1 UDB यहोवा को बताओ कि तुम उनके किए गए अच्छे कार्यों के लिए उनका बहुत धन्यवाद करते हो! वह हमसे अर्थात् उनके लोगों को, सदा सच्चा प्रेम करते हैं। BSB BSB: Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.
2 UDB हे इस्राएली लोगों तुम्हें बार-बार ऊँचे शब्दों से कहना चाहिए, “वह हमसे अर्थात् उनके लोगों को, सदा के लिए सच्चा प्रेम करते हैं!” BSB BSB: Let Israel say, “His loving devotion endures forever.”
3 UDB हे याजकों जो हारून के वंशज हैं, उन्हें बार-बार ऊँचे शब्दों से कहना चाहिए, “वह हमसे अर्थात् उनके लोगों को, सदा के लिए सच्चा प्रेम करते हैं!” BSB BSB: Let the house of Aaron say, “His loving devotion endures forever.”
4 UDB तुम सब जो उनका आदर करते हो, बार-बार ऊँचे शब्दों से कहना चाहिए, “वह हमसे अर्थात् उनके लोगों को, सदा के लिए सच्चा प्रेम करते हैं!” BSB BSB: Let those who fear the LORD say, “His loving devotion endures forever.”
5 UDB जब मैं चिन्तित था, मैंने यहोवा को पुकारा, और उन्होंने मुझे उत्तर दिया और मुझे मेरी चिन्ताओं से मुक्त कर दिया। BSB BSB: In my distress I called to the LORD, and He answered and set me free.
6 UDB यहोवा मेरी ओर हैं, मैं किसी से भी नहीं डरूँगा। कोई भी ऐसा कुछ नहीं कर सकता कि परमेश्वर को मुझे सदा के लिए आशीष देने से रोक दे। BSB BSB: The LORD is on my side; I will not be afraid. What can man do to me?
7 UDB हाँ, यहोवा मेरी ओर हैं, इसलिए जब वह उन्हें पराजित करते हैं तो मैं अपने शत्रुओं को विजयी होकर देखूँगा। BSB BSB: The LORD is on my side; He is my helper. Therefore I will look in triumph on those who hate me.
8 UDB लोगों पर निर्भर होने से यहोवा पर भरोसा रखना अधिक उत्तम है। BSB BSB: It is better to take refuge in the LORD than to trust in man.
9 UDB हमारी रक्षा करने के लिए प्रभावशाली लोगों पर भरोसा रखने से हमारी रक्षा करने के लिए यहोवा पर भरोसा करना अधिक उत्तम है। BSB BSB: It is better to take refuge in the LORD than to trust in princes.
10 UDB कई राष्ट्रों की सेनाओं ने हमें घेर लिया, परन्तु यहोवा ने हमें अपनी शक्ति से उन्हें पराजित करने योग्य किया। BSB BSB: All the nations surrounded me, but in the name of the LORD I cut them off.
11 UDB उन्होंने पूरी तरह से हमें घेर लिया, परन्तु हमने उन सबको यहोवा की शक्ति से पराजित किया। BSB BSB: They surrounded me on every side, but in the name of the LORD I cut them off.
12 UDB उन्होंने क्रोध में आकर मुझे मधुमक्खियों के समान घेर लिया; वे एक कंटीली झाड़ी में लगी आग के समान थे, परन्तु हमने उन्हें यहोवा की शक्ति से पराजित किया। BSB BSB: They swarmed around me like bees, but they were extinguished like burning thorns; in the name of the LORD I cut them off.
13 UDB हमारे शत्रुओं ने हम पर भयानक आक्रमण किया और लगभग हमें पराजित कर दिया, परन्तु यहोवा ने हमारी सहायता की। BSB BSB: I was pushed so hard I was falling, but the LORD helped me.
14 UDB यहोवा ही वह हैं जो मुझे दृढ़ करते हैं, और वही हैं जिनके विषय में मैं सदा गाता हूँ; उन्होंने हमें हमारे शत्रुओं से बचा लिया है। BSB BSB: The LORD is my strength and my song, and He has become my salvation.
15 UDB उन लोगों के तम्बुओं में गाए जाने वाले आनन्द के गीतों को सुनें जो परमेश्वर का सम्मान करते हैं! वे गाते हैं, “यहोवा ने हमारे शत्रुओं को अपनी महान शक्ति से पराजित किया है; BSB BSB: Shouts of joy and salvation resound in the tents of the righteous: “The right hand of the LORD performs with valor!
16 UDB उन्होंने अपने बलवन्त दाहिने हाथ को उठाया है कि वह दिखा सकें कि वह अपने शत्रुओं को पराजित करने से प्रसन्न हैं। यहोवा ने उन्हें पूरी तरह से पराजित कर दिया है।” BSB BSB: The right hand of the LORD is exalted! The right hand of the LORD performs with valor!”
17 UDB मैं युद्ध में नहीं मारा जाऊँगा; मैं यहोवा के महान कार्यों का प्रचार करने के लिए जीवित रहूँगा। BSB BSB: I will not die, but I will live and proclaim what the LORD has done.
18 UDB यहोवा ने मुझे गम्भीर दण्ड दिया है, परन्तु उन्होंने मुझे मरने की अनुमति नहीं दी हैं। BSB BSB: The LORD disciplined me severely, but He has not given me over to death.
19 UDB हे द्वारपालों, मेरे लिए मन्दिर के द्वार खोलो कि मैं प्रवेश कर सकूँ और यहोवा का धन्यवाद कर सकूँ। BSB BSB: Open to me the gates of righteousness, that I may enter and give thanks to the LORD.
20 UDB वे द्वार हैं जिनसे होकर हम यहोवा की आराधना करने के लिए मन्दिर में प्रवेश करते हैं; जो परमेश्वर का सम्मान करते हैं वे लोग उन द्वारों से प्रवेश करते हैं। BSB BSB: This is the gate of the LORD; the righteous shall enter through it.
21 UDB हे यहोवा, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ क्योंकि आपने मेरी प्रार्थना का उत्तर दिया और आपने मुझे मेरे शत्रुओं से बचाया। BSB BSB: I will give You thanks, for You have answered me, and You have become my salvation.
22 UDB यहोवा का चुना हुआ राजा उस पत्थर के समान हैं जिसका मिस्त्रियों ने तिरस्कार कर दिया था जब वे भवन बना रहे थे, परन्तु वह पत्थर नींव का पत्थर बन गया। BSB BSB: The stone the builders rejected has become the cornerstone.
23 UDB यह यहोवा ने किया था, और यह हमारी दृष्टि में एक अद्भुत बात है। BSB BSB: This is from the LORD, and it is marvelous in our eyes.
24 UDB आज वह दिन है जिसमें हम स्मरण करते हैं कि यहोवा ने हमारे शत्रुओं को पराजित करने के लिए शक्तिशाली कार्य किये थे; हम आज प्रसन्न होंगे और आनन्द मनाएँगे। BSB BSB: This is the day that the LORD has made; we will rejoice and be glad in it.
25 UDB हे यहोवा, हम आप से विनती करते हैं, कि आप हमारे शत्रुओं से हमें बचाते रहें। हे यहोवा, कृपया हमारे कार्यों को, जो हम करना चाहते हैं उन्हें पूरा करने में हमारी सहायता करें। BSB BSB: O LORD, save us, we pray. We beseech You, O LORD, cause us to prosper!
26 UDB हे यहोवा, उसको आशीष दें जो आपकी शक्ति के साथ आएगा। आराधनालय से हम आप सबको आशीष देते हैं। BSB BSB: Blessed is he who comes in the name of the LORD. From the house of the LORD we bless you.
27 UDB यहोवा परमेश्वर हैं, और उन्होंने अपना प्रकाश हम पर आने दिया है। आओ, बलिदान के पशु ले आओ और उसे वेदी के सींगों से बाँध दो। BSB BSB: The LORD is God; He has made His light to shine upon us. Bind the festal sacrifice with cords to the horns of the altar.
28 UDB हे यहोवा, आप ही परमेश्वर हैं जिनकी मैं आराधना करता हूँ, और मैं आपकी स्तुति करूँगा! आप मेरे परमेश्वर हैं, और मैं सबको बताऊँगा कि आप महान हैं! BSB BSB: You are my God, and I will give You thanks. You are my God, and I will exalt You.
29 UDB यहोवा का धन्यवाद करो क्योंकि वह हमारे लिए अच्छे कार्य करते हैं! वह हमसे सदा सच्चा प्रेम करेंगे जैसी उन्होंने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: Give thanks to the LORD, for He is good; His loving devotion endures forever.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.