2 UDB आप जानते हैं कि मैं कब बैठता हूँ और कब खड़ा होता हूँ। भले ही आप मुझसे दूर हैं, आप जानते हैं कि मैं क्या सोच रहा हूँ। BSB BSB: You know when I sit and when I rise; You understand my thoughts from afar.
3 UDB मेरे सुबह जागने से ले कर रात को सोने तक, मैं जो कुछ भी करता हूँ उसे आप जानते हैं। BSB BSB: You search out my path and my lying down; You are aware of all my ways.
4 UDB हे यहोवा, मेरे कुछ भी कहने से पहले, आप वह सब जानते हैं जो मैं कहने जा रहा हूँ! BSB BSB: Even before a word is on my tongue, You know all about it, O LORD.
5 UDB आप मुझे चारों ओर से बचाते हैं; आप अपनी शक्ति से मुझे बचाने के लिए अपना हाथ मुझ पर रखते हैं। BSB BSB: You hem me in behind and before; You have laid Your hand upon me.
6 UDB मैं समझ नहीं पाता हूँ कि आप मेरे विषय में सब कुछ जानते हैं। वास्तव में, मेरे लिए यह समझना बहुत कठिन है। BSB BSB: Such knowledge is too wonderful for me, too lofty for me to attain.
8 UDB यदि मैं स्वर्ग तक जाता हूँ, तो आप वहाँ हैं। यदि मैं उस स्थान पर लेट जाता हूँ जहाँ मृत लोग हैं, तो आप वहाँ हैं। BSB BSB: If I ascend to the heavens, You are there; if I make my bed in Sheol, You are there.
9 UDB यदि सूर्य मुझे आकाश के पार ले जा सकता, यदि मैं पश्चिम में उड़ जाता और समुद्र में किसी द्वीप पर रहने के लिए स्थान बनाता, BSB BSB: If I rise on the wings of the dawn, if I settle by the farthest sea,
10 UDB आप वहाँ भी अपने हाथ से मेरी अगुवाई करने के लिए होंगे, और आप मेरी सहायता करेंगे। BSB BSB: even there Your hand will guide me; Your right hand will hold me fast.
11 UDB मैं इच्छा करूँ कि अन्धकार मुझे छिपा ले, या मैं इच्छा करूँ कि मेरे चारों ओर का प्रकाश अंधेरा हो जाए। BSB BSB: If I say, “Surely the darkness will hide me, and the light become night around me”—
12 UDB परन्तु यदि ऐसा हो जाए, तो भी आप मुझे देखेंगे। आपके लिए रात दिन के समान उज्ज्वल है, क्योंकि उजियाला और अंधियारा आपके लिए अलग नहीं है। BSB BSB: even the darkness is not dark to You, but the night shines like the day, for darkness is as light to You.
14 UDB मैं आपकी स्तुति करता हूँ क्योंकि आपने मेरे शरीर को बहुत ही अद्भुत और विचित्र रीति से बनाया है। जो कुछ भी आप करते हैं वह अद्भुत है! मैं निश्चय ही इसे भली भाँति जानता हूँ। BSB BSB: I praise You, for I am fearfully and wonderfully made. Marvelous are Your works, and I know this very well.
15 UDB जब मेरा शरीर बन रहा था, जब इसे एक साथ जोड़ा जा रहा था, जहाँ कोई और इसे देख नहीं सकता था, आपने इसे देखा! BSB BSB: My frame was not hidden from You when I was made in secret, when I was woven together in the depths of the earth.
16 UDB आपने मेरा जन्म होने से पहले मुझे देखा था। आपने अपनी पुस्तक में उन दिनों की संख्या लिखी है जिन्हें आपने मेरे इस पृथ्वी के जीवन के लिए रखा है। उन दिनों में से किसी भी दिन के आरम्भ होने से पहले आपने ऐसा किया था! BSB BSB: Your eyes saw my unformed body; all my days were written in Your book and ordained for me before one of them came to be.
17 UDB हे परमेश्वर, आप जो मेरे विषय में सोचते हैं वह बहुत मूल्यवान है। आप जिन बातों के विषय में सोचते हैं वे बहुत अधिक है। BSB BSB: How precious to me are Your thoughts, O God, how vast is their sum!
18 UDB यदि मैं उन्हें गिन सकता, तो मैं देखता हूँ कि वे समुद्र के किनारे की रेत के कणों से अधिक हैं। जब मैं जागता हूँ, मैं तब भी आपके साथ हूँ। BSB BSB: If I were to count them, they would outnumber the grains of sand; and when I awake, I am still with You.
19 UDB हे परमेश्वर, मेरी इच्छा है कि आप दुष्ट लोगों को मार डालें! मेरी इच्छा है कि हिंसक पुरुष मुझे छोड़ दें। BSB BSB: O God, that You would slay the wicked—away from me, you bloodthirsty men—
20 UDB वे आपके विषय में बुरी बातें कहते हैं; वे आपके नाम की निन्दा करते हैं। BSB BSB: who speak of You deceitfully; Your enemies take Your name in vain.
21 UDB हे यहोवा, मैं उनसे घृणा करता हूँ जो आप से घृणा करते हैं! मैं उन लोगों को तुच्छ जानता हूँ जो आपके विरुद्ध विद्रोह करते हैं। BSB BSB: Do I not hate those who hate You, O LORD, and detest those who rise against You?
22 UDB मैं उनसे पूरी तरह से घृणा करता हूँ, और मैं उन्हें अपना शत्रु मानता हूँ। BSB BSB: I hate them with perfect hatred; I count them as my enemies.
23 UDB हे परमेश्वर, मेरे मन को खोजें; पता करें कि मैं क्या सोच रहा हूँ! BSB BSB: Search me, O God, and know my heart; test me and know my concerns.
24 UDB पता करें कि मेरे भीतर कोई बुराई है या नहीं, और मुझे उस मार्ग पर ले जाएँ जो सदा आपके साथ रहने के लिए मेरी अगुवाई करे। BSB BSB: See if there is any offensive way in me; lead me in the way everlasting.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.