1 UDB हे परमेश्वर, मुझे आप पर बहुत भरोसा है। मैं आपकी स्तुति करने के लिए गाऊँगा। जागते ही आपकी स्तुति करना एक सम्मान की बात है। BSB BSB: A song. A Psalm of David. My heart is steadfast, O God; I will sing and make music with all my being.
2 UDB सूरज उगने से पहले मैं उठूँगा, और जब मैं अपनी सारंगी और वीणा को बजाऊँगा तो मैं आपकी स्तुति करूँगा। BSB BSB: Awake, O harp and lyre! I will awaken the dawn.
3 UDB मैंने प्रार्थना की, “हे यहोवा, मैं सब जातियों के बीच धन्यवाद करूँगा; मैं राष्ट्रों के बीच आपकी प्रशंसा करने के लिए गाऊँगा BSB BSB: I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing Your praises among the peoples.
4 UDB क्योंकि हमारे लिए आपका सच्चा प्रेम स्वर्ग तक पहुँचता है, और आप अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने में सच्चे हैं जैसे बादल पृथ्वी से ऊपर हैं। BSB BSB: For Your loving devotion extends beyond the heavens, and Your faithfulness reaches to the clouds.
5 UDB हे यहोवा, आकाश में दिखाएँ कि आप बहुत महान हैं! अपनी महिमा सारी पृथ्वी के लोगों को दिखाएँ! BSB BSB: Be exalted, O God, above the heavens; may Your glory cover all the earth.
6 UDB हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर दें और अपनी शक्ति के द्वारा हमें अपने शत्रुओं को हराने में सहायता करें कि हम, जो लोग आप से प्रेम करते हैं, वे बचाए जा सकें।” BSB BSB: Respond and save us with Your right hand, that Your beloved may be delivered.
7 UDB यहोवा ने हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया और अपने भवन से बात की, “क्योंकि मैंने तुम्हारे शत्रुओं पर विजय प्राप्त की है, इसलिए मैं सहर्ष से शेकेम शहर को विभाजित करूँगा, और मैं सुक्कोत की घाटी की भूमि अपने लोगों के बीच में बाँट दूँगा। BSB BSB: God has spoken from His sanctuary: “I will triumph! I will parcel out Shechem and apportion the Valley of Succoth.
8 UDB गिलाद का क्षेत्र मेरा है; मनश्शे के गोत्र के लोग मेरे हैं; और यहूदा का गोत्र मेरे राजदण्ड के समान है। BSB BSB: Gilead is Mine, and Manasseh is Mine; Ephraim is My helmet, Judah is My scepter.
9 UDB मोआब का क्षेत्र मेरे धोने के पात्र के समान है; मैंने एदोम के क्षेत्र में अपना जूता फेंक दिया कि यह दिखाया जा सके कि वह मेरा है; मैं जयजयकार करता हूँ क्योंकि मैंने पलिश्त के लोगों को पराजित किया है।” BSB BSB: Moab is My washbasin; upon Edom I toss My sandal; over Philistia I shout in triumph.”
10 UDB क्योंकि हम एदोम के लोगों पर आक्रमण करना चाहते हैं, कौन मेरी सेना को उनकी राजधानी में ले जाएगा जिसके चारों ओर दृढ़ दीवारें हैं? BSB BSB: Who will bring me to the fortified city? Who will lead me to Edom?
11 UDB हे परमेश्वर, हम नहीं चाहते हैं कि आप हमें त्याग दें; हम चाहते हैं कि आप हमारे साथ चलें जब हमारी सेना हमारे शत्रुओं से लड़ने के लिए बाहर निकलती है। BSB BSB: Have You not rejected us, O God? Will You no longer march out, O God, with our armies?
12 UDB जब हम अपने शत्रुओं के विरुद्ध लड़ते हैं तब हमें आपकी सहायता की आवश्यकता होती है क्योंकि मनुष्य जो सहायता हमें दे सकते हैं वह व्यर्थ है। BSB BSB: Give us aid against the enemy, for the help of man is worthless.
13 UDB परन्तु आपकी सहायता से, हम जीतेंगे; हमारे शत्रुओं को हराने में आप हमें समर्थ बनाएँगे। BSB BSB: With God we will perform with valor, and He will trample our enemies.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.