1 UDB कुछ फरीसियों और सदूकियों ने यीशु के पास आकर उनसे कहा, "हमें चिन्ह दिखाएँ कि परमेश्वर ने ही आपको हमारे पास भेजा है! आकाश में एक चमत्कार करो और हमें विश्वास दिलाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करो!" BSB BSB: Then the Pharisees and Sadducees came and tested Jesus by asking Him to show them a sign from heaven.
2 UDB यीशु ने उनको उत्तर दिया, "हमारे देश में, यदि शाम को आसमान लाल है, तो हम कहते हैं, 'कल अच्छा मौसम होगा।' BSB BSB: But He replied, “When evening comes, you say, ‘The weather will be fair, for the sky is red,’
3 UDB परन्तु यदि सुबह आसमान लाल हो तो हम कहते हैं, 'आज तूफानी मौसम होगा।' आकाश को देखकर, तुम बता सकते हो कि मौसम कैसा होगा, परन्तु जब तुम तुम्हारे चारों ओर कामों को होता हुआ देख रहे हो, तो तुम समझ नहीं पा रहे हो कि परमेश्वर क्या कर रहे हैं। BSB BSB: and in the morning, ‘Today it will be stormy, for the sky is red and overcast.’ You know how to interpret the appearance of the sky, but not the signs of the times.
4 UDB तुम बुरे लोगों ने मुझे चमत्कार करते हुए देखा है, परन्तु तुम सच्चे मन से परमेश्वर की आराधना नहीं करते हो। इसलिए मैं तुम्हारे लिए कोई चमत्कार नहीं करूंगा, केवल वही जो चमत्कार योना भविष्यद्वक्ता के साथ हुआ था, जिसने एक बड़ी मछली के पेट में तीन दिन बिताए थे, और फिर से बाहर निकल आया।" तब यीशु उन्हें छोड़कर अपने शिष्यों के साथ चले गए। BSB BSB: A wicked and adulterous generation demands a sign, but none will be given it except the sign of Jonah.” Then He left them and went away.
5 UDB वे सब गलील की झील के दूसरी ओर जाने के लिए नाव में चले गए। तब शिष्यों को ध्यान आया कि वे अपने साथ खाने के लिए कुछ भी लाना भूल गए हैं। BSB BSB: When they crossed to the other side, the disciples forgot to take bread.
6 UDB उस समय यीशु ने उनसे कहा, "सावधान रहो कि उस खमीर को स्वीकार न करो जो फरीसी और सदूकी तुम्हें देना चाहते हैं।" BSB BSB: “Watch out!” Jesus told them. “Beware of the leaven of the Pharisees and Sadducees.”
7 UDB उन्होंने यीशु की बात को समझने का प्रयास किया और उन्होंने एक दूसरे से कहा, "यीशु ने ऐसा इसलिए कहा होगा क्योंकि हम खाने के लिए कुछ भी लेना भूल गए हैं!" BSB BSB: They discussed this among themselves and concluded, “It is because we did not bring any bread.”
8 UDB परन्तु यीशु जानते थे कि वे क्या कह रहे है इसलिए उनसे कहा, "मुझे निराशा है कि तुम यह सोचते हो कि तुम रोटी लेना भूल गए इसलिए मैंने फरीसियों और सदूकियों के खमीर के विषय में बात की थीं। जो मैं तुम्हारे लिए कर सकता हूँ उस पर तुम केवल थोड़ा सा विश्वास करते हो। BSB BSB: Aware of their conversation, Jesus said, “You of little faith, why are you debating among yourselves about having no bread?
9 UDB मत सोचो कि मैं खाना खाने के विषय में चिंतित हूँ। क्या तुम वास्तव में भूल गए हो कि मैंने पाँच हज़ार लोगों को पाँच रोटियों से भोजन कराया, या बचे हुए भोजन के कितने टोकरे तुमने इकट्ठे किए थे? BSB BSB: Do you still not understand? Do you not remember the five loaves for the five thousand, and how many basketfuls you gathered?
10 UDB या उन चार हजार लोगों के विषय में जिन्होंने खाना खाया, जब मैंने सात छोटी रोटियों को बहुत बढ़ा दिया? और तब कितनी टोकरी भरकर तुमने टुकड़ों को इकट्ठा किया था? BSB BSB: Or the seven loaves for the four thousand, and how many basketfuls you gathered?
11 UDB तुमको समझना चाहिए कि मैं वास्तव में रोटी के विषय में नहीं कह रहा था। फरीसियों और सदूकियों के खमीर को मत स्वीकार करो।" BSB BSB: How do you not understand that I was not telling you about bread? But beware of the leaven of the Pharisees and Sadducees.”
12 UDB तब शिष्य समझ गए कि यीशु रोटी में खमीर के विषय में बात नहीं कह रहे थे। इसके बजाय, वह फरीसियों और सदूकियों की गलत शिक्षाओं के विषय में कह रहे थे। BSB BSB: Then they understood that He was not telling them to beware of the leaven used in bread, but of the teaching of the Pharisees and Sadducees.
13 UDB जब यीशु और उनके शिष्य कैसरिया फिलिप्पी के पास के क्षेत्र में गए, तो उन्होंने उन से पूछा, "लोग क्या कहते हैं कि मैं मनुष्य का पुत्र, सचमुच कौन हूँ?" BSB BSB: When Jesus came to the region of Caesarea Philippi, He questioned His disciples: “Who do people say the Son of Man is?”
14 UDB उन्होंने उत्तर दिया, "कुछ लोग कहते हैं कि आप यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले हैं, जो फिर से जी गये है। दूसरे लोग कहते हैं कि आप एलिय्याह भविष्यद्वक्ता हैं जो परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार स्वर्ग से आए हैं। फिर कुछ अन्य लोग कहते हैं कि आप यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता या अन्य भविष्यद्वक्ताओं में से एक हैं, जो बहुत पहले जीवित थे, जो फिर से जीवित हो गए हैं।" BSB BSB: They replied, “Some say John the Baptist; others say Elijah; and still others, Jeremiah or one of the prophets.”
15 UDB यीशु ने उनसे कहा, "तुम बताओ? तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूँ?" BSB BSB: “But what about you?” Jesus asked. “Who do you say I am?”
16 UDB शमौन पतरस ने उनसे कहा, "आप मसीह हैं! आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पुत्र हैं।" BSB BSB: Simon Peter answered, “You are the Christ, the Son of the living God.”
17 UDB "तब यीशु ने उस से कहा," योना के पुत्र शमौन, परमेश्वर तुझ से प्रसन्न हैं, तू ने जो कहा है, वह किसी मनुष्य ने तुझ पर प्रगट नहीं किया है। परन्तु मेरे पिता जो स्वर्ग में रहते हैं, उन्होंने तुझ पर यह प्रगट किया है। BSB BSB: Jesus replied, “Blessed are you, Simon son of Jonah! For this was not revealed to you by flesh and blood, but by My Father in heaven.
19 UDB फिर उन्होंने कहा, "मैं तुझे स्वर्ग से परमेश्वर के शासन के अधीन आने वाले लोगों के लिए रास्ता खोलने या बंद करने में सक्षम बना दूँगा। जो कुछ भी तू पृथ्वी पर होने देगा, परमेश्वर स्वर्ग में उसे होने की अनुमति देंगे। जो कुछ भी तू पृथ्वी पर होने के लिए मना करेगा, परमेश्वर स्वर्ग में उसके लिए मना करेंगे।" BSB BSB: I will give you the keys of the kingdom of heaven. Whatever you bind on earth will be bound in heaven, and whatever you loose on earth will be loosed in heaven.”
20 UDB तब यीशु ने शिष्यों को चेतावनी दीं कि वे उस समय किसी को नहीं बताएँ कि वह मसीह थे। BSB BSB: Then He admonished the disciples not to tell anyone that He was the Christ.
21 UDB उस समय से यीशु ने शिष्यों को सिखाना शुरू कर दिया कि उनके लिए यरूशलेम शहर जाना आवश्यक हैं। वहाँ सत्ता रखनेवाले प्राचीन, प्रधान याजकों, और यहूदी व्यवस्था के शिक्षक उनको पकड़कर सताएँगे और मार डालेंगे। उसके बाद तीसरे दिन, वह फिर से जीवित हो जाएँगे। BSB BSB: From that time on Jesus began to show His disciples that He must go to Jerusalem and suffer many things at the hands of the elders, chief priests, and scribes, and that He must be killed and on the third day be raised to life.
22 UDB परन्तु पतरस ने यीशु को एक ओर ले जाकर खड़ा कर दिया और इन बातों के विषय में उन्हें डांटा। उसने कहा, "हे प्रभु, परमेश्वर कभी भी आपके साथ ऐसा होने की अनुमति न दें! ऐसा कभी नहीं होना चाहिए!" BSB BSB: Peter took Him aside and began to rebuke Him. “Far be it from You, Lord!” he said. “This shall never happen to You!”
23 UDB फिर यीशु ने पतरस की तरफ देखा, और उस से कहा, "मेरी दृष्टि से दूर हो जा, क्योंकि शैतान तेरे माध्यम से बोल रहा है। तू मुझसे पाप करवाने का प्रयास कर रहा है। तू वह नहीं सोच रहा है जो परमेश्वर सोचते हैं, लेकिन केवल वह जो लोग सोचते हैं!" BSB BSB: But Jesus turned and said to Peter, “Get behind Me, Satan! You are a stumbling block to Me. For you do not have in mind the things of God, but the things of men.”
24 UDB फिर यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, "यदि कोई मुझ पर भरोसा करना चाहता है और वहां जाना चाहता है जहां मैं जा रहा हूँ, तो उसे अपनी इच्छाओं और उद्देश्यों का त्याग करना होगा, और उसे अपना क्रूस उठाना होगा, और वहां जाना होगा जहां मैं जाता हूँ। BSB BSB: Then Jesus told His disciples, “If anyone wants to come after Me, he must deny himself and take up his cross and follow Me.
25 UDB जो कोई भी अपनी जान को बचाने का प्रयास करता है, वह जानेगा कि अपनी जान बचाने की अपेक्षा, वह इसे खो देगा। परन्तु जो कोई मेरे लिए अपनी जान देता है, वह जीवन पाएगा। BSB BSB: For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for My sake will find it.
26 UDB किसी व्यक्ति को क्या लाभ होगा यदि वह इस संसार में सब कुछ प्राप्त कर ले जो वह चाहता है, परन्तु फिर उसे अपनी जान गवाँना पड़े? मनुष्य को अपनी संपत्ति से ऐसा क्या लाभ होगा जो उसके अपने ही जीवन के जितना मूल्यवान होगा? BSB BSB: What will it profit a man if he gains the whole world, yet forfeits his soul? Or what can a man give in exchange for his soul?
27 UDB ध्यान से सुनो: मैं मनुष्य का पुत्र, इस धरती को छोड़ दूंगा, परन्तु मैं वापस आऊंगा, और स्वर्ग के स्वर्गदूत मेरे साथ आएंगे। उस समय मैं अपने पिता की महिमा में आऊंगा, और मैं सब को इस संसार में उनके द्वारा किए गए कामों के अनुसार प्रतिफल दूंगा। BSB BSB: For the Son of Man will come in His Father’s glory with His angels, and then He will repay each one according to what he has done.
28 UDB ध्यान से सुनो! तुम में से कुछ लोग जो यहां हैं, वे मुझे, जो स्वर्ग से आता देखेंगे, जब मैं राजा के रूप में लौटता हूँ। तुम मरने से पहले इसे देखोगे!" BSB BSB: Truly I tell you, some who are standing here will not taste death before they see the Son of Man coming in His kingdom.”