1 UDB “हे अय्यूब, क्या तू जानता है कि वर्ष के किस समय पहाड़ी बकरियाँ बच्चों को जन्म देती हैं? क्या तू ने जंगली हिरणियों को देखा है जब उनके बछड़े पैदा होते हैं? BSB BSB: “Do you know when mountain goats give birth? Have you watched the doe bear her fawn?
2 UDB क्या तू जानता है कि जब तक उनके बछड़े पैदा नहीं होते हैं तब तक उनकी गर्भावस्था के कितने महीने बीत जाते हैं? BSB BSB: Can you count the months they are pregnant? Do you know the time they give birth?
3 UDB जब वे जन्म देती हैं, तो वे दुबक कर नीचे बैठ जाती हैं, और फिर उनकी प्रसव पीड़ा पूरी हो जाती है। BSB BSB: They crouch down and bring forth their young; they deliver their newborn.
4 UDB युवा बछड़े खुले मैदानों में बड़े हो जाते हैं, और फिर वे अपनी माँ को छोड़ देते हैं और उनके पास लौट कर फिर से नहीं आते हैं। BSB BSB: Their young ones thrive and grow up in the open field; they leave and do not return.
5 UDB जंगली गधे को कौन अनुमति देता है कि वे शहर से दूर जहाँ चाहें वहाँ जाएँ? BSB BSB: Who set the wild donkey free? Who released the swift donkey from the harness?
6 UDB वह मैं ही हूँ जिसने उन्हें मुक्त कर दिया है और उन्हें रेगिस्तानी मैदान में रखा है, उन स्थानों में जहाँ घास नहीं उगती है। BSB BSB: I made the wilderness his home and the salt flats his dwelling.
7 UDB उन्हें शहरों का शोर पसन्द नहीं है; रेगिस्तान में उन्हें उन लोगों की चिल्लाहट सुनने की आवश्यकता नहीं है जिन्होंने उन्हें कार्य करने के लिए विवश किया था। BSB BSB: He scorns the tumult of the city and never hears the shouts of a driver.
8 UDB वे भोजन खोजने के लिए पहाड़ियों पर जाते हैं; वहाँ वे खाने के लिए घास की खोज करते हैं। BSB BSB: He roams the mountains for pasture, searching for any green thing.
9 UDB क्या एक जंगली बैल तेरे लिए कार्य करने के लिए सहमत होगा? क्या वह तुझे रात में उसे उस स्थान पर रखने की अनुमति देगा जहाँ तू ने अपने जानवरों के लिए चारा डाला है? BSB BSB: Will the wild ox consent to serve you? Will he stay by your manger at night?
10 UDB क्या तू उसे रस्सी से बाँध सकता है कि वह तेरे खेतों में हल से जुताई करे, तेरे खेत जो घाटी में हैं? BSB BSB: Can you hold him to the furrow with a harness? Will he plow the valleys behind you?
11 UDB क्योंकि वह बहुत बलवन्त है, क्या इस कारण तू उस पर कार्य करने के लिए भरोसा कर सकता है? क्या तू उसे कोई कार्य बता कर इस विश्वास के साथ दूर जा सकता है कि वह उस कार्य को करेगा? BSB BSB: Can you rely on his great strength? Will you leave your hard work to him?
12 UDB क्या तू उस पर भरोसा कर सकता है कि वह खेत से वापस आएगा और तेरे अनाज को उस स्थान पर लाएगा जहाँ तू उसकी दाँवनी करता है? BSB BSB: Can you trust him to bring in your grain and gather it to your threshing floor?
13 UDB शुतुर्मुर्गों के विषय में भी सोच। वे प्रसन्नता से अपने पंख फहराते हैं, परन्तु उन्हें अपने बच्चों से प्रेम नहीं होता है। BSB BSB: The wings of the ostrich flap joyfully, but cannot match the pinions and feathers of the stork.
14 UDB शुतुर्मुर्ग भूमि पर अपने अंडे देते हैं और फिर, रेत में गर्म होने के लिए अंडे छोड़ कर चले जाते हैं। BSB BSB: For she leaves her eggs on the ground and lets them warm in the sand.
15 UDB शुतुर्मुर्ग इस सम्भावना के विषय में कभी नहीं सोचते कि कुछ जंगली जानवर अंडों पर कदम रख सकते हैं और उन्हें कुचल सकते हैं। BSB BSB: She forgets that a foot may crush them, or a wild animal may trample them.
16 UDB शुतुर्मुर्ग अपने बच्चों के साथ क्रूरता का व्यवहार करते हैं; वे ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे कि मानों वे चूजे किसी अन्य शुतुर्मुर्ग के है। उन्हें चिन्ता नहीं कि उनके चूजे मर जाएँगे, कि उन्होंने व्यर्थ ही अंडे दिए। BSB BSB: She treats her young harshly, as if not her own, with no concern that her labor was in vain.
17 UDB ऐसा इसलिए है कि मैंने शुतुर्मुर्गों को बुद्धिमान होने की अनुमति नहीं दी थी। मैंने उन्हें बुद्धिमान होने में सक्षम नहीं किया। BSB BSB: For God has deprived her of wisdom; He has not endowed her with understanding.
18 UDB परन्तु, जब वे उठते हैं और दौड़ना आरम्भ करते हैं, तो वे तिरस्कार पूर्वक घोड़ों के सवारों पर हँसते हैं क्योंकि घोड़े शुतुर्मुर्गों के समान तेजी से नहीं दौड़ सकते हैं! BSB BSB: Yet when she proudly spreads her wings, she laughs at the horse and its rider.
19 UDB इसके अतिरिक्त, घोड़ों के विषय में सोच। हे अय्यूब, क्या वह तू ही है जिसने घोड़ों को शक्तिशाली बनाया? क्या वह तू ही है जो उनकी गर्दनों पर फहराती हुई अयाल रखता है? BSB BSB: Do you give strength to the horse or adorn his neck with a mane?
20 UDB क्या वह तू ही है जिसने उन्हें टिड्डियों के समान आगे छलांग लगाने में सक्षम बनाया? जब वे हिनहिनाते हैं, तो वे लोगों को डरा देते हैं। BSB BSB: Do you make him leap like a locust, striking terror with his proud snorting?
21 UDB वे आनन्दित होकर भूमि को पैरों से खुरचते हैं, क्योंकि वे बहुत शक्तिशाली हैं, जब वे युद्ध में भागने के लिए तैयार होते हैं तब BSB BSB: He paws in the valley and rejoices in his strength; he charges into battle.
22 UDB ऐसा लगता है कि वे डरने के विचार पर हँस रहे हैं। वे किसी भी बात से नहीं डरते हैं! वे भागते नहीं हैं जब युद्ध में सैनिक तलवारों से एक दूसरे से लड़ रहे हैं। BSB BSB: He laughs at fear, frightened of nothing; he does not turn back from the sword.
23 UDB सारथी के तीर रखने वाले तरकश घोड़े की पीठ पर खड़खड़ाते हैं, और भाले और सांग सूरज की रोशनी में चमकते हैं। BSB BSB: A quiver rattles at his side, along with a flashing spear and lance.
24 UDB घोड़े बहुत तेज दौड़ते हैं, और वे तेजी से भूमि को ढाँप लेते हैं; जैसे ही तुरही फूँकी जाती है, वे युद्ध में भाग जाते हैं। BSB BSB: Trembling with excitement, he devours the distance; he cannot stand still when the ram’s horn sounds.
25 UDB जब वे किसी को तुरही फूँकते हुए सुनते हैं तो वे आनन्द से हिनहिनाते हैं। वे बहुत दूर होने पर भी युद्ध की गन्ध ले सकते हैं, और वे समझते हैं कि इसका अर्थ क्या है जब सरदार अपने आदेशों को अपने सैनिकों को चिल्ला कर सुनाता हैं। BSB BSB: At the blast of the horn, he snorts with fervor. He catches the scent of battle from afar, the shouts of captains and the cry of war.
26 UDB बड़े पक्षियों के विषय में सोच। क्या वह तू ही है जिसने अपने पंखों को फैलाने के लिए और सर्दियों के लिए दक्षिण की ओर उड़ जाने को बाज को सक्षम किया है? BSB BSB: Does the hawk take flight by your understanding and spread his wings toward the south?
27 UDB क्या उकाब अपने घोंसले बनाने के लिए चट्टानों में ऊपर इसलिए ऊँचे उड़ते हैं कि तू ने उन्हें ऐसा करने का आदेश दिया है? BSB BSB: Does the eagle soar at your command and make his nest on high?
28 UDB वे उन चट्टानों के छेदों में रहते हैं। वे उन ऊँची नुकीली चट्टानों में सुरक्षित हैं क्योंकि कोई भी जानवर उनके पास वहाँ तक नहीं पहुँच सकता है। BSB BSB: He dwells on a cliff and lodges there; his stronghold is on a rocky crag.
29 UDB जब वे वहाँ से ध्यानपूर्वक देखते हैं, वे बहुत दूर से उन जानवरों को देखते हैं जिनको वे मार सकते हैं। BSB BSB: From there he spies out food; his eyes see it from afar.
30 UDB उकाब द्वारा एक जानवर को मारने के बाद, उकाब के बच्चे उस जानवर के लहू को पीते हैं; जहाँ कहीं भी भूमि पर मरे हुए मनुष्य पड़े होते हैं वे वहाँ एकत्र हो जाते हैं।” BSB BSB: His young ones feast on blood; and where the slain are, there he is.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.