2 UDB दिन प्रतिदिन ऐसा लगता है जैसे सूर्य परमेश्वर की महिमा का प्रचार कर रहा है, और प्रति रात ऐसा लगता है कि चँद्रमा और तारे कहते हैं कि वे जानते हैं कि परमेश्वर ने उन्हें बनाया है। BSB BSB: Day after day they pour forth speech; night after night they reveal knowledge.
3 UDB वे वास्तव में बात नहीं करते हैं; वे कोई शब्द नहीं बोलते हैं। किसी को सुनाने के लिए उनके पास वाणी नहीं है। BSB BSB: Without speech or language, without a sound to be heard,
4 UDB परन्तु वे परमेश्वर के विषय में जो घोषणा करते हैं वह सम्पूर्ण संसार में सुनी जाती है, और पृथ्वी के सबसे दूर के स्थानों में रहने वाले लोग भी इसे जान सकते हैं। सूर्य आकाश में वहीं हैं जहाँ परमेश्वर ने उसे रखा है; BSB BSB: their voice has gone out into all the earth, their words to the ends of the world. In the heavens He has pitched a tent for the sun.
5 UDB यह हर सुबह एक दूल्हे के समान उगता है जो अपने विवाह के बाद अपने शयन कक्ष से बाहर आते समय प्रसन्न दिखाई देता है। यह एक बलवन्त खिलाड़ी के समान है जो दौड़ में दौड़ना आरम्भ करने के लिए उत्सुक है। BSB BSB: Like a bridegroom emerging from his chamber, like a champion rejoicing to run his course,
6 UDB सूरज आकाश में एक ओर उगता है और आकाश में दूसरी ओर अस्त होता है; उसकी गर्मी से कुछ भी नहीं छिप सकता है। BSB BSB: it rises at one end of the heavens and runs its circuit to the other; nothing is deprived of its warmth.
7 UDB यहोवा ने हमें जो निर्देश दिए हैं वे उचित हैं; वे हमें नया जीवन देते हैं। हम यह निश्चित जान लें कि यहोवा ने हमें जो कुछ बताया है वह कभी नहीं बदलेगा, और उन्हें सीख कर बुद्धिहीन लोग बुद्धिमान बन जाते हैं। BSB BSB: The Law of the LORD is perfect, reviving the soul; the testimony of the LORD is trustworthy, making wise the simple.
8 UDB यहोवा के नियम उचित हैं; जब हम उनका पालन करते हैं, हम आनन्दित हो जाते हैं। यहोवा के आदेश स्पष्ट हैं, और उन्हें पढ़ कर हम समझना आरम्भ करते हैं कि परमेश्वर हमसे कैसा व्यवहार करवाना चाहते हैं। BSB BSB: The precepts of the LORD are right, bringing joy to the heart; the commandments of the LORD are radiant, giving light to the eyes.
9 UDB लोगों के लिए यहोवा का आदर करना अच्छा है; यह ऐसा है जिसे वह सदा के लिए करेंगे। यहोवा ने जो भी आदेश दिए हैं वे उचित हैं, और सदा उचित ही हैं। BSB BSB: The fear of the LORD is pure, enduring forever; the judgments of the LORD are true, being altogether righteous.
10 UDB जिन बातों का परमेश्वर ने निर्णय लिया हैं वे सोने की तुलना में अधिक मूल्यवान हैं, उत्तम सोने से भी अधिक मूल्यवान हैं। वे शहद से अधिक मीठे हैं छत्ते से टपकने वाले मधु से भी अधिक मीठे हैं। BSB BSB: They are more precious than gold, than much pure gold; they are sweeter than honey, than honey from the comb.
11 UDB इसके अतिरिक्त, उन्हें पढ़ कर मैं सीखता हूँ कि क्या करना भला है और क्या करना बुरा है, और वे उनका पालन करने वाले हम लोगों के लिए एक महान प्रतिफल की प्रतिज्ञा करते हैं। BSB BSB: By them indeed Your servant is warned; in keeping them is great reward.
12 UDB परन्तु यहाँ कोई भी नहीं है जो अपनी गलतियों को जान सके; इसलिए हे यहोवा, मुझे इन कार्यों के लिए क्षमा करें जो मैं करता हूँ क्योंकि मैं नहीं जानता कि वे गलत हैं। BSB BSB: Who can discern his own errors? Cleanse me from my hidden faults.
13 UDB मुझे उन कार्यों को करने से रोकें जिन्हें मैं जानता हूँ कि गलत हैं; मुझे उन बुरे कार्यों को न करने दें जो मैं करना चाहता हूँ। यदि आप ऐसा करते हैं, तो मैं पाप करने का दोषी नहीं रहूँगा, और मैं आपके विरुद्ध विद्रोह करने का महान पाप नहीं करूँगा। BSB BSB: Keep Your servant also from willful sins; may they not rule over me. Then I will be blameless and cleansed of great transgression.
14 UDB हे यहोवा, आप एक विशाल चट्टान के समान हैं जिस पर मैं सुरक्षित रह सकता हूँ; आप ही मेरी रक्षा करते हैं। मैं आशा करता हूँ कि जो बातें मैं कहता हूँ और जो मैं सोचता हूँ वह सदा आपको प्रसन्न करें। BSB BSB: May the words of my mouth and the meditation of my heart be pleasing in Your sight, O LORD, my Rock and my Redeemer.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.