1 UDB इस विषय में घमंड मत कर कि कल क्या होगा, क्योंकि तू नहीं जानता कि उस दिन के दौरान तेरे साथ क्या होगा। BSB BSB: Do not boast about tomorrow, for you do not know what a day may bring.
2 UDB अपने आप की प्रशंसा मत कर; किसी और को तेरी प्रशंसा करने दे। यह उत्तम है कि कोई ऐसा व्यक्ति तेरी प्रशंसा करे जिसे तू नहीं जानता है, बजाय इसके कि अपनी प्रशंसा स्वयं करे। BSB BSB: Let another praise you, and not your own mouth—a stranger, and not your own lips.
3 UDB यदि तू यह सोचता है कि पत्थर कितना भारी हो सकता है, या रेत का वजन कितना हो सकता है- तब तू समझ जाएगा कि एक मूर्ख के कारण आई समस्या उन दोनों चीजों की तुलना में कठिन होती हैं। BSB BSB: A stone is heavy and sand is a burden, but aggravation from a fool outweighs them both.
4 UDB यदि तू इस बारे में सोचे कि वे लोग कितने क्रूर हो सकते हैं जो दूसरों पर उत्पात मचाते हैं, और कैसे नाराज लोग दूसरों पर बाढ़ के पानी के समान हमला कर सकते हैं, फिर सोचें कि कैसे ईर्ष्यावान लोग इससे भी बदतर हैं; कोई भी ईर्ष्यापूर्ण व्यक्ति द्वारा नुकसान पहुँचाने का विरोध नहीं कर सकता। BSB BSB: Wrath is cruel and anger is like a flood, but who can withstand jealousy?
5 UDB छिपे हुए प्रेम के मुकाबले खुले में डाँटना उत्तम है। BSB BSB: Better an open rebuke than love that is concealed.
6 UDB मित्र से प्राप्त घाव दुश्मन के चुंबन से उत्तम है। BSB BSB: The wounds of a friend are faithful, but the kisses of an enemy are deceitful.
7 UDB जब कोई व्यक्ति साथ चल रहा है और उसका पेट भरा है, तो वह शहद के छत्ते पर पैर रख सकता है क्योंकि वह भूखा नहीं है; लेकिन अगर उसे बहुत भूख लगी हो, तो यह भी हो सकता है कड़वी चीजें भी उसे मीठा स्वाद देंगी। BSB BSB: The soul that is full loathes honey, but to a hungry soul, any bitter thing is sweet.
8 UDB जब कोई व्यक्ति अपने घर से दूर भटकता है, तो वह अपने घोंसले से दूर रहने वाले पक्षी के समान अभिनय कर रहा है। BSB BSB: Like a bird that strays from its nest is a man who wanders from his home.
9 UDB इत्र की सुगंध और धूप की महक व्यक्ति को खुश अनुभव करने में सहायता कर सकती है; और हम उन मित्रों की सबसे अधिक प्रशंसा करते हैं जो हमें अच्छी सलाह देते हैं। BSB BSB: Oil and incense bring joy to the heart, and the counsel of a friend is sweetness to the soul.
10 UDB अपने मित्र या अपने पिता के मित्र को मत भूलना; और जब तुझे कोई समस्या हो और तुझे सहायता की आवश्यकता हो, अपने भाई के घर पर मत जा। जब परेशानी होती है, तो वह पड़ोसी जो निकट रहता है उस भाई से उत्तम है जो बहुत दूर रहता है। BSB BSB: Do not forsake your friend or your father’s friend, and do not go to your brother’s house in the day of your calamity; better a neighbor nearby than a brother far away.
11 UDB हे मेरे पुत्र, यदि तू बुद्धिमान बने, तो तू मुझे खुश करेगा; तब मैं किसी ऐसे को जवाब देने में सक्षम बनूँगा जो मेरे विरुद्ध विवाद करता है। BSB BSB: Be wise, my son, and bring joy to my heart, so that I can answer him who taunts me.
12 UDB जिसको अच्छी समझ है वह आने वाली परेशानी को देख कर छिप जाता है, लेकिन जिनके पास कोई अनुभव या ज्ञान नहीं है, वे खतरे में आगे बढ़ जाते हैं। BSB BSB: The prudent see danger and take cover, but the simple keep going and pay the penalty.
13 UDB व्यक्ति के परिधान को जमानत के रूप में लो जब वह किसी अजनबी के लिए ऋण का आश्वसन दे रहा हो। जब वह व्यभिचारी के लिए जमानत देता है तो अपने पैसे को खोने से बचाने के लिए शपथ में परिधान को रख लो। BSB BSB: Take the garment of him who posts security for a stranger; get collateral if it is for a foreigner.
14 UDB जो सुबह सवेरे ऊँची आवाज़ में आशीर्वाद देता है, वह आशीर्वाद ऐसे सुना जाएगा जैसे कि यह अभिशाप था। BSB BSB: If one blesses his neighbor with a loud voice early in the morning, it will be counted to him as a curse.
15 UDB एक पत्नी जो लगातार अपने पति के साथ विवाद करती है वह उतनी ही कष्टप्रद है जितना किसी बरसात के दिन पानी का निरंतर टपकना; BSB BSB: A constant dripping on a rainy day and a contentious woman are alike—
16 UDB और उसे बहस करने से रोकना हवा को रोकने के समान, या हाथ में तेल को पकड़ने का प्रयास करने के समान मुश्किल होगा। BSB BSB: restraining her is like holding back the wind or grasping oil with one’s right hand.
17 UDB जैसे लोहे के फल को धार लगाने के लिए लोहे का उपयोग किया जाता है, वैसे ही व्यक्ति अपने मित्र को उत्तम बनाता है। BSB BSB: As iron sharpens iron, so one man sharpens another.
18 UDB किसान जो अंजीर के पेड़ की देखभाल करता है, पकने पर वह उस फल का आनंद उठाएगा। उसी प्रकार से जो अपने गुरु की रक्षा करता है, वह अपने गुरु से सम्मान प्राप्त करेगा। BSB BSB: Whoever tends a fig tree will eat its fruit, and he who looks after his master will be honored.
19 UDB जब कोई व्यक्ति पानी में देखता है, तो वह अपना ही चेहरा देखता है; इसी प्रकार जब हम देखते हैं कि एक व्यक्ति किस चीज से प्रेम करता है, तो हम जानते हैं कि उसका अंतर्मन कैसा है। BSB BSB: As water reflects the face, so the heart reflects the true man.
20 UDB तुम जानते होकि मृतकों के और विनाशकों के स्थान कभी संतुष्ट नहीं होता है; और लोग भी कभी संतुष्ट नहीं होते हैं और हमेशा अधिक की चाह करते हैं। BSB BSB: Sheol and Abaddon are never satisfied; so the eyes of man are never satisfied.
21 UDB चाँदी को एक कुठाली में परिष्कृत किया जाता है, और सोने को भट्ठी में रखा जाता है जिससे कि शुद्ध किया जा सके; और एक व्यक्ति उसे दी गई प्रशंसा का जवाब कैसे देता है तुम्हें यह बताएगा कि वह किस प्रकार का व्यक्ति है। BSB BSB: A crucible for silver and a furnace for gold, but a man is tested by the praise accorded him.
22 UDB यद्यपि तू मूर्ख को ऐसे पीसे जैसे कि तू अनाज पीसता है, तू उसकी मूर्खता उससे बाहर नहीं निकाल पाएँगा। BSB BSB: Though you grind a fool like grain with mortar and a pestle, yet his folly will not depart from him.
23 UDB अच्छा चरवाहा अपनी सारी भेड़ों की दशा जान लेगा और वह हर दिन उनकी जाँच करेगा। BSB BSB: Be sure to know the state of your flocks, and pay close attention to your herds;
24 UDB धन हमेशा के लिए नहीं रहता है। क्या राजा का मुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक रहता है? BSB BSB: for riches are not forever, nor does a crown endure to every generation.
25 UDB घास मर जाती है और फिर नई उपज बढ़ने लगती है; और पहाड़ों पर मवेशियों के लिए भोजन खलिहानों में ढेर करके रखा गया है। BSB BSB: When hay is removed and new growth appears and the grass from the hills is gathered,
26 UDB भेड़ के बच्चे तुझको गर्म कपड़े देंगे और बकरियाँ तुझको मैदान की लागत के भुगतान के लिए पर्याप्त धन देंगी। BSB BSB: the lambs will provide you with clothing, and the goats with the price of a field.
27 UDB बकरियों से दूध मिलेगा जिसे तू पी सकता है- वह तेरे घर में रहने वाले हर किसी के लिए भोजन होगा- और यह तेरे दासियों को खिलाने के लिए भोजन भी है। BSB BSB: You will have plenty of goats’ milk to feed you—food for your household and nourishment for your maidservants.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.