1 UDB महामारी के समाप्त होने के बाद, यहोवा ने एलीआजार और मूसा से कहा, BSB BSB: After the plague had ended, the LORD said to Moses and Eleazar son of Aaron the priest,
2 UDB “एक बार और सब इस्राएलियों की गिनती कर। उन सब बीस वर्ष की आयु के पुरुष जो युद्ध करने योग्य हैं उन के नाम उनके परिवारों के अनुसार लिख।” BSB BSB: “Take a census of the whole congregation of Israel by the houses of their fathers—all those twenty years of age or older who can serve in the army of Israel.”
3 UDB जब इस्राएली यरदन के किनारे यरीहो के पास मोआब के मैदानों पर थे, तब एलीआजार और मूसा ने इस्राएलियों के प्रधानों से यह कहा, BSB BSB: So on the plains of Moab by the Jordan, across from Jericho, Moses and Eleazar the priest issued the instruction,
4 UDB “उन सब इस्राएली पुरुषों के नाम लिखो जो कम से कम 20 वर्ष की आयु के हैं, यहोवा ने हमें यह आज्ञा दी है।” अत: उन्होंने ऐसा ही किया; याकूब के वंशज जो मिस्र से बाहर निकल आए थे और अभी जीवित थे यह उनकी सूची है। BSB BSB: “Take a census of the men twenty years of age or older, as the LORD has commanded Moses.” And these were the Israelites who came out of the land of Egypt:
5 UDB याकूब के पहिलौठें रूबेन के वंशज: हनोक, जिससे हनोकियों का कुल निकला, पल्लू, जिससे पल्लूइयों का कुल निकला, हेस्रोन, जिससे हेस्रोनियों का कुल निकला, कर्मी, जिससे कर्मियों का कुल निकला। इस्राएली प्रधानों ने रूबेन के गोत्र से 43,730 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: Reuben was the firstborn of Israel. These were the descendants of Reuben: The Hanochite clan from Hanoch, the Palluite clan from Pallu,
8 UDB पल्लू का पुत्र एलीआब था BSB BSB: Now the son of Pallu was Eliab,
9 UDB और उसके पोते नमूएल, दातान, और अबीराम थे। दातान और अबीराम वे प्रधान थे जो कोरह के साथ हारून और मूसा के विरूद्ध षड्यंत्र रचने में सहभागी हुए थे और यहोवा से विद्रोह किया। BSB BSB: and the sons of Eliab were Nemuel, Dathan, and Abiram. It was Dathan and Abiram, chosen by the congregation, who rebelled against Moses and Aaron with the followers of Korah who rebelled against the LORD.
10 UDB लेकिन धरती खुल गई और उन्हें और कोरह को निगल लिया। यहोवा ने एक आग भी भेजी जिसने, उन तीन पुरुषों का समर्थन करने वाले 250 लोगों को जला दिया। यह सभी इस्राएली लोगों को चेतावनी थी कि उन्हें उन प्रधानों का सम्मान और आज्ञा पालन करना चाहिए जिन्हें यहोवा ने नियुक्त किया था। BSB BSB: And the earth opened its mouth and swallowed them along with Korah, whose followers died when the fire consumed 250 men. They serve as a warning sign.
11 UDB परन्तु कोरह के वंशज उस दिन मर नहीं गए थे। BSB BSB: However, the line of Korah did not die out.
12 UDB ये शिमोन के वंशज हैं: नमूएल, जिससे नमूएलियों का कुल निकला, यामीन, जिससे यामीनियों का कुल निकला, याकीन, जिससे याकीनियों का कुल निकला, जेरह, जिससे जेरहियों का कुल निकला, शाऊल, जिससे शाऊलियों का कुल निकला। इस्राएली प्रधानों ने शिमोन के गोत्र से 22,200 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Simeon by their clans: The Nemuelite clan from Nemuel, the Jaminite clan from Jamin, the Jachinite clan from Jachin,
15 UDB ये गाद के वंशज हैं: सपोन, जिससे सपोनियों का कुल निकला, हाग्गी, जिससे हाग्गियों का कुल निकला, शूनी, जिससे शूनियों का कुल निकला, ओजनी, जिससे ओजनियों का कुल निकला, एरी, जिससे एरियों का कुल निकला, अरोद, जिससे अरोदियों का कुल निकला, अरेली, जिससे अरेलियों का कुल निकला। इस्राएली प्रधानों ने गाद के गोत्र से 40,500 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Gad by their clans: The Zephonite clan from Zephon, the Haggite clan from Haggi, the Shunite clan from Shuni,
19 UDB यहूदा के पुत्र, एर और ओनान, कनान में उनके बच्चे होने से पहले मर गए। ये यहूदा के वंशज हैं: शेला, जिससे शेलियों का कुल निकला, पेरेस, जिससे पेरेसियों का कुल निकला, जेरह, जिससे जेरहियों का कुल निकला। पेरेस, हेस्रोन और हामूल का पिता था। हेस्रोन, जिससे हेस्रोनियों का कुल निकला, हामूल, जिससे हामूलियों का कुल निकला। इस्राएली प्रधानों ने यहूदा के गोत्र से 76,500 पुरुषों की गणना की। BSB BSB: The sons of Judah were Er and Onan, but they died in the land of Canaan.
23 UDB ये इस्साकार के वंशज हैं: तोला, जिससे तोलियों का कुल निकला, पुव्वा, जिससे पुव्वियों का कुल निकला, याशूब, जिससे याशूबियों का कुल निकला, शिम्रोन, जिससे शिम्रोनियों का कुल निकला, इस्राएली प्रधानों ने इस्साकार के गोत्र से 64,300 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Issachar by their clans: The Tolaite clan from Tola, the Punite clan from Puvah,
26 UDB ये जबूलून के वंशज हैं: सेरेद, जिससे सेरेदियों का कुल निकला, एलोन, जिनसे एलोनियों का कुल निकला, यहलेल, जिससे यहलेलियों का कुल निकला, इस्राएली प्रधानों ने जबूलून के गोत्र से 60,500 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Zebulun by their clans: The Seredite clan from Sered, the Elonite clan from Elon, and the Jahleelite clan from Jahleel.
28 UDB यूसुफ के पुत्र मनश्शे और एप्रैम हैं। ये मनश्शे के वंशज हैं: माकीर, जिससे माकीरियों का कुल निकला। माकिर गिलाद का पिता था। गिलाद से गिलादियों का कुल निकला। BSB BSB: The descendants of Joseph included the clans of Manasseh and Ephraim.
30 UDB ये गिलाद के वंशज हैं: ईएजेर, जिससे ईएजेरियों का कुल निकला, हेलेक, जिससे हेलेकियों का कुल निकला, अस्रीएल, जिससे अस्रीएलियों का कुल निकला, शेकेम, जिससे शेकेमियों का कुल निकला, शमीदा, जिससे शमीदियों का कुल निकला, हेपेर, जिससे हेपेरियों का कुल निकला। BSB BSB: These were the descendants of Gilead: the Iezerite clan from Iezer, the Helekite clan from Helek,
33 UDB हेपेर के पुत्र सलोफाद के पास कोई पुत्र नहीं था, परन्तु उसकी पांच पुत्रियाँ थी-महला, नोवा, होग्ला, मिल्का और तिर्सा। इस्राएली प्रधानों ने मनश्शे जो यूसुफ का पुत्र था, उसके गोत्र से 52,700 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: Now Zelophehad son of Hepher had no sons but only daughters. The names of his daughters were Mahlah, Noah, Hoglah, Milcah, and Tirzah.
35 UDB ये एप्रैम के वंशज हैं: शूतेलह, जिससे शूतेलहियों का कुल निकला, बेकेर, जिससे बेकेरियों का कुल निकला, तहन, जिससे तहनियों का कुल निकला, ये शूतेलह के वंशज हैं: एरान, जिससे एरानियों का कुल निकला, इस्राएली प्रधानों ने एप्रैम जो यूसुफ का दूसरा पुत्र था, उसके गोत्र से 32,500 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Ephraim by their clans: The Shuthelahite clan from Shuthelah, the Becherite clan from Becher, and the Tahanite clan from Tahan.
38 UDB ये बिन्यामीन के वंशज हैं: बेला, जिससे बेलियों का कुल निकला, अश्बेल, जिससे अश्बेललियों का कुल निकला, अहीराम, जिससे अहीरामियों का कुल निकला, शपूपाम, जिससे शपूपामियों का कुल निकला, हूपाम, जिससे हूपामियों का कुल निकला, बेला अर्द और नामान का पिता था। अर्द से अर्दियों का कुल निकला, नामान से नामानियों का कुल निकला। इस्राएली प्रधानों ने बिन्यामीन के गोत्र से 45,600 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Benjamin by their clans: The Belaite clan from Bela, the Ashbelite clan from Ashbel, the Ahiramite clan from Ahiram,
42 UDB ये दान के वंशज हैं: शूहाम, जिससे शूहामियों का कुल निकला, इस्राएली प्रधानों ने दान के गोत्र से 64,400 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Dan by their clans: The Shuhamite clan from Shuham. These were the clans of Dan.
44 UDB ये आशेर के वंशज हैं: यिम्ना, जिससे यिम्नियों का कुल निकला, यिश्वी, जिससे यिश्वीयों का कुल निकला, बरीआ, जिससे बैरियों का कुल निकला, बरीआ के दो बेटे थे- हेबेर और मल्कीएल। हेबेर, जिससे हेबेरियों का कुल निकला, मल्कीएल, जिससे मल्कीएलियों का कुल निकला। आशेर की एक बेटी साराह भी थी। इस्राएली प्रधानों ने आशेर के गोत्र से 53,400 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Asher by their clans: The Imnite clan from Imnah, the Ishvite clan from Ishvi, and the Beriite clan from Beriah.
48 UDB ये नप्ताली के वंशज हैं: यहसेल, जिससे यहसेलियों का कुल निकला, गूनी, जिससे गूनियों का कुल निकला, येसेर, जिससे येसेरियों का कुल निकला, शिल्लेम, जिससे शिल्लेमियों का कुल निकला, इस्राएली प्रधानों ने नप्ताली के गोत्र से 45,400 पुरुषों की गिनती की। BSB BSB: These were the descendants of Naphtali by their clans: The Jahzeelite clan from Jahzeel, the Gunite clan from Guni,
51 UDB इस्राएली पुरुष जिन्हें प्रधानों ने गिना वे कुल 6,01,730 थे। BSB BSB: These men of Israel numbered 601,730 in all.
52 UDB तब यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
53 UDB “गोत्रों के बीच में कनान देश को बाँट दे। अपनी सूची लिखे गए प्रत्येक गोत्र में लोगों की संख्या के अनुसार भूमि बाँट दे। BSB BSB: “The land is to be divided among the tribes as an inheritance, according to the number of names.
54 UDB चिट्ठी डालकर यह निर्धारित कर कि कौन से समूह को कौन सा क्षेत्र प्राप्त होगा, परन्तु जिनकी संख्या अधिक है उनको सबसे बड़ा क्षेत्र प्रदान करना।“ BSB BSB: Increase the inheritance for a large tribe and decrease it for a small one; each tribe is to receive its inheritance according to the number of those registered.
57 UDB प्रधानों ने लेवी के वंशजों के पुरुषों को भी गिना। वे गेर्शोन, कहात और मरारी से निकले कुलों में थे। BSB BSB: Now these were the Levites numbered by their clans: The Gershonite clan from Gershon, the Kohathite clan from Kohath, and the Merarite clan from Merari.
58 UDB इन लोगों में लिब्नी, हेब्रोनी, महली, मूशी और कोरह के कुल भी थे। वे सभी लेवी के वंशज थे। कहात अम्राम का पूर्वज था, BSB BSB: These were the families of the Levites: The Libnite clan, the Hebronite clan, the Mahlite clan, the Mushite clan, and the Korahite clan. Now Kohath was the father of Amram,
59 UDB जिसकी पत्नी योकेबेद थी। वह भी लेवी की वंशज थी, लेकिन उसका जन्म मिस्र में हुआ था। उसके और अम्राम के दो पुत्र थे, हारून और मूसा, और उनकी बड़ी बहन मिर्याम थी। BSB BSB: and Amram’s wife was named Jochebed. She was also a daughter of Levi, born to Levi in Egypt. To Amram she bore Aaron, Moses, and their sister Miriam.
60 UDB हारून के पुत्र नादाब, अबीहू, एलीआजार और ईतामार थे। BSB BSB: Nadab, Abihu, Eleazar, and Ithamar were born to Aaron,
61 UDB परन्तु नादाब और अबीहू की मृत्यु हो गई जब उन्होंने यहोवा की दी हुई विधि का उल्लंघन करके यहोवा को भेंट चढ़ाने के लिए धूप जलाई। BSB BSB: but Nadab and Abihu died when they offered unauthorized fire before the LORD.
62 UDB प्रधानों ने लेवी के वंशजों से तेईस हजार लोगों की गिनती की जो कम से कम एक महीने की आयु के थे। लेकिन इन लोगों को जब शेष इस्राएलियों की गिनती के समय नहीं गिना गया था, क्योंकि उन्हें उस समय कोई भूमि नहीं दी गई थी। BSB BSB: The registration of the Levites totaled 23,000, every male a month old or more; they were not numbered among the other Israelites, because no inheritance was given to them among the Israelites.
63 UDB इन लोगों को गिनने के लिए एलीआजार और मूसा ने कहा। जब इस्राएलियों की गिनती की गई थी तब वे यरदन नदी के पूर्व की ओर यरीहो के पास मोआब के मैदानी क्षेत्रों में थे। BSB BSB: These were the ones numbered by Moses and Eleazar the priest when they counted the Israelites on the plains of Moab by the Jordan, across from Jericho.
64 UDB जिन लोगों को उन्होंने गिना था, उनमें से कोई भी हारून और मूसा द्वारा बनाई गई उस सूची में नहीं थे जो सीनै में तैयार की गई थी। BSB BSB: Among all these, however, there was not one who had been numbered by Moses and Aaron the priest when they counted the Israelites in the Wilderness of Sinai.
65 UDB उन्हें यहोवा का वचन स्मरण कराया गया, यहोवा ने कहा था “वे सब इस मरुस्थल में मर जाएंगे,” और यही हुआ। दो लोग जो जीवित थे, वे यपुन्ने का पुत्र कालेब और नून का पुत्र यहोशू थे। BSB BSB: For the LORD had told them that they would surely die in the wilderness. Not one was left except Caleb son of Jephunneh and Joshua son of Nun.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.