1 UDB हे नीनवे के लोगों, तुम्हारे शत्रु तुम पर हमला करने आ रहे हैं। इसलिए शहर के चारों ओर की दीवारों के ऊपर अपने पहरेदारों को रखो! शहर की सड़कों की रक्षा करो। लड़ने के लिए तैयार हो जाओ, अपने सैनिकों को इकट्ठा करो। BSB BSB: One who scatters advances against you, O Nineveh. Guard the fortress! Watch the road! Brace yourselves! Summon all your strength!
2 UDB भले ही तुम्हारे सैनिकों ने याकूब के वंशजों को नष्ट कर दिया हो, पर यहोवा अन्य राष्ट्रों द्वारा फिर से उनका आदर करेंगे। तुम्हारे देश के आक्रमणकारियों ने इस्राएल को ऐसे बर्बाद कर दिया, जैसे शत्रु एक दाख की बारी को उखाड़ कर फेंक देता है, लेकिन इस्राएल फिर से समृद्ध होगा। BSB BSB: For the LORD will restore the splendor of Jacob like the splendor of Israel, though destroyers have laid them waste and ruined the branches of their vine.
3 UDB शत्रु सैनिकों की ढालें, जो तुम पर आक्रमण करने को आ रहे हैं, लाल चमकेंगी, जैसे उन पर सूर्य चमकता है, और वे चमकदार लाल वर्दी पहनेंगे। जब वे युद्ध से पहले पंक्तिबद्ध खड़े होंगे तो उनके रथ के पहियों की धातु चमकेंगी, और उनके सैनिक अपने मज़बूत भाले उठाएँगे और उन्हें लहराएँगे। BSB BSB: The shields of his mighty men are red; the valiant warriors are dressed in scarlet. The fittings of the chariots flash like fire on the day they are prepared, and the spears of cypress have been brandished.
4 UDB उनके रथ नीनवे की सड़कों पर दौड़ते हैं और चौकों पर उग्रता पूर्वक तेज़ी से इधर-उधर निकलते हैं। वे बिजली की सी तेज़ी से आते हैं, वे जलती हुई मशालों की तरह दिखते हैं। BSB BSB: The chariots dash through the streets; they rush around the plazas, appearing like torches, darting about like lightning.
5 UDB एक अधिकारी अपने कर्मचारियों को आदेश देता है, और वे उसके पास इतनी जल्दी आते हैं कि ठोकर खाते हैं। वे शहर की दीवार पर हमला करने को दौड़ते हैं, और वे सैनिकों के ऊपर उनकी रक्षा के लिए एक लकड़ी की बड़ी ढाल स्थापित की है। BSB BSB: He summons his nobles; they stumble as they advance. They race to its wall; the protective shield is set in place.
6 UDB शत्रु सैनिक बलपूर्वक नदियों की ओर स्थित शहर के द्वार खोलेंगे; और महल ध्वस्त हो जाएगा। BSB BSB: The river gates are thrown open and the palace collapses.
7 UDB रानी के वस्त्र शत्रु सैनिकों द्वारा उससे छीन लिये जाएँगे, और उसकी दासियाँ कबूतरों की तरह रोएँगी, और अपनी छातियाँ यह दिखाने के लिए पीटेंगी, कि वे बहुत दु:खी हैं। BSB BSB: It is decreed that the city be exiled and carried away; her maidservants moan like doves, and beat upon their breasts.
8 UDB लोग नीनवे से ऐसे भाग जाएँगे, जैसे टूटे हुए बाँध से पानी, बह निकलता है। अधिकारी चिल्लाएँगे, “रुको! रुको!” लेकिन लोग भागते समय पीछे मुड़कर भी नहीं देखेंगे। BSB BSB: Nineveh has been like a pool of water throughout her days, but now it is draining away. “Stop! Stop!” they cry, but no one turns back.
9 UDB आक्रमणकारी शत्रु एक-दूसरे से कहते हैं, “चाँदी को जब्त कर लो! सोना छीन लो! शहर में बहुत सारी मूल्यवान वस्तुएँ हैं, इतनी अधिक मूल्यवान वस्तुएँ जिन्हें कोई गिना नहीं सकता।” BSB BSB: “Plunder the silver! Plunder the gold!” There is no end to the treasure, an abundance of every precious thing.
10 UDB जल्द ही शहर की मूल्यवान सभी वस्तुएँ छीन लीं जाएँगी या नष्ट हो जाएगा। लोग थरथराएंगे, जिसके कारण वे लड़ने में सक्षम नहीं होंगे। उनके चेहरे डर से पीले हो जाएँगे। BSB BSB: She is emptied! Yes, she is desolate and laid waste! Hearts melt, knees knock, bodies tremble, and every face grows pale!
11 UDB ऐसा होने के बाद, लोग कहेंगे, “उस बड़े शहर नीनवे के साथ क्या हुआ? यह जवान शेरों से भरी हुई एक माँद की तरह था, जहाँ शेर और शेरनी रहते थे और अपने बच्चों को शिकार खिलाते थे, जहाँ उन्हें किसी भी बात का डर नहीं था। BSB BSB: Where is the lions’ lair or the feeding ground of the young lions, where the lion and lioness prowled with their cubs, with nothing to frighten them away?
12 UDB नीनवे के सैनिक उन शेरों की तरह थे जो अन्य जानवरों को मार डालते थे या गला घोंट देते थे और उनका माँस अपनी माँदों में ले आते थे।” BSB BSB: The lion mauled enough for its cubs and strangled prey for the lioness. It filled its dens with the kill, and its lairs with mauled prey.
13 UDB यहोवा, स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, नीनवे के लोगों से कहते हैं, “मैं तुम्हारा शत्रु हूँ; मैं तुम्हारे रथों को आग में जला दूँगा और धूएँ में उड़ा दूँगा। तुम्हारे जवान पुरुष तलवार से मारे जाएँगे। मैं हर एक मूल्यवान वस्तुओं को, जिसे तुमने अन्य देशों से चुराया है, गायब कर दूँगा। तुम्हारे दूत फिर कभी भी अन्य देशों में वह संदेश नहीं ले जा सकेंगे, जिसमें यह माँग होगी कि उनकी सेना हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दे।” BSB BSB: “Behold, I am against you,” declares the LORD of Hosts. “I will reduce your chariots to cinders, and the sword will devour your young lions. I will cut off your prey from the earth, and the voices of your messengers will no longer be heard.”