2 UDB इससे पहले कि परमेश्वर कुछ भी बनाते वह उनके साथ था। BSB BSB: He was with God in the beginning.
4 UDB शब्द में सम्पूर्ण जीवन है, इसलिए वह सब को और हर एक को जीवन दे सकते हैं। शब्द परमेश्वर का प्रकाश था जो हर स्थान हर किसी पर चमकता था। BSB BSB: In Him was life, and that life was the light of men.
5 UDB यह प्रकाश अंधेरे में चमका, और अंधेरे ने इसे समाप्त कर देने का प्रयास किया, परन्तु वह ऐसा नहीं कर पाया। BSB BSB: The Light shines in the darkness, and the darkness has not overcome it.
7 UDB वह प्रकाश के विषय में लोगों को गवाही देने आया था। उसने जो कहा वह सच था, और उसने उस संदेश को घोषित किया जिससे कि हर कोई विश्वास करे। BSB BSB: He came as a witness to testify about the Light, so that through him everyone might believe.
8 UDB यूहन्ना स्वयं प्रकाश नहीं था, परन्तु वह लोगों को प्रकाश के विषय में बताने के लिए आया था। BSB BSB: He himself was not the Light, but he came to testify about the Light.
9 UDB वह सच्चा प्रकाश जो हर किसी पर चमका, और वह प्रकाश संसार में आ रहा था। BSB BSB: The true Light, who gives light to everyone, was coming into the world.
10 UDB वह शब्द संसार में था, और हालांकि उन्होंने संसार को बनाया था, परन्तु संसार के लोगों में से किसी को पता नहीं चला कि वह कौन था, BSB BSB: He was in the world, and though the world was made through Him, the world did not recognize Him.
11 UDB यद्यपि वे संसार में आए जो उनका था, यहाँ तक की अपने लोगों के पास आए, जो यहूदी थे, फिर भी उन्हें अस्वीकार किया गया। BSB BSB: He came to His own, and His own did not receive Him.
12 UDB परन्तु जिन्होंने उन्हें अपने जीवन में ग्रहण किया और उन पर विश्वास किया, उन्होंने उन लोगों को परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार दिया। BSB BSB: But to all who did receive Him, to those who believed in His name, He gave the right to become children of God—
13 UDB ये सन्तान परमेश्वर से जन्मी हैं। न उनका जन्म साधारण संतानोत्पत्ति के रूप में हुआ, न ही मनुष्य की इच्छा या चुनाव के कारण; और न ही पिता बनने की पति की इच्छा के कारण। BSB BSB: children born not of blood, nor of the desire or will of man, but born of God.
15 UDB एक दिन यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला लोगों को शब्द के विषय में बता रहा था, और यीशु उसके पास आए। यूहन्ना ने अपने चारों ओर खड़ी भीड़ को चिल्ला कर कहा, "मैंने तुमसे कहा था कि कोई मेरे बाद आएंगे जो मुझसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। वे मुझसे बहुत समय पहले से अस्तित्व में हैं, मेरे जन्म से पहले- अन्नत काल से हैं। यह व्यक्ति जो यहाँ हैं। यही वह व्यक्ति है जिनके विषय में मैं बात कर रहा था।" BSB BSB: John testified concerning Him. He cried out, saying, “This is He of whom I said, ‘He who comes after me has surpassed me because He was before me.’”
16 UDB हमने उनके द्वारा किये गये कार्यों से बहुत लाभ उठाया है। उन्होंने बार-बार हम पर बहुत दया की है। BSB BSB: From His fullness we have all received grace upon grace.
17 UDB मूसा ने यहूदी लोगों के लिए परमेश्वर की व्यवस्था का प्रचार किया। यीशु मसीह हमारे लिए हमारी योग्यता से कहीं अधिक दयालु थे और उन्होंने हमें परमेश्वर के विषय में सच्ची बातें सिखाई। BSB BSB: For the law was given through Moses; grace and truth came through Jesus Christ.
19 UDB यूहन्ना ने अपनी गवाही यही दी: यहूदियों ने यरूशलेम से याजक और लेवियों को भेजा। वे यूहन्ना के पास पूछने आये, "तू कौन है?" BSB BSB: And this was John’s testimony when the Jews of Jerusalem sent priests and Levites to ask him, “Who are you?”
20 UDB तब यूहन्ना ने उनको गवाही दी और कहा, "मैं मसीह नहीं हूँ!" BSB BSB: He did not refuse to confess, but openly declared, “I am not the Christ.”
22 UDB उन्होंने उससे एक बार फिर पूछा, "फिर तू कौन है? हमें बता कि हम वापस जाकर उन्हें बता सके, जिन्होंने हमें भेजा है। तू अपने विषय में क्या कहता है?" BSB BSB: So they said to him, “Who are you? We need an answer for those who sent us. What do you say about yourself?”
23 UDB उसने उत्तर दिया जैसे कि यशायाह भविष्यद्वक्ता ने लिखा था, "मैं वही हूँ जो जंगल में चिल्ला रहा है, 'प्रभु के लिए मार्ग को अच्छा बनाओ कि वे हमारे पास आ सके।' BSB BSB: John replied in the words of Isaiah the prophet: “I am a voice of one calling in the wilderness, ‘Make straight the way for the Lord.’”
24 UDB इनमें से फरीसियों के कुछ लोग यूहन्ना के पास आए थे। BSB BSB: Then the Pharisees who had been sent
25 UDB उन्होंने उससे पूछा, "क्योंकि तू कहता है कि तू न तो मसीह है और न ही एलिय्याह है और न ही भविष्यद्वक्ता है, तो तू बपतिस्मा क्यों दे रहा है?" BSB BSB: asked him, “Why then do you baptize, if you are not the Christ, nor Elijah, nor the Prophet?”
26 UDB "यूहन्ना ने उत्तर दिया," मैं लोगों को जल से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु अब कोई तुम्हारे बीच में खड़े है जिन्हें तुम नहीं जानते। BSB BSB: “I baptize with water,” John replied, “but among you stands One you do not know.
27 UDB वो मेरे बाद आते हैं, परन्तु मैं इस योग्य भी नहीं कि उनकी जूती को खोल सकूँ।" BSB BSB: He is the One who comes after me, the straps of whose sandals I am not worthy to untie.”
28 UDB ये बातें बैतनिय्याह के एक गांव में हुईं जो पूर्व की ओर यरदन नदी के किनारे था। यही वह स्थान है जहाँ यूहन्ना बपतिस्मा दे रहा था। BSB BSB: All this happened at Bethany beyond the Jordan, where John was baptizing.
29 UDB अगले दिन यूहन्ना ने यीशु को अपनी ओर आते देखा। उन्होंने लोगों से कहा, "देखो, परमेश्वर का मेम्ना, जो संसार के पापों को दूर करने के लिए अपना जीवन बलिदान कर देंगे। BSB BSB: The next day John saw Jesus coming toward him and said, “Look, the Lamb of God, who takes away the sin of the world!
30 UDB ये वही हैं जिनके विषय में मैंने कहा था, 'कोई मेरे बाद आएंगे जो मेरे से भी अधिक महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि वह मुझसे बहुत समय पहले से अस्तित्व में हैं, मेरे जन्म से पहले से- अनन्त युग से।' BSB BSB: This is He of whom I said, ‘A man who comes after me has surpassed me because He was before me.’
31 UDB मैं उन्हें पहले नहीं जानता था, परन्तु अब मुझे पता है कि वे कौन हैं। मेरा काम था आना और उन लोगों को जल के साथ बपतिस्मा देना, जो क्षमा मांग कर और अपने पापों से मुड़ गए है। मैं चाहता हूँ कि इस्राएलियों को पता चले कि वह कौन है।" BSB BSB: I myself did not know Him, but the reason I came baptizing with water was that He might be revealed to Israel.”
32 UDB यूहन्ना का काम था कि हमे बताये की उसने क्या देखा था। उसने इस प्रकार कहा: "मैंने स्वर्ग से परमेश्वर के आत्मा को कबूतर के रूप में उतरते हुए देखा। आत्मा नीचे आए और यीशु पर ठहर गया। BSB BSB: Then John testified, “I saw the Spirit descending from heaven like a dove and resting on Him.
33 UDB पहले, मैं स्वयं उन्हें नहीं जानता था, परन्तु परमेश्वर ने मुझे लोगों को जल से बपतिस्मा देने के लिए भेजा, उन लोगों को जो कहते थे कि वे अपने पापी तरीकों से मुड़ना चाहते है। परमेश्वर ने मुझसे कहा, "जिस मनुष्य पर तुम मेरे आत्मा को उतरते हुए और ठहरते हुए देखोगे वह वही है जो तुम सब को पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देंगे।" BSB BSB: I myself did not know Him, but the One who sent me to baptize with water told me, ‘The man on whom you see the Spirit descend and rest is He who will baptize with the Holy Spirit.’
34 UDB मैंने देखा है और मैं तुम को गवाही देता हूँ कि वह परमेश्वर के पुत्र हैं।" BSB BSB: I have seen and testified that this is the Son of God.”
35 UDB "यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला अगले दिन फिर से उसी स्थान अपने दो शिष्यों के साथ था। BSB BSB: The next day John was there again with two of his disciples.
36 UDB जब उन्होंने यीशु को वहाँ से गुज़रते देखा, तो उसने कहा, "देखो, परमेश्वर का मेम्ना, वह मनुष्य जिसे परमेश्वर ने अपने प्राण देने के लिए चुना है, वे इस्राएल के लोगों के द्वारा उनके पापों के भुगतान के लिए एक भेड़ के बच्चे के समान मारे जाएँगे।" BSB BSB: When he saw Jesus walking by, he said, “Look, the Lamb of God!”
37 UDB यूहन्ना के दो शिष्यों ने जब यूहन्ना को सुना, तो यूहन्ना को छोड़ कर यीशु के पीछे चल दिए। BSB BSB: And when the two disciples heard him say this, they followed Jesus.
38 UDB यीशु ने उन्हें पीछे मुड़कर देखा, और उनसे पूछा, "तुम क्या ढूढ रहे हो?" उन्होंने उनसे कहा, "रब्बी (जिसका अर्थ है 'शिक्षक'), हमें बताओ कि आप कहां रहते हो।" BSB BSB: Jesus turned and saw them following. “What do you want?” He asked. They said to Him, “Rabbi” (which means Teacher), “where are You staying?”
39 UDB उन्होंने उत्तर दिया, "मेरे साथ आओ, और स्वयं देखो!" तो वे आए और देखा कि यीशु कहाँ रह रहे थे। वे उस दिन यीशु के साथ रहे क्योंकि शाम हो रही थी (लगभग 4 बजे का समय था।) BSB BSB: “Come and see,” He replied. So they went and saw where He was staying, and spent that day with Him. It was about the tenth hour.
40 UDB यीशु के पीछे आने वाले दो शिष्यों में से एक का नाम अन्द्रियास था; वह शमौन पतरस का भाई था। BSB BSB: Andrew, Simon Peter’s brother, was one of the two who heard John’s testimony and followed Jesus.
41 UDB अन्द्रियास पहले अपने भाई शमौन को ढूंढने के लिए निकल गया जब वह उसके पास आया, तो उसने कहा, "हमे मसीह (जिसका अर्थ है 'मसीह') मिल गए है।" BSB BSB: He first found his brother Simon and told him, “We have found the Messiah” (which is translated as Christ).
42 UDB अन्द्रियास शमौन को यीशु के पास ले गया यीशु ने पतरस पर गौर किया, और कहा, "तू शमौन है, तेरे पिता का नाम यूहन्ना है, तुझे कैफा नाम दिया जाएगा।" कैफा एक अरामी नाम है जिसका अर्थ है 'ठोस चट्टान।' (पतरस का अर्थ यूनानी भाषा में भी यही है।) BSB BSB: Andrew brought him to Jesus, who looked at him and said, “You are Simon son of John. You will be called Cephas” (which is translated as Peter).
43 UDB अगले दिन यीशु ने यरदन नदी घाटी छोड़ने का फैसला किया। वह गलील के आस-पास के क्षेत्र में गए और उन्हें फिलिप्पुस नाम का एक व्यक्ति मिला। यीशु ने उससे कहा, "मेरे साथ आ।" BSB BSB: The next day Jesus decided to set out for Galilee. Finding Philip, He told him, “Follow Me.”
45 UDB फिलिप्पुस अपने मित्र नतनएल की खोज करने के लिए गया। जब वह उसके पास आया, तो उससे कहा, "हमने उन्हें ढूंढ लिया है जिनके विषय में मूसा ने लिखा था, वह मसीह हैं। भविष्यद्वक्ताओं ने भविष्यवाणी की कि वह आएंगे।" यीशु मसीह हैं। वह नासरत के नगर से है। उनके पिता का नाम यूसुफ है। BSB BSB: Philip found Nathanael and told him, “We have found the One Moses wrote about in the Law, the One the prophets foretold—Jesus of Nazareth, the son of Joseph.”
46 UDB नतनएल ने उत्तर दिया, "नासरत से? क्या नासरत से कुछ अच्छा निकल सकता है?" फिलिप्पुस ने उत्तर दिया, "आ और स्वयं देख!" BSB BSB: “Can anything good come from Nazareth?” Nathanael asked. “Come and see,” said Philip.
47 UDB जब यीशु ने नतनएल को पास आते हुए देखा, तो उन्होंने उसके विषय में यह कहा, "देखो! एक ईमानदार और अच्छा इस्राएली; उसने कभी भी किसी को धोखा नहीं दिया।" BSB BSB: When Jesus saw Nathanael approaching, He said of him, “Here is a true Israelite, in whom there is no deceit.”
48 UDB नतनएल ने उससे पूछा, "आप कैसे जानते हैं कि मैं किस तरह का मनुष्य हूँ? आप मुझे नहीं जानते।" यीशु ने उत्तर दिया, "मैंने तुझे फिलिप्पुस द्वारा बुलाए जाने से पहले अंजीर के पेड़ के नीचे बेठे हुए देखा था।" BSB BSB: “How do You know me?” Nathanael asked. Jesus replied, “Before Philip called you, I saw you under the fig tree.”
49 UDB तब नतनएल ने कहा, "हे गुरु, आप परमेश्वर के पुत्र हो! आप इस्राएल के राजा हो, हम आप ही की प्रतीक्षा कर रहे थे!" BSB BSB: “Rabbi,” Nathanael answered, “You are the Son of God! You are the King of Israel!”
50 UDB यीशु ने उसे उत्तर दिया, "क्या तू मुझ पर विश्वास इसलिए करता है क्योंकि मैंने तुझसे कहा कि मैंने तुझे अंजीर के पेड़ के नीचे देखा है? तू मुझे इससे महान कार्यों को करते हुए देखेगा!" BSB BSB: Jesus said to him, “Do you believe just because I told you I saw you under the fig tree? You will see greater things than these.”
51 UDB तब यीशु ने उससे कहा, "मैं तुमसे सच कह रहा हूँ: जैसे तुम्हारे पूर्वज याकूब ने बहुत पहले देखा था, किसी दिन तुम स्वर्ग को खुलते देखोगे और तुम परमेश्वर के स्वर्गदूतों को ऊपर जाते हुए और निचे आते हुए अर्थात् मनुष्य के पुत्र पर उतरते हुए देखोगे।" BSB BSB: Then He declared, “Truly, truly, I tell you, you will all see heaven open and the angels of God ascending and descending on the Son of Man.”