1 UDB मैं यहोवा की स्तुति करता हूँ, जो एक विशाल चट्टान के समान हैं जिस पर मैं सुरक्षित हूँ! वह मेरे हाथों को प्रशिक्षित करते हैं कि मैं युद्ध करने में उनका उपयोग कर सकूँ; वह मेरी उँगलियों को प्रशिक्षित करते हैं कि मैं युद्ध में तीरों को चला सकूँ। BSB BSB: Of David. Blessed be the LORD, my Rock, who trains my hands for war, my fingers for battle.
2 UDB वही हैं जो अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार मेरी रक्षा करते हैं; वह एक किले के समान हैं जिसमें मैं सुरक्षित हूँ, वह मुझे बचाते हैं जैसे ढाल सैनिकों की रक्षा करती हैं, और वह मुझे शरण देते हैं। वह अन्य राष्ट्रों को पराजित करते हैं और फिर उन्हें मेरी शक्ति के अधीन रखते हैं। BSB BSB: He is my steadfast love and my fortress, my stronghold and my deliverer. He is my shield, in whom I take refuge, who subdues peoples under me.
3 UDB हे यहोवा, हम लोग इतने महत्वहीन हैं! आप हम पर क्यों ध्यान देते हैं? यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है कि आप मनुष्यों पर ध्यान देते हैं। BSB BSB: O LORD, what is man, that You regard him, the son of man that You think of him?
4 UDB हम जो समय जीते हैं वह हवा की एक फूँक के समान बहुत कम है; हमारा जीवन का समय छाया के समान गायब हो जाता है। BSB BSB: Man is like a breath; his days are like a passing shadow.
5 UDB हे यहोवा, आकाश खोल कर नीचे आएँ! पर्वतों को स्पर्श करें कि उनसे धुआँ निकल सके! BSB BSB: Part Your heavens, O LORD, and come down; touch the mountains, that they may smoke.
6 UDB बिजली कड़काकर अपने शत्रुओं को भगाएँ! उन पर अपने तीरों को चलाएँ और उन्हें डरा कर भगा दें। BSB BSB: Flash forth Your lightning and scatter them; shoot Your arrows and rout them.
7 UDB ऐसा लगता है कि मेरे शत्रु मेरे चारों ओर बाढ़ के समान हैं; स्वर्ग से अपने हाथ नीचे बढ़ाएँ और मुझे उनसे बचाएँ। वे विदेशी पुरुष हैं BSB BSB: Reach down from on high; set me free and rescue me from the deep waters, from the grasp of foreigners,
8 UDB जो सदा झूठ बोलते हैं। जब वे सच बोलने की शपथ खाते हैं, तब भी वे झूठ बोलते हैं। BSB BSB: whose mouths speak falsehood, whose right hands are deceitful.
9 UDB परमेश्वर, मैं आपके लिए एक नया गीत गाऊँगा, और जब मैं आपके लिए गाता हूँ तो मैं दस तार वाली सारंगी बजाऊँगा। BSB BSB: I will sing to You a new song, O God; on a harp of ten strings I will make music to You—
10 UDB आप राजाओं को उनके शत्रुओं को हराने के लिए सक्षम करते हैं; आप उन लोगों को बचाते हैं जो आपकी सेवा करते हैं, जैसे मैं करता हूँ। BSB BSB: to Him who gives victory to kings, who frees His servant David from the deadly sword.
11 UDB इसलिए मैं आप से कहता हूँ कि मुझे बुरे लोगों की तलवारों द्वारा मारने से बचाएँ। विदेशी पुरुषों की शक्ति से मुझे बचाएँ जो सदा झूठ बोलते हैं। जब वे सच बोलने की शपथ खाते हैं, तो भी वे झूठ बोलते हैं। BSB BSB: Set me free and rescue me from the grasp of foreigners, whose mouths speak falsehood, whose right hands are deceitful.
12 UDB मेरी इच्छा है कि हमारे पुत्र पूर्ण वयस्क अवस्था को प्राप्त करें; मेरी इच्छा है कि हमारी पुत्रियाँ सीधी और लम्बी हो जाएँ जैसे महलों के कोनों में खड़े खम्भे होते हैं। BSB BSB: Then our sons will be like plants nurtured in their youth, our daughters like corner pillars carved to adorn a palace.
13 UDB मेरी इच्छा है कि हमारे भण्डार कई अलग-अलग फसलों से भरे रहें। मेरी इच्छा है कि हमारे खेतों में भेड़ हजारों बच्चों को जन्म दे सकें। BSB BSB: Our storehouses will be full, supplying all manner of produce; our flocks will bring forth thousands, tens of thousands in our fields.
14 UDB मेरी इच्छा है कि हमारे पशु कई बछड़ों को जन्म दे सकें और जन्म के समय गर्भपात या मृत्यु न हो। मेरी इच्छा है कि ऐसा कोई समय न हो जब हमारे मार्गों में लोग संकट में रोए क्योंकि विदेशी सेनाएँ आक्रमण कर रही हैं। BSB BSB: Our oxen will bear great loads. There will be no breach in the walls, no going into captivity, and no cry of lament in our streets.
15 UDB यदि ऐसी बातें किसी राष्ट्र के साथ होती हैं, तो लोग बहुत भाग्यशाली होंगे। कितने भाग्यशाली हैं वे लोग जो यहोवा को परमेश्वर जान कर उनकी आराधना करते हैं! BSB BSB: Blessed are the people of whom this is so; blessed are the people whose God is the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.