मोआब की पुरानी राजधानी कीरहेरेस शहर के लोगों के लिए भी विलाप करूँगा। BSB BSB: Therefore I will wail for Moab; I will cry out for all of Moab; I will moan for the men of Kir-heres.
32 UDB सिबमा शहर के लोगों, तुम्हारे पास बहुत सी दाख की बारियाँ हैं, और जब वे नष्ट हो जाएँगी तो मैं दुखी होऊँगा। ऐसा लगता है कि तुम्हारी दाखलताओं की शाखाएँ मृत सागर में याजेर शहर में फैली हुई हैं, परन्तु मोआब के शत्रु तुम्हारे अँगूर और दाखमधु ले लेंगे! BSB BSB: I will weep for you, O vine of Sibmah, more than I weep for Jazer. Your tendrils have extended to the sea; they reach even to Jazer. The destroyer has descended on your summer fruit and grape harvest.
33 UDB परन्तु अब मोआब में कोई भी आनन्दित या मगन नहीं होगा; गर्मियों में पके हुए तुम्हारे फल और अँगूर शीघ्र ही नष्ट हो जाएँगे। दाख के कुंड से अँगूर का रस नहीं आएगा, तो कोई दाखमधु नहीं होगी। लोग आनन्द से नहीं चिल्लाएँगे जब वे अँगूरों को रौंदते हैं; लोग चिल्लाएँगे, परन्तु वे आनन्द से नहीं। BSB BSB: Joy and gladness are removed from the orchard and from the fields of Moab. I have stopped the flow of wine from the presses; no one treads them with shouts of joy; their shouts are not for joy.
34 UDB इसकी अपेक्षा, उनकी चिल्लाहट का स्वर हेशबोन शहर से एलाले शहर और यहस गाँव तक जाएगी, सोअर शहर से होरोनैम एग्लत-शलीशिया शहर तक। यहाँ तक कि निम्रीम की धारा में पानी सूख जाएगा। BSB BSB: There is a cry from Heshbon to Elealeh; they raise their voices to Jahaz, from Zoar to Horonaim and Eglath-shelishiyah; for even the waters of Nimrim have dried up.
35 UDB मैं यहोवा, कहता हूँ कि मैं उन लोगों का नाश कर दूँगा, जो अपने देवताओं के लिए धूप जलाते हैं। BSB BSB: In Moab, declares the LORD, I will bring an end to those who make offerings on the high places and burn incense to their gods.
36 UDB मैं मोआब के लोगों और कीरहेरेस के लिए विलाप करता हूँ जैसे किसी ने बाँसुरी पर अंतिम संस्कार का गीत बजाया है, क्योंकि उनकी सारी सम्पत्ति लोप हो जाएगी। BSB BSB: Therefore My heart laments like a flute for Moab; it laments like a flute for the men of Kir-heres, because the wealth they acquired has perished.
37 UDB पुरुष अपने सिर और दाढ़ी मुँड़ाएँगे क्योंकि वे शोक कर रहे हैं। वे सब अपने हाथों को चीर लेंगे और अपने कमर पर टाट पहनेंगे। BSB BSB: For every head is shaved and every beard is clipped; on every hand is a gash, and around every waist is sackcloth.
38 UDB मोआब में हर घर और नगर के बाजारों में लोग शोक करेंगे, क्योंकि मैं मोआब को नष्ट कर दूँगा जैसे किसी ने एक पुराने पात्र को तोड़ दिया है जिसे कोई भी अब और नहीं चाहता है। BSB BSB: On all the rooftops of Moab and in the public squares, everyone is mourning; for I have shattered Moab like an unwanted jar,” declares the LORD.
39 UDB मोआब पूरी तरह से भय के साथ बिखर जाएगा! और तुम लोगों को ऊँचे स्वर से विलाप करते सुनोगे! वे अपमानित होंगे। मोआब एक ऐसा राष्ट्र बन जाएगा जिसका लोग ठट्ठा करते हैं। आस-पास के देशों के लोग इस विषय में डरेंगे कि वहाँ क्या हुआ है। BSB BSB: “How shattered it is! How they wail! How Moab has turned his back in shame! Moab has become an object of ridicule and horror to all those around him.”
40 UDB यही वह है, जो मैं यहोवा कहता हूँ: ‘देखो! मोआब पर उसके शत्रु झपट रहे होंगे जैसे उकाब किसी जानवर को घात करने को झपटता है। BSB BSB: For this is what the LORD says: “Behold, an eagle swoops down and spreads his wings against Moab.
41 UDB इसके शहरों पर अधिकार कर लिया जाएगा, इसके किले ले लिए जाएँगे। यहाँ तक कि उनके योद्धा डरेंगे, जैसे एक ऐसी स्त्री के समान जो जन्म देने वाली है। BSB BSB: Kirioth has been taken, and the strongholds seized. In that day the heart of Moab’s warriors will be like the heart of a woman in labor.
42 UDB मोआब ने मुझ, यहोवा के सामने घमण्ड किया है, तो वह नष्ट हो जाएगा। BSB BSB: Moab will be destroyed as a nation because he vaunted himself against the LORD.
43 UDB मैं यहोवा, कहता हूँ कि तुम, मोआब के लोग डर जाओगे और गड्ढे और जाल में गिर जाओगे। BSB BSB: Terror and pit and snare await you, O dweller of Moab,” declares the LORD.
44 UDB जो डरते हैं और भागने का प्रयास करते हैं वे गहरे गड्ढे में गिर जाएँगे। जो कोई भी गड्ढे से निकलता है वह जाल में फँस जाएगा, क्योंकि मैंने जो समय नियुक्त किया है, उस समय मैं उन्हें दण्ड दूँगा।’ BSB BSB: “Whoever flees the panic will fall into the pit, and whoever climbs from the pit will be caught in the snare. For I will bring upon Moab the year of their punishment,” declares the LORD.
45 UDB लोग हेशबोन शहर तक भाग जाएँगे, परन्तु वे आगे नहीं जा पाएँगे, क्योंकि हेशबोन में आग जलेगी, यह वह शहर है जहाँ राजा सीहोन बहुत पहले रहता था, और वह मोआब के सब लोगों को जला देगी जिन्होंने शोर करते हुए घमण्ड किया। BSB BSB: “Those who flee will stand helpless in Heshbon’s shadow, because fire has gone forth from Heshbon and a flame from within Sihon. It devours the foreheads of Moab and the skulls of the sons of tumult.
46 UDB तुम मोआब के लोग, भयानक घटनाएँ तुम्हारे साथ घटित होंगी! तुम लोग जो आपने देवता कमोश की उपासना करते हो, तुम नष्ट हो जाओगे। तुम्हारे पुत्र और तुम्हारी पुत्रियों को पकड़ा जाएगा और दूसरे देशों में ले जाया जाएगा। BSB BSB: Woe to you, O Moab! The people of Chemosh have perished; for your sons have been taken into exile and your daughters have gone into captivity.
47 UDB परन्तु एक दिन, मैं मोआब के लोगों को फिर से उनके देश लौटने में सक्षम करूँगा। यह निश्चय ही होगा क्योंकि मैं, यहोवा ने यह कहा है।” यिर्मयाह ने मोआब के विषय में भविष्यद्वाणी की उसका यह अन्त है। BSB BSB: Yet in the latter days I will restore Moab from captivity,” declares the LORD. Here ends the judgment on Moab.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.