1 UDB मैं, पौलुस, एक बन्दी हूँ जो मसीह यीशु की सेवा करता हूँ। मैं अपने साथी विश्वासी तीमुथियुस के साथ हूँ। फिलेमोन, हमारे प्रिय मित्र और सहकर्मी, मैं तुझे यह पत्र लिख रहा हूँ, BSB BSB: Paul, a prisoner of Christ Jesus, and Timothy our brother, To Philemon our beloved fellow worker,
2 UDB मैं हमारी साथी विश्वासी अफफिया, और हमारे साथ एक सैनिक की तरह काम करनेवाले अरखिप्पुस को भी लिख रहा हूँ। और मैं उस विश्वासियों के समूह के लिए भी लिखता हूँ जो तुम्हारे घर में एकत्र होते हैं। BSB BSB: to Apphia our sister, to Archippus our fellow soldier, and to the church that meets at your house:
3 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारे पिता परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह तुम सब पर दया करते रहें। मैं प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु तुम्हें शान्ति देते रहें। BSB BSB: Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.
4 UDB जब मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करता हूँ, तो मैं सदा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, BSB BSB: I always thank my God, remembering you in my prayers,
5 UDB क्योंकि मैं सुनता हूँ कि तुम प्रभु यीशु में कैसा भरोसा रखते हो। मैं यह भी सुनता हूँ कि तुम कैसे सब विश्वासियों से प्रेम करते हो और उनकी सहायता करते हो। BSB BSB: because I hear about your faith in the Lord Jesus and your love for all the saints.
6 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ, क्योंकि तुम मसीह पर भरोसा रखते हो जैसे हम करते हैं, तो तुम हर अच्छी बात को जान सको जिसे हम तुम्हें मसीह के बारे में बता सकते हैं। BSB BSB: I pray that your partnership in the faith may become effective as you fully acknowledge every good thing that is ours in Christ.
7 UDB मुझे बहुत आनन्द हुआ है और मुझे बहुत साहस है क्योंकि मेरे प्रिय मित्र, तू परमेश्वर के लोगों से प्रेम करता है और उनकी सहायता करता है। BSB BSB: I take great joy and encouragement in your love, because you, brother, have refreshed the hearts of the saints.
8 UDB तो मैं कुछ करने के लिए तुझसे निवेदन करना चाहता हूँ। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे पास तुझे आज्ञा देने का अधिकार है कि तुझे क्या करना चाहिए, क्योंकि मैं मसीह का प्रेरित हूँ। BSB BSB: So although in Christ I am bold enough to order you to do what is proper,
9 UDB परन्तु क्योंकि मुझे पता है कि तू परमेश्वर के लोगों से प्रेम करता है, इसलिए मैं तुझे आज्ञा देने कि अपेक्षा अनुरोध करता हूँ। मैं पौलुस, एक बूढ़ा व्यक्ति और अब एक बन्दी हूँ क्योंकि मैं मसीह यीशु की सेवा करता हूँ। मैं तुझसे अनुरोध कर रहा हूँ। BSB BSB: I prefer to appeal on the basis of love. For I, Paul, am now aged, and a prisoner of Christ Jesus as well.
10 UDB मैं अनुरोध करता हूँ कि तू उनेसिमुस के लिए कुछ करे। वह अब मेरे पुत्र के समान है क्योंकि मैंने उसे यहाँ बन्दीगृह में मसीह के बारे में बताया था। BSB BSB: I appeal to you for my child Onesimus, whose father I became while I was in chains.
11 UDB जैसा कि तू जानता है, उसके नाम का अर्थ है, "उपयोगी" है, हालांकि वह अतीत में तेरे लिए बेकार था। लेकिन अब वह तेरे और मेरे दोनों के लिए उपयोगी है। BSB BSB: Formerly he was useless to you, but now he has become useful both to you and to me.
12 UDB हालांकि वह मेरे लिए बहुत प्रिय है, मैं उसे तेरे पास वापस भेज रहा हूँ। BSB BSB: I am sending back to you him who is my very heart.
13 UDB मैं उसे अपने साथ रखना चाहता था, कि वह तेरे स्थान में मेरी सेवा कर सके। मुझे उसकी आवश्यकता है क्योंकि मैं मसीह के बारे में संदेश का प्रचार करने के कारण बन्दीगृह में हूँ। BSB BSB: I would have liked to keep him with me, so that on your behalf he could minister to me in my chains for the gospel.
14 UDB क्योंकि मैंने अभी तक तुझे से नहीं पूछा था और तूने मुझे उसे यहाँ मेरे साथ रखने की अनुमति नहीं दी थी, इसलिए मैंने उसे यहाँ न रखने का निर्णय किया है। मैंने निर्णय लिया है कि यदि तू वास्तव में मेरी सहायता करना चाहते हो, तो ही मेरी सहायता करे। BSB BSB: But I did not want to do anything without your consent, so that your goodness will not be out of compulsion, but by your own free will.
17 UDB इसलिए यदि तू मानता है कि तू और मैं परमेश्वर के कार्य को एक साथ कर रहे हैं, तो तू उसका स्वागत कर जैसा कि तू मेरा स्वागत करेगा BSB BSB: So if you consider me a partner, receive him as you would receive me.
18 UDB यदि उसने तुझे किसी भी तरह का नुकसान पहुँचाया है, या यदि वह तेरा कर्जदार हैं, तो मुझे इसके लिए बोझ उठाने दे। BSB BSB: But if he has wronged you in any way or owes you anything, charge it to my account.
19 UDB मैं, पौलुस, अब अपनी स्वयं के हस्तलेख में यह लिख रहा हूँ: जो कुछ भी उसे तुझे देना है, मैं दे दूँगा। मैं तुझसे कह सकता हूँ कि उनेसिमुस कि तुलना में तू मेरा अधिक कर्जदार है, क्योंकि मैंने जो तुझे बताया उसने तेरे जीवन को बचाया है। BSB BSB: I, Paul, write this with my own hand. I will repay it—not to mention that you owe me your very self.
20 UDB हे मेरे भाई, प्रभु में मुझे तुझसे लाभ उठाने दो। क्योंकि हम दोनों मसीह से जुड़े हुए हैं, इसलिए मेरे दिल को आनन्दित करो। BSB BSB: Yes, brother, let me have some benefit from you in the Lord. Refresh my heart in Christ.
21 UDB मैंने तुझे यह पत्र लिखा है, क्योंकि मुझे विश्वास है कि मैं तुझसे जो करने का अनुरोध कर रहा हूँ, वह तू अवश्य करेगा। वास्तव में, मुझे पता है कि जो कुछ भी करने के लिए मैंने अनुरोध किया हैं तू उससे अधिक ही करेगा। BSB BSB: Confident of your obedience, I write to you, knowing that you will do even more than I ask.
22 UDB इसके अलावा, मेरे लिए रहने के लिए एक अतिथि कमरा तैयार करना, क्योंकि मुझे विश्वास है कि मेरे लिए तुम्हारी प्रार्थनाओं के उत्तर में, मुझे बन्दीगृह से मुक्त किया जाएगा और मैं तुम सब के पास आऊँगा। BSB BSB: In the meantime, prepare a guest room for me, because I hope that through your prayers I will be restored to you.
23 UDB इपफ्रास तुझे नमस्कार करता है, जो मेरे साथ बन्दीगृह में दुःख उठाता है क्योंकि वह मसीह यीशु से जुड़ा हुआ है। BSB BSB: Epaphras, my fellow prisoner in Christ Jesus, sends you greetings,
24 UDB मरकुस, अरिस्तर्खुस, देमास और लूका जो मेरे सहकर्मी है, वे भी तुझे नमस्कार करते हैं। BSB BSB: as do Mark, Aristarchus, Demas, and Luke, my fellow workers.
25 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु यीशु मसीह तुम पर दया करते रहें। BSB BSB: The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.