1 UDB एक दिन, जब बहुत से लोग यीशु के आस-पास इकट्ठे थे और उनसे परमेश्वर के संदेश की शिक्षा सीख रहे थे और सुन रहे थे, वह गन्नेसरत झील के किनारे खड़े थे। BSB BSB: On one occasion, while Jesus was standing by the Lake of Gennesaret with the crowd pressing in on Him to hear the word of God,
2 UDB उन्होंने झील के किनारे पर दो मछली पकड़ने वाली नावों को देखा। मछुआरे नावों से उतर कर अपने मछली पकड़ने वाले जाल को धो रहे थे। BSB BSB: He saw two boats at the edge of the lake. The fishermen had left them and were washing their nets.
3 UDB यीशु दो नावों में से एक पर चढ़ गए। (यह नाव शमौन की थी) यीशु ने शमौन से कहाँ कि वह नाव को तट से कुछ दूर ले जाए। यीशु नाव में बैठ गए और, वहाँ से भीड़ को सिखाते रहे। BSB BSB: Jesus got into the boat belonging to Simon and asked him to put out a little from shore. And sitting down, He taught the people from the boat.
4 UDB जब उनका उपदेश समाप्त हुआ तब उन्होंने शमौन से कहा, “नाव को गहरे पानी में ले चल और मछलियों को पकड़ने के लिए अपना जाल पानी में डाल।” BSB BSB: When Jesus had finished speaking, He said to Simon, “Put out into deep water and let down your nets for a catch.”
5 UDB शमौन ने कहा, “गुरु, हमने रात भर कड़ी मेहनत की है, और फिर भी हम मछली नहीं पकड़ पाए, लेकिन मैं फिर से जाल डालूँगा, क्योंकि आपने मुझसे कहा है।” BSB BSB: “Master,” Simon replied, “we have worked hard all night without catching anything. But because You say so, I will let down the nets.”
6 UDB तो शमौन और उसके साथियों ने अपने जाल डाल दिए और उन्होंने इतनी सारी मछलियाँ पकड़ी कि उनके जाल फटने लगे। BSB BSB: When they had done so, they caught such a large number of fish that their nets began to tear.
7 UDB उन्होंने अपने मछली पकड़ने वाले साथियों को जो दूसरी नाव में थे, उनकी सहायता करने के लिए संकेत करके बुलाया। तब वे आए और मछलियों से दोनों नावों को इतना भर लिया कि वे डूबने लगीं। BSB BSB: So they signaled to their partners in the other boat to come and help them, and they came and filled both boats so full that they began to sink.
9 UDB उसने यह इसलिए कहा क्योंकि वह मछलियों की बड़ी संख्या के कारण, जिन्हें उन्होंने पकड़ा था आश्चर्यचकित था। उसके साथ रहने वाले सब लोग भी आश्चर्यचकित थे, जिनमें जब्दी के पुत्र याकूब और यूहन्ना भी थे, जो शमौन के साथ मछली पकड़ने वाले दो साझेदार थे। BSB BSB: For he and his companions were astonished at the catch of fish they had taken,
10 UDB परन्तु यीशु ने शमौन से कहा, “मत डर, अब तक तू मछलियों को पकड़ता था, परन्तु अब से तू लोगों को मेरा शिष्य बनाने के लिए एकत्र करेगा।” BSB BSB: and so were his partners James and John, the sons of Zebedee. “Do not be afraid,” Jesus said to Simon. “From now on you will catch men.”
11 UDB तब नावों को किनारे पर पहुँँचाकर, वे अपने मछली पकड़ने के व्यवसाय को और अन्य सब को छोड़कर यीशु के साथ चल दिए। BSB BSB: And when they had brought their boats ashore, they left everything and followed Him.
12 UDB जब यीशु पास के एक नगर में थे, तो वहाँ एक मनुष्य था जिसका शरीर कोढ़ से भरा हुआ था। जब उसने यीशु को देखा, तो उनके सामने भूमि पर झुककर उनसे विनती की, “हे प्रभु, कृपया मुझे स्वस्थ करें, क्योंकि यदि आप चाहें तो मुझे स्वस्थ कर सकते हैं!” BSB BSB: While Jesus was in one of the towns, a man came along who was covered with leprosy. When he saw Jesus, he fell facedown and begged Him, “Lord, if You are willing, You can make me clean.”
13 UDB तब यीशु ने अपना हाथ बढ़ाकर उस व्यक्ति को छुआ। उन्होंने कहा, “मैं तुझे स्वस्थ करना चाहता हूँ, और अब मैं तुझे स्वस्थ करता हूँ!” तुरन्त वह व्यक्ति स्वस्थ हो गया, उसे अब कोढ़ नहीं था! BSB BSB: Jesus reached out His hand and touched the man. “I am willing,” He said. “Be clean!” And immediately the leprosy left him.
14 UDB फिर यीशु ने उससे कहा, “यह सुनिश्चित कर कि तू लोगों को तुरन्त अपनी चंगाई के बारे में नहीं बताएगा। सबसे पहले, यरूशलेम में एक याजक के पास जा और अपने आप को दिखा कि वह तेरी जाँच करे और देखे कि अब तुझे कोढ़ नहीं है। इसके अतिरिक्त मूसा ने कोढ़ से चंगे होने वालों को जो भेंट चढ़ाने की आज्ञा दी है उसे भी याजक के पास ले जा।” BSB BSB: “Do not tell anyone,” Jesus instructed him. “But go, show yourself to the priest and present the offering Moses prescribed for your cleansing, as a testimony to them.”
15 UDB लेकिन बहुत से लोगों ने सुना कि यीशु ने उस कोढ़ी को स्वस्थ किया था। इसका परिणाम यह हुआ कि भीड़ की भीड़ यीशु के उपदेश सुनने के लिए और अपनी बीमारियों से चंगाई पाने के लिए उनके पास आने लगी। BSB BSB: But the news about Jesus spread all the more, and great crowds came to hear Him and to be healed of their sicknesses.
16 UDB लेकिन वह प्रायः भीड़ से दूर निर्जन क्षेत्रों में जाकर प्रार्थना किया करते थे। BSB BSB: Yet He frequently withdrew to the wilderness to pray.
17 UDB एक दिन जब यीशु सिखा रहे थे, तब फरीसी पंथ के कुछ पुरुष आस पास बैठे हुए थे। उनमें से कुछ यहूदी व्यवस्था के विशेषज्ञ और शिक्षक थे। वे गलील जिले के कई गाँवों से और यरूशलेम के प्रान्त में और यहूदिया के अन्य शहरों से आए थे। उसी समय परमेश्वर, यीशु को लोगों को स्वस्थ करने की शक्ति दे रहे थे। BSB BSB: One day Jesus was teaching, and the Pharisees and teachers of the law were sitting there. People had come from Jerusalem and from every village of Galilee and Judea, and the power of the Lord was present for Him to heal the sick.
18 UDB जब यीशु वहाँ थे, तो कई पुरूष उनके पास एक आदमी को लाए जो लकवे का रोगी था। वे उस आदमी को एक खाट पर लेकर आए थे और उसे यीशु के सामने रखने के लिए घर में लाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। BSB BSB: Just then some men came carrying a paralyzed man on a mat. They tried to bring him inside to set him before Jesus,
19 UDB लेकिन वे उसे भीतर लाने में असमर्थ थे क्योंकि घर में लोगों की बहुत बड़ी भीड़ थी, इसलिए वे बाहर की ओर से छत पर चढ़ गए। फिर उन्होंने छत से कुछ खपरैल हटाकर उसमें एक छेद बना दिया। उन्होंने उस व्यक्ति को उसकी खाट समेत उस छेद में से भीड़ के बीच यीशु के सामने नीचे उतारा। BSB BSB: but they could not find a way through the crowd. So they went up on the roof and lowered him on his mat through the tiles into the middle of the crowd, right in front of Jesus.
20 UDB जब यीशु ने देखा कि उन लोगों को विश्वास है कि वह उस व्यक्ति को स्वस्थ कर सकते हैं, तब उन्होंने उस से कहा, “मित्र, मैं तेरे पापों को क्षमा करता हूँ!” BSB BSB: When Jesus saw their faith, He said, “Friend, your sins are forgiven.”
21 UDB यहूदी व्यवस्था के शिक्षक फरीसी अपने आप में सोचने लगे, “यह व्यक्ति घमंडी है और ऐसा कहकर परमेश्वर का अपमान करता है! हम सब जानते हैं कि परमेश्वर के अतिरिक्त कोई भी पापों को क्षमा नहीं कर सकता है!” BSB BSB: But the scribes and Pharisees began thinking to themselves, “Who is this man who speaks blasphemy? Who can forgive sins but God alone?”
22 UDB यीशु जानते थे कि वे क्या सोच रहे थे। इसलिए उन्होंने उनसे कहा, “मैंने जो कुछ कहा है, उसके बारे में तुम्हें अपने आप में सवाल नहीं करना चाहिए। इस बात पर ध्यान दो: BSB BSB: Knowing what they were thinking, Jesus replied, “Why are you thinking these things in your hearts?
23 UDB यह कहना कितना आसान है, ‘तेरे पाप क्षमा हुए हैं’ क्योंकि कोई नहीं देख सकता है कि उस व्यक्ति के वास्तव में पाप क्षमा किए गए हैं या नहीं। लेकिन यह कहना आसान नहीं है ‘उठ और चल’ क्योंकि लोग तुरन्त देख सकते हैं कि वह स्वस्थ हुआ है या नहीं। BSB BSB: Which is easier: to say, ‘Your sins are forgiven,’ or to say, ‘Get up and walk’?
24 UDB इसलिए अब मैं इस व्यक्ति को स्वस्थ करूँगा ताकि तुम जान लो कि परमेश्वर ने मुझे अर्थात् मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पापों को क्षमा करने का भी अधिकार दिया है।” फिर उन्होंने उस व्यक्ति से कहा जो लकवे का मारा था, “तुझ से मैं कहता हूँ, उठ, अपनी खाट उठा, और घर जा!” BSB BSB: But so that you may know that the Son of Man has authority on the earth to forgive sins…” He said to the paralytic, “I tell you, get up, pick up your mat, and go home.”
25 UDB तुरन्त ही वह व्यक्ति स्वस्थ हो गया! वह उन सब के सामने उठ गया, उसने अपनी खाट जिस पर वह लेटा हुआ था उठाई, और वह परमेश्वर की स्तुति करता हुआ घर चला गया। BSB BSB: And immediately the man stood up before them, took what he had been lying on, and went home glorifying God.
26 UDB सब लोग आश्चर्यचकित थे! उन्होंने परमेश्वर की स्तुति की और उन्होंने जो कुछ यीशु को करते देखा उस पर आश्चर्य किया। उन्होंने कहा, “आज हमने अद्भुत काम देखे हैं!” BSB BSB: Everyone was taken with amazement and glorified God. They were filled with awe and said, “We have seen remarkable things today.”
27 UDB फिर यीशु ने उस जगह को छोड़ दिया और लेवी नामक एक व्यक्ति को देखा जो रोमी सरकार के लिए चुंगी लेता था। वह अपनी चौकी पर बैठा था, जहाँ लोग उसे सरकार द्वारा ठहराई गई चुंगी देने के लिए आते थे। यीशु ने उससे कहा, “मेरे साथ आ और मेरा शिष्य बन!” BSB BSB: After this, Jesus went out and saw a tax collector named Levi sitting at the tax booth. “Follow Me,” He told him,
28 UDB लेवी ने तुरन्त अपना काम छोड़ दिया और यीशु के साथ चला गया। BSB BSB: and Levi got up, left everything, and followed Him.
29 UDB बाद में, लेवी ने यीशु और उनके शिष्यों के लिए अपने घर में एक बड़ी दावत की। वहाँ चुंगी लेनेवालों का एक बड़ा समूह उनके साथ भोजन कर रहा था। BSB BSB: Then Levi hosted a great banquet for Jesus at his house. A large crowd of tax collectors was there, along with others who were eating with them.
30 UDB फरीसी पंथ के कुछ लोगों ने और यहूदी व्यवस्था को सिखाने वालों ने, यीशु के शिष्यों से शिकायत की, “तुम्हें चुंगी लेनेवालों और अन्य घोर पापियों के साथ भोजन नहीं खाना चाहिए। BSB BSB: But the Pharisees and their scribes complained to Jesus’ disciples, “Why do you eat and drink with tax collectors and sinners?”
31 UDB तब यीशु ने उनसे कहा, “वैद्य की आवश्कता उन लोगों को होती है जो बीमार होते हैं, न कि उन्हें जो सोचते हैं कि वे भले-चंगे हैं। BSB BSB: Jesus answered, “It is not the healthy who need a doctor, but the sick.
32 UDB अत: मैं स्वर्ग से उन लोगों को आमंत्रित करने के लिए नहीं आया जो सोचते हैं कि वे मेरे पास आने के लिए धर्मी हैं। इसके विपरीत, मैं उन लोगों को आमंत्रित करने आया हूँ जो जानते हैं कि वे पापी हैं, और अपने पापमय व्यवहार से मुड़कर मेरे पास आते हैं।” BSB BSB: I have not come to call the righteous, but sinners, to repentance.”
33 UDB उन यहूदी अगुवों ने यीशु से कहा, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के शिष्य अक्सर भोजन को त्याग कर प्रार्थना करते हैं, और फरीसियों के शिष्य भी ऐसा करते हैं, परन्तु तेरे शिष्य खाते और पीते हैं!” BSB BSB: Then they said to Him, “John’s disciples and those of the Pharisees frequently fast and pray, but Yours keep on eating and drinking.”
34 UDB यीशु ने उत्तर दिया, “क्या तुम दुल्हे के मित्रों को जो उसके साथ होते हैं, उपवास करने के लिए कह सकते हो जब दुल्हा उनके साथ है? नहीं, कोई भी ऐसा नहीं करेगा! BSB BSB: Jesus replied, “Can you make the guests of the bridegroom fast while He is with them?
35 UDB परन्तु वे दिन आएगा जब दूल्हा अपने मित्रों से दूर ले जाया जाएगा। तब, उस समय, वे भोजन को त्यागेंगे।” BSB BSB: But the time will come when the bridegroom will be taken from them; then they will fast.”
36 UDB फिर यीशु ने अन्य उदाहरणों से अपनी बात समझाई: उन्होंने कहा, “लोग नए कपड़ों से एक टुकड़ा फाड़कर उसे पुराने कपड़ों में नहीं जोड़ते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो वह नए कपड़े को फाड़कर बर्बाद करता हैं और नये कपड़े का टुकड़ा पुराने कपड़े से मेल नहीं खाता। BSB BSB: He also told them a parable: “No one tears a piece of cloth from a new garment and sews it on an old one. If he does, he will tear the new garment as well, and the patch from the new will not match the old.
37 UDB और कोई नए दाखमधु को पुरानी मशकों में नहीं भरता है। अगर कोई ऐसा करता है, तो मशके फटकर खुल जाएँगी क्योंकि नए दाखमधु के बनने और फैलने से मशकों में खिंचाव होगा। तब मशके फट जाएँगी, और दाखमधु भी नष्ट हो जाएगा क्योंकि वह बाहर बह जाएगा। BSB BSB: And no one pours new wine into old wineskins. If he does, the new wine will burst the skins, the wine will spill, and the wineskins will be ruined.
38 UDB इसके विपरीत, नया दाखमधु नई मशकों में ही डाला जाना चाहिए। BSB BSB: Instead, new wine is poured into new wineskins.
39 UDB इसके अतिरिक्त, जो केवल पुराना दाखमधु पीते हैं वे उस से सन्तुष्ट होते हैं। वे नया दाखमधु पीना नहीं चाहते है क्योंकि वे कहते हैं पुराना दाखमधु अच्छा है!” BSB BSB: And no one after drinking old wine wants new, for he says, ‘The old is better.’”