1 UDB यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति करो क्योंकि वह जो कुछ भी करते हैं वह भला है; वह सदा हमसे सच्चा प्रेम करते हैं जैसी उन्होंने हमसे प्रतिज्ञा की है! BSB BSB: Hallelujah! Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.
2 UDB क्योंकि यहोवा ने बहुत से महान कार्य किए हैं, कोई भी उन सब महान कार्यों को नहीं बता सकता जो यहोवा ने किए हैं, और कोई भी उनकी पर्याप्त स्तुति नहीं कर सकता। BSB BSB: Who can describe the mighty acts of the LORD or fully proclaim His praise?
3 UDB कितने भाग्यशाली हैं वे जो न्याय से कार्य करते हैं, जो सदा वही करते हैं जो उचित हैं। BSB BSB: Blessed are those who uphold justice, who practice righteousness at all times.
4 UDB हे यहोवा, जब आप अपने लोगों की सहायता करते हैं, तब मुझ पर दया करें; जब आप उन्हें बचाते हैं तो मेरी भी सहायता करें। BSB BSB: Remember me, O LORD, in Your favor to Your people; visit me with Your salvation,
5 UDB मुझे आपके लोगों को दोबारा समृद्ध बनते देखने दे और आपके देश इस्राएल के सब लोगों को फिर से आनन्दित देखने दें; मुझे उनके साथ आनन्दित होने दें! मैं उन सब लोगों के साथ जो आपके हैं, आपकी स्तुति करना चाहता हूँ। BSB BSB: that I may see the prosperity of Your chosen ones, and rejoice in the gladness of Your nation, and give glory with Your inheritance.
6 UDB हमने और हमारे पूर्वजों ने पाप किया है; हमने जो किया है वह दुष्ट और बुरा है। BSB BSB: We have sinned like our fathers; we have done wrong and acted wickedly.
7 UDB जब हमारे पूर्वज मिस्र में थे, उन्होंने यहोवा के अद्भुत कार्यों पर ध्यान नहीं दिया; वे उन समयों को भूल गए जब परमेश्वर ने दिखाया कि वह उन्हें सच्चा प्रेम करते थे। इसकी अपेक्षा, जब वे लाल सागर में थे, उन्होंने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया, जो किसी अन्य देवता से बड़े हैं। BSB BSB: Our fathers in Egypt did not grasp Your wonders or remember Your abundant kindness; but they rebelled by the sea, there at the Red Sea.
8 UDB परन्तु उन्होंने उन्हें अपनी प्रतिष्ठा के निमित्त बचाया कि वह दिखा सकें कि वह बहुत शक्तिशाली हैं। BSB BSB: Yet He saved them for the sake of His name, to make His power known.
9 UDB उन्होंने लाल सागर को डाँटा और वह सूख गया, और फिर जब उन्होंने हमारे पूर्वजों की अगुवाई की, वे लाल सागर के बीच से चले गए जैसे कि वह एक सूखे रेगिस्तान में चल रहे थे। BSB BSB: He rebuked the Red Sea, and it dried up; He led them through the depths as through a desert.
10 UDB इस प्रकार उन्होंने उन्हें उनके शत्रुओं की शक्ति से बचाया। BSB BSB: He saved them from the hand that hated them; He redeemed them from the hand of the enemy.
11 UDB तब उनके शत्रु लाल सागर के पानी में डूब गए; उनमें से एक भी नहीं बचा। BSB BSB: The waters covered their foes; not one of them remained.
12 UDB जब ऐसा हुआ, तो हमारे पूर्वजों ने विश्वास किया कि यहोवा ने उन लोगों के लिए वास्तव में वह किया था जो करने की उन्होंने प्रतिज्ञा की थी, और उन्होंने उनकी स्तुति करने के लिए गीत गाया। BSB BSB: Then they believed His promises and sang His praise.
13 UDB परन्तु वे शीघ्र ही भूल गए कि उन्होंने उनके लिए क्या-क्या कार्य किए थे; उन्होंने यहोवा की इच्छा जानने के लिए प्रतीक्षा नहीं की कि वह उनसे क्या कराना चाहते थे। BSB BSB: Yet they soon forgot His works and failed to wait for His counsel.
14 UDB उन्होंने मिस्र में जैसा भोजन खाया था उन्होंने वैसे भोजन की लालसा कीं। उन्होंने यह जानने के लिए बुरे कार्य किए कि क्या परमेश्वर उन्हें दण्ड देंगे या नहीं। BSB BSB: They craved intensely in the wilderness and tested God in the desert.
15 UDB इसलिए उन्होंने उन्हें जो कुछ भी उन्होंने माँगा वह उन्हें दिया, परन्तु उन्होंने उन पर एक भयानक बीमारी भेजी। BSB BSB: So He granted their request, but sent a wasting disease upon them.
16 UDB बाद में जब कुछ लोग मूसा से और उसके बड़े भाई हारून से ईर्ष्या करने लगे, जो याजक के रूप में यहोवा की सेवा करने के लिए समर्पित था, BSB BSB: In the camp they envied Moses, as well as Aaron, the holy one of the LORD.
17 UDB भूमि खुल गई और दातान को निगल गई और अबीराम और उसके परिवार को भी दफन कर दिया। BSB BSB: The earth opened up and swallowed Dathan; it covered the assembly of Abiram.
18 UDB परमेश्वर ने स्वर्ग से आग भेजी जिसने उन सब दुष्ट लोगों को जला दिया जिन्होंने उनका समर्थन दिया। BSB BSB: Then fire blazed through their company; flames consumed the wicked.
19 UDB फिर इस्राएली अगुओं ने सीनै पर्वत पर एक बछड़े की सोने की मूर्ति बनाई और उसकी उपासना की। BSB BSB: At Horeb they made a calf and worshiped a molten image.
20 UDB हमारे गौरवशाली परमेश्वर की आराधना करने की अपेक्षा, उन्होंने एक बैल की मूर्ति की उपासना करना आरम्भ किया जो घास खाता है! BSB BSB: They exchanged their Glory for the image of a grass-eating ox.
21 UDB वे परमेश्वर के विषय में भूल गए, जिन्होंने मिस्र में किए गए महान चमत्कारों से उन्हें बचा लिया था। BSB BSB: They forgot God their Savior, who did great things in Egypt,
22 UDB वे मिस्र में उनके लिए परमेश्वर के किए गए अद्भुत कार्यों के विषय में भूल गए और उन अद्भुत कार्यों को भी भूल गए जो उन्होंने लाल सागर में उनके लिए किए थे। BSB BSB: wondrous works in the land of Ham, and awesome deeds by the Red Sea.
23 UDB इस कारण से, परमेश्वर ने कहा कि वह इस्राएलियों से छुटकारा पाएँगे; परन्तु मूसा, जिसे परमेश्वर ने उनकी सेवा करने के लिए चुना था, परमेश्वर को ऐसा न करने के लिए मनाने को खड़ा हुआ। परिणामस्वरूप, परमेश्वर ने उन्हें नष्ट नहीं किया। BSB BSB: So He said He would destroy them—had not Moses His chosen one stood before Him in the breach to divert His wrath from destroying them.
24 UDB बाद में, हमारे पूर्वजों ने कनान की सुन्दर भूमि में प्रवेश करने से मना कर दिया क्योंकि वे इस बात पर विश्वास नहीं करते थे कि परमेश्वर अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार कर सकते हैं और उन्हें वहाँ रहने वाले लोगों से भूमि लेने में समर्थ करेंगे। BSB BSB: They despised the pleasant land; they did not believe His promise.
25 UDB वे अपने तम्बुओं में रह कर कुड़कुड़ाने लगे और यहोवा ने उन्हें जो करने को कहा था उस पर ध्यान नहीं दिया। BSB BSB: They grumbled in their tents and did not listen to the voice of the LORD.
26 UDB इसलिए उन्होंने गम्भीरता से उनसे कहा कि वह उन्हें जंगल में मार डालेंगे, BSB BSB: So He raised His hand and swore to cast them down in the wilderness,
27 UDB कि वह उनके वंशजों को अन्य राष्ट्रों और जातियों के बीच तितर-बितर करेंगे जो उन पर विश्वास नहीं करते थे, और वह उन्हें उन देशों में मरने देंगे। BSB BSB: to disperse their offspring among the nations and scatter them throughout the lands.
28 UDB बाद में इस्राएली लोगों ने पोर पर्वत में बाल की मूर्ति की पूजा करना आरम्भ कर दिया, और उन्होंने वह माँस खाया जो बाल और उन अन्य निर्जीव देवताओं को बलिदान दिया गया था। BSB BSB: They yoked themselves to Baal of Peor and ate sacrifices offered to lifeless gods.
29 UDB उन्होंने जो कुछ किया था, उसके कारण यहोवा बहुत क्रोधित हो गए, उन्होंने उन पर आक्रमण करने के लिए एक भयानक बीमारी भेजी। BSB BSB: So they provoked the LORD to anger with their deeds, and a plague broke out among them.
30 UDB परन्तु पीनहास खड़ा हुआ और उन लोगों को दण्डित किया जिन्होंने बड़ा पाप किया था, और परिणामस्वरूप मरी समाप्त हो गई। BSB BSB: But Phinehas stood and intervened, and the plague was restrained.
31 UDB पीनहास ने जो धर्म का कार्य किया था लोगों ने उसे स्मरण किया, और भविष्य में लोग इसे स्मरण करेंगे। BSB BSB: It was credited to him as righteousness for endless generations to come.
32 UDB फिर मरीबा के झरनों पर हमारे पूर्वजों ने यहोवा को फिर से क्रोधित कर दिया, और परिणामस्वरूप मूसा को हानि हुई। BSB BSB: At the waters of Meribah they angered the LORD, and trouble came to Moses because of them.
33 UDB उन्होंने मूसा को बहुत क्रोधित कर दिया, और उसने उन बातों को कहा जो मूर्खता की थी। BSB BSB: For they rebelled against His Spirit, and Moses spoke rashly with his lips.
34 UDB हमारे पूर्वजों ने अन्य लोगों के समूहों को नष्ट नहीं किया जैसा कि यहोवा ने उन्हें करने के लिए कहा था। BSB BSB: They did not destroy the peoples as the LORD had commanded them,
35 UDB इसकी अपेक्षा, पुरुषों ने उन लोगों के समूहों से स्त्रियों को ले लिया, और उन्होंने उन बुरे कार्यों को करना आरम्भ कर दिया जो वे लोग करते थे। BSB BSB: but they mingled with the nations and adopted their customs.
36 UDB हमारे पूर्वजों ने उन लोगों की मूर्तियों की उपासना की, जिसके परिणामस्वरूप वे नष्ट हो गए। BSB BSB: They worshiped their idols, which became a snare to them.
37 UDB कुछ इस्राएलियों ने अपने पुत्रों और पुत्रियों को पिशाचों के लिए बलिदान किया जिनका प्रतिनिधित्व वे मूर्तियाँ करती थी। BSB BSB: They sacrificed their sons and their daughters to demons.
38 UDB उन्होंने उन बच्चों को मार डाला जिन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था, और उन्हें कनान की मूर्तियों के लिए बलिदान के रूप में पेश किया। परिणामस्वरूप, कनान की भूमि उन हत्याओं द्वारा प्रदूषित हो गई। BSB BSB: They shed innocent blood—the blood of their sons and daughters, whom they sacrificed to the idols of Canaan, and the land was polluted with blood.
39 UDB इसलिए उनके कर्मों से उन्होंने परमेश्वर को उन्हें स्वीकार करना असम्भव बना दिया; क्योंकि उन्होंने सच्चे मन से केवल परमेश्वर की आराधना नहीं की थी, वे ऐसी स्त्रियों के समान हो गए जो अपने पतियों के साथ सोने की अपेक्षा अन्य पुरुषों के साथ सोती हैं। BSB BSB: They defiled themselves by their actions and prostituted themselves by their deeds.
40 UDB तब यहोवा अपने लोगों से बहुत क्रोधित हो गए; वह पूरी तरह से उनसे घृणा करने लगे। BSB BSB: So the anger of the LORD burned against His people, and He abhorred His own inheritance.
41 UDB परिणामस्वरूप, उन्होंने उन लोगों के समूहों को, जो उन पर विश्वास नहीं करते थे, अनुमति दी कि इस्राएलियों पर विजय पाए, इसलिए जो हमारे पूर्वजों से घृणा करते थे वे लोग उन पर शासन करने लगे। BSB BSB: He delivered them into the hand of the nations, and those who hated them ruled over them.
42 UDB उनके शत्रुओं ने उन्हें दण्डित किया और पूरी तरह से उन पर अधिकार किया। BSB BSB: Their enemies oppressed them and subdued them under their hand.
43 UDB कई बार यहोवा ने अपने लोगों को बचा लिया, परन्तु वे उनके विरुद्ध विद्रोह करते रहे, और अन्त में वे अपने किए गए पापों के कारण नष्ट हो गए। BSB BSB: Many times He rescued them, but they were bent on rebellion and sank down in their iniquity.
44 UDB यद्दपि, जब उन्होंने परमेश्वर को पुकारा, तब उन्होंने सदा उनको सुना, और जब वे कष्ट में थे तब उन्होंने उनकी बात सुनी। BSB BSB: Nevertheless He heard their cry; He took note of their distress.
45 UDB उनके लिए, उन्होंने उस वाचा को स्मरण किया जो उन्होंने उन्हें आशीष देने के लिए उनसे बाँधी थी; क्योंकि उन्होंने कभी उन्हें बहुत प्रेम करना बन्द नहीं किया था, इसलिए उन्होंने उन्हें और अधिक दण्डित करने के विषय में अपना मन बदल दिया। BSB BSB: And He remembered His covenant with them, and relented by the abundance of His loving devotion.
46 UDB उन्होंने उन सबको दुख का अनुभव करवाया, जो इस्राएलियों को बाबेल ले गए थे। BSB BSB: He made them objects of compassion to all who held them captive.
47 UDB हे हमारे परमेश्वर यहोवा, हमें बचाएँ और हमें उन लोगों के समूह से इस्राएल वापस लाएँ कि हम आपको धन्यवाद दे सकें और आनन्द से आपकी स्तुति कर सकें। BSB BSB: Save us, O LORD our God, and gather us from the nations, that we may give thanks to Your holy name, that we may glory in Your praise.
48 UDB यहोवा की स्तुति करो, जिस परमेश्वर की हम इस्राएली आराधना करते हैं, अब और सदा के लिए उनकी स्तुति करो! सब लोगों को सहमत होना चाहिए! यहोवा की स्तुति करो! BSB BSB: Blessed be the LORD, the God of Israel, from everlasting to everlasting. Let all the people say, “Amen!” Hallelujah!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.