Psalm 16 16 Psalms Book 1 Hindi Unlocked Dynamic Bible 1 UDB हे परमेश्वर, मेरी रक्षा करें क्योंकि मैं सुरक्षित रहने के लिए आपके पास जाता हूँ! BSB BSB: A Miktam of David. Preserve me, O God, for in You I take refuge.
2 UDB मैंने यहोवा से कहा, “आप मेरे परमेश्वर हो; वे सभी अच्छी चीजें जो मेरी हैं, वे आप से आई हैं।” BSB BSB: I said to the LORD, “You are my Lord; apart from You I have no good thing.”
3 UDB जो लोग पवित्र होने का प्रयास करते हैं जो इस देश में रहते हैं वे अद्भुत हैं; मुझे उनके साथ रहने में प्रसन्नता है। BSB BSB: As for the saints in the land, they are the excellence in whom all my delight resides.
4 UDB जो लोग अन्य देवताओं की उपासना करने को चुनते हैं, उनके पास कई चीजें होती हैं जो उन्हें दुखी करती हैं। जब वे अपने देवताओं को बलिदान देते हैं तो मैं उनका साथ नहीं दूँगा; मैं उनके देवताओं के नाम बोलने में भी उनका साथ नहीं दूँगा। BSB BSB: Sorrows will multiply to those who chase other gods. I will not pour out their libations of blood, or speak their names with my lips.
5 UDB हे यहोवा, आप ही को मैंने चुना है, और आप मुझे महान आशीष देते हैं। आप मेरी रक्षा करते हैं और मेरे साथ जो होता है उसे नियंत्रित करते हैं। BSB BSB: The LORD is my chosen portion and my cup; You have made my lot secure.
6 UDB यहोवा ने मुझे रहने के लिए एक अद्भुत जगह दी हैं; मुझे उन सभी चीजों से प्रसन्नता है जो उन्होंने मुझे दिए हैं। BSB BSB: The lines of my boundary have fallen in pleasant places; surely my inheritance is delightful.
7 UDB मैं यहोवा की स्तुति करूँगा, जो मुझे सिखाते हैं; यहाँ तक कि रात में वह मेरे हृदय को बताते हैं कि मेरे लिए क्या सही है। BSB BSB: I will bless the LORD who counsels me; even at night my conscience instructs me.
8 UDB मुझे पता है कि यहोवा सदा मेरे साथ रहते हैं। कुछ भी मुझे उनके पक्ष से नहीं हटा सकता है। BSB BSB: I have set the LORD always before me. Because He is at my right hand, I will not be shaken.
9 UDB इसलिए मैं आनन्दित हूँ; मैं उनकी स्तुति करने के लिए सम्मानित हूँ, और मैं सुरक्षित रूप से आराम कर सकता हूँ BSB BSB: Therefore my heart is glad and my tongue rejoices; my body also will dwell securely.
10 UDB क्योंकि आप, हे यहोवा, मुझे उस स्थान पर रहने की अनुमति नहीं देंगे जहाँ मृत लोग हैं, और आप मुझे जो आपकी वाचा के प्रति निष्ठावान रहा है, वहाँ रहने की अनुमति नहीं देंगे। BSB BSB: For You will not abandon my soul to Sheol, nor will You let Your Holy One see decay.
11 UDB आप मुझे वह रास्ता दिखाएँगे जहाँ मुझे अनन्त जीवन प्राप्त होता है, और जब मैं आपके साथ हूँ तो आप मुझे आनन्दित कर देंगे। जब मैं आपके दाहिने हाथ पर हूँ तो मुझे सदा के लिए प्रसन्नता होगी। BSB BSB: You have made known to me the path of life; You will fill me with joy in Your presence, with eternal pleasures at Your right hand.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.
Chapter complete
You’ve read Psalm 16
Make Opened yours A free account keeps your place, highlights and notes on every device. Add Plus to ask Study Help about Psalm 16, and keep Opened free for readers who can’t pay.