1 UDB दूसरे सब्त के दिन यीशु फिर से एक आराधनालय में गए। वहाँ एक व्यक्ति था जिसका हाथ सूखा हुआ था। BSB BSB: Once again Jesus entered the synagogue, and a man with a withered hand was there.
2 UDB फरीसी संप्रदाय के कुछ लोग उनको ध्यान से देख रहे थे कि वह सब्त के दिन उस व्यक्ति को ठीक करेंगे या नहीं; वे उन पर गलत काम करने का आरोप लगाना चाहते थे। BSB BSB: In order to accuse Jesus, they were watching to see if He would heal on the Sabbath.
3 UDB यीशु ने उस व्यक्ति से कहा, जिसका हाथ सूखा हुआ था, "यहाँ सब के सामने खड़ा हो जा!" वह व्यक्ति खड़ा हो गया। BSB BSB: Then Jesus said to the man with the withered hand, “Stand up among us.”
4 UDB फिर यीशु ने लोगों से कहा, "क्या वे नियम, जो परमेश्वर ने मूसा को दिए थे, सब्त के दिन भले कार्य करने की अनुमति देते हैं या बुरा करने की? क्या नियम हमें सब्त के दिन किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने की अनुमति देते हैं या हमें किसी व्यक्ति के जीवन बचाने से इन्कार करने और उसे मरने के लिए छोड़ देने की अनुमति देते हैं?" परन्तु उन्होंने उत्तर नहीं दिया। BSB BSB: And He asked them, “Which is lawful on the Sabbath: to do good or to do evil, to save life or to destroy it?” But they were silent.
5 UDB यीशु ने उन्हें क्रोध में देखा! वह बहुत निराश थे क्योंकि वे हठीले थे और उस व्यक्ति की सहायता के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने उस व्यक्ति से कहा, "अपना हाथ बढ़ाओ!" जब व्यक्ति ने अपना सूखा हाथ बढ़ाया और वह फिर से ठीक हो गया! BSB BSB: Jesus looked around at them with anger and sorrow at their hardness of heart. Then He said to the man, “Stretch out your hand.” So he stretched it out, and it was restored.
6 UDB फरीसी आराधनालय छोड़ कर निकल गए। वे तुरन्त कुछ यहूदियों से मिले जो गलील के शासक हेरोदेस अन्तिपास का समर्थन करते थे। उन्होंने एक साथ योजना बनाई कि वे यीशु को कैसे मार सकते हैं। BSB BSB: At this, the Pharisees went out and began plotting with the Herodians how they might kill Jesus.
7 UDB यीशु और उसके शिष्यों ने उस नगर को छोड़ दिया और गलील सागर किनारे एक क्षेत्र में चले गए! लोगों की एक बड़ी भीड़ उनके पीछे पीछे आई। उनके पीछे आए हुए लोग गलील और यहूदिया से, BSB BSB: So Jesus withdrew with His disciples to the sea, accompanied by a large crowd from Galilee, Judea,
8 UDB यरूशलेम से, यहूदिया जिले के नगरों से, इदूमिया क्षेत्र से, यरदन नदी के पूर्वी ओर के क्षेत्र से, और सोर और सीदोन शहरों के आसपास के क्षेत्रों से आए थे। वे सब उनके पास आए क्योंकि उन लोगों ने उनके आश्चर्य के कामों के बारे में सुना था। BSB BSB: Jerusalem, Idumea, the region beyond the Jordan, and the vicinity of Tyre and Sidon. The large crowd came to Him when they heard what great things He was doing.
9 UDB क्योंकि उन्होंने कई लोगों को स्वस्थ किया था, अन्य रोगी जिन्हें विभिन्न बीमारियाँ थीं, उन्हें छूने के लिए आगे बढ़े। उनका मानना था कि यदि वे केवल उन्हें छू लें, तो वह उन्हें स्वस्थ कर देंगे। इसलिए उन्होंने अपने शिष्यों से कहा कि एक छोटी सी नाव तैयार करें जिससे कि वह नाव में चढ़ जाएँ और जो लोग उन्हें छूने के लिए आगे बढ़ें तो उस भीड़ में दब जाने से बचें। BSB BSB: Jesus asked His disciples to have a boat ready for Him so that the crowd would not crush Him.
11 UDB जब भी दुष्ट-आत्माओं ने यीशु को देखा, वे लोग जिन्हें दुष्ट आत्माओं ने वश में किया हुआ था, वे यीशु के सामने गिरते और पुकारते थे, "आप परमेश्वर के पुत्र हैं!" BSB BSB: And when the unclean spirits saw Him, they fell down before Him and cried out, “You are the Son of God!”
12 UDB यीशु ने दुष्ट-आत्माओं को कठोर आज्ञा दी कि वे किसी को नहीं बताएँगी कि वह कौन हैं। BSB BSB: But He warned them sternly not to make Him known.
13 UDB यीशु पहाड़ी पर चढ़ गए। और उन्होंने उनको बुलाया जिन्हें वह अपने साथ ले जाना चाहते थे और वे उनके पास आ गए। BSB BSB: Then Jesus went up on the mountain and called for those He wanted, and they came to Him.
14 UDB उन्होंने अपने साथ रहने और प्रचार करने के लिए बारह पुरुष नियुक्त किए। उन्होंने उन्हें प्रेरित कहा। BSB BSB: He appointed twelve of them, whom He designated as apostles, to accompany Him, to be sent out to preach,
15 UDB उन्होंने उन्हें शक्ति भी दी ताकि वे दुष्ट-आत्माओं को लोगों से बाहर आने के लिए विवश कर सकें। BSB BSB: and to have authority to drive out demons.
16 UDB वे बारह पुरुष जिन्हें यीशु ने चुन लिया था: वे शमौन (और यीशु ने उसे नया नाम पतरस दिया)। BSB BSB: These are the twelve He appointed: Simon (whom He named Peter),
18 UDB और उन्होंने अन्द्रियास, और फिलिप्पुस, और बरतुल्मै, और मत्ती, और थोमा, और याकूब को जो हलफईस का पुत्र था, नियुक्त किया; और उन्होंने तद्दै, और शमौन कनानी, BSB BSB: Andrew, Philip, Bartholomew, Matthew, Thomas, James son of Alphaeus, Thaddaeus, Simon the Zealot,
19 UDB और यहूदा इस्करियोती (जिसने बाद में उन्हें धोखा दे दिया) को नियुक्त किया। BSB BSB: and Judas Iscariot, who betrayed Jesus.
20 UDB यीशु और उनके शिष्य एक घर में गए। वहाँ भी जहाँ वह ठहरे हुए थे एक भीड़ एकत्र हो गई। उनके चारों ओर बहुत से लोगों की भीड़ थी। उन्हें और उनके शिष्यों के पास भोजन करने का समय भी नहीं था। BSB BSB: Then Jesus went home, and once again a crowd gathered, so that He and His disciples could not even eat.
21 UDB जब उनके संबन्धियों ने इस बारे में सुना, तो वे उनको अपने साथ घर लेकर आने के लिए गए क्योंकि कुछ लोग कह रहे थे, "वह पागल हो गया है।" BSB BSB: When His family heard about this, they went out to take custody of Him, saying, “He is out of His mind.”
23 UDB इसलिए यीशु ने उन लोगों को अपने पास बुलाया। यीशु ने दृष्टान्तों में उनसे बात की और कहा, "शैतान ही शैतान को कैसे निकाल सकता है? BSB BSB: So Jesus called them together and began to speak to them in parables: “How can Satan drive out Satan?
24 UDB यदि एक ही देश में रहने वाले लोग एक दूसरे के विरुद्ध लड़ रहे हों, तो उनका देश संगठित देश नहीं होगा। BSB BSB: If a kingdom is divided against itself, it cannot stand.
25 UDB और यदि एक ही घर में रहने वाले लोग एक दूसरे से लड़ते हैं, तो वे एक परिवार के रूप में एकजुट नहीं रहेंगे। BSB BSB: If a house is divided against itself, it cannot stand.
26 UDB इसी प्रकार यदि शैतान और उसकी दुष्ट-आत्माएँ एक दूसरे से लड़ें तो वे शक्तिशाली होने की अपेक्षा शक्तिहीन हो जाएँगे। BSB BSB: And if Satan is divided and rises against himself, he cannot stand; his end has come.
27 UDB कोई भी शक्तिशाली व्यक्ति के घर में जाकर उसके पास से संपत्ति चुराकर नहीं ला सकता जब तक कि वह पहले उस शक्तिशाली व्यक्ति को बाँध न ले। उसके बाद ही वह उस व्यक्ति के घर में चोरी कर पाएगा।" BSB BSB: Indeed, no one can enter a strong man’s house to steal his possessions unless he first ties up the strong man. Then he can plunder his house.
28 UDB यीशु ने यह भी कहा, "एक बात पर ध्यान से विचार करो: लोग कई तरह से पाप कर सकते हैं और वे परमेश्वर के बारे में बुरा बोल सकते हैं। परमेश्वर भी उन्हें क्षमा कर सकते हैं, BSB BSB: Truly I tell you, the sons of men will be forgiven all sins and blasphemies, as many as they utter.
29 UDB परन्तु यदि कोई पवित्र आत्मा के बारे में बुरा बोलता है, तो परमेश्वर उन्हें कभी क्षमा नहीं करेंगे। वह व्यक्ति सदा पाप का दोषी होगा।" BSB BSB: But whoever blasphemes against the Holy Spirit will never be forgiven; he is guilty of eternal sin.”
30 UDB यीशु ने उनसे ऐसा इसलिए कहा कि वे कह रहे थे, "एक दुष्ट-आत्मा उसे वश में किए हुए है।" BSB BSB: Jesus made this statement because they were saying, “He has an unclean spirit.”
31 UDB यीशु की माँ और छोटे भाई बहन आए। जब वे बाहर खड़े थे, तो उन्होंने उनको बाहर बुलाने के लिए किसी को भीतर भेजा। BSB BSB: Then Jesus’ mother and brothers came and stood outside. They sent someone in to summon Him,
32 UDB एक भीड़ यीशु के आसपास बैठी थी। उनमें से एक ने उनसे कहा, "आपकी माँ और छोटे भाई बहन बाहर हैं। वे आपको देखना चाहते हैं।" BSB BSB: and a crowd was sitting around Him. “Look,” He was told, “Your mother and brothers are outside, asking for You.”
33 UDB यीशु ने उनसे पूछा," मेरी माँ कौन है? मेरे भाई बहन कौन हैं?" BSB BSB: But Jesus replied, “Who are My mother and My brothers?”
34 UDB जब उन्होंने अपने साथ आसपास बैठे लोगों को देखा तो उन्होंने कहा, "यहाँ देखो! तुम मेरी माँ और मेरे भाई-बहन हो। BSB BSB: Looking at those seated in a circle around Him, He said, “Here are My mother and My brothers!
35 UDB जो लोग ऐसे काम करते हैं जो परमेश्वर चाहते हैं वे मेरे भाई, मेरी बहन और मेरी माँ हैं!" BSB BSB: For whoever does the will of God is My brother and sister and mother.”