2 UDB यह सही नहीं है कि अन्य लोगों के समूह हमारे विषय में कहें, कि “वे दावा करते हैं कि उनके परमेश्वर बहुत शक्तिशाली हैं, यदि यह सच है, तो वह उनकी सहायता क्यों नहीं करते हैं?” BSB BSB: Why should the nations say, “Where is their God?”
3 UDB हमारे परमेश्वर स्वर्ग में हैं, और वह जो कुछ भी चाहते हैं वह करते हैं! BSB BSB: Our God is in heaven; He does as He pleases.
5 UDB उनकी मूर्तियों के मुँह तो हैं, परन्तु वे कुछ भी नहीं कह सकती हैं; उनके पास आँखें हैं, परन्तु वे कुछ भी नहीं देख सकती हैं। BSB BSB: They have mouths, but cannot speak; they have eyes, but cannot see;
6 UDB उनके कान हैं, परन्तु वे कुछ भी नहीं सुन सकती हैं; उनके पास नाक हैं, परन्तु वे कुछ भी सूँघ नहीं सकती हैं। BSB BSB: they have ears, but cannot hear; they have noses, but cannot smell;
7 UDB उनके हाथ हैं, परन्तु वे कुछ भी अनुभव नहीं कर सकती हैं; उनके पास पैर हैं, परन्तु वे नहीं चल सकती हैं, और वे अपने गले से कोई आवाज नहीं निकाल सकती हैं! BSB BSB: they have hands, but cannot feel; they have feet, but cannot walk; they cannot even clear their throats.
8 UDB जो लोग मूर्तियों को बनाते हैं वे भी मूर्तियों के समान शक्तिहीन होते हैं, और जो लोग उन मूर्तियों पर भरोसा करते हैं, वे अपनी मूर्तियों के समान कुछ भी नहीं कर सकते हैं! BSB BSB: Those who make them become like them, as do all who trust in them.
9 UDB हे मेरे साथी इस्राएली लोगों, यहोवा पर भरोसा रखो! वही हैं जो तुम्हारी सहायता करते हैं और ढाल के समान बचाते हैं। BSB BSB: O Israel, trust in the LORD! He is their help and shield.
10 UDB हे याजकों, हारून के वंशजों, यहोवा पर भरोसा रखो! वही हैं जो तुम्हारी सहायता करते हैं और ढाल के समान बचाते हैं। BSB BSB: O house of Aaron, trust in the LORD! He is their help and shield.
11 UDB तुम सब जो यहोवा के लिए भय और सम्मान रखते हो, उन पर भरोसा रखो! वही हैं जो तुम्हारी सहायता करते हैं और ढाल के समान बचाते हैं। BSB BSB: You who fear the LORD, trust in the LORD! He is their help and shield.
12 UDB यहोवा हमें भूल नहीं गए हैं; वह हम इस्राएली लोगों को आशीष देंगे! वह याजकों को आशीष देंगे, BSB BSB: The LORD is mindful of us; He will bless us. He will bless the house of Israel; He will bless the house of Aaron;
13 UDB और वह उन सबको आशीष देंगे जो उनका भय के साथ सम्मान करते हैं; वह महत्वपूर्ण लोगों और उन लोगों को जिन्हें महत्वहीन माना जाता है, सबको आशीष देंगे! BSB BSB: He will bless those who fear the LORD—small and great alike.
14 UDB मेरी इच्छा है कि यहोवा तुम्हें मेरे साथी इस्राएली लोगों, अनेक सन्तान दें और तुम्हारे वंशजों को भी। BSB BSB: May the LORD give you increase, both you and your children.
15 UDB मैं चाहता हूँ कि यहोवा, जिन्होंने स्वर्ग और पृथ्वी बनाया है, तुम सबको आशीष दें! BSB BSB: May you be blessed by the LORD, the Maker of heaven and earth.
16 UDB सर्वोच्च स्वर्ग यहोवा के हैं, परन्तु उन्होंने हम लोगों को पृथ्वी पर जो कुछ भी है वह सब दिया है। BSB BSB: The highest heavens belong to the LORD, but the earth He has given to mankind.
17 UDB मृत लोग यहोवा की स्तुति करने योग्य नहीं हैं; जब वे उस स्थान पर आते हैं जहाँ मृत लोग हैं, तब वे बोलने में असमर्थ होते हैं और उनकी स्तुति नहीं कर सकते हैं। BSB BSB: It is not the dead who praise the LORD, nor any who descend into silence.
18 UDB परन्तु हम जो जीवित हैं, वे उन्हें धन्यवाद देंगे, अब और सदा के लिए। यहोवा की स्तुति करो! BSB BSB: But it is we who will bless the LORD, both now and forevermore. Hallelujah!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.