1 UDB मैं स्वयं से कहता हूँ कि मुझे यहोवा की स्तुति करनी चाहिए। मैं उनकी स्तुति करूँगा क्योंकि वह पवित्र हैं। BSB BSB: Of David. Bless the LORD, O my soul; all that is within me, bless His holy name.
2 UDB मैं स्वयं से कहता हूँ कि मुझे यहोवा की स्तुति करनी चाहिए और मेरे लिए किए गए उनके सब प्रकार के कार्यों को कभी न भूलूँ। BSB BSB: Bless the LORD, O my soul, and do not forget all His kind deeds—
3 UDB वह मेरे सब पापों को क्षमा करते हैं, और वह मुझे मेरी सब बीमारियों से स्वस्थ करते हैं; BSB BSB: He who forgives all your iniquities and heals all your diseases,
4 UDB वह मुझे मरने से बचाते हैं, और वह मुझसे सच्चा प्रेम करके और अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार मुझ पर दया करके मुझे आशीष देते हैं। BSB BSB: who redeems your life from the Pit and crowns you with loving devotion and compassion,
5 UDB वह मुझे मेरे पूरे जीवन भर अच्छी वस्तुएँ देते हैं। वह मुझे उकाब के समान युवा और शक्तिशाली अनुभव कराते हैं। BSB BSB: who satisfies you with good things, so that your youth is renewed like the eagle’s.
6 UDB यहोवा उन सबका उचित न्याय करते हैं जिनके साथ अन्याय किया गया है। BSB BSB: The LORD executes righteousness and justice for all the oppressed.
7 UDB बहुत पहले उन्होंने मूसा को बताया कि उन्होंने क्या करने की योजना बनाई है; उन्होंने हम इस्राएलियों के पूर्वजों को उन शक्तिशाली कार्यों को दिखाया जिन्हें करने में वे समर्थ थे। BSB BSB: He made known His ways to Moses, His deeds to the people of Israel.
8 UDB यहोवा के कार्य दया से और अनुग्रह से पूर्ण हैं; जब हम पाप करते हैं तो वह शीघ्र क्रोधित नहीं होते हैं; वह सदा हमें दिखाते हैं कि वह हमसे सच्चा प्रेम करते हैं। BSB BSB: The LORD is compassionate and gracious, slow to anger, abounding in loving devotion.
9 UDB वह हमें सदैव डाँटते नहीं रहेंगे, और वह सदा के लिए क्रोधित नहीं रहेंगे। BSB BSB: He will not always accuse us, nor harbor His anger forever.
10 UDB उन्होंने हमें हमारे पापों के अनुसार दण्डित नहीं किया है जिसके हम योग्य थे। BSB BSB: He has not dealt with us according to our sins or repaid us according to our iniquities.
11 UDB आकाश पृथ्वी से बहुत ऊपर हैं, और उन सबके लिए जो यहोवा का सम्मान करते हैं, उनके लिए यहोवा का सच्चा प्रेम उतना ही महान है। BSB BSB: For as high as the heavens are above the earth, so great is His loving devotion for those who fear Him.
12 UDB उन्होंने हमारे पापों के दोष को मिटा दिया है और इसे हमसे इतना दूर कर दिया है जितना पूर्व पश्चिम से दूर है। BSB BSB: As far as the east is from the west, so far has He removed our transgressions from us.
13 UDB जैसे माता-पिता अपनी संतानों के प्रति दया के कार्य करते हैं, यहोवा उन लोगों पर दया करते है जो उनका आदर करते हैं। BSB BSB: As a father has compassion on his children, so the LORD has compassion on those who fear Him.
14 UDB वह जानते हैं कि हमारे शरीर कैसे बने हैं; उन्हें स्मरण है कि उन्होंने हमें मिट्टी से बनाया है और इसलिए हम वह करने में शीघ्र ही असफल हो जाते हैं जो उन्हें प्रसन्न करता है। BSB BSB: For He knows our frame; He is mindful that we are dust.
15 UDB हम मनुष्य सदा के लिए नहीं रहते हैं; हम घास के समान हैं जो सूखती है और नाश हो जाती है। हम जंगली फूलों के समान हैं जो थोड़ी ही देर के लिए खिलते हैं; BSB BSB: As for man, his days are like grass—he blooms like a flower of the field;
16 UDB परन्तु फिर गर्म हवा उन पर लगती है, और वे नाश हो जाते हैं; कोई भी उन्हें फिर नहीं देखता है। BSB BSB: when the wind passes over, it vanishes, and its place remembers it no more.
17 UDB परन्तु यहोवा सदा के लिए सच्चा प्रेम करते रहेंगे उन सबसे जो उन्हें सम्मान देते हैं, जैसा कि उन्होंने प्रतिज्ञा की है। वह हमारी सन्तान और उनकी सन्तान के लिए न्याय के कार्य करेंगे; BSB BSB: But from everlasting to everlasting the loving devotion of the LORD extends to those who fear Him, and His righteousness to their children’s children—
18 UDB वह उन सब लोगों को जो उनकी वाचा का पालन करते हैं उनके लिए इस प्रकार से कार्य करेंगे, कि वे आशीषित हों यदि वे उनके आदेशों के अनुसार कार्य करें, उन सबके लिए जो उनकी आज्ञा का पालन करते हैं। BSB BSB: to those who keep His covenant and remember to obey His precepts.
19 UDB यहोवा ने स्वर्ग में अपना स्थान लिया है जहाँ वह राजा के रूप में शासन करते हैं; वहाँ से वह सब पर शासन करते हैं। BSB BSB: The LORD has established His throne in heaven, and His kingdom rules over all.
20 UDB हे स्वर्गदूतों, तुम जो यहोवा के हो, उनकी स्तुति करो! तुम शक्तिशाली प्राणी हो जो वह करते हो जिसकी आज्ञा वह तुम्हें देते हैं; वह जो आज्ञा देते हैं तुम उसका पालन करते हो। BSB BSB: Bless the LORD, all His angels mighty in strength who carry out His word, who hearken to the voice of His command.
21 UDB हे स्वर्गदूतों की सेनाओं, तुम जो उनकी सेवा करते हो और जो वह चाहते हैं वही करते हो, यहोवा की स्तुति करो। BSB BSB: Bless the LORD, all His hosts, you servants who do His will.
22 UDB हे यहोवा की सारी सृष्टि, तुम सब उनकी स्तुति करो; हर उन स्थानों में उनकी स्तुति करो जहाँ वह शासन करते हैं, हर एक स्थान में! मैं भी यहोवा की स्तुति करूँगा! BSB BSB: Bless the LORD, all His works in all places of His dominion. Bless the LORD, O my soul!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.