1 UDB जब यीशु ने भीड़ को देखा, तो वह पहाड़ पर चढ़ गए। उन्होंने वहां बैठकर अपने पीछे आनेवालों को शिक्षा दीं। वे उनकी बात सुनने के लिए उनके पास आए, BSB BSB: When Jesus saw the crowds, He went up on the mountain and sat down. His disciples came to Him,
2 UDB तब उन्होंने उन्हें यह कहकर शिक्षा देना आरंभ किया, BSB BSB: and He began to teach them, saying:
3 UDB "परमेश्वर उन लोगों से प्रसन्न हैं जो स्वीकार करते हैं कि उन्हें उनकी आवश्यकता हैं; वह स्वर्ग से उन पर शासन करने के लिए तैयार होंगे। BSB BSB: “Blessed are the poor in spirit, for theirs is the kingdom of heaven.
4 UDB परमेश्वर इस पापी दुनिया के कारण शोक करने वाले लोगों से प्रसन्न हैं; वह उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। BSB BSB: Blessed are those who mourn, for they will be comforted.
5 UDB परमेश्वर नम्र लोगों से प्रसन्न हैं; वे उस धरती के वारिस होंगे जिसे परमेश्वर नया बनाएंगे। BSB BSB: Blessed are the meek, for they will inherit the earth.
6 UDB परमेश्वर उन लोगों से प्रसन्न हैं जो न्यायपूर्वक जीने की उतनी तीव्र इच्छा रखते हैं जैसे कि कोई खाने और पीने की इच्छा रखता है, वह उन्हें न्यायपूर्वक जीने में सक्षम करेंगे। BSB BSB: Blessed are those who hunger and thirst for righteousness, for they will be filled.
7 UDB परमेश्वर उन लोगों से प्रसन्न हैं जो दूसरों के प्रति दया दर्शाते हैं; वह उन पर दया करेंगे। BSB BSB: Blessed are the merciful, for they will be shown mercy.
8 UDB परमेश्वर उन लोगों से प्रसन्न हैं जो वही करने का प्रयास करते हैं जो परमेश्वर को प्रसन्न करे; किसी दिन वे वहाँ होंगे जहां परमेश्वर हैं और उन्हें देखेंगे। BSB BSB: Blessed are the pure in heart, for they will see God.
10 UDB परमेश्वर उन लोगों से प्रसन्न हैं जो धार्मिकता से रहते हैं; परमेश्वर सम्मानित होते हैं जब उनके धर्मी जीवन के कारण, बुरे लोग उनका अपमान करते हैं और उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं। परमेश्वर स्वर्ग से इन्हीं धर्मी लोगों पर शासन करते हैं। BSB BSB: Blessed are those who are persecuted because of righteousness, for theirs is the kingdom of heaven.
11 UDB परमेश्वर तुमसे प्रसन्न हैं जब अन्य लोग तुम्हारा अपमान करते हैं; और जब वे तुम्हारे साथ बुराई करते हैं और जब वे तुम्हारे विषय में झूठ बोलते हैं, और कहते हैं कि तुम बुरे हो, तो उन्हें सम्मान मिलता हैं। BSB BSB: Blessed are you when people insult you, persecute you, and falsely say all kinds of evil against you because of Me.
12 UDB जब ऐसा होता है, तो आनन्दित और प्रसन्न होना, क्योंकि परमेश्वर तुमको स्वर्ग में एक बड़ा प्रतिफल देंगे। स्मरण रखो, इसी प्रकार उन्होंने भविष्यद्वक्ताओं को भी सताया था, जो बहुत समय पहले रहते थे। BSB BSB: Rejoice and be glad, because great is your reward in heaven, for in the same way they persecuted the prophets before you.
13 UDB भोजन के लिए नमक जो करता है, वही तुम दुनिया के लिए करोगे। लेकिन अगर नमक अपना गुण खो देता है, तो कोई भी उसे फिर से अच्छा नहीं कर सकता। लोग उसे बाहर फेंक देते हैं और उस पर चलते हैं। BSB BSB: You are the salt of the earth. But if the salt loses its savor, how can it be made salty again? It is no longer good for anything, except to be thrown out and trampled by men.
14 UDB अंधेरे में लोगों के लिए प्रकाश जो करता है, वही तुम दुनिया के लिए करोगे। जैसे एक पर्वत की ढलान पर बने शहर को लोग देखते हैं, वैसे ही सारे लोग तुमको देख पाएंगे। BSB BSB: You are the light of the world. A city on a hill cannot be hidden.
15 UDB कोई भी दीपक को जला कर उसे टोकरी के नीचे नहीं रखता है। इसकी अपेक्षा, वे उसे रोशनदान पर रखते हैं जिससे कि वह घर में सब को प्रकाश दे सके। BSB BSB: Neither do people light a lamp and put it under a basket. Instead, they set it on a stand, and it gives light to everyone in the house.
16 UDB इसी प्रकार तुम्हें सही कामों को करने की आवश्यक्ता है कि अन्य लोग तुम्हारे काम को देख सकें। जब वे उन्हे देखेंगे, तो वे तुम्हारे पिता की जो स्वर्ग में है, स्तुति करेंगे।" BSB BSB: In the same way, let your light shine before men, that they may see your good deeds and glorify your Father in heaven.
18 UDB यह एक सच्ची बात है: परमेश्वर स्वर्ग और पृथ्वी को हटा सकते हैं, लेकिन परमेश्वर उन नियमों में से कुछ भी नहीं हटाएंगे, यहां तक कि छोटी से छोटी बात या छोटे से छोटा बिन्दु, जब तक कि परमेश्वर सब कुछ जो उन नियमों में कहा गया है पूरा न करे जैसा कि उन्होंने कहा था कि होगा। BSB BSB: For I tell you truly, until heaven and earth pass away, not a single jot, not a stroke of a pen, will disappear from the Law until everything is accomplished.
19 UDB क्योंकि यह सच है, कि यदि तुम सबसे कम महत्वपूर्ण आज्ञाओं को तोड़ते हो, तो तुम स्वर्ग में परमेश्वर के शासन में सब से कम महत्वपूर्ण व्यक्ति होगे। परन्तु यदि तुम इन सब आज्ञाओं को मानते हो और दूसरों को परमेश्वर की आज्ञा मानना सिखाते हो, तो तुम स्वर्ग में परमेश्वर के शासन में बहुत महत्वपूर्ण होगे। BSB BSB: So then, whoever breaks one of the least of these commandments and teaches others to do likewise will be called least in the kingdom of heaven; but whoever practices and teaches them will be called great in the kingdom of heaven.
20 UDB मैं तुमसे कहता हूँ कि व्यवस्था के शिक्षकों के मुकाबले तुम्हें उन नियमों का अधिक पालन करना चाहिए, और जो सही है उसे तुम्हें अपने दिल से करना चाहिए। और तुम्हें फरीसियों से बेहतर करना चाहिए वरना तुम कभी भी परमेश्वर के स्वर्ग राज्य में प्रवेश नहीं कर पाओगे। BSB BSB: For I tell you that unless your righteousness exceeds that of the scribes and Pharisees, you will never enter the kingdom of heaven.
21 UDB "दूसरों ने तुम्हें बताया है कि परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों से कहा था, 'तुम्हें किसी की हत्या नहीं करनी चाहिए' और 'यदि तुम किसी की हत्या करते हो, तो न्यायालय के अधिकारी तुम्हें दण्ड दे सकते हैं।' BSB BSB: You have heard that it was said to the ancients, ‘Do not murder’ and ‘Anyone who murders will be subject to judgment.’
22 UDB परन्तु मैं तुमसे कहता हूँ कि यदि तुम किसी पर क्रोध करोगे, तो परमेश्वर स्वयं तुम्हारा न्याय करेंगे। अगर तुम किसी से कहते हो, 'तुम बेकार हो,' तो न्यायालय के अधिकारी तुम्हारा न्याय करेंगे। यदि तुम किसी से कहते हो, 'तुम मूर्ख हो,' तो परमेश्वर तुम्हें नरक की आग में डाल देंगे। BSB BSB: But I tell you that anyone who is angry with his brother will be subject to judgment. Again, anyone who says to his brother, ‘Raca,’ will be subject to the Sanhedrin. But anyone who says, ‘You fool!’ will be subject to the fire of hell.
23 UDB जब तुम परमेश्वर के लिए अपना उपहार वेदी पर लाते हो, और यदि तुम्हे स्मरण होता है कि तुमने किसी को अप्रसन्न किया है, BSB BSB: So if you are offering your gift at the altar and there remember that your brother has something against you,
24 UDB तो वेदी पर अपना उपहार छोड़ दो, और पहले जिस व्यक्ति को तुमने अप्रसन्न किया है उसके पास जाओ। उस व्यक्ति को बताओ कि तुमने जो किया उसके लिए तुम्हें पछतावा है, और उस व्यक्ति से क्षमा मांगों। फिर वापस जाओ और परमेश्वर को अपनी भेंट चढाओ। BSB BSB: leave your gift there before the altar. First go and be reconciled to your brother; then come and offer your gift.
25 UDB यदि कोई व्यक्ति तुम्हारे कुछ गलत करने पर तुम पर आरोप लगाकर न्यायालय में ले जाता है, तो उस व्यक्ति के साथ शीघ्र ही समझौता कर लो, जब तुम उस व्यक्ति के साथ न्यायालय जाने के रास्ते में ही हो। समय रहते ऐसा करो जिससे कि वह तुम्हें न्यायाधीश के पास न ले जाए, क्योंकि न्यायाधीश कह सकता है कि तुम दोषी हो और तुम को बन्दीगृह के रखवाले के हाथ में सौंप देगा, और बन्दीगृह का रखवाला तुमको बन्दीगृह में डाल देगा। BSB BSB: Reconcile quickly with your adversary, while you are still on the way to court. Otherwise, he may hand you over to the judge, and the judge may hand you over to the officer, and you may be thrown into prison.
26 UDB ध्यान रखो: यदि तुम बन्दीगृह में डाले जाते हो, तो तुम कभी बाहर नहीं निकल पाओगे क्योंकि तुम कभी भी उस न्यायधीश द्वारा निरधारित जुर्माने का भुगतान नहीं कर पाओगे। इसलिए अपने भाइयों के साथ शान्ति बनाए रखो।" BSB BSB: Truly I tell you, you will not get out until you have paid the last penny.
27 UDB "तुमने सुना है कि परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों से कहा था, 'व्यभिचार न करना।' BSB BSB: You have heard that it was said, ‘Do not commit adultery.’
28 UDB परन्तु मैं तुम से कहता हूँ कि यदि कोई पुरुष किसी स्त्री को उसके साथ सोने की मनसा से देखे, तो परमेश्वर की दृष्टि में वह पुरुष उसके साथ अपने मन में ही व्यभिचार कर चुका है। BSB BSB: But I tell you that anyone who looks at a woman to lust after her has already committed adultery with her in his heart.
29 UDB यदि तुम किसी वस्तु को देखकर पाप करना चाहते हो, तो उनको देखना बन्द करो। यहां तक कि अगर तुमको अपनी दोनों आँखों को नष्ट करना पड़े, तो ऐसा करो, यदि ऐसा करने से तुम पाप करने से बचने में सक्षम हो जाओ क्योंकि अंधा होना और पाप करना छोड़ देना उत्तम होगा, अपेक्षा इसके कि परमेश्वर तुम्हें आँख रहते हुए नरक में डाल दें। BSB BSB: If your right eye causes you to sin, gouge it out and throw it away. It is better for you to lose one part of your body than for your whole body to be thrown into hell.
30 UDB और यदि तुम्हारे हाथों में से कोई एक तुमसे पाप करवाता है, तो अपने हाथ का उपयोग करना बंद कर दो। यहां तक कि अगर तुम्हें अपना हाथ काट कर फेंक देना पड़े, तो ऐसा करो, यदि ऐसा करके तुम पाप करने से बचने में सक्षम हो जाओ। अपने शरीर का एक हिस्सा खोना अधिक उत्तम होगा, अपेक्षा इसके कि परमेश्वर तुम्हारे पूरे शरीर को नरक में डाल दे।" BSB BSB: And if your right hand causes you to sin, cut it off and throw it away. It is better for you to lose one part of your body than for your whole body to depart into hell.
31 UDB "परमेश्वर ने धर्मशास्त्र में कहा है, 'यदि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को तलाक दे रहा है, तो वह एक दस्तावेज लिखे जिस पर वह बताए कि वह उसे तलाक दे रहा है।' BSB BSB: It has also been said, ‘Whoever divorces his wife must give her a certificate of divorce.’
32 UDB परन्तु अब जो मैं तुम से कहता हूँ, सुनो: कोई पुरुष अपनी पत्नी को केवल तभी तलाक दे सकता है जब उसने व्यभिचार किया हो। अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य कारण से अपनी पत्नी को तलाक देता है, और अगर वह किसी और से विवाह कर लेती है तो वह व्यभिचार करती है और जो व्यक्ति उससे विवाह करता है वह भी व्यभिचार करता है।" BSB BSB: But I tell you that anyone who divorces his wife, except for sexual immorality, brings adultery upon her. And he who marries a divorced woman commits adultery.
33 UDB "तुमने यह भी सुना है कि बहुत पहले लोगों को बताया गया था, 'तुमको कभी झूठ बोलकर शपथ नहीं खानी चाहिए! इसकी अपेक्षा, तुमको अपने प्रतिज्ञा को ऐसे पूरा करना चाहिए जैसे कि तुम तब करते जब परमेश्वर स्वयं तुम्हारे सामने खड़े होते।' BSB BSB: Again, you have heard that it was said to the ancients, ‘Do not break your oath, but fulfill your vows to the Lord.’
34 UDB अब मैं तुम्हें कुछ और कहूंगा: किसी भी कारण शपथ न खाना! अपनी बात को पक्का करने के लिए स्वर्ग का नाम न लेना जहाँ परमेश्वर रहता है। क्योंकि स्वर्ग उनका महान सिंहासन है और वहां से वह सब चीजों पर शासन करते हैं। BSB BSB: But I tell you not to swear at all: either by heaven, for it is God’s throne;
35 UDB और अपनी शपथ के लिए धरती को गवाह नहीं बनाना। ऐसा मत करना, क्योंकि धरती वह स्थान है जहां परमेश्वर अपने पाँवों को रखते हैं। कभी यरूशलेम शहर की शपथ न खाना, क्योंकि यरूशलेम हमारे महान राजा परमेश्वर का नगर है। BSB BSB: or by the earth, for it is His footstool; or by Jerusalem, for it is the city of the great King.
36 UDB इसके अतिरिक्त, यह प्रतिज्ञा नहीं करना कि तुम कुछ करोगे और फिर कहो कि अगर तुम ऐसा नहीं करो तो लोग तुम्हारा सिर काट दें। तुम ऐसी महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा कैसे कर सकते हो, जब कि तुम अपने सिर के एक बाल का रंग भी बदल नहीं सकते। BSB BSB: Nor should you swear by your head, for you cannot make a single hair white or black.
37 UDB यदि तुम कुछ करने के विषय में बात करते हो, तो बस कहो 'हाँ, मैं यह करूँगा' या 'नहीं, मैं यह नहीं करूँगा।' यदि तुम उससे अधिक कुछ कहते हो, तो वह बुराई करने वाला शैतान है जिसने तुम्हें यह सुझाव दिया है कि तुम इस तरह से बात करो।" BSB BSB: Simply let your ‘Yes’ be ‘Yes,’ and your ‘No,’ ‘No.’ Anything more comes from the evil one.
39 UDB परन्तु अब जो मैं तुम से कहता हूँ सुनो: जो कोई तुम्हें हानि पहुँचाए, उस से बदला लेना तो छोड़ो, उसे रोकने का प्रयास भी मत करो। इसकी अपेक्षा, यदि कोई तुम्हारे एक गाल पर थप्पड़ मारकर तुम्हारा अपमान करता है, तो अपना दूसरा गाल उस व्यक्ति की तरफ कर दो ताकि वह उस पर भी मार दे। BSB BSB: But I tell you not to resist an evil person. If someone slaps you on your right cheek, turn to him the other also;
40 UDB यदि कोई तुम्हारा अंगरखा लेने के लिए न्यायालय में तुम पर मुकदमा करना चाहता है, तो उस व्यक्ति को अपना अंगरखा और अपना बाहरी वस्त्र दोनों उतारकर दे दो, जो तुम्हारे लिए और भी अधिक मूल्यवान है। BSB BSB: if someone wants to sue you and take your tunic, let him have your cloak as well;
41 UDB और यदि कोई रोमी सैनिक तुम्हें उसका सामान उठाकर उसके साथ एक मील जाने के लिए विवश करता है, तो उसे दो मील तक ले जाओ। BSB BSB: and if someone forces you to go one mile, go with him two miles.
42 UDB अतिरिक्त यदि अगर कोई तुमसे कुछ माँगता है, उसे दे दो। अगर कोई तुमसे कुछ उधार देने के लिए कहता है, तो आगे बढ़ो और उसे उधार दे दो।" BSB BSB: Give to the one who asks you, and do not turn away from the one who wants to borrow from you.
46 UDB यदि तुम केवल उन लोगों से प्रेम करते हो जो तुमसे प्रेम करते हैं, तो यह आशा नहीं करना कि परमेश्वर तुमको प्रतिफल देंगे! यहां तक कि ऐसे लोग जो बुरे काम करते हैं, जैसे कर वसूलने वाले, वे भी उनसे प्रेम करते हैं जो उन्हें प्रेम करते हैं। तुमको तो उनसे बेहतर करना चाहिए! BSB BSB: If you love those who love you, what reward will you get? Do not even tax collectors do the same?
47 UDB हाँ, और यदि तुम केवल अपने मित्रों को नमस्कार करते हो और परमेश्वर से उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहते हो, तो तुम अन्य लोगों की तुलना में कुछ भी अच्छा काम नहीं कर रहे हो। गैर-यहूदी भी, जो परमेश्वर के व्यवस्था का पालन नहीं करते, ऐसा ही काम करते हैं! BSB BSB: And if you greet only your brothers, what are you doing more than others? Do not even Gentiles do the same?
48 UDB अत: तुम्हें अपने परमेश्वर पिता के प्रति, जो स्वर्ग में है उनके प्रति पूर्ण विश्वासयोग्य रहना है, जैसे वह तुम्हारे साथ पूरी तरह विश्वासयोग्य हैं।" BSB BSB: Be perfect, therefore, as your heavenly Father is perfect.