1 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा यह कहते हैं।: “देखो, मैं शीघ्र ही तुम्हारे पास एक संदेशवाहक भेजूँगा, जो तुमको मेरा स्वागत करने के लिए तैयार कर देगा। मैं, परमेश्वर, जिसके विषय तुम कहते हो कि तुम उसके आगमन की इच्छा रखते हो, अकस्मात ही मेरे मन्दिर में प्रकट होऊँगा। एक संदेशवाहक आएगा, जिससे यहोवा ने उस वाचा में प्रतिज्ञा की है जिसमें तुम कहते हो कि तुम आनंद लेते हो। मैं स्वयं आ रहा हूँ।” स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा यही कहते हैं। BSB BSB: “Behold, I will send My messenger, who will prepare the way before Me. Then the Lord whom you seek will suddenly come to His temple—the Messenger of the covenant, in whom you delight—see, He is coming,” says the LORD of Hosts. 2 UDB और तुम में से कोई भी यहोवा को तुम्हारा न्याय करने से रोकने में समर्थ नहीं होगा। क्योंकि जब वह आएँगे तब वह किसी को भी निर्दोष घोषित नहीं करेंगे। वह आग के समान कार्य करेंगे जो बहुत गर्म होकर कीमती धातुओं को शुद्ध करती है। वह एक अच्छे साबुन के समान कार्य करेंगे जिसे कपड़े धोने वाला कपड़ों को साफ करने के लिए उपयोग करता है। BSB BSB: But who can endure the day of His coming? And who can stand when He appears? For He will be like a refiner’s fire, like a launderer’s soap.
3 UDB यहोवा तुम्हारा न्याय करेंगे; जो एक सुनार के समान होगा जो बैठ कर अपनी चाँदी से सारी अशुद्धियों को दूर करके शुद्ध करता है। यहोवा तुमको क्षमा करेंगे और तुम सब याजकों और भवन के लेवी सेवकों को पाप करने की इच्छा से मुक्त रहनेवाले बनाएँगे। वह तुमको शुद्ध सोने या चाँदी के समान बना देंगे। तब वह तुम्हारे उन चढ़ावों को ग्रहण करेंगे जो तुम उनके पास लाओगे, क्योंकि तुम धर्मी हो जाओगे।” BSB BSB: And He will sit as a refiner and purifier of silver; He will purify the sons of Levi and refine them like gold and silver. Then they will present offerings to the LORD in righteousness.
4 UDB जब ऐसा होगा, तब यहोवा फिर से उन भेंटों को ग्रहण करेंगे जो यरूशलेम और यहूदिया के लोग उसके पास लेकर आएँगे, जैसे वह पहले करते थे। BSB BSB: Then the offerings of Judah and Jerusalem will please the LORD, as in days of old and years gone by.
5 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा कहते हैं: “उस समय, मैं तुम्हारा न्याय करने के लिए तुम्हारे पास आऊँगा। मैं उन सब के विरुद्ध शीघ्रता से गवाही दूँगा जो जादू-टोने वाले काम करते हैं, उन लोगों के विरुद्ध जो असहाय विधवाओं और अनाथों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं, उन लोगों के विरुद्ध जो तुम्हारे बीच में रहने वाले विदेशियों के साथ न्याय का व्यवहार नहीं करते हैं, और उनके विरुद्ध जो मेरा आदर करने से इन्कार करते हैं।” BSB BSB: “Then I will draw near to you for judgment. And I will be a swift witness against sorcerers and adulterers and perjurers, against oppressors of the widowed and fatherless, and against those who defraud laborers of their wages and deny justice to the foreigner but do not fear Me,” says the LORD of Hosts.
6 UDB मैं यहोवा हूँ, और मैं कभी नहीं बदलता। यही कारण है कि मैंने अभी तक तुम से छुटकारा नहीं पाया है, यद्यपि तुम अपने पूर्वज याकूब के समान लोगों को धोखा देते हो। BSB BSB: “Because I, the LORD, do not change, you descendants of Jacob have not been destroyed.
7 UDB उस समय जब तुम्हारे पूर्वज जीवित थे, तुमने मेरे आदेशों को अनदेखा कर दिया और उनका पालन करने से इन्कार कर दिया। अब मेरे पास वापस आओ; यदि तुम ऐसा करते हो, तो मैं तुम्हारे पास वापस आऊँगा। यही है जो मैं, यहोवा, स्वर्गदूतों की सेना का प्रधान, कहता हूँ। परन्तु तुम पूछते हो, ‘हम कभी आप से दूर नहीं गए हैं, तो भला हम कैसे आपके पास वापस आ सकते हैं?’ BSB BSB: Yet from the days of your fathers, you have turned away from My statutes and have not kept them. Return to Me, and I will return to you,” says the LORD of Hosts. “But you ask, ‘How can we return?’
8 UDB मैं उत्तर देता हूँ: निश्चय ही परमेश्वर को धोखा नहीं देना चाहिए; परन्तु तुम लोगों ने मुझे धोखा दिया है! तुम पूछते हो, ‘हम ने आपको किस प्रकार धोखा दिया?’ मैं उत्तर देता हूँ: तुमने मुझे हर साल दसवा-अंश और अन्य चढ़ावे नहीं देकर धोखा दिया है जिन्हें मैंने तुमको मुझे देने के लिए आवश्यक ठहराया है। BSB BSB: Will a man rob God? Yet you are robbing Me! But you ask, ‘How do we rob You?’ In tithes and offerings.
9 UDB जो कुछ भी तुम करते हो मैंने उसे शाप दिया है, क्योंकि इस देश में रहने वाले तुम सभी लोग मुझे धोखा दे रहे हो। BSB BSB: You are cursed with a curse, yet you—the whole nation—are still robbing Me.
10 UDB अब अपना दसवा-अंश भवन के भण्डारों में ले आओ, जिससे कि वहाँ पर मेरी सेवा करने वाले लोगों के लिए पर्याप्त भोजन हो। यदि तुम ऐसा करते हो, तो मैं, स्वर्गदूतों की सेना का प्रधान, यहोवा, प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं स्वर्ग की खिड़कियाँ खोल दूँगा और तुम पर आशीषें उण्डेल दूँगा। यदि तुम अपना दसवा-अंश भवन में लाते हो, तो तुम पर बहुत आशीषें बरसेंगी और इसका परिणाम होगा कि तुम्हारे पास उन सब को सम्भालने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होगा। अतः परखकर देखो कि मैं सच कह रहा हूँ। BSB BSB: Bring the full tithe into the storehouse, so that there may be food in My house. Test Me in this,” says the LORD of Hosts. “See if I will not open the windows of heaven and pour out for you blessing without measure.
11 UDB तुम्हारे पास उपज के लिए प्रचुर मात्रा में फसलें होंगी, क्योंकि मैं उनकी रक्षा करूँगा कि टिड्डियाँ उन्हें हानि न पहुँचाए। पकने से पहले तुम्हारे अंगूर दाखलताओं से नहीं गिरेंगे। BSB BSB: I will rebuke the devourer for you, so that it will not destroy the fruits of your land, and the vine in your field will not fail to produce fruit,” says the LORD of Hosts.
12 UDB जब ऐसा होता है, तो सभी जातियों के लोग कहेंगे कि मैंने वास्तव में तुम्हारी सहायता की है, क्योंकि तुम्हारा देश मनोहर होगा। मैं, स्वर्गदूतों की सेना का प्रधान, यहोवा यही कहता हूँ।” BSB BSB: “Then all the nations will call you blessed, for you will be a land of delight,” says the LORD of Hosts.
13 UDB “मुझ यहोवा, के पास तुमसे कहने के लिए कुछ और भी है। तुमने मेरे बारे में भयानक बातें कही हैं। परन्तु तुम पूछते हो, ‘हम ने आपके बारे में क्या भयानक बातें कही हैं?’ BSB BSB: “Your words against Me have been harsh,” says the LORD. “Yet you ask, ‘What have we spoken against You?’
14 UDB मैं उत्तर देता हूँ: तुमने कहा है कि तुम्हारे लिए मेरी आराधना करना व्यर्थ है। तुम कहते हो कि तुमने मेरे आदेशों का पालन करके कुछ प्राप्त नहीं किया है। तुम कहते हो कि तुमने अपने पापों के लिए दुःख मनाने से कुछ प्राप्त नहीं किया है। BSB BSB: You have said, ‘It is futile to serve God. What have we gained by keeping His requirements and walking mournfully before the LORD of Hosts?
15 UDB तुमने यह भी निर्णय लिया है कि अब से, तुम कहोगे कि मैं घमण्डी लोगों की सहायता करना पसंद करता हूँ। तुम सोचते हो कि बुरे काम करने वाले लोग अमीर बनते हैं। तुम कहते हो कि वे मुझसे दंड पाने का साहस रखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं ऐसा कभी नहीं करूँगा।” BSB BSB: So now we call the arrogant blessed. Not only do evildoers prosper, they even test God and escape.’”
16 UDB लोगों ने मेरे इन संदेशों को सुनने के बाद जो मैं यहोवा से उनके लिए लाया था, यहोवा का आदर करनेवाले लोगों ने उनके विषय पर एक दूसरे के साथ चर्चा की और यहोवा ने उनकी बातचीत सुनी। जब वह देख रहा था, उन्होंने उन बातों को पुस्तक में लिखा जो उन्हें उनकी प्रतिज्ञा का स्मरण कराएगी, और उन्होंने उस पुस्तक में उन लोगों के नाम लिखे जो यहोवा का आदर करते थे। BSB BSB: At that time those who feared the LORD spoke with one another, and the LORD listened and heard them. So a scroll of remembrance was written before Him regarding those who feared the LORD and honored His name.
17 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा उन लोगों के बारे में कहते है: “वे मेरे लोग होंगे। जिस दिन मैं तुम्हारे बीच दुष्ट लोगों को दंड दूँगा, मैं उन्हें दंड नहीं दूँगा। मैं एक पिता के समान होऊँगा जो अपने उस पुत्र को दंड नहीं देता है जो उसकी आज्ञाओं का पालन करता है। BSB BSB: “They will be Mine,” says the LORD of Hosts, “on the day when I prepare My treasured possession. And I will spare them as a man spares his own son who serves him.
18 UDB जब ऐसा होगा, तब तुम फिर से देखोगे कि मैं धार्मिक लोगों के साथ जो व्यवहार करता हूँ, वह दुष्ट लोगों के साथ मेरे व्यवहार से भिन्न है। तुम देखोगे कि मेरी आराधना करनेवालों के साथ मेरा व्यवहार उन लोगों के साथ मेरे व्यवहार से भिन्न है जो मेरी आराधना नहीं करते हैं।” BSB BSB: So you will again distinguish between the righteous and the wicked, between those who serve God and those who do not.”